भिलाई। ऑनलाईन सट्टा एप्प रेड्डी अन्ना बुक नंबर 109 के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही। 04 आरोपियों के कब्जे से 04 नग लैपटाप, 04 नग मोबाईल, एडॉप्टर, कनेक्टर एवं विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है। पुलिस ने इनके पास महादेव आई.डी.ऐप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, पूर्व में दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी, उक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था, इसी क्रम में थाना सुपेला की टीम को षिवप्रसाद होटल के पीछे, होटल टाईम स्क्वायर सुपेला, में कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा रेडडी अन्ना के संचालन की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा के निर्देशन में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर षिवप्रसाद होटल के पीछे, होटल टाईम स्क्वायर सुपेला में ऑन लाईन सट्टा रेड्डी अन्ना बुक नंबर 109 का संचालन हर्ष सिंह एवं अन्य साथियों द्वारा करते हुये 04 आरोपियों को पकड़ा गया । आरोपियों के कब्जे से 04 नग लैपटाप, 04 नग मोबाईल, एडॉप्टर, कनेक्टर, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। पूछताछ में ऑनलॉइन सटटे की उक्त ब्रांच दीपक नेपाली का होना बताया गया है। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना सुपेला से की जा रही है। आरोपियों में हर्ष सिंह 21 वर्ष सा. कैम्प 1 शास्त्रीचौक भिलाई। अमन सिंह उम्र 21 वर्ष सा. जोन-2 क्वा.नं 15एफ खुर्सीपार भिलाई। नवीन चौधरी पिता सुग्रीव चौधरी, उम्र 20 वर्ष सा. केम्प 1 शास्त्रीनगर भिलाई। शिवा बिसाई , उम्र 22 वर्ष सा. बालाजीनगर जोन-03 खुर्सीपार भिलाई। दीपक नेपाली उम्र 32 वर्ष सा. कैम्प 1 संग्राम चौक भिलाई।
कोरिया। जिले में जल जीवन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन की अति महत्वपूर्ण नल जल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण से लेकर पाइप लाइन विस्तार के साथ सभी घरों में नल का कनेक्शन मुहैया किया जा रहा है। विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत खोडरी के कुशुमपारा की सुन्दरी चक्रधारी ने बताया पहले गांव में पानी की बहुत समस्या थी, गांव के 78 परिवार पानी के लिए एक ही हैंडपंप पर आश्रित थे पर अब जल जीवन मिशन के हर घर नल योजना से स्वच्छ पेय जल मिल रहा है जिससे अब उनको हैंडपंप से पानी निकलने के लिए लाइन में नही लगना पड़ता है और समय व श्रम की बचत भी हो रही है। पहले साफ पानी की परेशानी ज्यादा थी जिससे विभिन्न बिमारियों का सामना करना पड़ता था लेकिन जब से सरकार की जल जीवन मिशन योजना ग्रामीणों तक पहुंची है तब से लोगों को शुद्ध पेयजल हर घर में उपलब्ध हो रहा है। जल जीवन मिशन को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों तक स्वच्छ जल मुहैया करना तथा जल संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करना हैं। पानी जीवन का अमूल्य हिस्सा है इसके बिना जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती एक समय ऐसा भी था जब ग्रामीण क्षेत्रों में जल की समस्या बनी हुई थी जहां पर लोगों को पीने के पानी के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ती थी, लेकिन आज शासन प्रशासन के प्रयास से अब पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल, समूह नल जल योजनाओं को रेट्रोफिटिंग योजनाएं के माध्यम से गांव तक घरेलू नल कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में गांव की महिलाओं के चेहरे पर पानी को लेकर चिंता की रेखाएं नजर नहीं आएंगी और हर घर जल की संकल्पना साकार हो रहा है।
अल्ट्राटेक संयंत्र के यूनिट हेड, ठेकेदार सुपरवाइजर समेत 8 पर एफआईआर
रायपुर। नियमितीकरण की आस लिए आंदोलन कर रहे एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर पंडाल में इस कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही सन्नाटा छा गया। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृत आंदोलनकारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संविदा कर्मचारियों के संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक जिस आंदोलनकारी की मौत हुई वह पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटेंडेंट का काम करता था। मोतीलाल कौशिक नाम के इस आंदोलनकारी की सडक़ दुर्घटना में मौत हुई है। वह 3 जुलाई से हड़ताल पर था और पंडरिया में हो रहे हड़ताल संबंधी कार्यक्रमों में शामिल होकर घर लौट रहा था। कर्मचारी संगठन के सूरज सिंह ने बताया कि मोतीलाल कौशिक की पत्नी का 4 महीने पहले प्रसव के दौरान निधन हो गया था। मोतीलाल की 4 माह की बच्ची है, नवा रायपुर के हड़ताल स्थल पर इसी बात की चर्चा होती रही कि आखिर उस 4 महीने की बच्ची का भरण पोषण कैसे होगा। यह सोच कर हृदय कांप उठता है। बीजापुर के जिला संयोजक रमाकांत पुनेठा ने कहा कि, मोतीलाल संविदा प्रथा के खिलाफ लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। उनकी मृत्यु के बाद उनकी 4 माह की बच्ची के बारे में सोचने वाला कौन है। उस बच्ची को न किसी प्रकार का पेंशन मिलेगा और न ही कोई सामाजिक सुरक्षा का सरकार प्रबंध कर पाई है। मोतीलाल की मृत्यु सरकार के सामने एक प्रश्न बनकर हमेशा खड़ी हो चुकी है। दंतेवाड़ा की जिला संयोजक श्वेता सोनी ने कहा कि यही संविदाकर्मियों की व्यथा है, अब न उस बच्ची के स्वास्थ्य और शिक्षा का जिम्मा लेने वाला कोई बचा न ही, उसे अन्य कर्मचारियों की मोतीलाल के किसी परिजन को कोई अनुकम्पा नियुक्ति मिलेगी। प्रदेश के 45 हजार संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं।धरना स्थल पर सुंदर पाठ करके संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांग को पूरा करने की प्रार्थना की। कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में नियमितीकरण का वादा किया था। सरकार का कार्यकाल खत्म होने को है मगर वादा पूरा नहीं हुआ। संविदा कर्मचारी पिछले 25 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। सरकार ने तीन दिन के भीतर काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था, मगर कर्मचारी हड़ताल पर अड़े हैं। इन संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को अखिल भारतीय किसान महासंघ , चन्द्रनाहूं (चंद्रा) विकास महा समिति, भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं अन्य सामाजिक संगठनों समर्थन मिल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के खाने पीने का इंतजाम बड़ी चुनौती है। सामाजिक संस्थाएं मदद दे रही हैं। राजनैतिक संगठन भाजपा, आम आदमी पार्टी भी कर्मचारियों का समर्थन कर रहे हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने गुंडों बदमाशों, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे।
सूरजपुर। शासन की महत्वाकांक्षी योजना एनजीजीबी, ग्रामीण जनों के लिए आर्थिक विकास का सेतु साबित हो रहा है। ग्राम मदनपुर की निवासी रूपाली हलदार वर्तमान तक गोबर का विक्रय कर 29 हजार 652 रुपए प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हम मजदूरी करते है इसलिए हमेशा उनके मन में अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का विचार रहता था। तभी शासन की गोधन न्याय योजना ने उन्हें एक अवसर दिया। आज योजना अंतर्गत वो गौठान में प्रतिदिन 70 से 80 किलो गोबर बेच रही हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है. 25 जिला अध्यक्ष, 15 प्रदेश उपाध्यक्ष, 40 प्रदेश महासचिव समेत 78 प्रदेश सचिव की नियुक्ति की गई है.
रायपुर। युवाओं के अपने सपने होते हैं। उसे पूरा करने का उनके पास जुनून भी होता है। पढ़-लिख कर एक सफल उद्यमी और व्यवसायी बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए आर्थिक समस्या बाधा न बने इसके लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 553 युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करते हुए 215.59 लाख रूपए का मार्जिन मनी अनुदान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय के लिए अधिकतम 2 लाख रूपए, सेवा उद्यम के लिए अधिकतम 10 लाख रूपए तथा विनिर्माण उद्यम के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए तक का ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
कवर्धा। कवर्धा जिले में सडक़ हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेंगाखार थाना क्षेत्र में आज एक बार फिर पुल से टकराकर कार के पलटने से कार में सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला के पति और और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन चौबे ने रायपुर जिले की कार्यकारिणी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
रायपुर। भारत सरकार के निर्देश पर ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’’ के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्यवाही की तिथि अब बढ़ाकर 31 अगस्त तक 2023 तक किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का पत्र प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेज दिया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने कल 29 जुलाई को कोरबा में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकलव थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रखेंगे। यह छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के मामले में सर्वोच्च बनाए रखने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा। इससे छत्तीसगढ़ आने वाले भविष्य में अपनी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर हो सकेगा।
दुर्ग। प्रदेश के लोक निर्माण, कृषि एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज स्वामी विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर में आयोजित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं राजीव युवा मितान, रामायण मण्डली सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत श्री साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पंचायत सचिव, रोजगार सचिव एवं राजीव युवा मितान, रामायण मण्डली की जिम्मेदारी राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को हर वर्ग एवं निचले स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी की विस्तार से चर्चा की।
27 जुलाई से मतदाता परिचय पत्र बनना चालू
बिलासपुर। बिलासपुर में एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर खाक हो गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भयावह थी कि दो किलोमीटर दूर तक लपटें दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड ने सुबह पांच आग पर काबू पा लिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।
रामानुजगंज। एक युवक अपने 10 वर्षीय भतीजे व पड़ोसी युवक के साथ अपने वाहन से पलटन घाट आज दोपहर नहाने गया था, इसी दौरान भतीजा डूबने लगा, वहीं उसको बचाने के लिए पड़ोसी युवक भी डूबने लगा। दोनों को बचाने के लिए उमेश ने छलांग लगाई, परंतु दोनों की तो जान बच गई परंतु उमेश की पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 4 का निवासी उमेश कश्यप अपने भतीजे आनंद कश्यप पिता विजय कश्यप 10 वर्ष व मोहल्ले के युवक शिवमंगल शर्मा पिता विनोद शर्मा 20 के साथ दोपहर 12.30 बजे के करीब अपने ओमनी वाहन से पलटन घाट नहाने गया था। इसी दौरान अचानक भतीजा आनंद कश्यप डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए शिवमंगल गया, परंतु वह भी डूबने लगा है,जिसके बाद उमेश ने दोनों को बचाने के लिए छलांग लगा दी, परंतु उमेश दोनों को बचाने के चक्कर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। उमेश इलेक्ट्रॉनिक सामान के रिपेयरिंग के लिए रामानुजगंज क्षेत्र में जाना माना नाम था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी उमेश के निधन से हर कोई स्तब्ध रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग पलटन घाट पहुंच गए।
जशपुर। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेलों के लिए जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में उत्साह, उमंग और ऊर्जा का माहौल रहा। जिसमें सभी वर्ग के बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बारिश के बाद भी जिले के खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पंरपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक शुरू किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी, फुगड़ी एवं रस्सीकूद में महिलाओं ने विशेष रूचि दिखाई। वहीं पुरूषों ने गिल्ली डंडा में अपनी कुशलता प्रदर्शित की। बच्चों ने खो-खो, भंवरा, बांटी खेलों में खुशी पूर्वक भाग लिया। नगरीय क्षेत्रों में भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजीव युवा मितान क्लब स्तर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल की प्रतियोगिता 17 से 22 जुलाई तक आयोजन किया गया। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को जोन स्तर पर भाग लेने का मौका मिला है। इसी कड़ी में मनोरा मितान क्लब द्वारा मनोरा जोन में पिटुल और गिल्ली डंडा खेल कराया गया। खेल का शुभारंभ सैला सरपंच द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में 16 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिला है। जिससे वे अपने गांव एवं क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं।
सूरजपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की ओर से पुलिस अधीक्षक एलेसेला के उपस्थिति में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारी की बैठक ली। जिसमें जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों प्रेमनगर 04, भटगांव 05, प्रतापपुर 06 में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिसमें क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की जानकारी वल्नेरेबिलिटी में निर्वाचन अवधि, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के तहत की गई जप्ती की कार्यवाही, निवारक कार्यवाही, शराब की बिक्री पर रोक, लाइसेंसी हथियार ले जाने पर प्रतिबंध, शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर रोक, बिना लाइसेंस वाले हथियारों की जब्ती, लाइसेंसी हथियारों को जमा कराये जाने का परिवहन मतदान केंद्र, मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था एसएमएस और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के दुरूपयोग पर रोक, चुनावी अपराधों पर की जाने वाली कार्यवाही, क्रिटिकल मतदान कन्द्रो पर बल की तैनाती के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलेसेला, अति. पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सूरजपुर। आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सभी जिलों के कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों के साथ पांच प्रमुख एजेंडा पर बैठक रखी गयी थी। जिसमें राज्य में समस्त सडक़ों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने, आजादी का अमृत महोत्सव का समापन ’’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के संबंध में, वर्तमान वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों के त्वरित सुधार कार्य व गड्ढों के भरने के संबंध में, वर्षा ऋतु के समाप्ति के पश्चात क्षतिग्रस्त सडक़ों के सुधार कार्य की कार्य योजना व पूर्व तैयारी के संबंध में तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की कार्य योजना के संबंध में बिंदुवार चर्चा की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव व संबंधित अन्य विभाग के सचिवों की ओर से दिये गए सुझाव पर जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से युद्ध स्तर पर कार्य करें, इसके लिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित कार्य योजना के अंतर्गत कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के एजेंडा पर उपस्थित अधिकारियों को सर्वप्रथम अपने अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर एक रूपरेखा तैयार करने और उसके सफल क्रियान्वन के लिए रणनीति बनाने की बात कही। उन्होंने नकली खाद बीज की सैंपल चेकिंग, सडक़ों के मरम्मत व गड्ढों की त्वरित फीलिंग के लिए, पीएम किसान सम्मान निधि में पात्र हितग्राहियों के केवाईसी पर सकारात्मक कर्म उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने सडक़ों में पाये जाने वाले आवारा मवेशियों के लिए रोका छेका अभियान में तेजी लाने और रेडियम वाली पट्टी उनके गले में धारण कर आने के लिए निर्देशित किए ताकि रेडियम पट्टी के रिफ्लेक्शन से गाडिय़ों से होने वाले एक्सीडेंट से उन्हें बचाया जा सके। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलेसेला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव। कॉन्फ्लूएंस कॉलेज के प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञान के विकास हेतु इंटरनेशनल मार्केट एंट्री स्ट्रैटेजिस संबंधित विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अथिति के रुप सुश्री पूजा सोढा, सहा. प्राध्यापक, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय से अपना अनुभव साझा करने हेतु महाविध्यालय उपस्थित रहीं। उन्होंने उक्त विषय पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया की जैसे-जैसे ऐतिहासिक रूप से विकासशील देश तेजी से प्रमुख होते जा रहे हैं , नए बाजार खुल रहे हैं और माल के नए स्रोत उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे लंबे समय से स्थापित कंपनियों के लिए भी एक व्यवहार्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार रणनीति बनाना महत्वपूर्ण हो गया है। इसे अक्सर सुगम बनाया जाता है । तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार रणनीतियां के लाभ को बताते हुए कहा इस बिजनेस मॉडल का मुख्य लाभ यह है कि यह बहु-घरेलू रणनीति की तुलना में अधिक किफायती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दक्षता और वैश्विक मानकीकरण की वकालत करता है। इस विषय पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपना अनुभव विधार्थियो के साथ साझा किया की एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार रणनीति में संसाधनों को यथासंभव केंद्रीकृत किया जाता है जिसका अर्थ है कि यह उत्पादन लागत में कटौती करने में कुशल हो जाता है। दूसरा फायदा स्थानीय बाजारों में गहरी पैठ है। इस अतिथि व्याख्यान आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको के सहयोग से पूर्ण हुआ।
Adv