कोरबा। जंगल के बीच रेस लगाना दो दोस्तों को काफी महंगा पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना बालको थाना के अंतर्गत आने वाली कॉफी पॉइंट के जंगल से लगी सडक़ पर घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दीपक भास्कर बताया जा रहा है जो की बालको के सेक्टर 4 का निवासी था।
सरगुजा। सीतापुर में सडक़ किनारे नाली का अभाव होने के कारण बारिश का पानी गांव में घुसकर तबाही मचा रहा है। निकासी के अभाव मे पानी ने कई घरों के अलावा खेत मे लगी धान की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। घरों में पानी भर जाने के कारण लोग बेघर हो गए हैं। वहीं खेतों मे पानी भर जाने के कारण धान की फसलों का नुकसान होने लगा है। पानी की निकासी न होने की वजह ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा जब सडक़ निर्माण हो रहा था, तब यदि नाली बना दी गयी होती तो हमारा इतना नुकसान ना होता।
दुर्ग। जिले के भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में आज जिला स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन किया गया। प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री साहू ने जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर खेती किसानी से जुड़े हल एवं कृषि यंत्रों का पूजा अर्चना व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये ।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में एक फल व्यापारी की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि जनकपुर ग्राम पंचायत के सामने फल जूस विक्रेता कचरा फेंकने गया था. तभी वह ट्रांसफार्मर के करंट में चिपक गया और घटनास्थल पर ही मौत हो हुई. जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जनकपुर स्थित जय स्तंभ चौक के पास फल और जूस की दुकान लगाने वाला प्रकाश गुप्ता आज सुबह 6 बजे खोला. दुकान खोलने के बाद वह झाड़ू लगाकर साफ सफाई करने के बाद कचरा बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास फेंकने गया था तभी अचानक करेंट में चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी. वहीं 108 एम्बुलेंस की मदद से उसके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. फिलहाल इस मामले में जनकपुर पुलिस जांच कर रही है.
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने बछरूओं के साथ सेल्फी ली है. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली_तिहार कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के शुंभकर 'बछरू' लोगों के बीच लगातार आकर्षण का केंद्र बना रहा। बछरूओं के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फ़ी ली है। हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस पहुंचे लोगों को संबोधित किया। सबसे पहले सीएम ने हरेली तिहार की गाड़ा गाड़ा बधाई। बहुत सुंदर आप सभी ने यहां मंच सजाया है। हरेली त्योहार हम सब उल्लास से मनाते हैं। हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह उत्साह का त्योहार है और इसके लिए वातावरण बनाना होता है और यह तब होता है , जब खुशहाली हो। किसान खुशहाल हो। हम यह सब कर रहे हैं। किसानों के दुख दर्द को हमने समझा। किसानों का रकबा बढ़ गया। अब 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। यह उल्लास का वातावरण सभी जगह है। आदिवासी क्षेत्रों में भी उल्लास का माहौल है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से अर्थव्यवस्था सुधर रही है। दूध उत्पादन बढ़ गया है। हरेली में जो नीम की डाली का उपयोग होता है। वह कीटनाशक है। यह वर्षाजनित बीमारियों से बचाता है। किसान अपने उपकरणों की पूजा करते हैं। आज जिनके घर भी गाय है उनकी पूजा हो रही है। यही समृद्धि का रास्ता है।
रायपुर। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 18 जुलाई को होगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित सभाकक्ष में दोपहर 1.30 बजे से आहूत की गई है। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में मंत्रीगणों के अलावा कृषि, वित्त, राजस्व, सहकारिता, खाद्य विभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन, चिप्स, अपैक्स बैंक और एनआईसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
राजनांदगांव। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटनाक्रम में राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक में दो बाइक के बीच हुई भिड़ंत में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई. मामला छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेटोला और बोइरडीह के बीच घटित हुई है. खबर अभी अभी ब्रेक की गई है.
रायपुर। छग विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवर (18 जुलाई) से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान सदन की चार बैठके प्रस्तावित है। इसमें सरकार अनुपूरक बजट सहित कुछ संशोधन विधेयक पेश करेगी। वहीं, विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। यह मौजूद विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। ऐसे में इसके बेहद हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है। मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगतों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस बार दिवंगतों की सूची में पहला नाम विद्यारतन भसीन का है। दुर्ग जिला की वैशालीनगर सीट से विधायक रहे भसीन का 23 जून को निधन हो गया था। विधानसभा सूत्र के अनुसार भसीन मौजूदा विधानसभा के सदस्य थे इस वजह से परंपरानुसार सदन में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी जाएग
रायपुर 16 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रविवार को कांकेर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं मरकाम ने मीडिया के तमाम सवालों का भी जवाब दिया। मरकाम ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है, लेकिन उनके चार साल पूरे हो गए थे। कहा कि, दीपक बैज को इसलिए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि विधानसभा की 90 सीटों पर समय दे सकें। अगर वे चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष होते, तो शायद उतना समय नहीं दे पाते या नहीं।
रयपुर। अशरफुल औलिया मस्जिद मौदहापारा के मुतवल्ली चुनाव आज सामुदायकि भवन मौदहापारा में हुआ। इस चुनाव में चार दावेदार मैदान में थे, इस्माईल गफूर (बापू) चुनाव चिन्ह चांद तारा हाजी अय्यूब खान, खजूर का पेड़े व हाजी सफीकुद्दीन भैय्यू भाई टायर छाप व हाजी यूनुस अली बुद्धु भाई उगता सूरज चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में थे, इस चुनाव को लेकर मौदहापारा, मतदान में गहमागहमी का माहौल रहा। सुभाष नगर व जमातियों के साथ-साथ मतदान करने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। टोटल मतदाता 1473 जिसमें 1298 मद पढ़े 22 मत निरस्त घोषिक किये गए इस्माइल गफूर (बापू) को 480 मत हाजी अय्यूब खान को 480 मत शफीकुद्दीन भैय्यू भाई को 29 मत, हाजी युनुस अली बुद्धु भाई को 288 मत प्राप्त हुए इस्माइल गफूर (बापू) व हाजी अय्यूब खान के बीच 480-480 मत बराबर हुए दोनों प्रत्याशियों के बीच आपसी सहमति से लाट्री पर्ची निकाली गई, जिसमें इस्माइल गफूर (बापू) अशरफुल औलिया मस्जिद मौदहापारा के मुतवल्ली चुने गए। चुनाव संयोजक शेएब अहमद खान, फरहान कुरैशी, सय्यद नसीम अख्तर जी ने नवनिर्वाचित मुतवल्ली को जीत का निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया।
रायपुर, 16 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा लिखित आत्मकथा बैटल नॉट यटओवर का विमोचन आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी और ओडिशा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी गोपाल गौडे ने किया। मूल रूप से उडिय़ा भाषा में लिखी गई इस आत्मकथा का अंग्रेजी में अनुवाद प्रसिद्ध लेखक और अकादमी पुरस्कार विजेता प्रोफेसर भगवान जय सिंह ने किया है। केन्द्रीय साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव, प्रख्यात लेखक प्रो.डॉ. विजयानंद सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियां, मीडियाकर्मी और दिल्ली के गणमान्य नागरिक मौजूद थे. इंडियन कॉन्फ्रेंस आफ इंटेलेक्चुअल द्वारा इस सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर हरिचंदन ने कहा कि इस आत्मकथा में उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और उनसे मिली सीख को साझा किया है। उन्होंने कहा कि मेरे रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की प्रेरणा से यह पुस्तक इस रूप में सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय परशुराम हरिचंदन की देशभक्ति से प्रेरित थे • उन्होंने अन्याय के खिलाफ लडऩा सिखाया। राज्यपाल ने कहा कि वह जिस भी पद पर रहे, उन्होंने हमेशा न्याय के लिए काम किया और अन्याय के खिलाफ मुखर रहे। पुस्तक में उनके राजनीतिक संघर्षों, आपातकाल के दौरान संघर्ष, उस समय ओडिशा के राजनीतिक परिदृश्य, लोगों के कल्याण के लिए मंत्री के रूप में उनके द्वारा की गई पहल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस सेमिनार को डॉ विजयानंद सिंह ने संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राज्यपाल हरिचंदन की पुस्तक के बारे में दिए गए संदेश को पढ़ा।
छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्यौहार परंपरागत् रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं गांव में बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर लोक महत्व के इस पर्व पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक पर्वों की महत्ता भी बढ़ गई है। लोक संस्कृति इस पर्व में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की भी शुरूआत की जा रही है।
रायपुर। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 2482/2014 ऑरलियानों फर्नाडीज वि0 गोवा राज्य व अन्य में पारित निर्णय दिनांक 12.05.2023 में दिये निर्देशों के परिपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र में कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीडऩ (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनिमय 2013 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता माननीय श्री संतोष शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपर द्वारा की गई।
छत्तीसगढ़ के कलाकारों से की भेंट-मुलाकात
रायपुर 16 जुलाई 2023। बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी ओम माथुर,भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह,घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल आदि उपस्थित रहे। बैठक में ओम माथुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहा कि आम जनता के हृदय को छूने जैसे विषयों पर कार्य करें। कांग्रेस शासन में जनता ने जो कष्ट भोगा है, घोषणा पत्र बनाते समय ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मोदी ने भाजपा को गरीबों की पार्टी बनाया है। हमारा दायित्व है कि इसे हम अंतिम व्यक्ति तक ले कर जाए। हमारा घोषणा पत्र हर वर्ग के उत्थान के विषय को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना चाहिये।
रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा में प्रतिदिन नये नये एवं सीजन के अनुरूप कार्य को कर रहे हैं साथ ही उनके द्वारा आमजनों के हित में सभी सामाजिक संगठनों, स्कूल, कॉलेज के माध्यम से लोगों को पर्यावरण व जीवन के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
रायगढ़। जिले के लैलूंगा इलाके में यात्री बस और डीजल टैंकर में टक्कर हो गई। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर हादसे के बाद डीजल लूटने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के रुडुकेला गांव का है।
Adv