बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • हर घर गुब्बारा कार अभियान, खेल खेल में सीख रहे साइंस

    26-Feb-2024

    रायपुर। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर, जिला शिक्षा अधिकारी ललित राम पटेल के आदेशानुसार 28 फरवरी 2024 विज्ञान दिवस के अवसर पर हर घर गुब्बारा कार का आयोजन किया जा रहा है जिसमे शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली के बच्चे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षा जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थहीन व दिशाहीन हो जाता है। समय के साथ-साथ शिक्षा और अध्ययन में बदलाव भी देखने को मिला है। एक समय था जब न्यूटन के नियम हमें केवल तख्तों पर दिखे हुए मिलते थे, पर आज ये सब बच्चे खुद प्रयोग करके देख रहे हैं। हमने अब तक पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में सुना है। अब हम उस कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है गुब्बारा कार। जिले में शिक्षा को अनुभव का स्वरूप देते हुए हर घर गुब्बारा कार अभियान में बच्चों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक विद्यालयों में गुब्बारों के माध्यम से गुब्बारे वाली कारें चलाई जा रही हैं। स्कूली बच्चों में इस अभियान को लेकर अच्छी हिस्सेदारी देखने को मिल रही है। रामानुजनगर विकासखंड के पतरापाली में एक साथ पचास गुब्बारे वाली गाड़ियां अलग-अलग कक्षाओ में बनाई गईं और इसका प्रदर्शन भी किया गया। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने नवाचार और खिलौना आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रयोग किया जा रहा है। कबाड़ का जुगाड़ भी संस्था के शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि इसके लिए विद्यालय में कबाड़ से जुगाड़ कर सामग्री जैसे पुराने खिलौने, प्लास्टिक बॉटल, गत्ते के टुकड़े और गुब्बारा आदि एक दिन पहले एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके बाद यह गुब्बारा कार बनाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता की वृद्धि हो रही है। बच्चे खेल-खेल में इसकी विज्ञान के सभी पहलुओं को समझ रहे हैं। ऐसे आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में जब होते हैं तो इसका बेहतरीन परिणाम देखने को मिलता है। बच्चों की प्रतिभा देखते ही निखर रही थी कबाड़ से इतने बेहतरीन जुगाड बनाए गए। दरअसल, यह अवसर था ये जानने का कि आखिर हवा से भी कार चल सकती है, ये बच्चे अब जूनियर वैज्ञानिक बने हुए हैं। आगामी 28 फरवरी को विज्ञान दिवस पर इसकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बच्चों ने बनाए बेहतरीन मॉडल पूरे जिले भर में यह आयोजन किया जा रहा है। बच्चों ने गुब्बारे वाली कार बनाने का जब विषय मिला तो उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर जगह से वो तस्वीर सामने आई, जहां विद्यालयों में चटक रंगी छटा बिखरने लगी। आज कार्यक्रम में प्रधान पाठक बी आर हितकर, संकुल समन्वयक जी डी सिंह, महेन्द्र पटेल, अनिता सिंह, कृष्ण यादव, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, भृत्य सरिता सिंह एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। 

  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत पाटन विकासखण्ड के लिए 93.70 लाख रूपए स्वीकृत

    26-Feb-2024

    दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा के 22 कार्यो के लिए 93 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री भूपेश बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा की जाएगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक भवन निर्माण (गोंडवाना पारा में) ग्राम अमेरी के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, आहाता निर्माण सामुदायिक भवन यादव पारा में ग्राम अरमरीखुर्द के लिए 3 लाख रूपए, संविधान चौक निर्माण व सौंदर्यीकरण ग्राम असोगा के लिए 2 लाख 30 हजार रूपए, सार्वजनिक चौक सौंदर्यीकरण कार्य ग्राम उफरा के लिए 3 लाख रूपए, कलामंच निर्माण स्कूल में ग्राम उमरपोटी के लिए 3 लाख रूपए, शेड निर्माण शीतला मंदिर के पास ग्राम करगा के लिए 5 लाख रूपए, आहाता निर्माण सामुदायिक भवन आदिवासी पारा ग्राम खुडमुड़ी के लिए 5 लाख रूपए, सार्वजनिक चबूतरा निर्माण स्टील बाउंड्री सहित ग्राम खोला के लिए एक लाख 50 हजार रूपए, शेड निर्माण सार्वजनिक शहीद वीर नारायण चौक ग्राम खोला के लिए 3 लाख रूपए, सार्वजनिक युवा सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम गोंडपेण्ड्री के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, कक्ष निर्माण ग्राम घुघुवा (ज) के लिए 3 लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पचरी निर्माण सामुदायिक भवन के पास तालाब ग्राम छाटा के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, कलामंच निर्माण वार्ड क्रं 17 ग्राम जमराव के लिए 3 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण कार्य ग्राम तर्रीघाट के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम देमार के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, सामुदायिक भवन देवांगन पारा में ग्राम सुरपा के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, किचन शौचालय एवं शेड निर्माण सामुदायिक भवन आदिवासी पारा ग्राम बटरेल के लिए 3 लाख रूपए, कलामंच निर्माण बाजार चौक ग्राम बोरेंदा के लिए 3 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण मुख्य मार्ग से (चंदूलाल साहू के घर से तामेश्वर साहू के घर तक) ग्राम भनसुली (के) के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम महुदा के लिए 6 लाख 50 रूपए, सी.सी.रोड निर्माण मुख्य मार्ग से शत्रुहन सिंगौर के घर तक ग्राम मोतीपुर के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, सी.सी.रोड निर्माण ग्राम रवेली के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

  • भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती रेल नेटवर्क प्रणाली है : राज्यपाल

    26-Feb-2024

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों एवं 1500 फ्लाइओवर और अंडर पास निर्माण कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इनमें 2700 करोड़ रूपये की लागत से छत्तीसगढ़ के 21 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और 83 रोड ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज का निर्माण भी शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदलाव की नई इबारत लिख रहा है और भारतीय रेलवे भी अपने कायाकल्प के स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। बीते वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर दिए गए विशेष जोर के ही कारण आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती रेल नेटवर्क प्रणाली है। 

    राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष के रेल बजट में हमारे राज्य को केंद्र सरकार द्वारा 6 हजार 896 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। यह वर्ष 2009 से वर्ष 2014 के बीच दिए गए औसतन बजट के मुकाबले 22 गुना है। दुर्ग एवं रायपुर दोनों स्टेशनों को पुनर्विकसित कर विश्वस्तरीय बनाने की योजना है। राज्य में वन्दे भारत ट्रेन भी चल रही हैं। राज्य में रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का जो अभियान चल रहा है उसके अंतर्गत 32 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चालू है। राज्यपाल ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क 100 फीसदी विद्युतीकृत हो चुका है। राज्य में बीते 10 वर्षों में प्रतिवर्ष औसतन 162 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार हुआ जो कि वर्ष 2009 से 2014 की तुलना में कई गुणा ज्यादा है। इसके अतिरिक्त आनेवाले 3 से 5 साल में छत्तीसगढ़ में 36 हजार 968 करोड़ रुपए उन्नयन के लिये खर्च किये जाएंगे। 
     
  • नक्सली कमांडर ने डाला हथियार, सिर पर था 8 लाख का इनाम

    26-Feb-2024

    सुकमा। नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राज्य सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और जवानों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर 8 लाख के सक्रीय इनामी नक्सली कमांडर नागेश उर्फ़ एर्रा ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. बता दें कि नक्सली कमांडर नागेश काफी लंबे समय से सक्रिय था. वह बस्तर में बड़ा नक्सली कमांडर रहा है. सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नागेश उर्फ़ एर्रा (उम्र 38 साल) जगरगुंडा का रहने वाला है. मौजूदा समय में वह नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन के कंपनी नंबर 2 के कमांडर के तौर पर सक्रीय था. सुकमा के ताड़मेटला में साल 2010 में हुए हमले में 76 जवान शहीद हुए थे, इस हमले में भी नागेश शामिल था.एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक नागेश ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से परेशान हो गया था, जिसके बाद उसने नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों का साथ छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लिया और आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. एसपी किरण चव्हाण ने अन्य नक्सलियों से भी नक्सलवाद को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की है. 

  • ससुराली जमीन के लिए भिड़े दो दामाद, एक की हुई हत्या

    25-Feb-2024

    रायगढ़। रायगढ़ में एक लाठी डंडे से ग्रामीण की बेदम पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी घसीटकर खेत में ले गए, जहां पत्थर से सिर कुचलकर कर हत्या कर दी। पूरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के राजकोट गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक सालिकराम राठिया (45) और रामलाल राठिया (46) के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रिश्ते में दोनों साढू हैं। इनके ससुर की मौत के बाद से दोनों जमीन को लेकर अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन शनिवार शाम को मामला बढ़ गया। Also Read - विद्यासगार जी भारत रत्न व विश्व रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए : अरुण वोरा गांव के लोगों ने बताया कि राजकोट में बाजार लगा हुआ था। इसी बीच रामलाल राठिया अपने बेटे के साथ बाजार पहुंचा और साढू सालिकराम राठिया से विवाद करने लगा। रामलाल राठिया अपने बेटे डबलू राठिया के साथ सालिकराम को बीच बाजार लाठी डंडे से पीटने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आने वाले लोगों को भी पिता-पुत्र ने बीच में नहीं पड़ने की धमकी दी। सालिकराम को पीटते-पीटते दोनों पिता-पुत्र करीब 200 मीटर दूर तक खेत में घसीटते ले गए। जहां सिर को पत्थर से कुचल-कुचलकर सालिकराम को मार डाला। 

  • एपी त्रिपाठी गायब, घर के बाहर बैठी ईओडब्ल्यू की टीम

    25-Feb-2024

    रायपुर। राजधानी बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने रविवार सुबह छापेमारी की। शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंटियों के ठिकानों पर पर एसीबी ईओडब्ल्यू के सौ से अधिकारी पुलिस जवानों की टीम की दबिश है। ये छापेमारी, ईडी द्वारा बीते वर्ष में किए गए छह हजार करोड़ के शराब घोटाले के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए की गई है। टीमें बिलासपुर सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, पूर्व सीएस विवेक ढांड, पूर्व उद्योग संचालक अनिल टुटेजा,आबकारी अधिकारी सौरभ बख्शी, अशोक सिंह, अरविंद सिंह के ठिकानों पर एसीबी ईओडब्ल्यू की टीमों पड़ताल कर रहीं है। इन सभी के नाम ईडी की चार्ज शीट में भी शामिल है। इसमें टुटेजा, त्रिपाठी और ढेबर को इस घोटाले का मास्टर माइंड बताया गया था। शेष सभी इस रिंग में सहयोगी रहे हैं। इनके साथ ही स्वर्ण भूमि रहवासी वैभव अग्रवाल उर्फ (शिबु), के अलावा सिद्धार्थ सिंघानिया के यहां भी ईओडब्ल्यू-एसीबी ने दबिश दी है। शिबु शराब दुकानों के लिए प्लेसमेंट कर्मी उपलब्ध कराने वाली फर्म में साझेदार था। वह पिछले कुछ समय से बाहर है। उसके घर में ताला लगा हुआ था। शिबु की यह फर्म ,हाल में जमानत पर रिहा हुई आईटीएस अफसर और शराब निगम के पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी की पत्नी की बताई गई है। ईओडब्ल्यू ने दो दिन पहले ही विधि अफसरों के साथ बैठक कर एफआईआर की गहन समीक्षा की थी। ईओडब्ल्यू ने कल ही विशेष न्यायाधीश की कोर्ट से सर्च वारंट लिया था। उसके बाद से टीम अलर्ट पर रखी गई थी। ईओडब्ल्यू ू के सूत्रों ने बताया कि देर शाम तक पूरी जानकारी दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि एपी त्रिपाठी पिछले सप्ताह जमानत पर रिहा होने के बाद से फरार है । आज सुबह जब ईओडब्ल्यू की टीम उसके घर पहुंची तो घर बंद था। टीम उसके घर के बाहर बैठी हुई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद से गायब एक अफसर का बिलासपुर संभाग में होने का लोकेशन मिला है। ईओडब्ल्यू की टीम तस्दीक कर रही है। 

  • रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही आस्था एक्सप्रेस को बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

    25-Feb-2024

    रायपुर। गोंदिया से अयोध्या जा रही ट्रेन का रायपुर रेलवे स्टेशन में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान कहा, ये आस्था ट्रेन लोगों की भावनाओं का प्रगतिकरण है. इसमें हर लोगों की ये आकांक्षा है कि रामलला के दर्शन करें. इसके लिए मोदी जी ने व्यवस्था की है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने वादा किया था कि लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे. आने वाले पांच मार्च से हर सफ़्ताह ट्रेन रामलला के दर्शन के लिए जाएगी. 

    इस मौके पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे. वहीं कांग्रेस के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, कांग्रेस सोई हुई है और अब पूरी तरह सो जाएगी. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हिमांचल दौरे पर भी बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा, अब भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ में तो कोई काम नहीं है, इसलिए अब वो पर्यटन करेंगे. 
  • हेल्पलाइन में इंपोर्टेंट सवाल बताने कह रहे छात्र, बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से

    25-Feb-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं से लगभग 4 दिन पहले स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत इसलिए की गई, ताकी छात्रों की परीक्षा से संबंधित परेशानियों को हल किया जा सके, लेकिन अब इस नंबर पर फोन करने वाले स्टूडेंट्स परीक्षा में आने वाले सवाल पूछ रहे हैं। प्रदेश भर से आ रहे इन कॉल्स के जरिए छात्र तो यहां तक कह रहे हैं कि 'सर आपका आशीर्वाद बना रहा तो पास हो जाऊंगा।' इतना ही नहीं छात्र फोन लाइन पर मौजूद काउंसलर से इंपोर्टेंट सवाल बताने की बात भी कह रहे हैं।

    केस 1- बिलासपुर जिले के साइंस के एक छात्र ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी परेशानी बताई। उसने कहा कि पढा़ई करने में दिक्कत हो रही है, कई सवाल समझ में नहीं आ रहे। माशिमं से सलाह लेने के बाद छात्र ने यह कहते हुए फोन रख दिया की सर आपका आशीर्वाद बना रहा तो पास हो जाऊंगा। केस 2- एक परीक्षार्थी ने पूछा- मैडम परीक्षा में आने वाले प्रश्नबता दो, अगर पास नहीं हुई तो घर वाले शादी करा देंगे, अगर आप मेरी मदद करेंगी तो मैं पास हो जाऊंगी। प्लीज, मेरी मदद कीजिए। 
    केस 3- बच्चों की काउंसिलिंग कर रहीं साइकोलॉजिस्ट डॉ मोनिका साहू ने बताया कि परीक्षा में आने वाले प्रश्नों से घबराए एक छात्र ने फोन पर अपनी परेशानियां बताई लेकिन फोन रखते हुए कहा- क्या आपसे रोजाना बात हो पाएगी? हेल्पलाइन नंबर पर ज्यादातर बच्चों का कहना है कि वो परीक्षा को लेकर परेशान हैं। ज्यादातर सवाल गणित, विज्ञान, फिजिक्स, केमिस्ट्री जैसे विषयों के सवाल हल करने और फॉर्मूले कैसे याद किए जाएं, इनसे ही संबंधित हैं। 
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में हरिचंदन के कार्यकाल को एक वर्ष पूरे हुए

    22-Feb-2024

    रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बतौर कल 23 फरवरी को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां उच्च संवैधानिक पद पर साहित्यकार और संवेदनशील व्यक्ति राज्यपाल के रूप में आसीन हैं। राजभवन के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं। हर तबके, वर्ग और समाज के लोग राज्यपाल से भेंट करने आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं। राज्यपाल को छत्तीसगढ़ के लोग अत्यंत सरल ,सहज लगते हैं और वे सभी से आत्मीयता के साथ मिलते हैं। 

    श्री हरिचंदन ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति का पद संभालने के बाद कुलाधिपति के रूप में सबसे पहले राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली और उनके विश्वविद्यालयों की गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी लेकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनका कहना हैं कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है और इसका प्रभाव उसके भविष्य पर भी पड़ता है। इसलिए सभी विश्वविद्यालयों को समय पर दीक्षांत समारोह सम्पन्न करना चाहिए। उनके इस निर्देश के बाद राज्य के 11 शासकीय और निजीे विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित हुए और लगभग 4 लाख विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां एवं पदक प्रदान किये गये। कुलाधिपति के रूप में वे विद्यार्थियों को राष्ट्र की सेवा करने एवं गरीब, शोषित व वंचित वर्ग के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि सर्वाधिक युवाओें की आबादी वाले इस देश के युवाओं को सकारात्मक दिशा में ले जाना आवश्यक है। 
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस दौरान छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था। उन्होंने छत्तीसगढ़ राजभवन के आतिथ्य को अत्यंत सराहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर देश में विकसित भारत /2047 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से युवाओं को जोड़ने के लिए राज्यपाल के निर्देशन में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की कार्यशाला राजभवन में आयोजित की गई। राज्यपाल का मानना है कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए युवाओं के नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना होगा। युवा शक्ति का उपयोग करके हम भारत को एक विकसित और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं। 
    प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अनूठी पहल का क्रियान्वयन राज्यपाल हरिचंदन के निर्देशन में किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 26 राज्यों एवं 7 केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस राजभवन में* एक भारत श्रेष्ठ भारत* कार्यक्रम के तहत बड़े ही उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया है। विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए इस कार्यक्रम में अब तक (गुजरात, महाराष्ट्र, ओड़िशा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गोवा, असम, नागालैण्ड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरांखड, झारखण्ड, मेघालय, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, केन्द्र शासित प्रदेशों लद्दाख, चंडीगड़, अंडमान निकोबार द्वीप, पुडूचेरी, लक्षद्वीप, दादर एवं नगर हवेली तथा दमन दीव) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया है।एक भारत-श्रेष्ठ भारत युवा संगम *कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों के काॅलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी एक-दूसरे राज्यों का भ्रमण कर वहां के खान-पान, संस्कृति, रहन-सहन से रूबरू हो रहें हैं। इस कड़ी में गोवा और नागालैण्ड के विद्यार्थी भी छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। राज्यपाल ने उनसे मुलाकात की और वैचारिक आदान-प्रदान भी किया। उनका कहना है कि विद्यार्थी ऐसा कार्य करे जिससे देश गौरवान्वित हो और एक भारत-महान भारत का उद्देश्य पूरा हो सके। राज्यपाल हरिचंदन की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण राजभवन में सुना गया। श्री मोदी ने कार्यक्रम की विभिन्न कड़ियों में छत्तीसगढ़ के हस्तियों से बातचीत की, साथ ही उनका उल्लेख किया। काष्ठ शिल्पकार अजय मंडावी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा था कि वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गुमराह युवाओं को सही मार्ग दिखा रहें हैं। इसी तरह बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के ग्राम देउरगांव की महिला स्व-सहायता समूह का उन्होंने उल्लेख किया था जो स्वच्छता अभियान से जुड़कर अपने गांव की सड़कों - गलियों की साफ-सफाई का अभियान चला रही हैं। राज्यपाल ने उन सभी हस्तियों को राजभवन आमंत्रित किया और उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। 
    हमारे संवेदनशील राज्यपाल का प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान है। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य को वर्ष 2025 तक टी.बी. रोग से मुक्त करने का लक्ष्य है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठन, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, बैंको एवं अन्य संगठनों से उन्होंने कम से कम 100 टी.बी. मरीजो को गोद लेने की अपील कर अभियान को गति दी। उन्होंने स्वयं निक्षय मित्र बनकर दंतेवाड़ा के 51 मरीजों को गोद लिया और उन्हें अतिरिक्त पोषण आहार देने के लिए 2 लाख रूपए प्रदान किए। श्री हरिचंदन रेडक्राॅस की गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से शामिल होते है। साथ ही सभी जिला कलेक्टर और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में रेडक्राॅस से जोड़ने का आव्हान करते है और शिविरों में जाकर रक्तदाताओं का मनोबल भी बढ़ाते है। दुनिया में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति श्री हरिचंदन ने समय-समय पर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि अभी प्रदूषण को नही रोकेंगे तो यह महामारी का रूप ले लेगा। उन्होंने राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के कुछ समय बाद राजभवन एवं उसके आस-पास के क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित कर पर्यावरण स्वच्छता का संदेश जनमानस को दिया। वे जिस भी कार्यक्रम मे जाते हैं ,वृक्षारोपण अवश्य करते हैं यह उनका पर्यावरण के प्रति अगाध प्रेम दर्शाता है। वे युवाओं से भी आव्हान करते हैं कि अपने राष्ट्र पर,अपनी संस्कृति पर गर्व करें और हमेशा वंचित वर्गों की सहायता के लिए आगे आएं। आजादी की 75वें वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की याद में पूरे देश में आजादी का ‘‘अमृत महोत्सव‘‘ मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत राजभवन में ‘‘मेरा माटी-मेरा देश‘‘ अमृत कलश यात्रा आयोजित की गई जिसमे प्रदेश के सभी विकासखंड से शहीदों के सम्मान में मिट्टी एकत्रित कर राजभवन लाया गया। राज्यपाल ने पावन मिट्टी से भरे अमृत कलशों को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नई दिल्ली के कत्र्तव्य पथ पर अमृत वाटिका के निर्माण के लिए भेजा गया। उन्होंने शहीदों परिजनों का सम्मान कर अपनी कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। राज्यपाल स्वयं एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य है। इस नाते देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले असंख्य बलिदानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता के भाव को सदैव प्रकट करते हैं। इसी कड़ी में महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहेब अंबेडकर, लालबहादुर शास्त्री, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरूषों और नेताओं जिन्होंने देश की आजादी, सार्वभौमिकता, अखंडता, लोकतंत्र की रक्षा और मानव कल्याण के लिए अविस्मरणीय योगदान किया है। उनकी जयंती और पुण्य तिथि पर उन्हेें नमन करने और उनके योगदान का स्मरण करने के लिए राजभवन में नई परंपरा राज्यपाल ने प्रारंभ कराई है। राज्यपाल के 1 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों अध्यादेशों और 43 विधेयकों का अनुमोदन किया गया। उन्होंने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर सहित 6 निजी विश्वविद्यालयों में कुलपतियोें की नियुक्ति की। इस एक वर्ष के कार्यकाल को वे संतुष्टि पूर्ण मानते हैं और सतत् सक्रिय रहते हुए सदैव जनता के लिए कार्य करना चाहते हैं। 
  • अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्री को रौंदा, दर्दनाक मौत

    22-Feb-2024

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी का हाथ फैक्टर हुआ है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के डीएमसी के पास की है। जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के डोगरगढ़ निवासी कन्हैया सतनामी (35) बाइक में अपनी बेटी मोनिका (11) और छाया (11) को लेकर नानी के घर अकोली जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे-53 पर ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कन्हैया और बेटी मोनिका की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरी बेटी छाया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं।पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने सभी को शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बात से अनजान छाया का ड्रेसिंग चल रहा है। लेकिन पिता और बहन को पास नहीं देखकर वो बार-बार बाहर जाने की बात कह रही थी। वहीं, पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। 

  • राशनकार्ड के नवीनीकरण के काम में 3 दिन शेष

    22-Feb-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है. 21 फरवरी की स्थिति में 64 लाख 22 हजार 571 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है. राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग की ओर से दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन भर रहे हैं। बता दें कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी तक किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग की ओर से खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही की ओर से खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से एप डाउनलोड किया जा सकता है। संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि राशन सभी को दिया जाएगा, जिनके पास कार्ड है. किसी वजह से राशन कार्ड नवीनीकरण में दिक्कत आ रही है तो भी राशन दिया जाएगा. राशनकार्ड जिनके नाम में अगर उसकी मृत्यु हो गई है नाम जोड़ने घटाने के साथ अन्य परिजनों के नाम पर नवीनीकरण करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही नए राशन कार्ड बनाने के लिए भी निर्देश दिया गया है। 

  • सोने की दुकान से की करोड़ों की चोरी, पुलिस ने चोरों को पकड़ा

    22-Feb-2024

    कोरिया। ज्वेलरी शॉप के शटर का लॉक तोड़कर लाखों का चांदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. चोरी की वारदात के 72 घंटे के भीतर ही मामले के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले हैं. यह गिरोह फैक्ट्री में काम ढूढ़ने के बहाने चोरी के लिए रेकी करता था. अंतरराज्यीय आरोपियों ने पहली बार छत्तीसगढ़ में चोरी और पहली बार में ही पकड़े गए. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए लाखों के जेवर और इंडिगो CS कार भी जब्त किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले दिन सूरजपुर के भैयाथान में भी चोरी का प्रयास किया गया था. जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के पटना थाना अंतर्गत रनई गांव स्थित लालकुवर ज्वेलर्स एण्ड मेटालाइज शोरूम के मालिक ने 19 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई की शटर का लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने मामले में शो रूम के मालिक से पूछताछ किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बीते 18 फरवरी की रात 1.30 से 3.00 बजे के बीच मकान स्थित शो-रूम का शटर का लॉक तोड़कर चांदी और अन्य आभूषण के जेवरात चोर ले उड़े. जिसकी कीमत करीब 4 लाख 14 हजार रूपये है. इसके बाद पुलिस ने सभी संदेहियों से पूछताछ शुरू किया और 72 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.5 किलो ग्राम चांदी और 1.400 किलोग्राम आर्टिफिशल आभूषण जब्त किया. साथ ही टाटा इंडिका कार MP 66 C 2719 को बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 17 फरवरी को सिंगरौली से कुदरगढ़ में दर्शन के बहाने चोरी की नियत से भैयाथान आए थे. यहां के ज्वेलरी शाप में चोरी का प्रयास करने पर दुकान मालिक और अन्य लोगों को भनक लगी तो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सभी चोरी कार से भाग निकले. कुछ दूर जाने के बाद उनका कार पंचर हो गया जिसके बाद ट्रैक्टर की सहायता से वह गाड़ी से सूरजपुर पहुंचे. गाड़ी के बनने के बाद 18 फरवरी की रात रनई में सबसे पहले एक शाप में मेंटल और ज्वेलरी शाप बॉसपारा में चोरी का प्रयास किया. लेकिन दुकान में बर्तन की सामग्री होने से वे वहां से चले गए नऔर उसके बाद लालकुवर ज्वेलर्स एंड मेटालाइज में शटर का लॉक तोड़कर चोरी किए. गिरफ्तार आरोपी जगदीश बसोर दलसाय बसोर रामस्वरूप उर्फ गोपी धर्मेंद्र बसोर 

  • अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच कर रही पुलिस

    22-Feb-2024

    रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोईरदादर में रहने वाले एक युवक के अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। मृतक युवक बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड में शामिल था जो सात माह पहले ही बेल पर जेल से बाहर आया था। मृतक की मां ने कुछ लोगों पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार बोईरदादर डीपापारा मित्रभानु सोनवानी ने मंगलवार की देर रात तकरीबन 12 बजे खुद को फांसी लगाई। बुधवार की सुबह परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस को सूचित किया गया। इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। 14 जून 2022 को घटित रायगढ़ के बोईरदादर क्षेत्र में स्थित स्वास्तिक विहार कालोनी में हुए बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड में मृतक भी आरोपी था, जो 7 माह पूर्व ही बेल पर जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि मृतक मित्रभानु सोनवानी बेल पर बाहर तो आ गया, लेकिन काजल मसंद हत्याकांड की न्यायालय में चल रही पेशी में उपस्थित होने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। वहीं मृतक मित्रभानु की मां ने कुछ लोगों पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है, फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

  • सहायक प्रोग्रामर का ठगबाज सहयोगी गिरफ्तार, युवती ने की थी शिकायत

    22-Feb-2024

    दुर्ग। वन विभाग के स्कीम में पैसा निवेश करने नाम पर लोगो से पैसा लेकर फर्जीवाडा करने वाले आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। प्रियंका राजपूत ने शिकायत की थी कि सहायक प्रोग्रामर वन विभाग कांकेर के प्रवीण सिंह गौर और ओमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी सनातन नगर कोहका भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला दुर्ग के द्वारा वन विभाग द्वारा स्कीम निकाला है कहकर पैसा निवेश करने के नाम पर 11,00,000 रूपये प्रार्थिया प्रियंका राजपूत एवं अलग अलग लोगों से लाखों रूपये लेकर धोखाधडी किया है।

    प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 585/2023धारा सदर 420,34 465, 467, 468, 120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी प्रवीण सिंह गौर द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर से अग्रिम जमानत मिल गया था तथा प्रकरण का दूसरा आरोपी ओम प्रकाश देवागन फरार चला रहा था। पुलिस से बचकर यहां वहां लुक छिप रहा था आरोपी की गिरफतारी हेतु भिलाई, दुर्ग, राजनांदगाव, कांकेर जाकर पता तलाश किया किया गया था।
     
    आरोपी की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया एवं आरोपी को दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पाटन से गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी द्वारा अकाउंट में लिए गए पैसे और और फर्जी चेक को आरोपी प्रवीण गौर के के साथ मिलकर प्रार्थिया को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना स्वीकार किया है आरोपी को जुडिशल डिमांड पर न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया है जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
  • सीएम विष्णुदेव साय आज जांजगीर के ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

    22-Feb-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 22 फरवरी को कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे एक होटल में निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • VIP रोड पर बनी श्रीराम की प्रतिमा तेज़ हवा में गिरी

    21-Feb-2024

    रायपुर। रायपुर में बुधवार सुबह VIP रोड पर राम मंदिर के सामने लगाई गई श्रीराम की प्रतिमा गिर गई। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर संस्कृति विभाग की ओर से ये मूर्ति लगाई गई थी। सुबह साढ़े 10 बजे तेज हवा चलने से मूर्ति गिरी है। मूर्ति के साथ धनुष की आकृति पर तैयार किया गया लोहे का स्ट्रक्चर भी गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा होने के बाद शाम करीब 4 बजे से मूर्ति को रिपेयरिंग कर दोबारा लगाने की तैयारी चल रही थी। 

  • अवैध शराब पर अलग-अलग कार्रवाई, 8 तस्कर गिरफ्तार

    21-Feb-2024

    रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब पर अभियान स्तर पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कल 21 फरवरी को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब विक्रय करने वालों पर छापेमार कार्यवाही किया गया जिसमें चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी सुशील सारथी निवासी टीवी टावर छोटे अतरमुडा से 30 लीटर अवैध महुआ शराब तथा जूटमिल पुलिस द्वारा छातामुड़ा चौक निवासी परमेश्वर साहू ऊर्फ पण्डा और दीलिप दास निवासी टुरकुमुड़ा को एक्टिवा स्कूटी में शराब परिवहन करते पकड़ा गया है जिनके पास से 30 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया गया है। वहीं कोतरारोड़ पुलिस द्वारा ग्राम गेजामुडा में अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए तीन महिला आरोपी - कैलाश यादव, शरनमती सिदार और दूतिका सिदार से 41 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती की गई है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी जोबी द्वारा 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी सुरज कुमार डनसेना को पकड़ा गया है तथा छाल पुलिस ने ग्राम हाटी में अवैध शराब बेच रही महिला श्रीमती हेम कुंवर चौहान से 4 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है। अवैध शराब पर अभियान में कल 8 आरोपियों से 84 लीटर अवैध महुआ शराब, 30 पाव देशी प्लेन और एक स्कूटी एक्टिवा जप्त कर आरोपियों पर पृथक-पृथक आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है। 

  • मोबाइल दुकान और मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, फैली सनसनी

    21-Feb-2024

    रायपुर। राजधानी रायपुर के भांटागांव स्थित एक मोबाइल और मेडिकल स्टोर में आज भीषण आग लग गई. इससे दोनों शॉप से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आकाश मोबाइल और हरिओम मेडिकल दुकान में आग लगी थी. फिलहाल आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • राजिम कुंभ कल्प' पुनः अपने वैभव और गौरव को प्राप्त करेगा: बृजमोहन

    21-Feb-2024

    रायपुर। राजिम कुंभ पुनः अपने वैभव और गौरव के साथ मनाया जायेगा। बुधवार को विधानसभा में राजिम माघी पुन्नी मेले का नाम बदलने के लिए संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा संशोधन विधेयक पेश किया गया। जिसको लेकर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस के बाद मत विभाजन हुआ। विधेयक के पक्ष में 43 मत प्राप्त हुए जबकि विपक्ष में 30 वोट पड़े। जिसके बाद बहुमत के आधार पर संशोधन विधेयक सदन में पारित हो गया। जिसके बाद एक बार राजिम मेला राजिम कुंभ कल्प के नाम से जाना जाएगा। राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा कि, पूरे छत्तीसगढ़ में 5 हजार स्थानों पर माघी पुन्नी मेला का आयोजन होता है। और पूरे देश में लाखों स्थानों पर पुन्नी मेले का आयोजन होता हैं। जबकि कुंभ देश में सिर्फ चार स्थानों पर ही होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कुंभ का नाम दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि, वेद पुराणों में महानदी को चित्रोत्पला कहा गया है। राजिम का धार्मिक महत्व है, यहां लोग अस्थि विसर्जन करते हैं। हम इस विधेयक के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। माघी पुन्नी मेले के स्थान पर कुंभ कल्प मेला नाम दिया जा रहा है। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में विधेयक पेश किया जिस पर कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पक्ष रखते हुए कहा कि, पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास से छेड़छाड़ किया। जिसके बाद पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंक-झोंक शुरू हो गई। कांग्रेस सदस्यों ने नाम बदलने का विरोध किया। जिसके बाद मत विभाजन हुआ और विधेयक के पक्ष में 43 और विपक्ष में 30 वोट पड़े। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, मैं सभी देशवासियों, साधु संत महात्माओं, मंडलेश्वर को बधाई देता हूं कि उनकी कल्पना फिर से साकार होने जा रही है। राजिम कुंभ कल्प के माध्यम से पूरे देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ की जो पहचान बनी थी। उसको पुनः स्थापित करने के लिए विधानसभा में राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक पारित हुआ है। और राजिम कुंभ अपने पुराने वैभव और गरिमा के साथ 24 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही पक्ष विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आत्मग्लानि से पीड़ित है। 13 साल से राजिम कुंभ के नाम से चले आ रहे आयोजन को उसने अपने राजनीतिक प्रतिशोध और महत्वाकांक्षा के चलते बदलकर पुन्नी मेला कर दिया था। हम छत्तीसगढ़ के पुराने वैभव को लौटाने के लिए राजिम कुंभ को वापस लाए हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को अपनी गलती को मान लेना चाहिए था और बगैर मत विभाजन के ही संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पास कर देना चाहिए था। 

  • गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मनाया जन्मदिन, एयरपोर्ट में केक कटवाया

    21-Feb-2024

    गरियाबंद। बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सीएम साय के यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचने लगे थे। इस अवसर पर जशपुर से वापसी के दौरान एयरपोर्ट में गरियाबंद नगर पालिका अब्दुल गफ्फार मेमन ने भी मुख्यमंत्री साय से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मेमन ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के उपस्थिति में ही सीएम साय से एअरपोर्ट में ही केक कटवाया और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। यह पहला अवसर था जब एयरपोर्ट में ही सीएम विष्णु देव साय ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, टिंकू ठाकुर, विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। 

Top