रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने राज्य शासन के 12489 शिक्षक भर्ती मामले में अनियमितता का आरोप लगाया। आज छत्तीसगढ़ बी.ईडी एवं डी एड संघ के प्रदेश अध्यक्ष दाऊद खान के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार लगातार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है पहले पी एस सी घोटाला उसके पश्चात पुलिस की भर्ती में धांधली हो चुकी है एससी एवं एसटी वर्ग के छात्र अनियमितता को लेकर नग्न प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में शिक्षकों के 12489 शिक्षक भर्ती में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है इस पूरे प्रकरण में विषयों की बाध्यता को भी समाप्त किया जा रहा है। छात्र संघ के सदस्यों ने आज उपरोक्त संबंध में भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव को अपना ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से बी.ईडी बी.ईडी संघ के अध्यक्ष दाऊद खान, ललित साहू पुखराज डेहरिया, वेद प्रकाश शर्मा, शान पांडे, छत्रपाल मनीष देवांगन महेंद्र चंद्रसेन हरिकिशन विमल तिवारी साथ ही प्रदेश के अन्य संगठन के पदाधिकारी धनु राम साहू ,दिलीप डोमन रक्षक लोमस पंकज भूषण साहू, सुदर्शन साहू रोहित निर्मलकर वासुदेव दांडिया बृजेश यादव अन्य सदस्य उपस्थित थे।
रायपुर। नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस ने बड़ी मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित हुक्का और उसके फ्लेवर बेचने वाले 3 पान दुकान संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हुक्का,हुक्का के फ्लेवर समेत ई सिगरेट जब्त की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रायपुर पुलिस ने इन दिनों नशे के खिलाफ व्यापक जन जागरण अभियान हेलो जिंदगी के नाम से चलाया हुआ है को पूरे एक महीना करीब 15 अगस्त तक चलेगा के दौरान ये बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर सायबर सेल के नारकोटिक्स विंग को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि शहर में कई पान दुकान संचालक चोरी छिपे अवैध रूप से हुक्का, हुक्का का फ्लेवर समेत ई सिगरेट बेच रहे है। जिसके बाद विंग की करीब 10 टीमें तैयार कर प्वाइंटर के जरिए टेस्ट पर्चेस करवाकर ये रेड की गई। रायपुर पुलिस ने शहर के थाना सिविल लाईन इलाके में भगत सिंह चौक एवं एस.आर.पी.चौक स्थित रॉयल पान पैलेस, कान्हा पान पैलेस एवं जयदेव पान पैलेस तथा न्यू राजेन्द्र नगर थाना इलाके में अमलीडीह स्थित पान पंचायत नाम की दुकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। यहां दुकान संचालको संचालकों द्वारा चोरी छिपे भारी मात्रा में हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री एवं भंडारण मिला जिसके बाद पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने सभी पान दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित हुक्का,हुक्का के फ्लेवर समेत ई सिगरेट जब्त की है। सभी दुकान मालिको अमन लुधानी,कान्हा स्वाई और नीरज प्रधान समेत मुकेश गागवानी को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
रायपुर। प्रदेश में कंजेक्टिवाइटिस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेशभर में सप्ताहभार में कंजेक्टिवाइटिस के 19 हजार 155 मरीज सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मोतियाबिंद के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. नेत्र विभाग के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के आंखों का चेकअप करने का निर्देश जारी किया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते से प्रदेश में कंजेक्टिवाइटिस के मरीज सामने आ रहे हैं. ये इंफेक्शन तेजी से लोगों में फैल रही है. रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में इसके केस सामने आए हैं. इसके अलावा स्कूलों में भी ये इंफेक्शन तेजी से फैल रही है. जिसे देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने जिन बच्चों में इसके लक्षण हैं उन्हें छुट्टी दे दी है। बता दें कि बीते 23 जुलाई को बालोद के आदिवासी विकासखंड डौंडी अंतर्गत संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लगभग 17 बच्चे कंजेक्टिवाइटिस इंफेक्शन यानी आंख के इंफेक्शन का शिकार हो हुए हैं. सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में उपचार करवाकर कैंपस के अंदर अलग कैंप में रखा गया है।
बालोद। बालोद में लगातार गांजा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है. इन दिनों दो अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने कुल 1 क्विंटल 46 किलो गांजा जब्त किया है. मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है. जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं. एक मामला जिले के पुरुर थाना क्षेत्र का है. जबकि दूसरा मामला दल्ली राजहरा का है. दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1 क्विंटल 37 किलो गांजा जब्त किया. ये गांजा स्विफ्ट कार में मिली. आरोपी गाड़ी को लॉक कर फरार हो गए हैं. जब्त की गई गांजा की कीमत 13 लाख 70 हजार बताई जा रही है. जबकि जब्त वाहन की कीमत 2 लाख 70 हजार हैं. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एसपी बालोद जितेंद्र यादव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में गांजा तस्करों से 1 क्विंटल 46 किलो गांजा जब्त किया गया है. एक मामले में आरोपी फरार हो गए हैं. जबकि दूसरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कांकेर। कैदियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कैदी मौका पाकर फरार हो रहे तो कही जेल की दीवारों को भी लांघने से कैदी नहीं चूक रहे। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है जहाँ पुलिस और जेल विभाग के जवानो की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जानकारी के मुताबिक़ कांकेर में पेशी के दौरान एक कैदी पुलिस के जवानों को चकमा देकर परिसर से ही फरार हो गया। फरार कैदी का नाम मोहनीश कोडोपी बताया जा रहा है जो कि बलात्कार के आरोप में जेल निरुद्ध था। आज जब उसे जवान पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंचे थे तभी वह उन्हें चकमा देने में कामयाब हुआ। कैदी के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच हडक़ंप मच गया। उन्होंने आरोपी कायदे कि आसपास तलाश की लेकिन वह नजर नहीं आया। जवानों ने इसकी सूचना थाने को दी हैं, फरार कैदी के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर लिया गया हैं।
दुर्ग। लोक निर्माण कृषि व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार पदमनाभपुर में आयोजित ग्रामीण स्तरीय मितानिन सम्मेलन एवं समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर फाइलेरिया मुक्ति राष्ट्रीय अभियान और सहयोगी रेडियों 91.2 एफ.एम. थनोद का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान मितानिन दीदियों द्वारा क्यूलेक्स, एडीज व एनोफ्लीज से बचाव एवं फ़ाइलेरिया को जड़ से हटाने के लिए कार्य किया जाएगा। साहू ने इस दौरान मितानिन भवन के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा करते हुए उन्हें उनके कार्याे की सराहना की। सहयोगी रेडियों 91.2 एफ.एम. का उद्देश्य समुदाय की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय भाषा एवं बोली में पंचायती राज, कृषि, पर्यावरण, संस्कृति, मौसम, शिक्षा, खेल, आजीविका, स्थानीय कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसारण सामुदायिक रेडियो स्टेशन के माध्यम से एक साझा मंच की व्यवस्था करना है। इससे सामुदायिक रेडियो में श्रोताओं की सहभागिता एवं भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। रेडियो पर छत्तीसगढ़ी व हिन्दी भाषा में गोठ-बात, वार्ता, साक्षात्कार, फोन-इन, गीत-संगीत, कविता, कहानी, सफलता की कहानी, एकांकी, चौट शो, प्रश्न मंच, मन की बात, जिज्ञासा समाधान, आज का चिंतन, प्रेरक प्रसंग, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समसामायिक सूचनाओं का प्रसारण होगा।
रायपुर। प्रार्थी प्रमोद कुमार मारकण्डेय ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला खैरागढ़-छुईखदान गण्डई का निवासी है। माह जुलाई 2022 में उत्तम मरकाम ने प्रार्थी की मुलाकात आशीष बंजारे ऊर्फ राहुल से फाफाडीह चौक रायपुर में कराई थी। जहां आशीष बंजारे ने प्रार्थी को रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी करना है तो बताओ मेरी पहचान ऊपर के लोगों से है मैं तुम्हारी नौकरी लगवा सकता हूं कहा था। उसने रेलवे में नौकरी लगाने हेतु प्रार्थी से रेलवे के ग्रुप डी का भर्ती फॉर्म भरवाया एवं उसके दस्तावेज लेकर चला गया था। दूसरे दिन आशीष बंजारे उर्फ राहुल द्वारा रेल्वे में नौकरी लगाने हेतु जो मेडिकल होने वाला है उस हेतु प्रार्थी से पैसा मांग किया तथा कहा कि तुम मेरे नंबर में फोन-पे न कर उत्तम मरकाम के फोन नंबर पर फोन-पे करने के लिये कहा। तब प्रार्थी ने उत्तम मरकाम के मोबाईल नंबर 7067457075 में 50,000/- रूपये स्थानांतरण किया था। जिसके बाद उसके दूसरे दिन आशीष बंजारे उर्फ राहुल एवं मनोज शर्मा ने प्रार्थी को मेडिकल के लिये बिलासपुर के रेलवे हॉस्पिटल में बुलाया था, वहा प्रार्थी तथा एक अन्य व्यक्ति सुपेन्द्र मेरावी एवं अन्य लोगों का भी मेडिकल कराया था। मेडिकल होने के बाद आशीष बंजारे उर्फ राहुल ने प्रार्थी से पैसों की मांग किया गया जिस पर प्रार्थी ने अपने खाते से कुल 2,00,000/- रूपये निकाल कर नगद 2,00,000/- रूपये अशीष बंजारे को दिया था। मेडिकल होने के दूसरे दिन आशीष बंजारे ने प्रार्थी को और अतिरिक्त रकम दो उसके बाद ही तुम्हारा ज्वाईनिंग लेटर दूंगा कहा था। जिस पर प्रार्थी द्वारा आशीष बंजारे को 4,50,000/- रूपये डी.आर.एम ऑफिस के पास स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे दिया था। इस प्रकार प्रार्थी द्वारा आशीष बंजारे को कुल 7,00,000/- रूपये दिया गया। इसके बाद डी.आर.एम ऑफिस के अंदर से एक व्यक्ति आया जिसका नाम रमजान खान था जिनकों आशीष बंजारे उर्फ राहुल ने डी.आर.एम. ऑफिस का एक अधिकारी बताया था।
बेमेतरा। ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में प्राचार्य डॉ प्रेमलता गौरे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना व इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न छायादार व फलदार नीम, कचनार, करंज, आंवला, मोंगरा, आम, जाम के लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। इको क्लब प्रभारी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रतिवर्ष वृक्षारोपण किया जा रहा है। परिसर में लगभग 800 फलदार व छायादार वृक्ष लगे हुए हैं तथा रोपित वृक्षों की देखभाल हमारी प्राथमिकता में है। पौधारोपण में सहायक अध्यापक बी आर सिवारे, इको क्लब प्रभारी जी एस भारद्वाज, ए के कुर्रे, आशीष एक्का, गिरजा वर्मा, खुशबू ध्रुव, एनएसएस अधिकारी युवराज पावले तथा एनएसएस इकाई के दलनायक तामेश्वर व स्वयंसेवकों सहित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पौधारोपण किए।
अम्बिकापुर। सरगुजा संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सम्भाग के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, डीपीएम तथा नोडल अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने वर्तमान में मौसमी बीमारियों के मद्देनजर पूर्व तैयारियों के संबंध में जिलेवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों की स्थिति से निपटने लगातार जिलों में शिविर आयोजित किया जाए, मुख्य रूप से दूरस्थ पहुँचविहीन क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखें, ताकि ऐसे क्षेत्रों में लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में महामारी नियंत्रण व उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का भंडारण सुनिश्चित करें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत उपाय किया जा सके। जिले में इसके लिए जिला रोग निगरानी समिति का गठन किया जाए।
अम्बिकापुर। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्डों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें ईडीसी व एमडीवी के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ईडीसी का संचालन जिला मुख्यालय व समस्त अनुविभागीय कार्यालयों में मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से किया जा रहा है, साथ ही मोबाईल वैन के माध्यम से ईवीएम प्रदर्शन समस्त मतदान केन्द्रों, हाट बाजारों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है, इन प्रदर्शन केन्द्रों में बड़ी संख्या में लोग ई.व्ही.एम व वी.वी.पैट मशीन के कार्यपद्धति के अवलोकन के लिए पहुंच रहे हैं। जिसमें आम नागरिकों को ई.व्ही.एम. में अपने मताधिकार के कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इन केन्द्रों में जाकर नागरिक इलेक्ट्रानिक वोटिंग में बटन दबाकर वोट डालने व वीवीपैट प्रयोग की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप) गिरीश गुप्ता ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत् विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विकासखण्ड बतौली व अम्बिकापुर में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर, बी.एल.ओ., अभिहित अधिकारी और सुपरवाइजर के निर्वाचन प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की ओर से दिया गया। साथ ही विकासखण्ड लखनपुर के शा.उ.मा.वि. (बालक) लखनपुर में छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताकर शत् प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदाताओं को जागरूक करने में हायर सेकेण्डरी स्कूल के भावी मतदाता भी संकल्प लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री मोहन मरकाम ने बुधवार को जिला कार्यालय बिलासपुर के सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत, सामुदायिक अधिकार पत्र के साथ-साथ ऋण पुस्तिका के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की आजीविका मजबूत करने के लिए मनरेगा और अन्य योजनाओं से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने कहा। मंत्री मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को विभागीय योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करना है। उन्होंने इसके लिए समन्वित प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने देवस्थल में देवगुड़ी का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए।
महासमुंद। हरेली तिहार के दिन शुरू हुए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तर की शुरूआत हो गई है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। दूसरे चरण में जोन स्तर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक प्रतियोगिता में 08 राजीव युवा मितान क्लब क्षेत्रों का एक जोन बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जोन बनाने का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा नामांकित अधिकारी को दिया गया है। मुकाबला नॉक आउट पद्धति से राजीव युवा मितान क्लब के विजेता प्रतिभागी एवं दलों के मध्य होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी दल आयु एवं वर्गवार, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता एवं शहरी क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी दल आयु एवं वर्गवार नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत ग्रामीण कृषि, पशुपालन और उनके उत्पाद तथा अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग स्थानीय स्तर पर कृषि एवं उस पर आधारित कार्यों में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर और 4 रुपए प्रति लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। जैविक खेती के लिए गोबर का उपयोग वर्मी खाद बनाने तथा गौमूत्र का उपयोग कीटनाशक दवाई ब्रह्मास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत बनाने में किया जा रहा है। राज्य की स्व-सहायता समूह की महिलाएं इससे लाभान्वित हो रही है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की।
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा में किसान धान रोपाई करने के लिए खेत की जुताई कर रहा था. इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरे 11000 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से मवेशी सहित किसान की मौके पर मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने तत्कालीन सहायता राशि प्रदान किया. बता दें कि सरगुजा जिले में विद्युत विभाग के द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च किया जाता है. मगर विद्युत विभाग की लापरवाही सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा में देखने को मिला, जहां धान रोपाई के लिए खेत की जुताई कर रहे किसान मंजू खलखो और उसके मवेशी पर खेत के ऊपर से गुजरे 11000 केवी का तार गिर गया, इससे किसान और मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से गुस्साए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सडक़ पर चक्का जाम कर दिया. वहीं आनन-फानन में सीतापुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और तत्कालीन सहायता राशि के तौर पर 25,000 रुपए पीडि़त परिवार को दिया गया. साथ ही मुवावजे की राशि 15 दिनों के अंदर में देने की बात कही गई है. मृतक के परिवार में चार बेटियों के अलावा पत्नी है. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है, जब मंगलवार को राज्यसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी। इसके पहले पिछले साल दिसम्बर में लोकसभा ने इस विधेयक को पारित किया था। लंबे समय से अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर प्रयास कर रहे सौंरा, गोंड़, बिझिया, उरांव, भुजिया आदि समाज के प्रतिनिधियों ने कल देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर इस विधेयक को राज्यसभा से मंजूरी मिलने पर उनके प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से मिली इस सफलता पर प्रतिनिधिमंडल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति समुदाय को उनके अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
रायपुर। मंत्री अकबर भाई ने आज नगर पंचायत पिपरिया में 1 करोड़ 60 लाख 92 हजार की लागत से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम शाला भवन का भूमि पूजन किया।
धमतरी। शहर में बुधवार की सुबह बीजेपी पार्षद के घर चोरी होने से आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया है. पार्षद की रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. दरअसल, धमतरी शहर के रामसागर पारा वार्ड के पार्षद श्यामा साहू बुधवार की सुबह रोज की तरह सुबह 5 बजे कैंटीन चली गई, जिसके बाद चोरों ने घर पर धावा बोल दिया. चोरी करने के बाद बीजेपी पार्षद के घर के ठीक पांच सौ मीटर दूर सुलभ शौचालय में दस्तावेज को गीला कर नष्ट करने की कोशिश की गई.
अंबिकापुर। अधिकारी सुनते नहीं, आपके प्रतिनिधि को कोई समस्या बताए तो कहते हैं, कि बाबा को बताइए अब आप लोग ही नहीं सुनेंगे तो कौन सुनेगा बाबा..? सरकारी सिस्टम की असलियत सरकारी अफसरों और सरकार के सामने जाहिर करने का ये वीडियो तब का है जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे हुए थे।
Adv