रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच चुके हैं। वो अपने निर्धारित शेड्यूल से करीब तीन घंटे देर से राजधानी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद गृहमंत्री शाह बोरियाकला स्थित बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। यहां वो रात्रि विश्राम करेंगे। शाह की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। वो प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक लेंगे। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि बैठक के बाद बीजेपी की दूसरी लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी और चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडााविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चैधरी और विजय शर्मा समेत अन्य बीजेपी नेता शामिल होंगे।
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में 3 सितंबर रविवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं शहर अध्यक्ष और मोर्चा संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्षों का विस्तारित बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ शामिल होंगे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार शाम नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में कल आयोजित प्रदेश स्तरीय राजीव युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया?। इसे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे।
रायपुर। अपर संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत दुर्ग जिले के क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत कुल 29,628 बीमा पालिसी में से 20,765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये दावा भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल डिजिक्लैम माड्यूल के माध्यम से कृषकों के खाते में राशि अंतरित की गई है। जिसमें से सफल दावा भुगतान 12 हजार 465 बीमा पालिसी धारक को 20 करोड़ 21 लाख 13 हजार 399 रूपये तथा 8 हजार 290 बीमा पालिसी धारकों को 14 करोड़ 17 लाख 53 हजार 783 रूपये भुगतान की कार्यवाही कृषकों के खाते में अंतरित किये जाने हेतु पुन: कार्यवाही की गई है। इस तरह शेष 10 बीमा पॉलिसी धारक कृषकों को 01 लाख 38 हजार 35 रूपये की दावा भुगतान राशि असफल हुई है। प्रावधान अनुसार क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा कृषकों के असफल दावा भुगतान पर दावा राशि अंतरित किये जाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अपने कार्यों में लापरवाही करने वाले 07 तकनीकी सहायकों को जिला पंचायत सीईओ की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिसके तहत जनपद पंचायत फरसगांव की पिंकी ठाकुर, जनपद पंचायत माकड़ी की बुधमनी पोयाम, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उमेश ध्रुव व प्रदीप देवांगन, जनपद पंचायत केशकाल के विक्रम सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत बड़ेराजपुर की सविता नेताम व सविता मरकाम को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में तकनीकी सहायकों को बार-बार निर्देशित करने के पश्चात भी अपनी कार्यशैली में स्वेच्छाचारिता तथा उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए छत्तीसढ़ शासन संविदा भर्ती नियम 2012 के विपरीत व्यवहार पर अपना स्पष्टीकरण दो दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है। समय सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किये जाने अथवा संतोषजनक जवाब न होने की स्थिति में उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मोहला। मतदाता जागरूकता के लिए आज औंधी में ऊर्जा व उत्साह के साथ भव्य रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय डॉ.भीमराव अम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी मैदान से औंधी नगर बस स्टैण्ड अम्बेडकर चौंक होकर पुन: स्कुल मैदान तक रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩे, विलोपित करने व संशोाधित करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने रैली में चलाकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत अपनी भागीदारी देते हुए मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनने नागरिकों को प्रोत्साहित किया। रैली में युवाओं में उत्साह दिखने को मिला।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली रवाना। राष्ट्रपति को विदाई देने के लिए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुचें है।
रायपुर। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम के द्वारा गौठान में रखे गौवंश की नीलामी के लिए निकाले गए आम सूचना का तीखे शब्दों में विरोध करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री व रायपुर नगर निगम गौमाता को कसाइयों के हाथ में बेचने की कोशिश कर रही है। उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्या गोबर खरीदने, गौमूत्र खरीदने व गौठानो पर अरबो रुपया खर्च करने का ढिंढोरा पीटने वाली यह सरकार गौ माताओ को गौठानो में रख भी नहीं सकती? उन्होंने कहा है कि गौवंस को किसी भी स्थिति में कसाइयों के हाथों सौपने नहीं देंगे। विधायक अग्रवाल ने कहा है कि रायपुर नगर निगम अगर गाय और अन्य पशुओ को नीलाम करेगी तो उन्हें खरीदने वाला कौन होगा ? इसका निर्धारण कैसे होगा, कि खरीदने वाला गौमाता को पालेगा या सेवा करेगा। कहीं इस नीलामी के माध्यम से कसाई लोगो का प्रवेश तो नहीं हो जाएगा। इस पर सरकार को चिंतन करना चाहिए। हम साढ़े चार साल से बोल रहे है, कि छत्तीसगढ़ सरकार कि गौ सेवा कि सभी योजनाए असफल हो गई है प्रदेश में गौ सेवा के नाम पर सिर्फ ढोंग हो रहा है। नगर निगम रायपुर के इस नीलामी के माध्यम से सरकार कसाइयों को या गौकसी करने वालो को छत्तीसगढ़ के गायों को सौपने जा रही है। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदने, गौमूत्र खरीदने व गौठान बनाने, गौ सेवा करने का ढोंग करने वाली भूपेश बघेल कि सरकार का मूल चरित्र आज फिर सामने आ गया है। गाय बेचते इन्हें लज्जा नहीं आ रही है। गौवंश कि नीलामी किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। गौवंस को किसी भी स्थिति में कसाइयों के हाथों में सौपने नहीं दिया जाएगा। सरकार को नगर निगम कि नीलामी को आम सूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर गौठानो में बंद गायों कि देख रेख व लालन पालन करना चाहिए।
बिलासपुर। रेलवे ने विभिन्न उन्नयन कार्यों के चलते कटनी मार्ग की 6 ट्रेनों को 31 अगस्त से 10 सितंबर तक रद्द किया है। इनमें कुछ संशोधन किए गए हैं। इसके अनुसार 1 से 9 सितंबर तक रीवा से बिलासपुर 18248 रद्द रहेगी। बिलासपुर से रीवा 18247 ट्रेन 31 अगस्त से 8 सितंबर तक, 01 से 10 सितम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 01 से 07 सितम्बर तक गाडी 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 02 से 08 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह ने शहर के चिखली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने गिरोह के तीन चोर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से 898635 रुपए का सामान बरामद किया गया है. इस बारे में बुधवार को राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी. बताया जा रहा है कि ये चोर एमपी से आकर छत्तीसगढ़ में सूने मकानों पर धावा बोलते थे.
रायपुर। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि भाजपा नेत्री सरोज पाण्डेय नें पहले बयान दे करआदिवासी समाज से आने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान किया था ज़ब उसी सवाल के आधार पर मुख्यमंत्री नें उनसे प्रति प्रश्न किया तो मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर स्तर हीन राजनीति कर के झूठी संवेदना बटोरना चाह रही है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि सरोज पाण्डेय नें प्रदेश कांग्रेस के 41वर्षीय अध्यक्ष जो दो बार विधायक रह चुके है वर्तमान मे लोक सभा से सांसद है जिनका छात्रजीवन से सुदीर्घ राजनैतिक अनुभव है उनको सिर्फ उनकी हाइट के कारण सरोज पाण्डेय नें बच्चा बता दिया ज़ब 41 वर्ष के विवाहित बाल बच्चे दार सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को वे बच्चा बता सकती है तो वही सब तो उनके ऊपर भी लागू होगा।
मोहला। आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर एस जयवर्धन ने अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन करने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में पदस्थापन उपरांत पदभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पदभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारी का वेतन कटौती के साथ ही नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
खैरागढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम और खेल दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का संकल्प लिया गया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने संकल्प पत्र भरकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। उप-जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर डी. एस. राजपूत तथा नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर आभा तिवारी के मार्गदर्शन में खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार को डाइट खैरागढ़ के खेल मैदान में खिलाडिय़ों ने मतदान हेतु संकल्प पत्र भरवाने का अभियान चलाया । साथ ही मतदान हेतु शपथ भी दिलाया। इसी कड़ी में ग्राम कांचरी के बीएलओ प्रभादेवी वर्मा के साथ फुटबॉल खिलाड़ी सोनल वर्मा, लूनिधि वर्मा, हिमांशी वर्मा, याचिका, देवेंद्र ने गांव में मजदूरों एवं किसानों से मतदान हेतु संकल्प पत्र भरवाने का कार्य किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ. के. व्ही. राव के मार्गदर्शन में खेल दिवस के अवसर पर डाइट के खिलाडिय़ों ने संकल्प पत्र भरकर मतदान हेतु शपथ लिया। इस अवसर पर डाइट के क्रीड़ा प्रभारी क्रांति चंद्राकर और सहायक स्वीप नोडल व स्काउट सचिव के.के.वर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान सुनील शर्मा, डॉ. रचना दत्त, डॉ. मोनिका सिंह, रोमेश जघेंल, विद्याकांत महोबिया, डामेश्वर सिंह, अवनी झा, खिलेश्वरी वर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और डाइट के छात्राध्यापक उपस्थित थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव ’भोजली’ पर्व के आयोजन के लिए गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति को बधाई दी और इसे प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय बताया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि भोजली का पर्व हमारी विशिष्ट छत्तीसगढ़ी संस्कृति है। भोजली मित्रता का उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ में मित्रता के अटूट बंधन के लिए भोजली बदने की परम्परा रही है। इस तरह से भोजली केवल एक पारंपरिक अनुष्ठान नहीं रह जाता अपितु लोगों के दिल में बस जाता है।
कवर्धा। पिपरिया थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है. जहां कुछ लोगों ने एक अधेड़ को लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. सूचना पर ग्रामीणों ने घायल को जिला असपताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 के राशि अंतरण एवम् आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री बघेल द्वारा इस अवसर पर 129886 हितग्राहियों को 345565000 रुपए की राशि का अंतरण किया।
रायपुर। जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की सोच रहे हैं। अमित कल पाटन में थे, और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में सक्रिय हैं। उनसे पूछा गया कि वो क्या पाटन से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर अमित जोगी ने कहा कि कार्यकर्ता आग्रह कर रहे हैं, वो (अमित) पाटन से चुनाव लड़े। आगे उन्होंने कहा कि पाटन से लडऩे के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। जल्द इसको लेकर प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देंगे। सीएम बघेल की जोगी परिवार से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता रही है। कहा जा रहा है कि दिवंगत पूर्व सीएम अजीत जोगी के गुजरने के बाद कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित कांग्रेस में वापिसी की चर्चा भी रही, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया। अमित अब पाटन में सीएम को चुनौती देना चाहते हैं। उन्होंने मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम बघेल पर जमकर बरसे, और कहा कि जोगी कांग्रेस पाटन को चाचा और भतीजा से मुक्ति दिलाएगी। अमित ने वादा किया कि पाटन को अमेरिका का बॉस्टन शहर बनाएंगे। स्व. जोगी के सपने को पूरा करेंगे।
रायपुर। भोरमदेव वन्य जीव अभ्यारण्य को टाईगर रिजर्व घोषित नहीं करने के राज्य वन्य जीव बोर्ड के निर्णय को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा राज्य वन्य जीव बोर्ड की नौवी बैंठक दिनांक 23.05.2017 में कवर्धा स्थित भोरमदेव वन्य जीव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। तत्पश्चात दिनांक 14.11.2017 को हुई राज्य वन्य जीव बोर्ड की 10 वीं बैठक में यह अनुशंसा की गई कि कवर्धा स्थित भोरमदेव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित किया जाए।
रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए चार आरोपितों की छह दिन की प्रथम रिमांड आज मंगलवार को पूरी हुई। ईडी ने सभी आरोपितों को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपितों को सात दिन की रिमांड पर ईडी रिमांड पर भेजा गया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने चारों आरोपितों को 7 दिन यानी 5 सितंबर तक रिमांड पर ईडी को सौंपा है। बता दें ईडी ने 8 दिन की रिमांड की मांगी की थी। बता दें कि ईडी ने महादेव एप सट्टेबाजी में एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया है। विशेष न्यायाधीश ने निर्देशित किया है कि आरोपितों से उस भाषा में सवाल- जवाब हो जिसे वे जानते हैं। एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा की ओर से मारपीट सहित अन्य आरोप का आवेदन लगाया गया है। ईडी ने चंद्रभूषण वर्मा के दिए आवेदन पर जवाब के लिए समय मांगा है। ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडेय ने कहा है कि न्यायालय के आदेश के परिपालन में वर्तमान अनुसंधान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जा रहा है। आरोपितों को न्यायालय के आदेशानुसार उनके अधिवक्ताओं से मिलने की अनुमति दी जा रही है। उनके मानवाधिकारों का संपूर्ण संरक्षण किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में जो भी आरोप लगाए गए हैं, असत्य एवं निराधार हैं। चंद्रभूषण वर्मा की ओर से दिए आवेदन पर जवाब दाखिल किया जाएगा।
रायपुर। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए) शुल्क के स्थान पर अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) अधिरोपित किया जा रहा है। बीते महीने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा बिजली लागत में 16 पैसे प्रति यूनिट की कमी हुई है, लिहाजा अगस्त महीने की खपत पर उपभोक्ताओं को 14.23 प्रतिशत की जगह 11.43 प्रतिशत ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लगेगा। यानी उपभोक्ताओं से 400 यूनिट खपत पर 10 से 12 पैसे प्रति यूनिट की दर से कमी आएगी । पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अनुसार बिजली क्रय की निर्धारित दर तथा वास्तविक क्रय की दर के अंतर का समायोजन वीसीए के माध्यम की जाती थी। परन्तु केंद्रीय विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार व्दारा 29 दिसंबर 2022 को अधिसूचित विद्युत (संशोधन) नियम 2022 के अनुसार आयोग ने निर्धारित फार्मूले के अनुसार टैरिफ आदेश में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लेने के निर्देश दिए हैं। अब आयोग व्दारा निर्धारित विद्युत क्रय दर एवं पारेषण दर से वास्तविक विद्युत क्रय दर एवं पारेषण दर में अन्तर की राशि को एफपीपीएएस के माध्यम से सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर उनके द्वारा खपत की गई विद्युत के उर्जा प्रभार पर प्रतिशत अनुसार किये जाने की व्यवस्था की गई है।
Adv