रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘‘शासकीय महाविद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने‘‘ की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आमनागरिक, स्कूल एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। वरिष्ठ शिक्षाविद इतिहासकार, साहित्यकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आम लोगो के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के महान वीर सपूतों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अन्य लोगों के लिए यह प्रदर्शनी बहुत ही लाभदायक है। इसका अवलोकन जरूर ही करना चाहिए। डी.डी.नगर निवासी हर्ष बंजारे ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। साथ ही जनमन एवं अन्य विकास पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। धमतरी निवासी कौशल कुमार सिन्हा और अमित कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से जुड़ी रोचक जानकारी लोगो को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता आंदोलनकारियों और शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। यह जानकारी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आपसी विवाद को लेकर दो महिलाओं में जमकर लड़ाई हो गई। लड़ाते एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला खुद थाना पहुंची और पुलिस को पुरी घटना बताई। वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला बलंगी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नवाटोला गांव की हैं। शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो महिलाओं में जमकर लड़ाई हो गई। दोनों महिलाएं आपस में अपशब्द कह रहे थे। लड़ाते एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसे महिला घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, मृत महिला उस समय शराब के नशे में थी। वही घटना के बाद आरोपी महिला खुद थाना पहुंची और पुलिस को पुरी घटना बताई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव-2023 के मद्देनजर घोषणाओं, ऐलानों और वादों के साथ राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतर रही है. बहुजन समाज पार्टी चुनाव को लेकर बाकी दलों से एक कदम आगे ही चल रही है. बसपा ने सबसे पहले प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया. पहली सूची में 9 प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब बसपा ने चुनावी वादों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. हेमंत पोयाम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के वादा खिलाफी को लेकर जनता के बीच लेकर जाएंगे. पार्टी की ओर से सबसे बड़ा मुद्दा अनुसूचित जाति-जनजाति पर हो रहे अत्याचार का होगा. छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति के सहारे नौकरी का मुद्दा जोर-शोर चुनाव में उठाया जाएगा. शराबबंदी का विषय भी बड़ा है. गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, इस पर निर्णय पार्टी सुप्रीमो मायावती लेंगी, लेकिन हमारी चर्चा सर्व आदिवासी समाज के साथ चल रही है. सर्व आदिवासी समाज से सहमति बनने पर कुछ सीटों पर गठबंधन हो सकता है. गठनबंधन हुआ तो निश्चित ही फायदा होगा. बसपा बिलासपुर संभाग से जीतती है, लेकिन इस चुनाव में आदिवासी सीटों पर गठबंधन की स्थिति में जीत संभव है.
महासमुुंद। आगामी 20 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय हाई स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं की हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित किए जायेंगे। इसके अलावा करोड़ों रुपए के शिलान्यास व भूमिपूजन के विकास कार्यों का सौगात देंगे। आज शाम को जिले के प्रभारी मंत्री व गृह, लोक निर्माण, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक महासमुन्द विनोद चंद्राकर, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं आला अधिकारी मौजूद थे।
रायपुर। ईडी ने आईएएस अफसर रानू साहू के खिलाफ विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चार्जशीट पेश कर दिया है. ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने बताया कि इसमें रानू के साथ भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को भी आरोपी बनाया गया है. बता दें कि ईडी ने कोर्ट में 5,500 पन्ने की चार्जशीट पेश की है. इस पर अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी. इससे पहले एक वर्ष पूर्व उजागर हुए कोयले पर लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी क्रिमिनल रिट पिटिशन दायर किया है. बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर रिट में ईडी ने सीबीआई जांच की मांग की है। ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने बताया कि यह याचिका आज ही दायर की गई है। 550 करोड़ रूपए के इस कोल घोटाले में ईडी ने अब तक आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू, राप्रसे अफसर सौम्या चौरसिया जेडी माइनिंग एसएस नाग और कोल कारोबारी कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी समेत आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार किया था. ये सभी न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं. रानू को दो माह पहले गिरफ्तार किया गया था. आज इस मामले में रानू के खिलाफ ईडी की चार्ज शीट पेश की गई. डॉ.पांडे ने बताया कि ईडी ने पिछले सप्ताह ही दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच भी सीबीआई को सौंपने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।
रायपुर। आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर के टाउनहॉल में लगायी गई छायाचित्र प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 1920 में प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास और 1933 में द्वितीय छत्तीसगढ़ प्रवास, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र व ज्ञानवद्र्धक जानकारी बरबस ही बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को बरबस ही आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी स्थल पर बच्चों के लिए आयोजित की जा रही क्विज प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वकांक्षी और लोक कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का वृत्तचित्र के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शन भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। जनसंपर्क विभाग द्वारा नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान से परिचित कराने और लोगों को शासन की योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को किया है।
कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन केके वासनिक, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन संजय धुर्वे रक्षित निरीक्षक महेश्वर नाग एवं थाना प्रभारी रेगाखार एवं झलमला के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कबीरधाम पुलिस एवं समस्त ग्रामवासी, ग्राम खेल समिति कुमान के संयुक्त तत्वावधान में 16 - 17 अगस्त को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मध्य प्रदेश के सरहदी गांव के अतिरिक्त लगभग 15 टीमों ने भाग लिया। थाना झलमला क्षेत्र के सुदूर वनांचल एवं नक्सल प्रभावित ग्राम कुमान (मध्य प्रदेश की सीमा) कान्हा नेशनल पार्क एरिया पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव पहुंचे । ग्रामीणों ने पारंपरिक बैगा नृत्य से भव्य स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा आयोजन समिति को नगद राशि एवं शील्ड मोमेंट एवं मैन ऑफ द सीरीज रहे खिलाड़ी को यातायात जागरूक करने हेतु हेलमेट भी प्रदान किया गया। आयोजन के समापन के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि यहां पर सभी गांव वाले उपस्थित हैं अच्छा लगा यहां के लोग जागरूक है आने वाले विधानसभा में अधिक से अधिक मतदान करें। जल चौपाल के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन नहीं मिलने की बात कही, जिस पर उपस्थित सरपंच ने कहा कि जल्द से जल्द निराकरण हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि जिसका आधार कार्ड एवं खाता नहीं खुला उसके आधार कार्ड एवं खाता खोलवाने में मदद करे ताकि लोग अपने आवश्यक बैकिंग काम पूरा कर सकें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच बरबसपुर पुष्पा छुरे, ग्राम पंचायत पटेल कुमान तोप सिंह धूर्वे, ग्राम खेल समिति के अध्यक्ष पवन बैगा, समारू बैगा, रामपाल बैगा, रामसिंग बैगा, बुद्धन बैगा, चरण बैगा, हिरदू बैगा, सुरेश बैगा, मदन बैगा सुरेश कुमार बैगा, गिरवर मेरावी, दानेश्वर टांडे, लक्ष्मण मरावी के अतिरिक्त आसपास से आए खिलाड़ी लगभग 300 की संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पेन्शन अदालत का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर रेल मंडलों एवं रेलवे कारखानों में अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन दिनांक 18 सितम्बर, 2023 (सोमवार) को किया जायेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर रेल मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वे इस हेतु अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (जिसमें पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर लिखना अनिवार्य है) दिनॉक 10 सितम्बर 2023 (रविवार) तक या इससे पूर्व मुख्यालय में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, प्रधान कार्यालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 495004 एवं बिलासपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंन्शन अदालत), मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 495004 को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत स्थित महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर नदियों का जलस्तर मापने के लिए मीटर गेज के स्थान पर नई तकनीक वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है । सेंसर युक्त इस नए उपकरण से जलस्तर की पूरी जानकारी त्वरित मिल रही है । नदी में जल का स्तर अचानक बढ़ाने की स्थिति में इस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट मैसेज भी आयेगा, जिससे समय रहते संरक्षित रेल परिचालन को भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 12 महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर यह तकनीक स्थापित किया गया है ।
रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इलेक्शन मेनिफेस्टो का गठन कर दिया है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को कमेटी का चैयरमेन नियुक्त किया गया है।
डोंगरगांव। अंचल में मानसून के रूठने से बारिश भी रुक गयी है धान का फसल बिना पानी के सूखने लगा है, किसानों की चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। वही डोंगरगांव ब्लॉक एवं छुरिया ब्लॉक के किसानों ने कल अनुविभागीय अधिकारी मोंगरा बैराज एवं पुलिस थाना डोंगरगांव पहुँच कर पानी के लिए ज्ञापन सौंपा था। ग्राम मोहड़ , सोमाझिटिया, तुमड़ीलेवा, चिरचारी, और ख़ुर्शीटिकुल के किसानों ने मोंगरा बैराज से पानी छोडऩे के लिए संबंधित अधिकारियों से बात भी किया था एवं अनुविभागीय अधिकारी एवं मोंगरा बैराज के अधिकारियों के नाम पानी छोडऩे ज्ञापन सौंपने के साथ 24 घंटे का समय भी दिया था और कहा था कि अगर 24 घंटे में पानी नही पहुँची तो चक्काजाम किया जाएगा। चूंकि इन गॉंवों के किसान मोंगरा बैराज के पानी पर निर्भर रहते हैं ऐसे में जब बारिश नही हो रही है तो ये किसान अब अधिकारियो के दरवाजे खटखटाने पहुँच रहे हैं ताकि इनकी फसल को नुकसान न हो। बारिश के न होने से किसानों के फसल बर्बाद होने लगे हैं। आज हजारों की संख्या में किसानों ने चक्काजाम कर प्रशासन को चेतावनी दी। आनन फानन में परियोजना के ई खान, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच कर किसानों को आश्ववाशन दिया कि शाम तक पानी आपके खेतो तक पहुँच जाएगा। इस आश्ववाशन के साथ किसानों को चक्काजाम खतम करने का आग्रह अधिकारियों ने कीया।
राजनांदगांव। इस वित्तीय वर्ष में सत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिये नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने राजस्व अमला को कडे निर्देश दिये है। उनके द्वारा समीक्षा बैठक में शासन द्वारा माहवार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने निर्देशित किया गया है, इसके लिये उन्होंने प्रतिदिन घर घर जाकर वसूली करने के भी निर्देश दिये है। बड़े बकायदार जिनके द्वारा समेकितकर, जलकर की राशि जमा नहीं की गयी है, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिये थे, निर्देशानुसार उपायुक्त श्री मोबिन अली द्वारा भी समय समय पर राजस्व प्रभारियों की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा की जा रही है तथा बड़े बकायादारों को अपने लंबित करो का भुगतान करने नोटिस जारी किया गया है।
रायपुर। रायपुर रेल मंडल के रायपुर - सरोना के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 419 सरस्वती नगर गेट किमी. 832/ 9 -11 अप लाईन पर रेलवे के आवश्यक मरम्मत का कार्य दिनांक 18.08.2023 को रात 20:00 बजे से आगामी आदेश तक जो कि सामान्यत: दिनांक 20.08.2023 को रात 20:00 बजे तक बंद रहने की संभावना है अत: आतिआवश्यक मरम्मत कार्य हेतु समपार फाटक पर सडक़ आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर निगम की गुरुवार, 17 अगस्त को सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। इस दौरान सदन में एक अजीब ही वाकया देखने को मिला, जहां एक तरफ सदन में विकास को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और सवाल पूछे जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सदन में कुछ पार्षद चैन की नींद सोते हुए दिखाई दिए। पार्षदों के साने का वाकया कैमरों में कैद हो गया है। पार्षद आकाशदीप और अनवर हुसैन टेबल पर पैर रखकर सोते हुए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं बल्कि संजय नगर के पार्षद समीर अख्तर भी आराम से सिर लटकाकर सोते हुए दिखाई दिए। सदन में सोये हुए तीनों पार्षद कांग्रेसी पार्षद बताये जा रहे हैं। बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने टैटू, मिलेट प्रशिक्षण और सिलाई प्रशिक्षण को लेकर सदन में सवाल पूछा। साथ ही वे नगर निगम द्वारा कराये गए कार्यों को लेकर महापौर व निगम से ब्यौरा मांग रही थीं। जिसको लेकर सदन में हंगामे का माहौल था। उनके इस सवाल को लेकर एमआईसी सदस्य एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख आकाश तिवारी ने सदन के समक्ष जवाब देते हुए कहा कि, यह प्रशिक्षण नगर निगम से नहीं बल्कि यह खुद के खर्चों पर सारे वार्डों में दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि, 250 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह निगम फंड से नहीं बल्कि खुद के खर्चों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम को लेकर सदन में हंगामे का माहौल चल रहा था।
रायपुर। प्रार्थिया कुमारी साहू ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भगत सिंह चौक वार्ड नंबर 7 अभनपुर में रहती है। दिनांक 15.08.2023 की रात्रि करिबन 08.30 बजे अभनपुर स्थित सरकारी अस्पताल के पीछे भगत सिंह चौक के पास यशवंत साहू उर्फ सोनू अपने साथी शिलेन्द्र साहू, समीर टण्डन, कुणाल तिवारी, नमन भारत उर्फ हनी, भोला गिलहरे, नंदू साहू, दिलीप साहू, शैलेन्द्र मसीह उर्फ बाबा के साथ अपने पास चाकू एवं हॉकी स्टीक, डण्डा रखकर कह रहे थे कि हम लोगों के खिलाफ चोरी की शिकायत कौन किया है इस मोहल्ले के लोगों में जिसमें दम है वो हमारे पास आकर बात करे कहकर शोर मचा रहा था। जिस पर प्रार्थिया के पुत्र द्वारा उन्हें मना किया गया किन्तु उनके द्वारा प्रार्थिया के पुत्र को ही तुम हमें बोलने वाले कौन होते हो कहते हुए उनके द्वारा प्रार्थिया के पुत्र के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 390/23 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया तथा घटना के दौरान उपस्थित लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, हॉकी स्टीक, डण्डा एवं अन्रू आलाजरब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त 03 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 21 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. प्रत्याशियों को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय चयन समिति ने सूची जारी कर दी है. इससे उन प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. पाटन से दुर्ग सांसद विजय बघेल को टिकट दिए जाने को लेकर कहा कि विजय बघेल पहले भी एक बार भूपेश बघेल को हरा चुके हैं, इस बार फिर हराएंगे. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस चुनाव में विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. नए चेहरों को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि मापदंड ये है कि जीत की क्या स्थिति है, क्या संभावनाएं हैं, पार्टी के सर्वे में क्या निकला है, ये सारी चीजें केंद्रीय चयन समिति देखती है, इन सबके बाद ही प्रत्याशियों का चयन किया जाता है. जिसके बाद ये सूची जारी की गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के 21 सीटों पर 9 सीट ऐसी है जिस पर अनुसूचित जनजाति वर्ग को तथा 10 सीटों पर आरक्षित वर्ग को टिकट का वितरण किया गया है तथा एक सामान्य सीट पर भी आदिवासी वर्ग को टिकट का वितरण किया है। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग सभी के हितों की रक्षा करने वाली कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। टिकट वितरण में भाजपा ने अगुवाई की है। आने वाले नवंबर के चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी आगे रहेगी और भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। चुनाव के 3 महीने पहले 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव समिति के सदस्यों व भाजपा के प्रत्याशियों को बृजमोहन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रत्याशियों को विजयी बनाने व भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में लाने के लिए सभी भाजपाई परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और सभी प्रत्याशियों को जिताकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाएंगे व फिर से विकास की शुरुआत करेंगे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। गहन विचार-विमर्श के बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है। इनमें प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी, कोरबा से लखनलाल देवांगन और पाटन से विजय बघेल को टिकट दिया गया है। विजय बघेल अभी सांसद हैं। विजय बघेल को भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में उतारा है। विजय बघेल दुर्ग संसदीय सीट से सांसद हैं। कांकेर से आशाराम नेताप और बस्तर से मनीराम कश्यप को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
रायपुर-बिलासपुर सहित गोंदिया-कटनी रूट पर भी असर
Adv