अम्बिकापुर। जिला प्रशासन की ओर से जिले में वर्षा की स्थिति को देखते हुए कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही जारी है। कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर धान के अलावा अन्य बीज की मांग तथा अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है, इसके साथ ही नियमित बैठक कर समीक्षा भी जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर ने गुरुवार को राजस्व, कृषि तथा अन्य संबंधित विभागों की वर्चुअल बैठक लेकर समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन फील्ड भ्रमण कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान किसानों से चर्चा कर बीज मांग, फसल मांग, बोनी प्रतिशत, रकबा, खाद बीज की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र करें तथा उन्हें प्रोत्साहन बीज के विषय में बताएं। खाद्य व बीज निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार किसानों की बीज मांग के आधार पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने एसडीएम को अपने स्तर पर तहसीलदारों, एसएडीओ, राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों की बैठक लेकर नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए।
रायपुर। अनियमित और संविदा कर्मियों के आंदोलन के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा मचा. भाजपा ने स्थगन की सूचना दी, जिसे आसंदी ने अग्राह्य किया. इस पर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, वहीं सत्ता पक्ष के विधायक भूपेश है तो भरोसा है के नारे लगाने लगे. सदन में मचे हंगामे के बीच कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
महासमुंद। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण एक शासकीय योजना है। जिसका उद्देश्य शहरी स्लम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और लाभों का पहुंच प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत शहरी स्लम निवासियों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। जिससे स्लम इलाकों में रहने वाले लोग ना सिर्फ इन मोबाइल मेडिकल यूनिट पर डॉक्टरों से अपना इलाज करा करा रहे है, साथ ही यहां से दवाइयां और 41 तरह के टेस्ट भी मुफ्त किए जा रहे हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितैषी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अभी तक किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को इतनी सौगातें नहीं दी हैं। छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए पहली बार दिया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी के लिए आपके द्वारा डीए में वृद्धि अप्रत्याशित है। आपने डीए में वृद्धि करके लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत बड़ी सौगात दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रदेश भर से अधिकारियों-कर्मचारियों की मंशा है कि सभी रायपुर में आकर विशाल आयोजन कर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करें।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता दिए जाने पर मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री का 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता की घोषणा पर प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया राज्य के सभी पटवारियों में इस फैसले से हर्ष है। केंद्र के समान डीए और गृहभाड़ा वृध्दि सहित कर्मचारी हित में लिए गए सभी फैसले ऐतिहासिक हैं। उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री बघेल द्वारा प्रदेश के सभी पटवारियों को 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता सहित कर्मचारी हित में कई घोषणाएं की गयी हैं। इस अवसर पर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ से भागवत कश्यप, ज्योतिष सर्वे, नीरज सिंह, कमलेश तिवारी, अश्वनी वर्मा, संतोष त्रिपाठी, मुरली वर्मा, सतीश चन्द्राकर, सुदर्शन पनिका, रविकांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1196 हितग्राहियों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। अलग-अलग स्थानों में हितग्राहियों को आवास मिला है। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत 505 आवास तथा मोर मकान मोर आस के तहत 691 आवास आवंटित किया गया है। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत माइलस्टोन स्कूल के पास 109, ग्रीन वैली खमरिया में 68, सूर्या विहार के पीछे 102 तथा आम्रपाली फेस हाउसिंग बोर्ड में 226 तथा मोर मकान मोर आस के तहत माइलस्टोन के पास 92, ग्रीन वैली खमरिया में 27, सूर्या विहार के पीछे 185, सूर्या विहार के पीछे खमरिया 230, अविनाश मेट्रोपोलिस 41, के ई सी के पीछे खमरिया में 12, एनआर स्टेट खमरिया भिलाई में 56, आम्रपाली फेस टू में 38 आवास आवंटित किए गए हैं। गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आवास आवंटन की प्रक्रिया तेज गति से की जा रही है। हितग्राहियों को आवास आवंटित करने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि हितग्राहियों को खुद का आवास मिल सके।
दुर्ग। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एएसपी के मार्गदर्शन में दुर्ग की पुलिस जिले में संचालित ऑनलाइन सट्टे के अवैध कारोबार की कमर तोडऩे में जुटी हुई है। पुलिस ने फिर से इस अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की हैं। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमे एक नाबालिक भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी कार्रवाई कोलकाता में की गई हैं। यहाँ से सभी आरोपी की धरपकड़ की गई हैं। गिरफ्त में आए सट्टेबाजों से लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक और ्रञ्जरू जब्त किया गया हैं। पूछताछ में उनसे महादेव बुक से जुड़े और कई नम्बर का खुलासा हुआ हैं। बहरहाल आरोपियों से सतत पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाई जा रही हैं।
राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,एल्यूमिनी एसोसिएशन,बेस्ट प्रैक्टिस सेल एवं आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली महोत्सव गेड़ी चढक़र फुगड़ी खेल कर मनाया विद्यार्थियों नेद्य कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कहा कि हरेली में छत्तीसगढ़ के किसान कुलदेवता और कृषि औजारों की पूजा अर्चना करने के साथ ही अच्छी फसल की कामना करते हैं हरेली पर्व में बैलों, फसल व खेती में काम आने वाले औजारों की विशेष पूजा करने के बाद खेती का काम शुरू किया जाता है, गैती,कुदाली, फावड़ा और कृषि काम में आने वाले औजार की साफ सफाई करके महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पूजा-अर्चना भी किया गया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ , फुगड़ी,छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, पेड़ पौधों ,फलों, सब्जियों से साज सज्जा प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम प्रभारी प्रीति इंदौरकर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक पर्वों की महत्ता बताना अपने परंपरा से युवा विद्यार्थियों को जोडऩा और आयोजन का उत्साह विद्यार्थियों में देखते ही बन रहा है। प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कृषि यंत्रों के पूजन करके गेड़ी चढक़र उत्सव का आनंद उठाया फसलों को किसी प्रकार की बीमारी ना लगे साथ ही पर्यावरण सुरक्षित हो जिसको लेकर हरेली त्यौहार मनाया जाता है,पूजा में विशेष रूप से नीम के पत्तों का प्रयोग करते हुए सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदान की जायेगी। विद्यार्थियो को प्रोत्साहित करने से वह और अधिक उत्साहित होते है। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.मनीष जैन एवम संजय अग्रवाल ने कहा कि यह त्यौहार उत्साह और आनंद का त्यौहार है इस दिन कुलदेवता की भी पूजा करने की परंपरा है किसानों का लोकपर्व के रूप में यह आयोजन समृद्धि और हरियाली के कामना के साथ मनाया जाता है यह परंपरा लोगों को अपने सांस्कृतिक धरोहर के प्रति अभिमान कराना और लोक संस्कृति से जागृत करके युवा वर्गों को अपनी परंपरा के प्रति जागृति लाना है,राष्ट्रीय सेवा योजना के इस पहल से सभी युवाओं को जोडऩे हेतु बधाई। हरेली महोत्सव के रूप में आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं हरेली पर्व के इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण विद्यार्थी हरियाली के प्रतीक हरे रंग के पोशाक में उपस्थित रहे। जिसमें फुगड़ी, खुर्शी दौड़ और गेड़ी दौड ,छत्तीसगढ़ी पोशाक जैसे आयोजन में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
किर्गिजस्तान से भारत आई थी टैटू आर्टिस्ट बनने
भिलाई। बीआईटी दुर्ग के मैकेनिकल विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर रहे सतीश कुमार साहू ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए. नजारा गेमिंग साइट पर लगातार दो माह तक टास्क पूरा करते हुए जालसाजों ने सतीश कुमार साहू से लगभग 61 लाख रुपए जमा कराए. इसके बाद भी मुनाफा न मिलने पर उन्हें ठगी का अंदाजा हुआ. सतीश कुमार साहू ने 16 जुलाई को मोहन नगर थाने में साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। जवाहर नगर दुर्ग निवासी सतीश कुमार साहू बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर थे, जिन्हें अप्रैल माह में बैठा दिया गया. बेरोजगार होने के कारण लगातार सतीश कुमार साहू इंटरनेट पर जॉब सर्च कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें 8 मई को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. फोन करने वाले ने नजारा गेमिंग साइट की जानकारी दी और टास्क के आधार पर पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया. शुरू में मुनाफा मिला भी. फिर बड़ी रकम की बात करते हुए दो महीने में धीरे धीरे 61 लाख रुपए अलग अलग अकाउंट में सतीश कुमार साहू से जमा कराए. इसके बाद भी उन्हें न तो रकम वापस मिली और न ही मुनाफा. ठगी का एहसास होने पर सतीश कुमार पुलिस के पास पहुंचे। इस मामले मामले में एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि जवाहर नगर दुर्ग निवासी सतीश कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई है. ऑनलाइन जॉब के झांसे में आकर उन्होंने थोड़े थोड़े करके लगभग 60 लाख रुपए किसी फर्जी अकाउंट में लगा दिए हैं. मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल की एक स्पेशल टीम बनाई है, जो उनके सारे बैंक डिटेल खंगाल रही है. कहां कहां पैसे जमा हुए, इसका पता लगते ही गिरफ्तारी के लिए टीम भी रवाना की जाएगी।
भिलाई। ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को सुपेला पुलिस ने सोमवार को रायपुर से गिरफ्तार किया. आरोपी अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू ने ज्यादा ब्याज का झांसा देकर लोगों से चिटफंड कंपनी में पैसे जमा कराए. फिर करोड़ों रुपए लेकर चंपत हो गया. मामला जनवरी 2017 का है. सुपेला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. आरोपी के खिलाफ सुपेला के अलावा नेवई सहित अन्य थानों में भी ठगी के मामले दर्ज हैं। अर्थ तत्व क्रेडिट सोसायटी का डायरेक्टर अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू (48) महादेव घाट शासकीय बांस डिपो के पास शीतलापारा, रायपुर का रहने वाला है. लोगों को लुभावने ऑफर देकर जमा रकम पर कम समय में ज्यादा ब्याज दिलाने का भरोसा दिलाया. लोगों से करोड़ों रुपए जमा कराए, लेकिन समयावधि पूरी होने के बाद भी ग्राहकों की रकम वापस नहीं की. इन्हीं में से एक पीडि़ता समृद्धि जैन ने जनवरी 2017 में सुपेला थाने में अर्थ तत्व क्रेडिट सोसायटी के डायरेक्टर अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू पर ठगी का मामला दर्ज कराया. पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी, जो फरार चल रहा था। टीआई ने बताया कि चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होते ही अपना निवास छोडक़र फरार हो गया था. चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान आरोपी के रायपुर में होने की खबर मिलते ही सुपेला पुलिस रायपुर रवाना हुई और आरोपी को महादेव घाट रायपुर में घेराबंदी करके पकड़ा।
रायपुर। बढ़ते नशे पर रोक लगाने के लिए रायपुर पुलिस ने कमर कस ली है। रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘हैलो जिंदगी’ के तहत विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। इस जागरूकता अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी शासकीय एवं निजी कार्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक करना है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब सहित शहर के कई क्षेत्रों में पुलिस ने काउंसलर, डाक्टर आलोक शुक्ला एवं योगिता शर्मा, साया फाउंडेशन, वक्ता मंच, सहित अन्य समाज सेवी संगठनों, छात्रों एवं राग म्यूजिक के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता अभियान आयोजित किया। नशे के दुष्प्रभावों सहित इससे जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में आमजन को बताकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही ‘हैलो जिंदगी’ अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से टी-शर्ट, पोस्टर वितरित किए गया। साथ ही नुक्कड़, नृत्य व इंटनेट मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस जन जागरूकता अभियान के तहत जिला के प्रत्येक थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वाल पेंटिंग कराने के साथ ही प्रमुख स्थानों में बैनर और पोस्टर भी लगवाए जा रहे है। यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा।
आरोपी के पास से 1776 टेबलेट्स जब्त, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस
विद्यार्थियों द्वारा पेपर बैग, साज सज्जा युक्त बैग बनाकर लोगों को जागरूक किया गया
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में सोमवार को शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर एवं बिलासपुर की स्वशासी साधारण सभा एवं कार्यकारणी समिति की बैठक हुई। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में दोनों महाविद्यालयों के कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व में पारित सभी निर्णयों का अनुमोदन किया गया। बैठक में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर में पांच क्लास-रूम को स्मार्ट क्लास-रूम के रूप में उन्नयन के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। शासकीय और निजी आयुर्वेद चिकित्सालयों में पंचकर्म सहायकों की मांग और युवाओं के रोजगार के दृष्टिगत रायपुर के आयुर्वेद कॉलेज में एक वर्षीय पंचकर्म सहायक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के ग्राम पंचायत नवागांव में हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने गेड़ी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरूआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों को खेल सामग्री का भी वितरण किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन का ये दूसरा वर्ष है और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए पहली बार रस्सी कूद और कुश्ती जैसे खेल भी शामिल किए गए हैं. इस बार छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में 16 पारंपरिक मुकाबलों के साथ 6 चरणों में संपन्न होगी. छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में तीन अलग-अलग आयु वर्ग में 30 लाख से ज्यादा महिला एवं पुरूष प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
रायुपर। प्रार्थी यमन वर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्लम्बर मिस्त्री का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 16.07.2023 को उरकुरा मिस्त्री काम करने गया था। कार्य बाद जब वापस घर जाने के लिये रेल्वे स्टेशन जा रहा था कि उरकुरा रेल्वे स्टेशन रोड हनुमान मंदिर के पास पहूंचकर मोबाईल फोन पर बात कर रहा था, कि उसी समय शाम करीबन 06.00 मोटर सायकल क्रं सीजी/04/एनबी/0294 से अमनदास मानिकपुरी नामक व्यक्ति प्रार्थी के पास जाकर उसका मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 609/23 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
Adv