भिलाई। शराब पीकर दो भाईयों में विवाद हुआ। बड़े भाई ने बांस से पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। सुबह मोहल्ले में हल्ला कर दिया कि छोटा भाई सोते सोते मर गया। अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि स्टेशन मरोदा पटेल पारा निवासी 26 वर्षीय नरसिंग कोठारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई। अंतिम संस्कार के लिए भीड़ जुट चुकी थी। पुलिस ने लाश देखा तो मामला संदिग्ध लगा। मृतक नरसिंह के सिर पर जख्म के निशान नजर आए। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई नरेंद्र कोठारी (30) से पूछताछ की तो वह विरोधाभाषी बयान देने लगा। मौत का अलग अलग कारण बताने लगा। कभी गिरने की वजह से मौत तो कभी चोट लगने की वजह से मौत बताने लगा। पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस नरेंद्र कोठारी को पकडक़र थाने ले आई।
रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से अब तक 21 लाख 93 हजार 623 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 14 लाख 94 हजार 171 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 99 हजार 452 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।
पुलिस ने बलवाइओं का निकाला जुलूस
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रायगढ़, कोरबा और सरगुजा के लिए रेड और जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज और सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
रायपुर। नगर निगम बिरगांव के पूर्व महापौर और जोगी कांग्रेस के पूर्व नेता ओमप्रकाश देवांगन आज बीजेपी में शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में ओमप्रकाश ने बीजेपी का दामन थामा। ओमप्रकाश देवांगन 2018 में जोगी कांग्रेस से रायपुर ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चंद्राकर भी बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ओमप्रकाश और पूर्व डीईओ को बीजेपी में प्रवेश दिलाया। प्रभारी ओम माथुर ने अपने संबोधन में कहा, ओम माथुर ने भाजपा प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, जहां भी देश में डबल इंजन की सरकार है वहां विकास की गंगा बह रही है। प्रधानमंत्री आवास के मसले पर माथुर ने कहा, 12 लाख मकान बना हुआ मिलता अगर राज्य सरकार अपने कोटे का पैसा देती। माथुर ने कहा, प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मकान बने, लेकिन यहां की सरकार ने उसे रोकने का काम किया। भय और डर की वजह से भूपेश बघेल अपनी पार्टी के पदों में परिवर्तन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस में और परिवर्तन दिखेगा, जीतने भी परिवर्तन कर लें भाजपा की सरकार बनेगी।
दुर्ग। जिले के भिलाई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं कि ठगी का शिकार हुआ युवक न्याय के लिए महीनों से भटक रहा था। न्याय नहीं मिलने पर सुसाइड की नियत से वह सीधे थाने पहुँच गया। बहरहाल पुलिस ने उसे समझाइस और कार्रवाई का आश्वासन देकर वापिस भेज दिया हैं। जानकारी के मुताबिक़ युवक के साथ भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में नौकरी लगाने के नाम पर किसी ने 10 लाख रूपये की ठगी कर ली थी। खुद के साथ हुए इस फ्रॉड के बाद वह न्याय के लिए करीब डेढ़ महीने से भटक रहा था। न्याय नहीं मिलने पर वह खुद की इहलीला ख़त्म करने सीधे थाने जा पंहुचा। बहरहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रायपुर। राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में ट्रांसपोर्टर ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं लव ट्रायंगल में खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। पंडरी-मोवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का परमदीप सिंह चौधरी था, युवती के प्रेमी से मृतक का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में गंज थाने में भी लिखित शिकायत की गई थी। वहीँ पुलिस मामले को लव ट्राइंगल के नजरिए से मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 3 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि गुप्त जी का काव्य जन-जागरण और नैतिक चेतना से ओतप्रोत था। राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत परिमार्जित खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। उनकी रचनाएं रामायण एवं महाभारत से प्रभावित थीं। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं, जो पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेंगी।
दुर्ग। दुर्ग जिला अस्पताल में बीती रात मरीजों के लिए आफत भरी रही। यहां के मेन जनरेटर में अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट होने से पूरे अस्पताल में अंधेरा फैल गया। सबसे अधिक परेशानी आईसीयू के मरीजों को हुई। दो घंटे घंटे बाद बिजली की सप्लाई को सुधारा गया, जिसके बाद वहां लाइट आई। जानकारी के मुताबिक रात करीब 11-12 बजे के बीच जिला अस्पताल की मेन बिजली की सप्लाई बाधित हुई। इससे प्रसूति वार्ड के पास रखे मेन जनरेटर चालू किया गया। थोड़ी ही देर बाद यहां के जनरेटर में अचानक आग लग गई। इससे पूरा अस्पताल अंधेरे में डूब गया। जनरेटर में आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में हडक़ंप मच गया।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की बुधवार को विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकें हुईँ जिनमें आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ सन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियों पर गहन विचार-मंथन हुआ। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत इन सभी बैठकों में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वय धरमलाल कौशिक व गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विधायक व पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल व पुन्नू लाल मोहिले ने भाग लिया। सर्वप्रथम भाजपा के सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें मोर्चों-प्रकोष्ठों को सौंपे गए दायित्वों पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने टास्क दिए।
नारायणपुर। जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान तीन चरण में संचालित होगा। प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितम्बर एवं तीसरा चरण 09 से 14 अक्टूबर तक पूर्ण होगा, साथ ही नियमित टीकाकरण यथावत जारी रहेगा। जिला टीकाकरण अधिकरी डॉ. बी. एन. बनपुरिया द्वारा जानकारी दी गई कि अभियान के अंतर्गत 0-05 वर्ष तक के ऐसे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं जो टीकाकरण से वंचित है, अथवा अधूरा टीकाकरण हुआ है, उनको शत प्रतिशत टीका दिया जायेगा। इसके लिये विभाग द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है, जिसमें प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर हेडकाउंट सर्वे के दौरान टीका से छूटे हुये बच्चों एवं महिलाओं को सूचीबद्ध करके चिन्हित किया गया है, जिनका अभियान के दौरान शत् प्रतिशत टीककरण किया जायेगा। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये 1 अगस्त को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टरएवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
मोहला-मानपुर। 2 अगस्त से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनारीक्षण कार्य प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर स्थानीय दशहरा मैदान से होकर धोबेदण्ड होकर महाविद्यालय तक साईंकिल रैली निकालकर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षा विभाग के अमला के द्वारा पैदल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन में साईकिल चला कर लोगों को मतदातासूची संक्षिप्त परीक्षण कार्य में अपनी भागीदारी देने और मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनने प्रेरित किया। नागरिकों, अधिकारी कर्मचारियों, स्कूली छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरुकता का संदेश देने साइकिल रैली निकाला। कलेक्टर जयवर्धन ने साईकिल रैली को दशहरा मैदान से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश की फुहारों से भी मतदाता जागरूकता संदेश रैली का उत्साह कम नहीं हुआ। छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन ने महाविद्यालय में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची संक्षिप्त पुनारीक्षण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने से छूटे हुए नागरीकगण मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने साथ ही अपने आस पास के नागरिकों का भी नाम अवश्य जुड़वाये। साथ ही निर्वाचन कार्य में अपनी सहभागिता देने आगे आयें। कलेक्टर ने स्कूली छात्र छात्राओं से कहा कि वे अपने आसपास और अपने परिवार जनों, अन्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में अपना योगदान देवेें।
अंबागढ़ चौकी। राष्ट्रीय पर्व की आगामी तैयारी हेतु जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के जिला कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सौंपी गई जिम्मेदारी के अनुसार मुख्य समारोह हेतु जिप्सी की व्यवस्था, ध्वजारोहण की संपूर्ण व्यवस्था, परेड की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बांस-बली की व्यवस्था के लिए वन मंडलाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कार्यक्रम का सम्पूर्ण प्रभार एवं नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को दी गई है। कार्यक्रम स्थल में सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला को दी गई है। मंचीय व्यवस्था एवं आवश्यक टेंट एवं पंडाल की व्यवस्था, लाईट, माईक, जनरेटर की व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यापालन अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। फूल माला, गुलदस्ता एवं स्वागत आदि की व्यवस्था के लिए वरिष्ठ उद्यान अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। वी वी आई पी एवं अन्य बैठक व्यवस्था के लिए अनुविभागिय अधिकारी राजस्व मोहला को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार मीडिया, प्रेस रिपोर्टर को आमंत्रण पत्र की विवरण व्यवस्था एवं समारोह में बैठक व्यवस्था, माननीय मुख्यमंत्री की संदेश को राज्य से प्राप्त कर जनपद स्तर तक पहुंचाने के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार जिला मुख्यालय के चौक चौराहों में स्पीकर, झंडा, तोरन व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी को जिम्मेदारी दी गई है। फायर बिग्रेड के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी को, साफ-सफाई व्यवस्था हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला, नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी को, आमंत्रण पत्र की छपाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी को, आमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था के लिए अनुविभागिय अधिकारी राजस्व मोहला व मानपुर, तहसीलदार सर्व , मंच संचालन की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी को मोमेंटो प्रमाण पत्र प्रशस्ति पत्र की उपलब्धता एवं व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना को, पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को, समारोह स्थल पर भृत्यों की ड्यूटी की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला को, मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण की व्यवस्था के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहला को, गुब्बारा की व्यवस्था के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को, सफेद टोपी की व्यवस्था के लिए तहसीलदार मोहला को, दो सफेद कबूतरों की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी पशु चिकित्सा को, मुख्य द्वार पर व्यवस्था बनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी, उप पोलिस अधीक्षक एवं तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है।
मोहला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से चिटफंड निवेशक न्याय कार्यक्रम में हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित किये। उन्होंने आज 35 हजार 378 हितग्राहियों के खाते में 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रुपिया की राशि अंतरित किये। उन्होंने छत्तीसगढ़ निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत यह रकम वापसी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से बात कर उन्हें रकम वापसी के लिए शुभकामनाएं दी। रकम वापसी मिलने पर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया की 208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज कर 700 से अधिक डायरेक्टर्स/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है ।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर और हरियाणा की घटना को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने भाजपा पर देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के कई राज्यों में हिंसा हो रही है. लोगों के दिलो-दिमाग में नफरत भर दिया गया. कांग्रेस इसी नफरत के खिलाफ लड़ रही है. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा इसी मकसद से की थी। सीएम बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ के दौरे को लेकर कहा कि फिलहाल कार्यक्रम तय नहीं हुआ है. इसी महीने दौरा प्रस्तावित है. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दूधाधारी मठ में पूजा के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा में डोर-डोर चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया. कांग्रेस ने इस प्रचार अभियान को ‘प्रगति यात्रा’ नाम दिया है. इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री बघेल कुछ घरों में पहुंचे और कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर जनता से फीडबैक लिया. इसी तरह रायपुर के 4 विधानसभा के 70 वार्डों में यह अभियान चलेगा।
जिले से 11 खिलाडिय़ों ने लिया भाग, सभी ने जीते मैडल
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय ने आईजी को लिखा पत्र
वॉटरफॉल में जान जोखिम में डाल रहे युवा, हादसों के बाद भी नहीं ले रहे सबक
अवैध शराब दुकान बंद कराने की मांग
Adv