रायपुर। राजधानी में बाइक चोरी करने वाले आरोपित राहुल वर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक इंजीनियर है। उसके पास से चोरी की 40 गाडिय़ां जब्त की गई हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से यह बाइक चोरी किया था। जहां तेल खत्म हो जाता वहीं गाड़ी को छोडक़र दूसरी चुराकर ले जाता था।
पीपीसी चीफ बैज ने किया मंजूर, सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गरम
रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बदमाशों पर पुलिस भी नकेल कसने में जुटी हुई है। देर रात शहर के एक्सप्रेस-वे पर फरसा से हमलाकर कर लूट करने का मामला सामने आया है। जहां धारदार हथियार से लैस 3 से 4 बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवकों पर हमला कर उन्हें घायल किया और मोबाइल एवं नगदी लेकर फरार हो गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात यह घटना हुई है। कार से एयरटेल के कर्मचारी प्रांशु गुप्ता, गौरव शर्मा और शुभम शर्मा रायपुर आते समय पुरैना एक्सप्रेस-वे के पास शौच के लिए रुके, तभी वहां बाइक सवार बदमाश पहुंच गए और पैसों की मांग करने लगे। जब कार सवार युवकों ने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने तीनों पर फरसानुमा धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ऐसे में तीनों कर्मचारी कार छोडक़र वहां से भागे और अपनी जान बचाई। वहीं बदमाशों ने कार में रखे पैसों से भरे पर्स और महंगे मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। पीडि़तों ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाना में की। मामले की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने घटना के 2 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी दिनेश दीप पिता लोकेश्वर दीप उम्र 20 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी अमलीडीह और अर्जुन तांडी 19 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी अमलीडीह को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने सरकार को घेरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स ने एक बार फिर से अपनी मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जूनियर डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर चले गए हैं। सरगुजा, कांकेर, जगदलपुर, रायगढ़, राजनांदगांव और रायपुर के शासकीय कॉलेज के जूडो हड़ताल कर रहे हैं। रायपुर में भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है। जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल से शासकीय अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बाधित हुई है। सभी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हड़ताल करेंगे। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के बाहर सुबह से ही जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। बीते 6 वर्षों में वेतन बढ़ोतरी ना होने की वजह से जूडो हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पहले जूनियर डॉक्टर्स अपनी मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे। जूनियर डॉक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि आज हम लोग हड़ताल पर है। एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था सरकार और प्रशासन को उन्होंने साफ-साफ यह कहा था कि हमारी सर्विसेज कंटिन्यू रहेगी। ब्लैक लेबल पहनकर हम प्रदर्शन करेंगे। हमारा ब्लैक लेबल का लास्ट डेट था। लेकिन हमारी मांग पर कल तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई। जिसको लेकर आज हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही ओपीडी सेवाएं यथावत रहेंगी। साथी मरीजों की परेशानी ना हो इसको लेकर हम लोग काम करेंगे। आज भी प्रशासन और शासन की तरफ से कोई पहल नहीं होती तो हम लोग आगे प्रदर्शन करेंगे। जूनियर डॉक्टर्स ने बताया कि हमारी मांग है की जो इंटर्न, यूजी, पीजी के जो जूनियर स्टूडेंट है। उनकी स्टाइपेंड हो। आज दिनांक तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है। वैसे ही स्थिति है। महंगाई दर बढ़ गई है। जिसमें हमारी स्टाइपेंड में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई है। हम बस यह चाह रहे हैं कि हमारी वेतन बढऩी चाहिए। जो सरकार बढ़ा नहीं रही है। जिसको लेकर हम लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
भिलाई। सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई, छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक इंदराज सिंह की अगुवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम 2023 के तहत पर्यावरण को हरा-भरा व सुरक्षित रखने के संदर्भ में सेक्टर-9, भिलाई में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में सीमा सुरक्षा बल के साथ साथ सेल्यूट तिरंगा संघ, छत्तीसगढ एवं पर्यावरण मित्र डिविजन, भिलाई ने भी भाग लिया। इस दौरान 1075 फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम की आम नागरिकों ने काफी सराहना की। ज्ञातव्य है, कि इस वर्ष सीमान्त मुख्यालय एवं इसके अन्तर्गत कार्य करने वाली बटालियनों द्वारा 1,43,000 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। सीमा सुरक्षा बल नक्सल अभियान के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी कृत संकल्प है। सीमा सुरक्षा बल हर साल बरसात के मौसम में अपने आसपास के इलाके में वृक्षारोपण का कार्य करती है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरान्त इंदराज सिंह, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, भिलाई ने यह संदेश दिया कि वन एवं पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, उन्हें संरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है। सभी को इसके लिए बढ़ चढकऱ हिस्सा लेना चाहिए तथा सभी को अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर धरा को समृध्द बनाना चाहिए।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसके साथ ही रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर को नशा मुक्त बनाने हेतु नशे के विरूद्ध व्यापक जन-जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी’’ का शुभारंभ दिनांक 15.07.2023 को करते हुए नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर इसे जड़ से समाप्त करने के सम्पूर्ण प्रयास करते हुए इस काले कारोबार में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए जो शपथ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के प्रति छत्तीसगढ़ में भी उत्साह दिखने लगा है। इस सिलसिले में जेएसपी के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। सीएम बघेल को टंडन ने बताया कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक खास अभियान चला रखा है। इसमें प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रसेवा की शपथ लेनी है। इस शपथ के लिए लोगों को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर एक लिंक क्लिक करना है, जिसमें शपथ लेने के बाद एक प्रमाणपत्र भी शपथकर्ता को प्रदान किया जाता है। प्रदीप टंडन ने मुख्यमंत्री को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के कार्य और उद्देश्यों के बारे में भी बताया और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाए ताकि प्रदेश का हर नागरिक राष्ट्रसेवा की शपथ लेकर राष्ट्र निर्माण के पवित्र अभियान में जुट जाएं। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का लिंक है...https://flagfoundationofindia.in/pledge/register गौरतलब है कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने तिरंगे को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगभग एक दशक तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी। 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया तिरंगे को हर घर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। फाउंडेशन का नारा है - हर घर तिरंगा -हर दिन तिरंगा।
कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए नकली खाद-बीज के विक्रय पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किसानों को खाद-बीज मिले, इसके लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जावे। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जो एक-दो माह में पूरे हो सकते हैं, उन्हें सितम्बर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा की जाये। गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी एवं उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण और उसके विक्रय की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई। हितग्राही मूलक योजनाएं जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया जाता है, उन योजनाओं में लक्ष्य की पूर्ति अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। खराब हो चुके व मरम्मत योग्य सडक़ों की सूची उपलब्ध कराने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है, वहीं आवारा पशुओं से दुर्घटना के रोकथाम के लिए सडक़ों के किनारे स्थित गौठानों में वहां के गौठान समितियों से परामर्श कर ऐसे पशुओं के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही पशुओं में टैग लगाने के लिए भी कहा गया है। ्रद्यह्यश सभी एसडीएम, तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि बिना अनुमति के जुलूस, रैली नहीं होगी, इसे सुनिश्चित किया जावे। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडऩे के लिए निर्देशित किया है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के अमृत सरोवर, तालाब, स्कूल परिसर, शहीदों के गांव इत्यादि में वृक्षारोपण करने के लिए निर्देशित किया है, इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। 02 अगस्त से आयोजित होने वाले विशेष ग्रामसभा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ग्रामसभा में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची का वाचन कराने के निर्देश दिये गये हैं। ग्रामसभा, वार्ड सभा में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने भी कहा गया है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने, नये मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटि होने पर सुधार करवाने संबंधी निर्देश भी दिये गये, साथ ही ग्रामीणों का संकल्प चक्र बनाकर शपथ दिलाने के लिए कहा गया। उन्होंने सभी एसडीएम को प्रति सप्ताह राजनैतिक दलों की बैठक लेने एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की पृथक सूची बनाने के निर्देश भी दिये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एवं बी.एस. उईके, वन मंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण एवं आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।
जशपुर। पीएचई विभाग में इंजिनियर के पद पर तैनात राहुल यादव के पिता को फोन कर 20 लाख की लेवी मांगने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फोन कर 20 लाख मांगे थे। नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। जशपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को झारखंड के नक्सल प्रभावित गाँव से धरदबोचा है। दोनों पर लूट, डकैती, आगजनी जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज है। दरअसल, 23 जुलाई को फिकरो राम यादव थाना कुनकुरी मे रिपोर्ट दर्ज कराये कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसे फोन आया और बोला कि तुम्हारा बेटा राहुल यादव कुनकुरी मे पीएचई विभाग में उप अभियंता के पद पर कार्यरत है। बहुत बड़ा इंजिनियर है, 20 लाख रूपये जमा करो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
रायपुर 31 जुलाई 2023। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के मुख्य आतिथ्य में फंुडहर स्थित योग भवन रायपुर में सात दिवसीय संभागीय निःशुल्क योग शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर एवं राजेश नारा उपस्थित थे। श्रीमती भेंड़िया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिविर में दुर्ग जिले के 240 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ में 700 मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जा चुके हैं
रायपुर, 31 जुलाई 2023। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हुई थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर अधिवक्तागण एवं न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
रायपुर 31 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और लगातार युवाओं को नौकरियां भी मिल रही है। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जैसे-जैसे युवा प्रशिक्षित होंगे, उन्हें कौशल अनुरूप रोजगार से जोड़ने का कार्य भी चलता रहेगा। मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता की चौथी किश्त के ऑनलाईन अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत चौथी किश्त के रूप में प्रदेश के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। आज अंतरित की गई राशि में अप्रैल माह के शेष 147 लाभार्थियों को चार माह तथा मई माह के शेष 373 लाभार्थियों को तीन माह का और जून माह के शेष 3028 लाभार्थियों को दो माह का बेरोजगारी भत्ता जारी किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रतीक स्वरूप बेरोजगारी भत्ता के प्रशिक्षित हितग्राहियों को नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया।
रायपुर/ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अरविंद नेताम ने प्रदेश में 50 से 55 सीटों पर विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। उका कहना है कि वर्षों से आदिवासी सताए जा रहे है। उन्हें अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, इसलिए मजबूर होकर अब समाज को चुनाव लडऩा पड़ रहा है। रविवार को वे यहां बस्तर से लौटते समय कुछ देर के लिए रेस्ट हाउस में रूके थे। यहां आदिवासी समाज प्रमुखों से मुलाकात की। इस बीच उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि सरकार में इच्छा शक्ति नहीं है, इसलिए उसे उलझा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से सताए गए है, उन्हें वंचित रखा गया है।
रायपुर। श्रावण मास के चौथे सोमवार को शहर के सभी शिव मंदिरों में भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। सुबह के समय से ही मंदिरों में पूजा पाठ और अभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। शिवालय बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयकारे से गूंज उठे। दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना-जाना लगा रहा। छोटे बड़े सभी शिवालयों में भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। भक्तों ने उपवास रखकर विधि विधान के साथ भगवान आशुतोष का पूजन-अर्चन किया और मनौती मांगीं। शाम के समय प्रमुख शिव मंदिरों में भगवान शिवशंकर का मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव, बूढ़ापारा के बूढ़ेश्वर मंदिर, शंकरनगर स्थित सुरेश्वर महादेवपीठ, कटोरातालाब के योगेश्वर महादेव, मोतीबाग के बैजनाथधाम, मठपारा और नहरपारा के नीलकंठेश्वर, रावांभाठा के बंजारी मंदिर, समता कालोनी के शिव हनुमान मंदिर, बूढ़ापारा के गणेश, शिव मंदिर, राजीवनगर के शिव मंदिर, प्रोफेसर कालोनी के अघोर पीठ श्रीराम सुमेरू मठ औघडऩाथ दरबार समेत शहर के बड़े-छोटे शिवालयों में भक्त सुबह से पहुंचने लगे थे। शहर के बड़े और पुराने मंदिरों में खारुन नदी तट पर ऐतिहासिक हटकेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को सुबह से शिवभक्तों का हुजूम देखने को मिला। महादेवघाट के साथ शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों के साथ शिवभक्त कांवड़ में जल और दूध लेकल रुद्राभिषेक के लिए पहुंचे थे। शहर के अन्य शिवालयों में भी कांवडिय़ां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे।
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया है. सीएम बघेल ने कहा कि वैक्सीन तो आजादी के बाद से लोगों को फ्ऱी में दी जा रही है। भाजपा ने कौन सा नया कार्यक्रम चलाया? इन्होंने जितने जुमले दिए, सबमें फेल हो गए। पुरानी सरकारों के कार्यक्रमों को अपना बताकर श्रेय लेने की नाकाम कोशिश भाजपा कर रही है। पक्का घर बनाने के बड़े-बड़े दावे भाजपा के लोग विज्ञापनों में कर रहे हैं. 1985 में शुरू हुई इंदिरा आवास योजना का नाम इन्होंने बदल दिया है. 2011 के बाद जनगणना न होने के कारण लोगों को मकान नहीं मिल रहे हैं. हमने नए हितग्राहियों को मकान देने के लिये योजना शुरू की है. आगे सीएम ने कहा, हमारे प्रयासों से 12 जनजातियों को अनुसूचित वर्ग में शामिल किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अलग-अलग आँकड़े पेश कर रहे हैं. मानसिक संतुलन बिगडऩे के कारण झूठ बोलने लगे हैं. 90 दिन से मणिपुर जल रहा है, उसे रोकने के लिए डबल इंजन सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है.छत्तीसगढ़ में भाजपा कमेटी बनाए तो ठीक? टीम ढ्ढ.हृ.ष्ठ.ढ्ढ.्र कमेटी बनाकर मणिपुर जाए तो दिखावा?
धमतरी। हरेली तिहार के दिन शुरू हुए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तर की शुरूआ जिले में शुरू होकर कल 31 जुलाई को समाप्त होगी। इसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर 01 जोन बनाया गया है। जोन स्तर की इस प्रतियोगिता का समापन 31 जुलाई को होगा। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 17 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू की गई छत्तीसगढिय़ा जोन स्तर पर शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजन करवाने के निर्देश कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने सभी सीईओ जनपद को दिए।
रायपुर। पाटन की धरती स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है। अंग्रेजों के कुशासन के विरूद्ध आवाज उठाने का साहस इस धरती के सपूतों ने किया। हम उन्हें नमन करते है। यह बात दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम दरबार मोखली में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। यहां पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय घनाराम बंछोर तथा स्वर्गीय गैंदलाल बंछोर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने दरबार मोखली में 46 लाख 88 हजार रूपए की लागत से जल संधन विभाग के नवनिर्मित रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम दरबार मोखली और सेमरी एक करोड़ 21 लाख 75 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।
Adv