धमतरी। धमतरी जिले के दरबा गांव के लोगों ने आज नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि, दरबा गांव हाइवे के दोनों तरफ बसा है। जिसके बीचों - बीच डिवाइडर लगा हुआ है, जिससे गांव वालों को 4 किलोमीटर लंबा घूमकर जाना पड़ता है। साथ ही स्कूली बच्चों को भी आने - जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग है की डिवाइडर को हटा लिया जाय, जिसको लेकर उन्होंने आज चक्काजाम कर दिया।
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पवनी में संदिग्ध अवस्था में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की कुएं में लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकला। मृतक का नाम टीकाराम साहू बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को जब कुएं से बाहर निकाला तब उसके पैर में पत्थर बंधा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि, कुछ लोगों ने हमें बताया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण उसने खुद अपने पैर में पत्थर बांधकर कुएं में कूद गया होगा। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शाम 4 बजे तक मतदान और 5 बजे से वोटों की गिनती
सुन्नी हन्फी मस्जिद नया पारा में 23 जुलाई को होगा मतदान
रायपुर। दीपक बैज ने नवनियुक्त पीसीसी चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। रायपुर स्थित राजीव भवन में मोहन मरकाम ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण "पदभार ग्रहण समारोह" में सम्मिलित हुए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 18 जुलाई से शुरु होने वाले चार दिन के मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 550 सवाल लगाए हैं। इसमें से 274 तारांकित सवाल हैं, लेकिन इन सवालों पर चर्चा के लिए विधायकों को केवल तीन बैठकें ही मिलेंगी।पहले दिन 18 जुलाई को दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित हो जाएगा।
सभी के लिए जन्मदिन एक खास दिन होता है। हम उसे जन्मदिन की सबसे बेहतरीन शुभकामनायें देकर इस दिन को उसके लिए वो साल का सबसे खूबसूरत दिन बना सकते है, साथ ही हम उसके दिल में अपने लिए अधिक सम्मान और प्यार पा सकते है।
कांकेर। कांकेर के चारामा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी पहुंच गया है। दंतैल हाथी रात में चारामा के दरगाहन, कोटेला, कुरूटोला और भिरौद गांव में छह से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचाया है। हाल ही में इस दंतैल हाथी ने पखांजूर परिक्षेत्र में एक युवक की जान ले ली थी।
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक आरोपी ने पुलिस के सामने ही पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने पीडि़ता को राजीनामा के लिए धमकाया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छेड़छाड़ मामले में सजा काट रहा है। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता को कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने राजीनाम के लिए धमकाया। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर रेल मंडल ने दिया ठेका अधिकृत वेंडर ही बचेंगे सामान
रायपुर 15 जुलाई 2023। कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चुनाव आते ही पुराना है। पिछले चुनाव से पहले भी इसी तरह का वातावरण देखा गया था।लेकिन यह पहली बार है कि चुनाव से पहले आंदोलनरत कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा होता है। रायपुर की राजधानी में अनियमित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। दूसरी ओर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनियमित कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की और सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए राज्य में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में इंजी. एल.के. गहवई, सर्वश्री सत्येन्द्र कौशिक, सिद्धेश्वर पाटनवार, डॉ. हेमंत कौशिक, डॉ. जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समुदाय जिला बिलासपुर को आबंटित भूमि के लिए जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शुक्रवार शाम उनके निवास कार्यालय में रायपुर राज देवांगन कल्याण समाज रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा मौजूद थे।
रायपुर। नव-नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर से सांसद दीपक बैज 15 जुलाई को दोपहर 1.45 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे एवं दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री एवं निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ सहित मंत्रीमंडल के सदस्यगण व वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
रायपुर 14 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ में पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस संगठन और कैबिनेट में फेरबदल के बाद अब मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर बहुत पहले ही संकते दे चुके हैं।
कोरबा 14 जुलाई 2023। कोरबा में गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने शिव मंदिर में तोडफ़ोड़ कर दी। मंदिर का ताला तोडक़र घुसे बदमाशों ने अंदर स्थापित शिवलिंग सहित कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। इसके साथ ही वहां रखा सारा सामान भी चोरी कर ले गए। घटना का पता लोगों को शुक्रवार सुबह चला। इसके बाद हंगामा मच गया है। सावन माह में शिव मंदिर में हुई तोडफ़ोड़ ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। खास बात यह है कि मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने है। इसके बाद भी वारदात का पता नहीं चला।
रायपुर, 14 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास में नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मरकाम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नवनियुक्त मंत्री मरकाम की धर्मपत्नी और बच्चे भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि आज ही राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचन्द ने मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।
रायपुर। कैबिनेट से हटाए गए डॉ. प्रेमसाय सिंह को सरकार ने राज्य योजना आयोग का चेयरमैन बनाया है। आयोग के चेयरमैन अब तक सीएम होते रहे हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहेगा। बता दें कि राजभवन में मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन हुआ।
रायपुर/विश्व जनसंख्या दिवस पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिक्षा विभाग एवं आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता कराया गया
Adv