कोरबा 16 सितम्बर 2023। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई और पसान रेंज में हाथियों का तांडव जारी है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में यह चौथी घटना है जब हाथी के हमले से जनहानि हुई हो।
भिलाई 16 सितम्बर 2023। भिलाई में खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड में सिख समाज के युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। खुर्सीपार थाना के तहत आईटीआई मैदान की घटना है जहां शुक्रवार शनिवार की रात 30 वर्षीय युवक की हत्या हो गई। मृतक का नाम मलकीत सिंह उर्फ वीरू बताया जा रहा है। जो अपने एक दोस्त के साथ मोबाइल पर गदर 2 फिल्म देख रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की। उसके एक दोस्त को गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटने के बल बैठाये रखा और उसके सामने वीरू की बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गए।
रायपुर/उत्कल समाज का महापर्व नुआखाई के उपलक्ष्य में दिनांक 15/9/23 को भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे हजारों की संख्या में उत्कल समाज के भाई और बहने सम्मिलित रहे। भव्य शोभा यात्रा का स्वागत प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव,पार्षद व एम आई सी श्री अजीत कुकरेजा* द्वारा अम्बेडकर चौक में किया गया।
रायपुर/जशपुर 16 सितम्बर 2023। भगवान बालाजी महाराज, माता खुड़िया रानी स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी, मां भुनेश्वरी देवी को नमन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान जगत प्रकाश नड्डा जी की उपस्थिति में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में जशपुर से प्रारंभ हुआ। इस मौके पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सबसे पहले तो मैं जशपुर में आया हूं तो यहां बालाजी भगवान के दर्शन करके कि हम सब लोग जिस समाज की भलाई के लिए, समाज को आगे बढ़ाने के लिए, प्रदेश को आगे ले जाने के लिए, आज जो परिवर्तन यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं उसे भगवान बालाजी का आशीर्वाद मिले ताकि हम सफल हो। छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर बढ़े। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी महान नेता तो थे ही महान आत्मा तो थे ही लेकिन वह महान समाज सुधारक भी थे और प्रदेश को आगे ले जाने वाले थे। मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ उनके साथ काम करने का। वह हमारे लोकसभा ,राज्यसभा के भी सदस्य रहे। हम लोग जानते हैं यहां बहुत लोग जय जुदेव के नाम से अभिवादन करते हैं। वह केवल नेता नहीं थे वह देश को देश की एकता को मजबूत करने वाले नेतृत्व कर्ता भी थे। घर वापसी, धर्मांतरण के खिलाफ समाज को एकत्र करना, इकट्ठा करना, राजनीतिक मुद्दों पर पूरी ताकत से जवाब देना और राजनीतिक मुद्दों पर जवाब देते देते अपने अस्तित्व को दाव में लगा देने वाले नेता दिलीप सिंह जूदेव थे। मुझे आज भी याद है दिलीप सिंह जूदेव जी का भाषण जब उन्होंने कहा था कि यह भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को नेस्तनाबूत कर दो, इसको जड़ से उखाड़ दो और मैं अपने मूछ को दाव पर लगाता हूं। आज जब हम यहां से यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं, वह जहां भी होंगे उनकी एक ही तमन्ना होगी, भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक दे। और यह परिवर्तन यात्रा सफल हो उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा, बोलिए जुदेव जी की बातों को पूरा करेंगे कि नहीं?
दंतेवाड़ा। जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आईए ) अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी माओवादी सहित कुल 5 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. सभी माओवादी कटेकल्याण एरिया कमेटी और इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे.समर्पित सभी माओवादी नक्सल बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सल बैनर पोस्टर के साथ पाम्पलेट लगाने की घटना को अंजाम देते थे। बता दें कि लोन वर्राटु अभियान से प्रभावित होकर अब तक 164 ईनामी माओवादी सहित कुल 629 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 62 नहीं 65 वर्ष में सेवानिवृत्त होंगी। साथ ही भर्ती के लिए अनुभव को 10 से घटाकर 5 वर्ष कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं से पदपूर्ति को 25 प्रतिशत को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 14 सितंबर को आदेश जारी कर दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023-24 बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। जारी आदेश के अनुपालन में एक अप्रैल 2023 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है।
रायपुर/कॉन्फ्लूएस् कॉलेज राजनादगांव में हिंदी के व्यापक प्रचार व प्रसार हेतु राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय एवं यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा राजनंदगांव के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी पखवाड़ा के तहत निबंध, भाषण, कविता, रंगोली एवं मुहावरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दिग्विजय महाविद्यालय राजनादगांव एवं कॉन्फ्लूएंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बालोद 15 सितम्बर 2023। बालोद जिले के ग्राम पंचायत झलमला के शासकीय जमीन में रसूखदार द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की मांग लेकर आज झलमला के ग्रामीण एवं युवा कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से पूरे गांव को बंद कर भूख हड़ताल किया गया। अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणों के बीच लंबे समय तक वार्ता चली जहां पर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा था। ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और चक्का जाम करने निकले थे। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और द्विपक्षीय वार्ता के बाद हड़ताल खत्म किया गया। दरअसल पूरे ग्रामीण बालोद शहर के सर्राफा व्यवसायी विकास श्रीमाल पर कब्जे का आरोप लंबे समय से लगा रहे हैं।
सूरजपुर। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के मार्गदशन में खडग़वाकला रीपा केंद्र की महिला स्व सहायता समूह के द्वारा कुछ समय पूर्व जीरेनियम (सुगंधित पौधों) की खेती की गई थी। जिसमें रीपा टेक्निकल एक्सपर्ट एजेंसी के सहयोग से स्व सहायता समूह की दीदियों ने पूरे संभाग मे पहली बार जीरेनियम (सुगंधित पौधा) की खेती सफ़लतापूर्वक करायी। इन पौधे की पत्तियों से मशीन द्वारा सुगंधित तेल निकलवाया गया है।इसके साथ ही उद्यानिकी विभाग के सहयोग से 2000 नर्सरी पौधे भी तैयार भी कराये गए हैं जिसके लिए गौठान में ही निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग किया गया है। भविष्य मे कुल 50,000 पौधे तैयार करने का लक्ष्य भी रखा गया है। इस नवाचार के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने उद्यम की तरफ अपना कदम बढ़ाया है, जिससे वो आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध सख्ती न बरतें. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सकारात्मक रूख से कर्मचारी संगठनों में उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि चुनाव के समय कई संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताली रूख अपना रहे हैं। ऐसे में कई विभाग प्रमुख ऐसे कर्मचारियों पर सख्ती की कार्रवाई कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश ने इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया है कि विभिन्न संगठनों की अपनी मांगें होती हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए सख्ती के साथ कर्मचारियों पर कार्रवाई न करें।
जशपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। लगातार प्रदेश में दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। वहीं नेताओं का दलबदल का सिलसिला भी शुरू है। इसी कड़ी में आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जशपुर दौरा है। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण जशपुर से शुरू हो गया है। परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रामकुमार सैनिक के पद से इस्तीफ़ा देकर राजनीति में प्रवेश कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय वीर सैनिक रामकुमार टोप्पो ने भाजपा की सदस्यता ली। रामकुमार टोप्पो सीतापुर से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। रामकुमार टोप्पो के साथ सैकड़ों लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बिलासपुर। तोरवा पुलिस व एसीसीयू की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित कफ सिरफ बेचने में लिप्त एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि शोभा विहार के पास सांस्कृतिक मंच एवं योगा केन्द्र के सामने अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरफ रखकर बिक्री करने कुछ लोग ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर,2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत प्रत्येक दिवसों में विभिन्न टीम के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे दिनांक 16 सितंबर 2023 को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ प्रभात फेरी निकाल कर किया जाएगा प्रभात फेरी सुबह 8:00 बजे केंद्रीय विद्यालय डब्लू आर एस कॉलोनी से बालाजी चौक- आरवी कॉलोनी होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक पहुंचेगी इस स्वच्छता रैली में रायपुर रेल मंडल के अधिकारी स्काउट गाइड खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
रायपुर। रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मोदी सरकार की उम्मीद से ज्यादा सहयोग करने वाला बयान कांग्रेस नेताओं को भी रास नहीं आया है. मंत्री शिवकुमार डहरिया ने इस बयान पर कहा कि मुझे नहीं पता सिंहदेव को कहां-कहां सहयोग किया है, ये तो वही बता सकते हैं.
रायगढ़ 14 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए आज अनेक योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। जी-20 में पहुंचे अनेक देश के राष्ट्राध्यक्ष भारत से प्रभावित होकर गए हैं।
रायपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, कांग्रेस का अल्पसंख्यक सेल भारत जोड़ो यात्रा का संदेश फैलाने के लिए लगभग 100 कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही है. राज्य सरकार पर हमला करने के लिए केंद्र की सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. प्रतापगढ़ी ने कहा, इंडिया गठबंधन से डरी केंद्र सरकार एक देश एक चुनाव का मुद्दा लेकर आई है. पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का संदेश फैला रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी ने प्यार और भाईचारे का संदेश फैलाया. क्रस्स् ने कई करोड़ रुपये खर्च करके जो कहानी तैयार की थी, वह गांधी के यात्रा निकालने के बाद बेकार हो गई. उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय को एकजुट करते हैं, लेकिन उनके नेता लिंचिंग की घटनाओं में शामिल लोगों का सम्मान करते हैं. एक तरफ क्करू मोदी मुस्लिम महिलाओं को न्याय सुनिश्चित करने का नारा देते हैं, वहीं दूसरी तरफ बिलकिस बानो के आरोपियों को उनके गृह नगर में रिहा कर दिया गया. राहुल गांधी भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने भगवान शिव के बारे में सोचा तो उनकी यात्रा सफल हो गई. हम वसुधा कुटुंबकम के विचारों में विश्वास करते हैं. हम विभाजन की राजनीति में शामिल नहीं हैं. भाजपा विभाजन की राजनीति में लगी हुई है।
सरगुजा। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है. लेकिन सरगुजा जिले के सीतापुर में झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला की जिंदगी छीन ली है. परिजनों ने मौत का जिम्मेदार डॉक्टर को ठहराया है. दरअसल, मिश्रा मेडिकल के संचालक द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाने के बाद स्वास्थ्य बिगडऩे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में मेडिकल संचालक द्वारा महिला को छोड़ कर फरार हो गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को जानकारी दी कि, महिला की मौत अस्पताल में लाने से आधे घंटे पहले हो चुकी थी. घटना के बाद मिश्रा फार्मेसी को प्रशासन ने सील कर दिया गया।
रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी के रायगढ़ आगमन पर कांग्रेस ने उनसे पूछा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति वे इतनी दुर्भावना क्यों रखते हैं? उनकी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के किसानों के खिलाफ निर्णय क्यों लेती है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने पूछा कि
रायपुर। 5 सितंबर को नक्सली और हमारे जवानों के बीच हुए मुठभेड़ को लेकर मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है. कवासी लखमा ने कहा, इस मामले को ग्रामीण फर्जी बता रहे हैं. वहीं पुलिस दोनों को नक्सली बता रही है. ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम बघेल से मुलाकात कर दोनों पक्ष की बात रखी. जिस पर सीएम बघेल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. आगे मंत्री लखमा ने कहा, पीडि़त परिवार को न्याय मिलेगा, भूपेश बघेल के राज में निष्पक्ष जांच होगी. हम नहीं चाहते इस तरह की घटना हो. बस्तर में शांति स्थापित हो, हमारी सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है. मजिस्ट्रेट जांच के लिए मैं सीएम बघेल का आभार व्यक्त करता हूं. मैं पहले आदिवासी हूं, इसमें किंतु-परंतु नहींं जांच होनी चाहिए.
रायपुर। भाजपा सांसद सुनील सोनी, संतोष पाण्डेय, मोहन मंडावी ने कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन को कांग्रेस की निरी मूर्खता करार देते हुए कहा कि रेल सुविधा की मांग करने के लिए कांग्रेस ही रेल रोककर जनता को परेशान कर सकती है। जो लोग सिटी बस नहीं चला पा रहे वे रेल के लिए आंदोलन करने चले हैं। भ्रम फैलाना कांग्रेस का राष्ट्रीय चरित्र है। छत्तीसगढ़ में यह काम अब तक भूपेश बघेल कर रहे थे, अब उनके कठपुतली अध्यक्ष दीपक बैज भी इसमें शामिल हो गए। दीपक बैज एक सांसद भी हैं तो उन्हें यह अच्छी तरह ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार ने रेलवे सुविधाओं के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ क्या क्या दिया है। रेल सुविधाओं के विकास, विस्तार और संरक्षा के लिए जो काम भारतीय रेल कर रही है, वह जनता की सुविधा के लिए ही है। जनता की सुरक्षा के लिए है। कांग्रेस ने 50 साल में रेलवे को पटरी से उतार कर रखा। यात्री सुविधाओं से वंचित रखा। छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भाजपा की सरकार में ही रेल पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का कायाकल्प हो रहा है। छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार ने जितनी रेल सुविधा उपलब्ध कराई है, कांग्रेस दशकों में भी इसकी चौथाई यात्री रेल सेवा उपलब्ध नहीं करा सकी। कांग्रेस अपने जमाने की रेलों का स्मरण करे और आज की भारतीय रेल को देखे। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे क्षेत्र में इस वित्त वर्ष में 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया।
Adv