रायगढ़। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक स्तर के बच्चों का स्थानीय दर्शनीय स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विभिन्न विकासखंडों से आए हुए 200 बच्चों को रायगढ़ के पुरातात्विक संग्रहालय, कोसमनारा स्थित बाबा धाम, कलेक्ट्रेट परिसर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। आईटीआई में मशीनों के संचालन तथा कलपुर्जे की डिजाइन में विशेष रुचि दिखाई। संस्थान के उप प्राचार्य नागेश के द्वारा विस्तार से संस्थान में संचालित कोर्स के विषय में बताया। भ्रमण के अंत में बाबा धाम स्थित गार्डन में बच्चों के लिए झूले तथा मनोरंजन की व्यवस्था की गई। भ्रमण के अंत में सभी बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी बी बाखला तथा समग्र शिक्षा अभियान के डीएमसी नरेंद्र चौधरी, कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी आलोक स्वर्णकार, वरिष्ठ एपीसी भुवनेश्वर पटेल तथा भूपेद्र पटेल के द्वारा संबोधित किया गया। कलेक्टर परिसर में भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शर्मा के द्वारा भी बच्चों को संबोधित कर कलेक्टर की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। कलेक्टर परिसर के भ्रमण दौरान कई बच्चो ने आगे चलकर कलेक्टर बनने की मंशा जाहिर की। भ्रमण पश्चात बच्चों से प्रतिक्रिया लिए जाने पर सभी बच्चों के द्वारा इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम की सतत रूप से होने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान बीआरसी मनोज अग्रवाल सीएससी राजकमल पटेल, विकास पटेल, जगत राम जाफरी, सौरभ पटेल ईश्वर प्रसाद पटेल सभी विकासखंडों से आए हुए प्रभारी शिक्षक ने सहयोग प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक स्तर के बच्चों का स्थानीय स्तर तथा सेकेंडरी स्तर के बच्चों का जिले से बाहर भ्रमण कराया जाता है। इस वर्ष विभिन्न विकास खंडों के 200 बच्चों को स्थानीय स्तर पर भ्रमण कराया गया।
दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत सीएएफ कैम्प पोटाली के आस-पास के क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा कोई अप्रिय घटना घटित करने की आसूचना पर आज रविवार को थाना अरनपुर व सीएएफ कैम्प पोटाली का संयुक्त बल गस्त, सर्चिग एवं एरिया डॉमिनेशन हेतु घुर नक्सल प्रभावित पोटाली से उरपालपारा के जंगल की ओर रवाना किया गया था. संयुक्त बल के जवानों द्वारा गस्त, सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन के दौरान उरपालपारा के जंगल में नक्सलियों के द्वारा बनाये गये नक्सल स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के जवानों को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना अरनपुर व सीएएफ कैम्प पोटाली के जवानों ने उरपालपारा के जंगल में एक कंक्रीट सीमेंट से बना नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत सीएएफ कैम्प पोटाली के आसपास के क्षेत्र में माओवादियों के द्वारा कोई अप्रिय घटना की सूचना पर आज थाना अरनपुर व सीएएफ कैम्प पोटाली का बल गस्त, सर्चिग एवं एरिया डॉमिनेशन के लिए पोटाली से उरपालपारा के जंगल की ओर रवाना हुई थी। गस्त, सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन के दौरान उरपालपारा के जंगल में नक्सल स्मारक पूर्व में माओवादियों के द्वारा निर्माण किया गया था। जिसे थाना अरनपुर, सीएएफ कैम्प पोटाली टीम के द्वारा ध्वस्त किया गया।
गरियाबंद। सुपावाड़ा जलापूर्ति परियोजना के लिए बनाए गए काफर डेम को तोड़कर माफिया नदी में अवैध रूप से रेत परिवहन कर माउंट चिन से हाईवे पर लोड करने का रास्ता बना रहे हैं। उन्होंने काम बंद करने पर रॉयल्टी रोकने की धमकी दी। भयभीत ठेकेदार ने घटना की सूचना पीएचई को दी और कार्रवाई की मांग की। तेरु नदी के सेनमुडा घाट पर रेत माफियाओं ने जल कूप बनाने के लिए बनाये गये बांध को तोड़ दिया और अवैध रूप से रेत की ढुलाई शुरू कर दी. टेर नदी पर सनमुडा जल आपूर्ति परियोजना के निर्माण के लिए पानी के कुएं खोदने से पहले बाहर से मिट्टी लाकर काफ़र बांध का निर्माण किया गया था। महावीर भेरा के बोरहोल इंजीनियर श्री शेषनारायण ने पूर्व रेत ठेकेदार की ओर से पीएचई ईई पंकज जैन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सुबह में, कुछ लोग चेन नदी में प्रवेश कर गए और कहा कि उन्होंने मिट्टी की कटाई का रास्ता साफ करने के लिए काफिर बांध को नष्ट कर दिया है। जब उसने मना किया तो खुदाई करने आए युवक ने खुद को रेत खदान का मालिक बताया और धमकी देने लगा। कुछ मामलों में, जब शिकायत की गई, तो ठेकेदारों को निर्माण कार्य में प्रयुक्त रेत पर रॉयल्टी रोकने की धमकी दी गई। दिन के दौरान, सत्तारूढ़ रेत माफिया ने राजमार्ग के माध्यम से माउंट चाइना से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया। देवभोग तहसील के खनिज विभाग द्वारा कुम्हारी घाट का टेंडर जारी कर दिया गया है। चूंकि एनओसी प्रदान नहीं करता है, इसलिए इस खदान के लिए रॉयल्टी का खुलासा नहीं किया जाता है। करचिया खदान के पूर्व ठेकेदार को खनिज साधन विभाग से रेत डंप करने की अनुमति मिली थी. उनका कहना है कि रेत वहीं से बेची जाती है। वर्ष के दौरान रेत के बड़े भंडार थे, लेकिन रेत का निर्यात आज तक नहीं रुका है। इसी तरह बालू डंप करने के बहाने शिफ्टिंग घाटों से बालू का अवैध खनन और परिवहन किया जाता है. सुपेबेड़ा जलापूर्ति व्यवस्था पर काम दो महीने चलेगा और इसमें करीब 10 अरब रुपये खर्च होंगे. ये काम है महावीर बोरवेल का. सुपेबेड़ा गांव के ऊपर बन रहे जल शोधन संयंत्र में तेल नदी से पानी की आपूर्ति के लिए नदी के अंदर एक जल सेवन कुआं बनाया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान निर्माण स्थल पर अचानक पानी घुसने से रोकने के लिए 50 मीटर के दायरे में कफार बांध बनाया जायेगा. ऐसा करने के लिए ठेका कंपनी ने बाहर से मिट्टी मंगवाई और नदी को तीन छोर से घेर दिया। लेकिन अवैध यातायात के लिए रास्ता बनाने के लिए मुख्य बांध को तोड़ दिया गया। इस संबंध में पीएचई पंकज जैन ने बताया कि अवैध परिवहन से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जानकारी देने के साथ ही कलेक्टर को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा।
रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस द्वारा छाल-घरघोड़ा रोड़ पर छिनतई करने वाले दो युवकों को लूट की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आज सुबह थाना घरघोड़ा में ग्राम कलमी, खरसिया में रहने वाले वेद प्रकाश चौहान (उम्र 25 वर्ष) द्वारा आवेदन देकर 01 मार्च को उसके साथ हुई लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 29 फरवरी को अपने दोस्त पिताम्बर निषाद से मिलने घरघोडा आया था। दूसरे दिन 01 मार्च को घरघोडा से अपने गांव वापस मोटर सायकल पर जा रहा था जिसे सुबह करीब 6.00 बजे छाल रोड़ बैहामुडा संतोष ढाबा के पास दो युवक रोककर हथियार (चाकू) दिखाकर रूपये मांगे और उसके पास रखे 2,300 रूपये को लुटकर भाग गये । घटना के बाद अपने दोस्तों और परिवारवालों को घटना बताया। घर परिवारवालों से सलाह के बाद रिपोर्ट लिखवाने थाना आया है। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा द्वारा लूटपाट का अपराध दर्ज कर ग्राम बैहामुडा के बदमाश किस्म के युवकों की जानकारी मुखबिरों से ली गई और तत्काल अपने स्टाफ को माल मुल्जिम पतासाजी के लिये ग्राम बैहामुडा रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा संदेही जितेन्द्र साहू और उसके साथी गजेन्द्र सारथी उर्फ गज्जू निवासी बैहामुडा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में कड़ी पूछताछ किया गया। दोनों 01 मार्च के सुबह संतोष ढाबा के पास युवक से लूटपाट करना स्वीकार किये आरोपी- जितेन्द्र साहू (उम्र 19 साल) से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू और आरोपी गजेन्द्र सारथी उर्फ गज्जू (उम्र 19 साल) से लूट की रकम बरामद की गई है। घटना में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 विस्तारित कर दोनों आरोपियों को लूटपाट और आर्म्स एक्ट की धाराओ में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है। टीआई घरघोड़ा शरद चन्द्रा के हमराह सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक दीपक भगत और उद्यो पटेल की अहम भूमिका रही है।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक की पहचान रितेश सूर्यवंशी (18 साल) निवासी ग्राम डुडगा के रूप में की गई है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है, पुलिस इसकी जांच में जुटी गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी अनुसार, युवक रितेश सूर्यवंशी अपने मामा के घर ग्राम डुडगा में रहता था। रितेश मिस्त्री का काम करता था। वह शनिवार की सुबह 11 बजे घर से निकाला हुआ था, जिसके बाद शाम तक घर वापस नहीं आया। कई बार फोन लगाने पर भी नहीं उठाने की बात सामने आई है। शनिवार की रात करीबन 8 बजे रेलवे लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों ने शव होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई। रात होने के कारण शव रात भर रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। वहीं रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रावई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। युवक ने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसकी जानकारी अज्ञात है। मृतक युवक के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
रायपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजकुमार चाहर राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान राजकुमार चाहर ने 9 मार्च को रायपुर में होने वाले किसान महा सम्मलेन को लेकर मीडिया से चर्चा की। किसान मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने कहा कि, 9 मार्च को बीजेपी किसान मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सम्मेलन में शामिल होंगे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आगे कहा कि, यह सम्मलेन ऐतिहासिक होगा। किसानों से सुझाव लिए जाएंगे और उनके बीच सुझाव पेटिका रखेंगे। किसानों के सुझावों को मोदी की गारंटी में उन्हें शामिल किया जाएगा, ताकि संकल्प पत्र में शामिल कर घोषणा की जा सके।
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने आज रायगढ़ के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर में बच्चों को पोलियों दवा की दो बूंद पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुभारंभ की। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आप जागरूक होकर बच्चों को पोलियों की ड्रॉप पिलाने पहुंचे है, इसी प्रकार अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। कोई भी बच्चा पोलियों की ड्रॉप लेने से नही छूटना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी हमारे स्वास्थ्य के लिए कार्य करते है, तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि उनका सहयोग करें। सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने भी बच्चों को पोलियों की दवा की ड्रॉप पिलाने की अपील की। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल ने पल्स पोलियो अभियान के संबंध के विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पार्षद नीलम रज्जू संजय, डबल्यूएचओ डॉ.प्रशांत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गांधीनगर डॉ.जी.एस.पैकरा, आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ.राजेश मिश्रा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तिया सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले में तीन दिवसीय अभियान तहत शून्य से 0-5 साल तक के 1 लाख 34 हजार 297 बच्चों को पोलियो की दवा की खुराक दी जायेगी। जिसके लिए 1303 बूथ बनाया गया है, साथ ही 19 ट्रांजिट टीम, 13 मेला बाजार स्थल एवं 25 मोबाईल दल, जिसमें कुल 2730 सदस्य एवं 283 पर्यवेक्षक पल्स पोलियों अभियान में शामिल है। पहले दिन 03 मार्च को बूथ स्तर पर पोलियो की दवा पिलाई गई। इसी प्रकार 04 तथा 05 मार्च को बूथ गतिविधियों में छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण टीम के द्वारा घर-घर भ्रमण कर बच्चों को पोलियो की दवा की खुराक दी जाएगी।
मुंगेली। बोर्ड परीक्षा में सामुहिक नकल पर बड़ी कार्यवाही हुई है। छात्रा की शिकायत पर सहायक केंद्राध्यक्ष समेत सभी एक दर्जन पर्यवेक्षक हटा दिए गए हैं। मामले में कलेक्टर राहुल देव ने मीडिया को बताया कि जांच में यह तथ्य पाया गया कि सहायक केंद्राध्यक्ष समेत सभी एक दर्जन पर्यवेक्षक वर्षों से एक ही स्कूल में जमे है और परीक्षा ड्यूटी कर रहे हैं। जिसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए सभी पर्यवेक्षकों को हटा दिया गया है। लोरमी ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एक मार्च 10वीं बोर्ड की पहली परीक्षा हिंदी विषय की थी। यहां परीक्षा दिलाने वाली एक छात्रा दीपिका जायसवाल ने लोरमी एसडीएम को शिकायत सौंप कर बताया है कि आज के परीक्षा में पर्यवेक्षक व केंद्राध्यक्ष के द्वारा पर्सनली रूप से नकल कराया गया। जिस पर शोर वह हल्ला के चलते छात्र मानसिक रूप से विचलित हो गई। छात्र ने बताया है कि शोर व हल्ला के कारण से मैं अपनी परीक्षा में पेपर सही ढंग से नहीं बना पाई। छात्रा ने पर्यवेक्षक एवं केंद्राध्यक्ष के ऊपर उचित कार्यवाही करने के अलावा हिंदी के पेपर को किसी भी सक्षम अधिकारी के सामने लेने की अनुमति मांगी थी। शिकायत की प्रतिलिपि एसडीएम के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी कलेक्टर व शिक्षा मंत्री को भी भेजी गई थी।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी के ई वे बिल जांच दल ने दिनांक 1 मार्च को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी मे संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की । इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को जला दिया , हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए । अवैध गुटका फैक्ट्री मे बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर तथा गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू आदि बरामद गया है । फैक्ट्री में अवैध गुटका बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। यह फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी । जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसी व्यवसायी के राजनांदगाँव स्थित फैक्ट्री को भी जांच के दायरे मे लिया गया है । यहाँ भी गुटखा निर्माण करने के साक्ष्य मिले हैं। गौरतलब है की वित्त एवं जीएसटी मंत्री ओपी चौधरी ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने और अगले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को 10 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुटखा पान मसाला और तंबाखू उत्पादों पर जीएसटी का स्लैब सर्वाधिक है। टैक्स के अतिरिक्त इन पर सैस भी लगता है , इसलिए इनमे कर चोरी की आशंका भी अधिक रहती है । स्टेट जीएसटी की टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नज़र रख रही है। जीएसटी विभाग द्वारा इसी सप्ताह तीन और व्यवसायियों की जांच कर लगभग 8 करोड़ रु. टैक्स जमा करवाया गया है। इन फर्मों मे टैक्स की गड़बड़ी को आई टूल्स द्वारा फ्लेग किया गया था । इन सभी के द्वारा पिछले तीन सालों से आईटीसी क्लेम ज्यादा करते हुए टैक्स कम जमा किया जा रहा था। जांच के दौरान स्टॉक मे भी बड़ी मात्रा मे अंतर पाया गया।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं. विनोद तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से पूरे 11 प्रत्याशियों के नाम जारी करने जा रही है। इनमें से कुछ नाम काफी चौंकाने वाले हैं। भाजपा ने जिन्हें प्रत्याशी घोषित किया है उनमें ये नाम शामिल हैं। सरगुजा से चिंतामण महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पाडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोरबा से सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग। जांजगीर से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
राजनंदगांव/ कॉनफ्लुएंस महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग के द्वारा ऑफिस ऑटोमेशन 2021 टॉपिक पर 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन किया गया ।जिसमें अतिथि व्याख्यान के रूप में श्रीमान डीपी देवांगन (सहायक प्राध्यापक अशोका कॉलेज राजनंदगांव), श्रीमान लक्ष्मण देवांगन(सहायक प्राध्यापक शासकीय विश्वनाथ यादव तमस्कर कॉलेज दुर्ग) तथा सुश्री साक्षी पांडे मैडम उपस्थित थी। डीपी देवांगन सर द्वारा ऑफिस ऑटोमेशन के पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन विषय पर व्याख्यान दिया गया इसमें उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पावरपॉइंट एक प्रोग्राम है जिसकी मदद से कोई भी यूज़र आसानी से आकर्षक प्रेजेंटेशन बना सकता है. यह माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा विकसित किया गया है. पावरपॉइंट का इस्तेमाल टेक्स्ट और ऑडियो डेटा को स्लाइड के रूप में तैयार करने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, इससे डेटा को क्रिएट, एडिट, फ़ॉर्मैट, शेयर और प्रेजेंट भी किया जा सकता है. साथ ही इसके नई सुविधाओं के बारे में बताया। इसी में क्रमशः श्रीमान लक्ष्मण देवांगन सर द्वारा एमएस वर्ड २०२१ के बारे में बताया गया किऑफ़िस ऑटोमेशन, कंप्यूटर सिस्टम और सॉफ़्टवेयर का एक सामान्य शब्द है. इसका इस्तेमाल, ऑफ़िस की जानकारी को इकट्ठा करने, संग्रहीत करने, बदलने, स्थानांतरित करने, और इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है. ऑफ़िस ऑटोमेशन, डेटा को प्रबंधित करने में मदद करता है. तथा मैडम साक्षी पांडे द्वारा एमएस एक्सेल 2021 के बारे में बताया गया है कि एम. एस. एक्सेल मे डेटा को व्यवस्थित करने के लिए कई प्रयोगिक सुविधाएँ प्राप्त हाती है, जिसके द्वारा किसी बड़े डेटाबेस मे से आवश्यक्तानुसार सूचना प्राप्त की जा सके । हम अस्त-व्यस्त रूप से इनपुट किए गए डेटा को सुव्यवस्थित कर सकते है । डेटाबेस को हम अक्षरों एवं अंको के आधार पर आरोह तथा अवरोह क्रम में व्यवस्थित कर सकते है। मैडम ने बताया कि विंडोज़ के लिए एक्सेल 2021 आपको दूसरों के साथ मिलकर काम करने और सह-लेखन, डायनेमिक एरेज़, एक्सलुकअप और एलईटी फ़ंक्शंस सहित नई एक्सेल क्षमताओं के साथ आसानी से डेटा का विश्लेषण करने की अनुमति देता है। इस प्रकार सभी अतिथि प्राध्यापकों द्वारा सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स को करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑफिस ऑटोमेशन २०२१ के नए संस्करण से अवगत कराना था। इस 15 दिवसीय व्याख्यान में महाविद्यालय के विभाग विद्यार्थीगण एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और विकसित भारत अभियान 2047 के अंतर्गत कॉलेज में विभिन्न आयोजन किया गया l कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ.रचना पांडे प्राचार्य द्वारा किया गयाl विकसित भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने बताया की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विकसित भारत अभियान को लेकर प्रो.विजय मानिकपुरी ने पीपीटी के द्वारा अनेक महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत किए जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,प्रधानमंत्री फसल किसान योजना,फसल बीमा, पोषण अभियान,उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जन औषधिय कौशल विकास योजना जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रस्तुतिकरण कर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया जिसमें विद्यार्थियों को विकसित भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रेरित भी किया गया और कहा कि यह आयोजन लगातार आगामी समय तक चलते रहेंगेl
दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई बाजार इलाके से दिनदहाड़े एक ऑटो चोरी हो गई। ऑटो चालक लोडिंग ऑटो खड़ी कर पास में ही गया था। इसी बीच किसी ने उसका ऑटो पार कर दिया। सूचना पर पहुंची उतई थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार शाम की है। आदर्श नगर उतई निवासी प्रेम कुमार ढीमर फुटकर व्यापारी है। वो अपनी लोडिंग ऑटो (क्रमांक सीजी 08 एन 6590) में सामान लेकर उतई बाजार चौक पहुंचा था। वह चौक पर ऑटो खड़ा कर किसी बाजार में दुकान लगाने गया था। देर शाम जब वो वापस आया, तो वहां पर ऑटो नहीं था। उसने आसपास पता करने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर एसीसीयू और उतई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। लोगों से पूछताछ में पता चला कि एक युवक उस ऑटो को लेकर गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उतई ग्रामीण क्षेत्र है, इसलिए कैमरों की संख्या कम होने के चलते सीसीटीवी फुटेज ढूंढने में दिक्कत आ रही है।
सरगुजा। जिले में लुंड्रा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही सामने आई है. जहां दंतैल हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं लोगों में काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि पूरा मामला लुंड्रा वन परिक्षेत्र के झेराडीह का है. जहां पिता-पुत्र गेंहू के खेत में सिंचाई कर वापस आ रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ है. वहीं घटना की सूचना पर वनकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पुलिस टीम की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से शव को उसके घर लाया गया. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद वन विभाग मुआवजे देने की बात कह रहा है.
भिलाईनगर। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाले आवेदिकाओं के खाते को डी.बी.टी (प्रत्यक्ष लाभ भुगतान) से जोड़ने के लिए अवकाश दिवस रविवार को बैंको को खुला रखने का आदेश जारी कर कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने हितग्राहियो को बड़ी राहत प्रदान की है। कलेक्टर ने प्रबंधक अग्रणी बैंक दुर्ग के नाम पर पत्र जारी कर निर्देशित किये है कि छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाएं (तलाकशुदा/परित्यक्ता भी शामिल) को प्रतिमाह राशि 1000 उनके आधार लिंक बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जाना है। जिले में बैंक खातो को आधार लिंक करने हेतु 59420 का लक्ष्य है, जिसमें से जिले के अधिकांश महिलाओ का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। उक्त कार्य समय सीमा में 5 मार्च तक पूर्ण किया जाना है। इस हेतु अवकाश दिवस रविवार को अर्थात 3 मार्च को महिलाएं बैंक में उपस्थित होकर अपना खाता आधार लिंक व डी.बी.टी. सक्रिय करवा सकते है। बैंक में रविवार को सिर्फ महतारी वंदन योजना के कार्य ही स्वीकार होंगे । इसके अलावा बैंकर्स प्रत्येक बैंक मे 2 से 5 मार्च तक महतारी वंदन योजना के आधार लिंक एवं डी.बी.टी क्रियान्वयन के लिए विशेष काउन्टर की सुविधा भी उपलब्ध करायेगे। भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई निगम क्षेत्र में संचालित 148 आंगनबाड़ी केन्द्रो में उन हितग्राहियो की सूची उपलब्ध कराई गई है जिन्होने महतारी वंदन योजना के साथ जो बैंक खाते संलग्न किये है वे आधार लिंक एवं डायरेक्ट बेनिफिट ट्राॅसफर (डी.बी.टी.) से जुड़े नही है। आवेदिका अपने निकट के आंगनबाड़ी केन्द्रो में जाकर सूची का अवलोकन भी कर सकते है। हितग्राही अपने बैंक खाते को प्रत्यक्ष लाभ भुगतान यानि डी.बी.टी. 5 मार्च तक अवश्य करवा लेवें।
बालोद। जिले के पुरुर के घने जंगलों में जुआ खेलते 17 लोगों को पुरुर पुलिस और सायबल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल और एक लाख आठ हजार तीस रुपए जब्त किए हैं. सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने सदर छत्तीसगढ़ जुआ 2022 3(2) के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, पुरुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. इसके बाद पुरुर पुलिस ने एवं साइबर सेल में संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेजा मैदानी गोरसाकट्टा के घने जंगलों में दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग खड़े हुए. वहीं पुलिस ने 17 जुआरियों को पकड़ने में सफलता पाई. जुआरियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल, 6 मोटरसाइकिल और एक लाख आठ हजार 30 रुपए जब्त कर सदर छत्तीसगढ़ जुआ 2022 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार आरापी 1. सीताराम साहू पिता धीरपाल साहू उम्र 56 साल साकिन भोथली थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0) 2. राजू राम कुरें पिता छन्नू लाल कुरें उम्र 53 साल साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0) 3. महेन्द्र कुमार महिपाल पिता मोहन लाल उम्र 36 साल साकिन बोरगहन थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0) 4. अजित चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 45 साल साकिन पलारी थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0) 5. राममुर्ती ग्वाल पिता गिल्लू ग्वाल उम्र 56 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 6. दिनेश सेन पिता मदन लाल सेन उम्र 30 साल साकिन कांजीहाउस के पास सुभाष नगर वार्ड के पास धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0) 7. ढ़ालेन्द्र दास पिता रामकृष्ण दास उम्र 26 साल साकिन नयापारा वार्ड धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0) 8. मोहम्मद जुबैर पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 32 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी 9. टम्मन लाल मरकाम पिता पक्कू राम मरकाम उम्र 42 साल साकिन परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी 10. पुरूषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्व० मोहन लाल विश्वकर्मा उम्र 34 साल साकिन लोहरसिंग थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 11. बृजभान जोशी पिता गरीबा राम जोशी उम्र 35 साल साकिन कोड़ेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0) 12. श्रवण कुमार जांगड़े पिता छबीलाल जांगड़े उम्र 54 साल साकिन खेरूद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) 13. सुमेन्द्र कुर्रे पिता छन्नू राम कुरें उम्र 49 साल साकिन आवासपारा निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0) 14. लिलेश कुमार साहू पिता सोमनाथ साहू उम्र 34 साल साकिन खुंदनी चौकी कंवर थाना गुरूर जिला बालोद (छ0ग0) 15. लखन साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 55 साल साकिन खरथुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 16. आकाश जगताप पिता स्व० रविन्द्र राव जगताप उम्र 30 साल साकिन लोहरसिंग थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 17. केश राम साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 52 साल साकिन तितुरगहन थाना सनीद जिला बालोद
सक्ती। सक्ती में कलेक्टर के प्रतीक्षा कक्ष में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा विराजित है, जिसका उपयोग चाबी स्टैंड के तौर पर किया जाता है। ये मामला तब सामने आया जब कुछ जनप्रतिनिधि कलेक्टर से मुलाकात करने से पहले प्रतीक्षा कक्ष में बैठे हुए थे। अचानक जनप्रतिनिधियों की नजर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर पड़ी जिसका उपयोग चाबी स्टैंड के रूप में किया जा रहा था। प्रतीक्षा कक्ष में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाने की बात कही है। इस संबंध में जन प्रतिनिधि युगल किशोर बंजारे सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए जवाबदार लोगों के प्रति अभिलंब कार्रवाई की बात कही है। युगल किशोर बंजारे का बयान सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही इस छत्तीसगढ़ी अस्मिता के खिलाफ कृत्य पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पिपरसोत में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने 4 साल के बच्चे को जहर पिला दिया, इसके बाद खुद भी जहर सेवन कर लिया। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब बच्चे की मौत हो गई है। वहीं पिता अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक पिपसोत निवासी सहन चेरवा (24) शराब पीने का आदी है। रोज शराब पीकर वह अपनी पत्नी से विवाद करता था। बुधवार को वह शराब पीकर घर पहुंचा तो उसका पत्नी सोहरी के साथ विवाद हो गया। वह पत्नी से मारपीट करने लगा तो सोहरी भागकर गांव में दूसरे के घर छिप गई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम तीर्थ के महत्व को कायम रखते हुए यहां आयोजित होने वाले मेले को कुंभ कल्प का दर्जा दिया है। 5 वर्षों के बाद लौटे राजिम कुंभ कल्प की इस वर्ष भगवान श्रीरामलला की थीम पर आधारित है। कुंभ कल्प को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। यहां की व्यवस्था धर्म अध्यात्म एवं नैतिकता के अनुकूल बनाई गई है। 3 मार्च से विराट संत समागम का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक स्थलों से साधु-संत शामिल होंगे। राजिम कुंभ में संतों का आगमन शुरू हो गया है। संतों के स्वागत हेतु कुंभ नगरी राजिम सजकर तैयार है। धर्म स्थल के विशाल वटवृक्ष स्वरूप रेतीले परिसर में संत-समागम स्थल बनाया गया है, जिसमे देश के कोने-कोने से पधारे महामण्डलेश्वर, आचार्य, महंत, संत-महात्माओं के लिए कुटियों का निर्माण किया गया है। जहां संतों की दैनिक गतिविधियां ध्यान, योग, उपदेश, यज्ञ, हवन, पूजा के साथ ही उनके अनुयायियों, दर्शनार्थियों को उपदेशों के द्वारा धर्मभाव से जोड़ने की गतिविधि संचालित होती है। संत-समागम की शासन-प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। लोमश ऋषि आश्रम में सिरकट्टी आश्रम, उत्तरप्रदेश, झांसी, गरियाबंद, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, दामाखेड़ा, चण्डी से लगभग 70 संत पहुंचे हैं। झांसी से पहुंचे भैयादास महंत ने बताया हमें यहां आये लगभग एक सप्ताह हो गये हैं। प्रतिदिन सुबह छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ कर रहे हैं। राजिम कुंभ कल्प नामकरण की सार्थकता यहां आने के बाद पता चली। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में यहां बहुत बदलाव आये हैं और संतों के चरण पड़़ने से यह भूमि फिर से पावन तीर्थ बन गई। साधु संतों के सानिध्य में सत्संग से सतव्यवहार की सीख मिलती है और हर मनोविकार दूर होते है। यहां आकर हमें पूर्ण सुविधा मिल रही है। भगवान श्री राजीव लोचन तथा महादेव कुलेश्वर जी से प्रार्थना है कि यह आयोजन हमेशा होते रहे। संत गणेशदास, ललितानंद, कालीचरण, झड़ीराम, कीर्तन, सोमती बाई दीवान, चरणदास, संग्राम सिंह यादव, हंसाशरण, फुलबाई, बिशाखा, अनुसुईया, सुखदेव शरण ने भी कहा कि किसी भी पवित्र स्थल में साधु-संतो के सेवा सतकार्य सम्मान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और उस क्षेत्र का सतत् विकास होता है। अलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र-शस्त्र का किया प्रदर्शन राजिम कुंभ कल्प मेला में जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ों के नागा संत-सन्यासियों सहित महात्माओं ने भगवान दत्तात्रेय का आह्वान करते हुए पेशवाई निकाली। यह पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से शस्त्र पूजन कर आरंभ किया गया। पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से प्रारंभ होकर सुंदरलाल शर्मा चौक, व्हीआईपी मार्ग, राजिम-नवापारा पुल, इंदिरा मार्केट से मेला मैदान होते हुए संत समागम स्थित अपने पंडाल में पहुंची, जहां विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान दत्तात्रेय को स्थापित किया गया। पेशवाई के दौरान नागा साधुओं ने विभिन्न करतब दिखाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया। उक्त अखाड़ों को देखने एवं नागा-साधुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने सड़कों के किनारे श्रध्दालुओं की भीड़ भक्ति भाव व रोमांच के साथ उमड़ पड़ी। राजिम नगर सहित क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित होकर इस पेशवाई यात्रा की साक्षी बनते हुए अपने श्रध्दा के फूल समर्पित कर स्वयं को धन्य समझा। पेशवाई यात्रा में विभिन्न अखाड़ों के नागा-साधु, सन्यासियां अपने पारंपरिक आलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पेशवाई यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे, ताकि व्यवस्था में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न पड़े और ना ही आने वाले दर्शनार्थियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना करने पड़े।
रायपुर। आरपीएफ में बड़ी संख्या में थोक में इंस्पेक्टरों के तबादले होने वाले है. ये सभी वो इंस्पेक्टर है जिनका टेंयूर 3 साल का पूरा हो गया है. आरपीएफ के नियमों के मुताबिक एक इंस्पेक्टर का टेंयूर 3 वर्षों का होता है, इसके बाद 1 साल का एक्सटेंशन दिया जा सकता है, लेकिन इसके पीछे का ग्राउंड और आरपीएफ अधिकारियों के निर्णय पर ये निर्भर करता है. आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक तीनों मंडलों से इंस्पेक्टरों से उनकी तीन च्वाईस मांगी गई थी, जो उन्होंने अपने रेल मंडल में भेज दी है. जिसके बाद अब वो सारे आवेदन बिलासपुर जोन भेजे जाने की तैयारी है. विभाग में तबादलों के पहले कयासों का दौर भी शुरू हो गया है. सब अपनी-अपनी मनपंसद पोस्टिंग के लिए एक दूसरे से इसका तरीका जानना शुरू कर चुके है. हालांकि सूत्र बताते है कि इस बार पोस्टिंग में पर्फामेंस को आधार मानकर ही की जाएगी. विभाग में एक अनाधिकृत चर्चा ये भी है कि इस बार ज्यादातर महिला इंस्पेक्टरों को थाने और सीआईबी जैसी जिम्मेदारी न देकर ऑफिस में पदस्थ किया जाएगा. हालांकि ये सिर्फ कयास है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. सूत्रों का दावा है कि आरपीएफ के दिल्ली में बैठे अधिकारियों ने कहा है कि पोस्टिंग में च्वाईस का ध्यान रखा जाना चाहिए. यही कारण है रेलवे के सभी जोन में पिछले दिनों जितने भी ट्रांसफर हुए है इसमें सभी की च्वाईस का (नियमों के मुताबिक) ध्यान रखा गया है. छले दिनों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में भी हुए सब इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग में नियमों के मुताबिक मांगी गई च्वाईस को ध्यान में रखकर पोस्टिंग की गई थी. आरपीएफ में ट्रांसफर पोस्टिंग का पूरा अधिकार आईजी के पास होता है. सूत्र बताते है कि वर्तमान आईजी काम करने वाले इंस्पेक्टरों की परख रखते है और इसी परख के आधार पर ही इस बार पोस्टिंग किए जाने की उम्मीद है. हालांकि उनसे सीधी बातचीत करने वाले कुछ लोग विभाग में पोस्टिंग कराए जाने को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे है. लेकिन आईजी को करीब से जानने वाले लोग बताते है कि इस बार पोस्टिंग में किसी की दाल नहीं गलने वाली है और पर्फामेंस के आधार पर ही इंस्पेक्टरों को पोस्टिंग दी जाएगी.
Adv