बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • धरसींवा विधानसभा में 500 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

    30-Jul-2023

    रायपुर। धरसींवा विधानसभा में 500 से अधिक लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है. जिसकी जानकारी प्रदेशअध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट कर दी और बताया कि देश के यशस्वी पीएम @narendramodi की कार्यशैली से प्रभावित होकर धरसींवा विधानसभा के 500 से अधिक जनों ने भाजपा परिवार में प्रवेश किया। सभी का अभिनंदन कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।ये भाजपा लहर है। ये मोदी लहर है। राम-राज अब अवैया हे,काबर की लबरा अब जवैया हे। 

  • जान लेने वाले डॉक्टर पर नहीं हुई कार्रवाई, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

    30-Jul-2023

    कांकेर। शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. परिजनों का आरोप है अब तक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया गया है और अस्पताल को फिर से खोल दिया गया है. रविवार को करीब 11 बजे अचानक परिजन अस्पताल पहुंच गए. जहां सडक़ जाम करने की कौशिश करने लगे. इस दौरान पुलिस की समझाइश के बाद सडक़ से हट कर अस्पताल में जाकर हंगामा करने लगे। मृतिका के भाई शेख असलम ने कहा कि घटना हुए महीना भर हो गया है लेकिन इसपर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. कई बार थाना मामला दर्ज कराने गया लेकिन पुलिस कह रही है किस हिसाब से मामला दर्ज करेंगे. डॉक्टर के खिलाफ केस फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद होगी, अस्पताल में सील लगा हुआ था जब परिजनों ने देखा तो अस्पताल खुला हुआ है. भाई ने बताया कि हमारे घर कुछ लोग आते हैं और कहते हैं कुछ पैसे वगैरा लेकर सेटलमेंट कर लो. उसने कहा कि जब हॉस्पिटल में मैं अपनी बहन को डिलीवरी के लिए लाया था उस समय एकदम नॉर्मल थी बहुत सोचते थी उसका ब्लड वगैरह सब रिपोर्ट भी ठीक था. जांच रिपोर्ट में कुछ बता भी नहीं रहे हैं और इधर-उधर अफवाह फैली हुई है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. मैं चाहता हूं कि मेरी बहन के साथ इंसाफ हो। 

     
  • अर्थी सजाकर सडक़ पर बैठे विधायक

    30-Jul-2023

    रायपुर। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने आम आदमी की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया। पीएम मोदी की मन की बात का विरोध करते हुए उपाध्याय ने महंगाई पर बात की। राजधानी के खमतराई इलाके के गांधी मैदान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और यहां आम आदमी की अर्थी के सामने सारे महंगे सामानों को सजाया गया। प्रदर्शन के दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री,टमाटर और सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है।देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और आज पीएम मोदी मन की बात कह रहे हैं लेकिन महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा, जनता की बात कोई सुन नहीं रहा।

    उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन नहीं बल्कि आम आदमी की एक मार्मिक अपील है कि महंगाई कम की जाए। अर्थी सजाकर प्रदर्शन करने की वजह बताते हुए कहा कि लोग गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान नहीं खरीद पा रहे, टमाटर समेत कई सब्जियां महंगी हो गई है। प्रदेश में आज बीजेपी के नेता पंडाल में पीएम मोदी की मन की बात सुन रहे हैं लेकिन लोगों के मन की बात सुनने का उनके पास समय नहीं है।
     
  • रायपुर में अधिकारी की पत्नी ने किया सुसाइड

    30-Jul-2023

    रायपुर। राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली महिला का पति महालेखाकार कार्यालय में एक अधिकारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है. यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने महिला ने छलांग लगाकर जान दे दी. आत्महत्या करने वाली महिला विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा है. बता दें कि मृतक का पति महालेखाकार कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है. बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था. वहां से लौटते ही वह कार लेकर घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा. जिससे उसकी पत्नी गुस्सा हो गई थी. पति के देर रात घर आने की वजह से पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद पत्नी ने 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और रविवार सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी.फि़लहाल इस पूरे ममले में पुलिस जांच कर रही है। 
  • एमए छत्तीसगढ़ी डिग्री धारी को जल्द मिलेगा रोजगार

    30-Jul-2023

    रायपुर। युवाओं से भेंट मुलाकात सीएम के कार्यक्रम में रायपुर के इनडोर स्टेडियम में एम.ए. छत्तीसगढ़ी के बेरोजगार डिग्री धारी छात्र ऋतुराज साहू व छात्रा अंजनी ने मुख्यमंत्री को संवाद के जरिये मांग किया की 2013 से प्रदेश की सबसे बड़ी विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल मे एम ए छत्तीसगढ़ी का पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमे सैकड़ो छात्र डिगी लेकर बैठें है, अत: इन बेरोजगार डिग्री धारियों को रोजगार मुहैया उपलब्ध कराये जाने की मांग की हैं। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल इस विषय के पद निकालने की घोषणा कर दी।

    सीएम के घोषणा से एम ए छत्तीसगढ़ी भाषा के बेरोजगार डिग्री धारियों मे खुशी की लहर है, इस फैसले से संघ के संजीव साहू, हितेश तिवारी, राहुल यादव, अविनाश यादव, विनय बघेल, पंकज साहनी, बलदेव साहू, अजय पटेल, पूजा परघानिया, जितेन्द्र, चंद्रिका महोबिया, दिलीप पटेल, माखन चंद्रवशी के साथ एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र -छात्रों ने मुख्यमंत्री के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ी भाषा के साहित्यिक देव हीरा लहरी ने भी सीएम के फैसले का सराहना करते हुए जल्द हि स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा के शिक्षकों की भर्ती कर एम ए डिग्रीधारी को रोजगार देने की बात कही है।
     
  • प्रदेश में बाघों की संख्या बढ़ाने प्रयास कर रही छत्तीसगढ़ सरकार

    30-Jul-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या 19 से घटकर 17 हो गई है। विश्व बाघ दिवस पर शनिवार को नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) की रिपोर्ट 2022 में यह जानकारी सामने आई है। मामले पर सीएम भूपेश ने कहा कि हम बाघों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हमनें दूसरे राज्यों से भी बाघ मांगे है। बता दें कि बाघों की संख्या घटने के बाद प्रदेश के वन विभाग ने अब मिशन मोड पर काम करने की बात कही है। छत्तीसगढ़ में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से बाघ लाए जाएंगे।

  • नाला पार करते समय बह गए मां और बेटे, दोनों की लाश बरामद

    30-Jul-2023

    बस्तर। बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं। कुछ गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। बारिश और बाढ़ के चलते 2 दिन में 3 मौतें भी हो गईं हैं। बस्तर जिले में बरसाती नाला को पार करते समय मां-बेटा पानी में डूब गए हैं। जिनके शव को बाहर निकाल लिया गया है।

    उधर, बीजापुर जिले का धर्माराम गांव में करीब 3 से 4 फीट तक बारिश का पानी भर गया है। जहां बीमार महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई है। वहीं सडक़ें जलमग्न हो गईं हैं। लोग जान जोखिम में डालकर सडक़ें पार कर रहे हैं। दरअसल, बस्तर जिले के दरभा में मुनगा नाला उफान पर है। वहीं शनिवार को उसी इलाके की रहने वाली फूलों माड़वी (38) अपने बच्चे को लेकर नाला पार करने की कोशिश की। इसी बीच पानी के तेज बहाव के साथ मां-बेटा दोनों बह गए।
    बताया जा रहा है कि, उस समय वहां उनकी सास भी मौजूद थी। बहू और पोते को डूबते देखकर वह जोर-जोर से चीखने लगी। मौके पर इलाके के कुछ और ग्रामीण भी पहुंचे। जिन्होंने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। लेकिन जब तक उनको बाहर निकाले, तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पखनार चौकी के जवान पहुंचे। जिन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि, आज दोनों के शवों का गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
  • रायपुर में ब्रेन वेव एनालिसिस सेंटर की हुई शुरुआत

    30-Jul-2023

    रायपुर। क्या आपने कभी सुना है कि आपके दिमाग की क्षमता को जाना जा सकता है? जी हां, यह सच है। आपकी मन:स्थिति और आपकी मानसिक क्षमता का विश्लेषण किया जा सकता है। इसके जरिये सिर्फ तीन हजार रुपये में किसी भी व्यक्ति के दिमाग का एनालिसिस किया जा सकता है। डॉ. डोमेन्द्र सिंह गंजीर के पास एक ऐसा डिवाइस और टेक्नोलॉजी है जिसका उपयोग करके वो दिमाग को पढऩे और मानसिक विकार दूर करने में कर रहे हैं. इस टेक्नोलॉजी को ब्रेन वेव एनालिसिस कहा जाता

    इस टेक्नोलॉजी को भारत में लाने वाले डॉ अंकित कहते हैं कि ब्रेन वेव टेक्नोलॉजी न्यूरोसाइंस और बिहेवियर साइंस के आधार पर काम करती है। अमेरिका में विकसित की गई है एवम यह टेक्नोलॉजी स् पेटेंट है, जिसका उपयोग रिसर्च के लिए आईआईटी गांधीनगर जैसे संस्थाओं ने भी किया है। दिमाग में पांच तरह की तरंगे होती हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों और क्षमताओं की जानकारी देती है। उन्होंने बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं है। विशुद्ध रूप से विज्ञान है, जिसे कई वर्षों की रिसर्च से विकसित किया गया है। यह न्यूरो साइंस का हिस्सा है, जिसके आधार पर मानसिक रोगों को भी दूर किया जा सकता है।
    तरंगों से कैसे होता है एनालिसिस
    डॉ. डोमेन्द्र का कहना है कि ब्रेन वेव एनालिसिस से पता चलता है कि किसी व्यक्ति के दिमाग में किस तरंग का प्रभाव ज्यादा या कम है। उसके आधार पर बताया जा सकता है कि वह व्यक्ति गहरी नींद लेता है या नहीं। उसका मानसिक संतुष्टि का स्तर कैसा है और वह दिमाग को कितना कंट्रोल कर लेता है। यह जानकारी पता चलने पर उपचार के तौर पर हमने कुछ खास तरह के म्यूजिक विकसित किए हैं। यह दिमाग की तरंगों को संतुलित करने में मदद करता है।
    ब्रेन वेव एनालिसिस एक एडवांस साइंटिफिक टूल है। इसके हार्डवेयर और सॉप्टवेयर की मदद से ब्रेन वेव को रिकॉर्ड किया जाता है। विश्लेषण कर पता लगाया जाता है कि किस वेव का प्रभाव कितना है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि किसी बच्चे या बडो की मानसिक क्षमता क्या है? बदलती जीवनशैली की वजह से बढ़ते तनाव को भी इससे मापा जा सकता है। बच्चे का फोकस कैसा है7 यह सुविधा शॉप नंबर 9, ग्राउंड फ्लोर , आर डी ए कॉम्प्लेक्स, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में उपलब्ध है।  
  • भाजपा के दो मजबूत साथी है ईडी और आईटी: सीएम भूपेश बघेल

    30-Jul-2023

    रायपुर। 12 जातियों को जनजातियों की सूची में शामिल किए जाने के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रयासों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. मैने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, जिसके बाद यह सफलता हासिल हुई है. डबल इंजन की सरकार थी, लेकिन रमन सिंह की चलती नहीं थी. हमने प्रयास किया तब जाकर सफलता मिली है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आदिवासियों जातियों की सूची में शामिल किए जाने पर अरुण साव बोल रहे हैं कि 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं केंद्रीय मंत्री 72,000 लोगों को लाभ मिलने की बात कह रहे हैं. भाजपा केवल लाभ लेने का काम कर रही है, पर हमने कई पत्र लिखे. मुख्यमंत्री ने कहा कि क्क्र सरकार ने 2008 में ही गारंटी दी थी, जिसमें 5 योजनाएं थी. केंद्र के रेशियो का अंतर पहले ज़्यादा था, अब बहुत कम हो गया है. एक अप्रैल से हमने आर्थिक सर्वेक्षण कराया, जिसमें सबको लाभ मिलेगा. दिल्ली की सरकार ने महंगाई, काला धन, रोजग़ार देने जैसे तमाम बातें कही थी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. मणिपुर में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के दौरे पर कहा कि यदि दौरा दिखावा है तो स्वयं क्यों कमेटी बनाते हैं. वहीं प्रदेश में बाघों की संख्या को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ का ट्रांजिट बना हुआ है. बाघ आते-जाते रहते हैं। 

    विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे अधिकांश विधायकों की रिपोर्ट ठीक है, तभी तो हमारी सरकार रिपीट होगी. भाजपा समझ गई है कि राज्य सरकार के लिए खिलाफ जो भी करेंगे वो उल्टा ही पड़ेगा, इसलिए अब विधायकों को टारगेट किया जा रहा है। 
  • रायपुर में अनोखे बुक फेयर की हुई शुरुआत

    30-Jul-2023

    रायपुर। राजधानी में अनोखे बुक फेयर की शुरुआत हुई है. इस पुस्तक मेले का नाम है ड्रीम बुक फेयर.इस बुक फेयर की खास बात ये है कि यहां मिलने वाली किताबें एमआरपी रेट में नहीं बेची जाती.बल्कि किताबों को वजन के हिसाब से बेचा जाता है. यही कारण है कि इस अनोखे बुक फेयर में युवाओं के साथ-साथ बुक लवर्स की भीड़ लगी हुई है.इस ड्रीम बुक फेयर में ऐसी किताबों का संकलन रखा गया है जो आसानी से नहीं मिलती।

    इस बुक फेयर में फिक्शनल, नॉनऱफिक्शनल,मोटिवेशनल और जनरल कैटेगिरी की किताबों का अंबार है. ऑर्गेनाइजर की माने तो इस बुक फेयर में 3 लाख से ज्यादा किताबों का संकलन किया गया है. दिल्ली बेस्ड बुक माफिया कंपनी इस पुस्तक मेले को तीसरी बार छ्त्तीसगढ़ में आयोजित कर रही है. बुक माफिया भारत के कई राज्यों में इसी तरह का बुक फेयर आयोजित कर चुकी है.इन किताबों को विदेश से इंपोर्ट करके सस्ते दामों में भारतीयों को उपलब्ध कराया जाता है।
    बुक फेयर में ज्यादातर युवाओं की भीड़ देखी जा रही है.किफायती कीमत में वल्र्ड क्लास राइटर्स की बुक आसानी ने उपलब्ध हो रही है.यही वजह है कि रायपुरवासी इस सुनहरे मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते. बुक फेयर में किताब लेने आए प्रकाश मगरिया के मुताबिक आदमी जिंदगी में हमेशा सीखते रहता हैं. सीखने की कोई उम्र नहीं होती. इसीलिए बुक एक माध्यम है जो कि इंसान के नॉलेज को बढ़ाता है.वहीं अन्य ग्राहकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया बुक फेयर के लिए दी है।
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन कैंप लगाएगा सिंधी काउंसिल

    30-Jul-2023

    रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस योजना के अंतर्गत आकर्षक ब्याज दरों पर राष्ट्रीकृत बैंको द्वारा लोन दिया जाएगा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया राष्ट्रीय एवम निजी बैंक इस मुद्रा योजना अभियान में शामिल है. रायपुर सांसद सुनील सोनी एवम पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पोस्टर विमोचन कर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अभियान आरंभ किया गया. सांसद सुनील सोनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है हर मध्यम वर्गीय अपना व्यवसाय करे और नई ऊंचाई छुए और व्यापार को आगे बढ़ाए। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पहली बार बिना गारंटी के लोन उपलब्ध किया जा रहा है दस लाख तक लोन ले सकते है. इसका लाभ हर छोटा व्यवसाय उठाए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर पचास हजार से दस लाख तक आकर्षक ब्याज दर पर लोन बैंक द्वारा दिया जाएगा। इस लोन में किसी भी तरह की गारंटी की जरूरत नहीं है। 

    एक फार्म भरकर लोन का आवेदन कर सकते है फार्म शिविर में मिलेगा। ऑन स्पॉट फार्म भरकर दे सकते है. इस मुद्रा योजना में नए स्टार्टअप के साथ साथ छोटे और सूक्षम व्यवसाय लोन प्राप्त कर सकते है प्रधानमंत्री लोन मेला का आयोजन छह अगस्त रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक स्थान संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन अनमोल सुपर बाजार महावीर नगर रायपुर में आयोजित किया जा रहा है. तकनीकी एवम बैंकिंग विशेषज्ञ सीए आकाश डोडवानी,कार्यक्रम संयोजक बंटी जुमनानी,प्रभारी सतीश पमनानी, सहप्रभारी किशोर बत्रा अग्रिम पंजीयन हेतु 8344890000, 9907123272, 7471153446 पोस्टर विमोचन पर ललित जैसिंग ,अजय जयसिंघानी, सतीश पमनानी, किशोर बत्रा, पंकज चिजवानी, बंटी जुमनानी। 
    मुद्रा लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
    दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र आधार कार्ड, पेन कार्ड,मतदाता पहचान पत्र, छह महीने का बैंक स्टेटमेंट, व्यापार से संबंधित दस्तावेज शॉप लाइसेंस/जीएसटी सर्टिविकेट, तीन साल का इनकम टैक्स रिटर्न। 
  • हैलो जिंदगी: नशे के खिलाफ युवाओं ने लगाई दौड़

    30-Jul-2023

    रायपुर। नशे के खिलाफ युवाओं में जागरूकता लाने मैराथन का आयोजन हुआ. मैराथन के बारे में आईजी रतन लाल डांगी ने बताया कि नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने हैलो रायपुर अभियान चलाया है। युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से इसका आयोजन किया गया है. बता दें कि रायपुर में युवाओं को नशे की लत से बचाने पुलिस महीने भर से हैलो जिंदगी जन जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम तथा एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों व विक्रेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी रेंज आईजी को निर्देश दिया है कि राज्य में नशाबंदी होना चाहिए। सूखा नशा बंद होना चाहिए। नशे की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे राज्यों से नशा नहीं आना चाहिए। इसी कड़ी में रविवार को रायपुर पुलिस नशा मुक्ति के लिए मैराथन और जुंबा का आयोजन कर रही है। रविवार सुबह 5.30 बजे तेलीबांधा तालाब से लेकर गौरवपथ पर नशा मुक्ति के लिए दौड़ लगाई गई।  मैराथन में सबसे आगे रहने वाले टॉप तीन लोगों को इनाम व सर्टिफिकेट दिया गया। मैराथन के साथ जुंबा भी कराया गया। इसमें बताया गया। कि नशे का क्या नुकसान है? शरीर में किस तरह का दुष्प्रभाव डालता है? नशा परिवार को कैसे तोड़ता है? जिंदगी को स्वस्थ और मस्त बनाने के लिए नशा छोडऩा चाहिए। किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। जिंदगी को हैलो बोलना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में नशा मुक्ति अभियान हैलो जिंदगी 15 दिनों से चल रहा है। हर थाना की टीम अपने-अपने इलाके के स्कूल, कॉलेज, सोसायटी, बस्ती, बाजार, मॉल से लेकर भीड़भाड़ इलाके में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डॉक्टरों की मदद से उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। तेलीबांधा तालाब में जुंबा भी कराया गया। 
  • कर्बला तालाब में धार्मिक चीजों के विसर्जन का विरोध, तालाब में कुदा पार्षद

    30-Jul-2023

    रायपुर। रायपुर के एक तालाब में बीजेपी पार्षद कूद गए। पानी में जाकर नेता ने धार्मिक चीजों के विसर्जन का विरोध किया। ये पार्षद हैं अमर बंसल। चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी इलाके के पार्षद बंसल ने कहा- तालाब में अलग-अलग धर्मों से जुड़ी चीजों का विसर्जन होता है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। पार्षद ने कर्बला तालाब में जाकर, तख्ती लेकर सामाज के लोगों को जागरुक करने की बात कही। बंसल ने कहा कि कर्बला तालाबा को हम स्वामी आत्मानंद सरोवर के नाम से भी जानते हैं। हम सब से आग्रह करते हैं कि केमिकल युक्त फूल पत्ती, मूर्ति विसर्जन जैसे चीजों को तालाब में विसर्जित ना किया जाए। पार्षद ने मांग की है कि जिस तरह महादेव घाट में कुंड बनाकर बाकी आयोजनों में विसर्जन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उसी तरह कुंड में ही चीजों को विसर्जित किया जाना चाहिए। इसकी मांग उन्होंने नगर निगम प्रशासन से भी की है।

  • भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सीएम को भेंट किया तीर-कमान

    29-Jul-2023

    मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

    कोरबा। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कोरबा प्रवास पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। घंटाघर ओपन थिएटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सहित जिला पदाधिकारियों ने महामाला, तीर-कमान व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सीएम के हाथों नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल सुल्तान को नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुखनंदन बंजारे, प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगेश द्विवेदी, प्रदेश सचिव विश्वनाथ साहू, समन्वयक पवन ठाकुर, सदस्यता प्रभारी विक्की पंजवानी सहित कोरबा इकाई के जिलाध्यक्ष अब्दुल सुल्तान, महासचिव शत्रुघन साहू, उपाध्यक्ष धीरज दुबे, नरेन्द्र कुमार रात्रे, समन्वयक पुरूषोत्तम दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महामाला से स्वागत किया। साथ ही सीएम व उनकी माता का चित्रमय मोमेंटो भेंट किया गया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने कोरबा इकाई की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगेश द्विवेदी ने उपस्थित पदाधिकारियों को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के उद्देश्यों से परिचित कराया। इस अवसर पर कोरबा इकाई के संरक्षक द्वय राजेन्द्र पालीवाल, हरीश तिवारी, रंजन प्रसाद जिलाध्यक्ष अब्दुल सुल्तान, महासचिव शत्रुघन साहू, उपाध्यक्ष धीरज दुबे, नरेन्द्र कुमार रात्रे, समन्वयक पुरूषोत्तम दुबे, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, सचिव गयानाथ मौर्य, भरत यादव, उमेश यादव, विकास तिवारी, संयुक्त सचिव राजीव प्रजापति, शैलेन्द्र राठौर, आलोक तिवारी, तुलसीराम झरिया, मीडिया प्रभारी उमेश मकवाना, उमेश डहरिया, अनूप पासवान, अंकित सिंह, मारकण्डे मिश्रा, अनुज ठाकुर सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पत्रकार हित मे कार्य करने की शपथ ली। मंच का संचालन महासचिव शत्रुघन साहू ने किया व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष अब्दुल सुल्तान ने किया।
  • डीजीपी अशोक जुनेजा ने किया 2 नए पुलिस रेंज का गठन

    29-Jul-2023

    रायपुर। प्रदेश में आम जनता की सुविधा, बेहतर पुलिसिंग और आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए नए पुलिस रेंजों का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में बेहतर कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से पुराने पुलिस रेंजों का पुनर्गठन करते हुए नए पुलिस रेंज गठित किए गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने राज्य में छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस रेंज का पुनगर्ठन किया है. पुलिस रेंज के पुनर्गठन से जहां आम जनता को सुविधा होगी, वहीं बेहतर पुलिसिंग, अपराधों की रोकथाम, आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण और बेहतर कानून एवं व्यवस्था में काफी मदद मिलेगी. रेंजों के पुनर्गठन में रायपुर रेंज को दो भागों में विभक्त किया गया है. रायपुर रेंज में जिला रायपुर रहेगा. इसी तरह रायपुर ग्रामीण रेंज में धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद तथा बलौदा बाजार- भाटापारा जिला को शामिल किया गया है. दुर्ग रेंज में जिला दुर्ग, बेमेतरा तथा बालोद रहेंगे। 

    राजनांदगांव रेंज में जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को शामिल किया गया है. बिलासपुर रेंज में जिला बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर रहेंगे. बिलासपुर रेंज आईजी के अधीन डीआईजी रायगढ़ रहेंगे. डीआईजी रायगढ़ के अंतर्गत जिला रायगढ़, सक्ति तथा जशपुर रहेंगे. सरगुजा रेंज में जिला सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और एमसीबी रहेंगे. बस्तर रेंज में जिला बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा रहेंगे. आईजी बस्तर के अधीन 2 डीआईजी रहेंगे. डीआईजी दंतेवाड़ा के अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले रहेंगे. डीआईजी कांकेर के अंतर्गत जिला कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव रहेंगे। 
  • खेमराज देवांगन को मातृ शोक

    29-Jul-2023

    रायपुर। देवांगन समाज के प्रतिष्ठित श्रीमति बिसाहीन देवांगन उम्र 88 वर्ष पति स्व. केजूराम देवांगन निवासी-लोहार चौक पुरानी बस्ती रायपुर छ.ग. का निधन को गया है। जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 30/07/2023 (रविवार) को सुबह 10 बजे निवासी स्थान से मारवाड़ी शमशान घाट के लिए जायेगी।  श्रीमति बिसाहीन देवांगन जो कि स्व. शारदानंद देवांगन, रामानंद देवांगन, स्व. लोकनाथ देवांगन, और छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन अधिवक्ता, समाजिक कार्यकर्ता विजय आनंद देवांगन, अरूण कुमार देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार खेमराज देवांगन, तथा श्रीमति यमुना देवांन की माता थी। और खेलेन्द्र देवांगन, डॉ. सावन देवांगन नितिन देवांगन, मनीष देवांगन, फोटो पत्रकार प्रवीण देवांगन, शुभम देवांगन, एशियन टी.वी न्युज एंकर कु. फान्या देवांगन, मयंक देवांगन, हर्ष देवांगन, पार्थ देवांगन धैर्य देवांगन आदित्य देवांगन सत्यम देवांगन की दादी मां थी। 

  • 51 पौवा देशी शराब के साथ 2 कोचिये गिरफ्तार

    29-Jul-2023

    रायपुर। रायपुर की खरोरा थाना पुलिस ने 51 पौवा देशी शराब के साथ 2 कोचियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 29 जुलाई को थाना खरोरा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांगतर्गत ग्राम सारागांव स्थित ग्राम पंचायत के पास दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अपने पास शराब रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुसिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

    पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम खोडस वर्मा एवं कृष्णा कुमार साहू निवासी खरोरा का होना बताया। टीम के सदस्यों उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में दोनो आरोपियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 51 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम 660/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एमएफ/4858 जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 522/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
  • रायपुर में मनाया गया मुहर्रम का मातम

    29-Jul-2023

    रायपुर। राजधानी में आज मुहर्रम जुलूस निकाला गया है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में कर्बला के 72 शहीदों की याद में यौम-ए-आशूरा का जुलूस निकाला गया। इस दौरान मौजूद अजादारों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चें भी खुद को लहूलुहान कर रहे थे। मोहर्रम में इस बार भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने जुलुस निकाला है। मुस्लिमो का मानना है कि मुहर्रम इस्लामी महीना है और इससे इस्लाम धर्म के नए साल की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस महीने में इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, जिसके चलते इस दिन को रोज-ए-आशुरा कहते हैं। मुहर्रम का यह सबसे अहम दिन माना गया है, इस दिन जुलूस निकालकर हुसैन की शहादत को याद किया जाता है।

     
    इस बार रायपुर में पहले जैसे मुहर्रम का मातम दिखा है लोगों ने इस बार ताजिया का आकार छोटा और सामान्य रखा है। ताजिया निकालने के दौरान कई लोग सम्मिलित हुए है। मुस्लिमों ने ताजिया का जुलूस निकालते हुए कर्बला के 72 शहीदों को याद करते हुए इबादत करते भी दिखे। आज का दिन मुस्लिमों के लिए सबसे अहम और पवित्र है। आज मुहर्रम की दसवीं तारीख है। मुहर्रम की 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा कहा जाता है। आशूरा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मातम मनाते हैं। इसके अलावा आज के दिन ताजिया और जुलूस निकाले जाते हैं। जिसमें लोग इमाम हुसैन और उनके साथ शहीद हुए लोगों को याद कर खुद को जख़्मी भी कर लेते हैं।ताजिया हजरत इमाम हुसैन की कब्र के प्रतीक के रूप में होता है। आपको बता दें कि मोहर्रम के महीने में ही पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन कर्बला की जंग में शहीद हुए थे। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, आज से 1400 साल पहले कर्बला की लड़ाई में मोहम्मद साहब के नवासे (बेटी का बेटा,नाती) हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथी शहीद हुए थे ,ये लड़ाई इराक के कर्बला में हुई थी। लड़ाई में इमाम हुसैन और उनके परिवार के छोटे-छोटे बच्चों को भूखा प्यासा शहीद कर दिया गया था। इसलिए मोहर्रम में सबीले लगाई जाती है,पानी पिलाया जाता है,भूखों को खाना खिलाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन ने इंसानियत को बचाया था, इसलिए मोहर्रम को इंसानियत का महीना माना जाताहै।। इमाम हुसैन की शहादत और कुर्बानी की याद में मोहर्रम मनाया जाता है। इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिय़ा और जुलूस निकाले जाते हैं।  
  • बड़ी संख्या में किसानों ने थामा कांग्रेस का दामन

    29-Jul-2023

    डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ में चुनावी सत्र चालू हो गया है। जिसको लेकर कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियां अपने-अपने स्तर पर गांव-गांव और शहर जाकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहीं हैं। प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत में लगे हुए हैं. इसी क्रम में आज विधायक भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानो को कांग्रेस में प्रवेश करवाया गया। बातचीत में विधायक भुनेश्वर बघेल ने बताया कि, आज डोंगरगढ़ विश्राम गृह में किसान सभा का बैठक आयोजन किया गया है। जिसमें आगे की रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को सरकार की नई नीतियों से अवगत कराना, साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इन सारी योजनाओ को लेकर आज यह बैठक आयोजित की गई है। किसानो की सदस्यता पर उन्होंने कहा कि, किसान पुत्र भूपेश बघेल की सरकार के कार्य नीति से प्रभावित होकर इन किसानों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया हैं। इस कार्यक्रम को हम आगे भी जारी रखेंगे। 

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- बीजेपी को राज्यपाल से सीख लेना चाहिए

    29-Jul-2023

    रायपुर। संसद में मणिपुर मामले में छत्तीसगढ़ का नाम जोड़े जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सीएम ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ये लोगों का ध्यान भटकाने का तरीका है। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ में जो घटनाएं घटी है, उसकी तुलना मणिपुर से नहीं की जा सकती। जानबूझकर जो इलेक्शन गोइंग स्टेट हैं, वहां उनका नाम लेना ही मकसद है, ताकी एक तीर से दो निशाना साध सकें, लेकिन वे अफसल हैं। बीजेपी के लोगों को वहां के राज्यपाल से सीखना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने भी छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जिक्र किया था और मणिपुर उनके लिए तीसरा है, क्योंकि वहां पर उनकी डबल इंजन की सरकार है। पूरे 90 दिन हो गए हैं और उसमें वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं। सीएम ने कहा- दूसरी बात यह है कि ह्यूमन राइट्स की टीम भी मणिपुर नहीं जा रही है। छत्तीसगढ़ में घूमने आ रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन मणिपुर भी जाना चाहिए। ह्यूमन राइट्स वालों को और दूसरी बात यह है कि केंद्र सरकार उन्हें ढूंढने में लगी है की वीडियो वायरल किसने किया तो ये लोग गलत दिशा में प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा I.N.D.I.A गठबंधन की टीम के सांसद आज मणिपुर रवाना हुए हैं और लोकसभा राज्यसभा अभी भी बाधित है। प्रधानमंत्री को हठधर्मिता नहीं करनी चाहिए, अपनी हठधर्मिता छोड़ें और दोनों सदनों में आकर बयान देना चाहिए। बता दें कि संसद में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान और बिहार में होने वाली घटनाओं पर ध्यान केंद्रीत करने की नसीहत दी थी।
    मुख्यमंत्री ने कहा-भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से सीखना चाहिए, उन्होंने ये बयान ऑन रिकॉर्ड दिया है कि 50,000 से ज्यादा लोग घर छोड़ चुके हैं, सैकड़ों घर जला दिए गए हैं, 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है और निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा जिंदगी में कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी सौंपी है। उसके बावजूद भी केंद्र सरकार के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया, बल्कि वहां पर लगातार घटनाएं बढ़ रही है। इस वजह से लोग अब रात में घरों को छोडक़र सडक़ों पर सो रहे हैं और वहां गोलीबारी हो रही है। रात-रात भर पूरा परिवार सुरक्षा के लिए जाग रहा है। वहां हालात बेहद तनावपूर्ण है और केन्द्र सरकार के नियंत्रण से बाहर है।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाए जाने के मामले में कहा कि सुरक्षा की समीक्षा की जाती है। उसमें किसी प्रकार की किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता, लेकिन अभी जो यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई थी। उसमें सारे पैरामिलिट्री फोर्स, भारत सरकार की एजेंसी, सभी को मैंने कहा कि अभी जितने भी राजनीतिक दल के लोग हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए। मुख्यमंत्री ने बस्तर में बाढ़ की स्थिति को लेकर कहा कि अभी तक बारिश कम हुई थी। मानसून की एंट्री देरी से हुई। वहां के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। बाढ़ की स्थिति के लिए एनडीआरएफ और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम लगी हुई हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन भी इस पर नजर बनाए हुए है।
Top