कोंडागांव। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चंद दिन ही बच गए हैं. चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़े अधिकारी भी इस्तीफा देकर चुनावी मैदान पर ताल ठोक चुके हैं. कई अधिकारियों ने वीआरएस ले लिया है. इसी बीच चुनावी रण में एक और आईएएस की एंट्री हो चुकी है. इनका नाम है नीलकंठ टेकाम. बुधवार को कोंडागांव में 3000 समर्थकों के साथ टेकाम ने भाजपा में शामिल हो गए। कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ टेकाम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रशासनिक अधिकारी रहते जो सहयोग मुझे मिला, उससे ज्यादा विश्वास और सहयोग लोगों का मिलेगा. आने वाले दिनों में हम छत्तीसगढ़ और बस्तर के लिए जरुर कुछ कर के दिखाएंगे. आगे उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे जबरदस्ती तीन साल से बेवजह बैठाकर रखा गया था. लेकिन अब पहले जो छोटी-मोटी बाधाएं आती थीं अब वो बाधाएं नहीं रहेंगी. हम खुलकर के काम करेंगे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टी लेवल पार्किंग में अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा। यह केक उनके जन्मदिन की खुशी में नगर निगम रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में बोंजेलो के बेकिंग और आइसिंग डिवीजन ने डेढ़ सौ लंबा फीट केक तैयार किया। केक के निर्माण में 65 लोग जुटे रहे। उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर यह 430 किलोग्राम का केक तैयार किया। केक की खास बात यह थी कि इस लंबे केक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री की किसान हितैषी योजनाओं से लेकर हर वर्ग के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं तक सभी प्रमुख योजनाओं को समेटने की कोशिश इसमें की गई। मुख्यमंत्री ने केक काटने के पश्चात केक बनाने वाली टीम के सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपने जनहित में चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखा दिया है। इस तरह से अनूठे तरीके से आपने केक बनाकर मेरे जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया।
खुज्जी। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय नेता तरुण सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी से छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन के पास अपना फार्म जमा कर खुज्जी विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 77 से अपनी दावेदारी पेश की है तरूण सिन्हा कलार जाति से आते है और लगभग कलार जाति की संख्या 21000 मतदाता खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में निवास करते है जो की एक बड़ी संख्या है और श्री सिन्हा का सभी वर्ग में एक अच्छी पकड़ है खास कर युवाओं में तो अगर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से छन्नी साहू की टिकट कटती है। तरुण सिन्हा बहेतर विकल्प हो सकते है। साथ ही तरुण सिन्हा को फ्रेस चहेरे का कांग्रेस पार्टी का लाभ मिल सकता है तरूण सिन्हा लगभग 20 वर्षो से लागतार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित हो कर कार्य कर रहे है फार्म भरने के समय तरुण सिन्हा के साथ उपस्थित रहे पूर्व जनपद अध्यक्ष नेहरु साहू जी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा राम छतरी चंद्रवंशी जी जिला महामंत्री विपिन यादव जी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील लारो कर जी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी जी ब्लॉक अध्यक्ष मानव अधिकार प्रकाश मोटघरे जी जनपद सदस्य शकील कुरेशी जी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी तिराहा स्थित महेश कोल्ड स्टोरेज के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है।
बीजापुुर 22 अगस्त 2023। फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा को नक्सलियों ने धारदार हथियार से जख्मी कर सोमनपल्ली के पास छोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल हुए महेश गोटा को कुटरू में प्राथमिक उपचार के बाद कुटरू मेडिकल ऑफिसर निखकेश नंद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल ला रहे हैं।
बताया जा रहा है कि महेश गोटा को काफी गंभीर चोट आई हैं। बता दें कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे दामाराम के चिकटराज पहाड़ी से 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। लेकिन पूर्व सरपंच को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। सोमवार की रात 10 से 11 बजे के बीच धारदार हथियार से घायल कर नक्सलियों ने महेश गोटा को सोमनपल्ली के पास घायल अवस्था मे छोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल हुए गोटा को परिजनों ने कुटरू अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल लाया जा रहा हैं।
कवर्धा। कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा से चुनाव में प्रत्याशी बनने अपना आवेदन जिला और ब्लॉक कांग्रेस को सौंपा है. मोहम्मद अकबर के कवर्धा से चुनाव लडऩे की खबर से जिले के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. मंत्री अकबर आज जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष होरीराम साहू के कार्यभार ग्रहण के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन ग्राम छीरहा पहुंचे थे. उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 में कवर्धा से प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित महेश्वरी, रामचरण पटेल, पीताम्बर वर्मा सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरीराम साहू को सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए. कवर्धा से मोहम्मद अकबर की दावेदारी से कांग्रेसजनों में जबरदस्त उत्साह का माहौल हो गया है. बता दें कि मोहम्मद अकबर वर्ष 1993 से कबीरधाम जिले में चुनाव लड़ रहे हैं. वे कबीरधाम जिले से विधायक रहते हुए प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री बने हैं।
तिल्दा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस ली है। लगातार सियासी गलियारों से नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि छग मेडिशनल बोर्ड के वाइस चेयरमेन गुरु खुशवंत ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर बीजेपी में शामिल होंगे। रायपुर भाजपा कार्यालय में ओम माथुर के समक्ष सदस्यता लेंगे। साथ ही गुरु खुसवंत की बहन लेमिक्षा गुरु भी आज भाजपा में शामिल होंगी। गुरु ने कहा हम पहले भी भाजपा में थे, आज पुराने घर लौट रहे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ की चुनावी रणनीति में भाजपा को प्रभावी नेतृत्व की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राज्य के सबसे बड़े नेता हैं। हालांकि, पार्टी ने उन्हें भावी चेहरे के रूप में सामने नहीं रखा है। पार्टी अन्य राज्यों की तरह यहां पर भी सामूहिक नेतृत्व की रणनीति पर काम कर रही है। राज्य में भाजपा की रणनीति का सारा दारोमदार वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर पर है, जो संगठन के साथ चुनाव प्रभारी भी हैं।
रायपुर। भाजपा की पहली सूची में घोषित सभी 21 प्रत्याशी राजधानी पहुंच चुके हैं । इन्हें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव के और सतर्क रहने के टिप्स देंगे। साथ ही नामांकन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों, विवरण आदि संग्रहण की भी जानकारी देंगे। इनमें से कुछ ही लोग विस, या अन्य निकाय चुनाव लड़ चुके हैं। इस बैठक के लिए श्री माथुर कल रात रायपुर पहुंचे। बैठक 11:00 बजे से ठाकरे परिसर, में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की उपस्थिति में हेगी। सांगठनिक बैठक व कार्यक्रम रखा गया है।
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी नितिन नबीन ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि स्वागत करते हैं कि राहुल गांधी जल्दी आए. वे जितनी जल्दी आएंगे उतनी तेजी से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू होगी. विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा चुनाव की तैयारी साल भर करती है. हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं. अपने कुकर्मों के कारण ये सरकार गिरने वाली हैं.
सूरजपुर। जिला अस्पताल में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का शुभारंभ लाभार्थियों को ई-टीकाकरण कार्ड प्रदाय कर किया गया। जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त 2023, द्वितीय चरण 20 से 26 सितम्बर 2023 तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर 2023 तक किया जाएगा। उक्त अभियान अन्तर्गत 0-5 वर्ष तक के टीका से वंचित बच्चे तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। जिले के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एस. सिंह ने आमजन से अपील की है, कि उक्त अभियान में बड़-चढ़ कर हिस्सा लें। अभियान शुभारंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय मरकाम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गनपत नायक, जिला वैक्सीन भण्डार प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, जिला वैक्सीन एवं कोल्ड चौन प्रबंधक सत्येन्द्र खूंटे आदि उपस्थित रहे।
बेमेतरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बेमेतरा के अधीन जिला स्तरीय सीधी भर्ती के पद पर वर्ग-दो फार्मासिस्ट ग्रेड-02, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के पदों के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की सूची का प्रकाशन एवं सूची में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दावा आपत्ति आमंत्रण की सूचना एवं संबंधित आवश्यक सूचना बेमेतरा जिले के वेबसाईटhttps://bemetara.gov.in/में अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी / आवेदक उक्त वेबसाइट में सूची का अवलोकन कर सकते हैं एवं दावा आपत्ति कि निर्धारित अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 सायं 05.30 बजे तक विभागीय मेल आईडी में ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों पर जोर देने लगी है. इसी क्रम में 5 राज्यों के 57 विधायक सोमवार को रायपुर पहुंचे. इन विधायकों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए. ये विधायक ओडिशा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश यहां पहुंचे हैं. कार्यशाला में 5 राज्यों से पहुंचे विधायकों को टास्क दिया गया. जिसके बाद जनता का मन जानने के लिए मंगलवार से सभी विधायक विधानसभा क्षेत्रों में उतरेंगे. बैठक में कुल 30 बिंदुओं पर चर्चा की गई. जनता का मन जानने, केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगो को अवगत कराने, संगठन को मजबूती देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सहयोग करने जैसे टास्क के साथ ये विधायक अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे.
रायपुर। शराब के साथ आरोपी सचिन सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर ओव्हर ब्रीज के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सचिन सूर्यवंशी निवासी सतनामीपारा टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में सचिन सूर्यवंशी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी सचिन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 35 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 4,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 415/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी - सचिन सूर्यवंशी पिता स्व0 लखन लाल सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी संजय नगर सतनामी पारा थाना टिकरापारा रायपुर।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में खुलेआम रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है. पंडरिया ब्लॉक के बदना पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में घूस लिया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से 200 रुपये का घूस लिया जा रहा है. उप स्वास्थ्य महिला कर्मचारी रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गई है. इस करतूत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बदना पंचायत के आश्रित गांव घोघरा निवासी काशी यादव से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वतखोरी की गई है. इस पर महिला कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है.
रायपुर। महापौर एजाज ढेबर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. ढेबर ने दक्षिण विधानसभा और उत्तर विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी की है. सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर ढेबर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन दिया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया है. बता दें कि सोमवार को ही रायपुर ग्रामीण के लिए पंकज शर्मा ने दावेदारी पेश की है. बता दें कि पंकज शर्मा वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र हैं. सत्यनारायण शर्मा इस बार चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं. इसलिए उनके पुत्र पंकज शर्मा ने दावेदारी ठोक दी है.
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विकसित करने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की जा रही तैयार
रायपुर, 21 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन गत दिवस एमबीसी टीवी द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित शिक्षा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए कहा कि शिक्षा समाज और देश को समृद्ध और प्रगतिशील बनाती है। जब शिक्षा मजबूत होती है तो समाज विकास की दिशा में आगे बढ़ता है और मजबूत होता है। हर व्यक्ति को अपनी शिक्षा के लिए, अपने समाज के लिए, अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए। यह सीख अपनी माटी और मां के लिए लड़ने की प्रेरणा देती है। इस क्षेत्र में शिक्षाविदों एवं लेखकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब वे समाज में गिरावट या मानव अधिकारों का उल्लंघन देखते थे, तो वे अपने लेखन के माध्यम से क्रांति पैदा कर सकते थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के मंगल के लिए की पूजा-अर्चना भी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है. जिसमें ईडी ने पहली बार सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों में दबिश दी है. बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग-भिलाई में सट्टा कारोबार से जुड़े 8 लोगों के घर छापा पड़ा है. सभी के ठिकानों पर ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ पहुचंकर कार्रवाई कर रही है. महादेव एप सट्टा से जुड़े लोगों पर ED में पहले से केस दर्ज है. जानकरी के अनुसार, सोमवार की तड़के सुबह ईडी ने प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में छापेमारी कार्रवाई की है. जिसमें से सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी ईडी ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ दबिश दी है. जिसमें रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, स्वर्ण भूमि और अशोका रत्न में रेड पड़ी है. अशोका रत्न में रहने वाले सराफा और पेट्रोल पंप संचालक के दो ठिकानों पर ईडी क टीम ने दबिश दी है. वहीं भिलाई के फरीद नगर निवासी मोहम्मद सद्दाम ट्रांसपोर्टर के यहां भी ईडी पहुंची है. भिलाई के रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल और सन्नी सतनाम के यहां कार्रवाई जारी है. साथी ही दुर्ग के पद्मनाभपुर के सतीश चंद्राकर के यहां छापा पड़ा है. बताया जा रहा है कि सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के पास दुबई से पैसों के हवाले का लिंक मिला था.
Adv