रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी क्रम में दिनांक 20.02.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत परसदा क्रिकेट स्टेडियम मोड पास एक व्यक्ति शराब रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
दंतेवाड़ा। जिले में 2 दिन पहले हुई युवक की हत्या पर संशय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है, जबकि नक्सलियों की तरफ से जारी किए गए पर्चे में कहा गया है कि यह SP और थानेदार का मुखबिर था, इसलिए हमने मार डाला। नक्सलियों ने कहा है कि युवक गोपनीय सैनिक बनकर काम कर रहा था। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।
अंबिकापुर। इन दिनों युवाओं में स्टंटबाजी का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। युवा लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सरगुजा जिले के अंबिकापुर का है। जहां अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड में स्कूली छात्र-छात्राओं का स्टंट करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र-छात्राएं खुली जीप में बेखौफ तलवार लहराते दिख रहे हैं। वहीं सोमवार को अंबिकापुर में ही निजी स्कूल के छात्रों ने खतरनाक स्टंट किया। सभी छात्र फेयरवेल पार्टी में पहुंचे थे। छात्रों ने शहर के भीड़-भाड़ वाले सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दी। स्टंटबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रायपुर। शिक्षा का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है। इसका अंतिम लक्ष्य युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ उनके कौशल को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा के साथ जोड़ना होना चाहिए। वर्तमान समय में नवाचार समावेशी शिक्षा, तकनीकी योग्यता और कौशल विकास किसी भी शिक्षा प्रणाली के महत्वपूर्ण अंग हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास ही सरकार का उद्देश्य है। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार प्रदेश की उच्च शिक्षा को नई पहचान दिलाने के लिए सदा ही संकल्पित रहती है। इतना ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भारत को विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए हमें शिक्षण और शोध पर विशेष जोर देना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधान अनुसार सभी शिक्षण संस्थाएं शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए अपेक्षित अंतरराष्ट्रीय मापदंडों की प्रतिस्पर्धा में अपने आप को साबित करें। हमारी सरकार का सहयोग प्रत्येक स्तर पर आपको प्राप्त होगा।
रायपुर। जंगल सफारी में 17 चोसिंगो की मौत के मामले में वहां के डॉक्टर की लापरवाही, डायरेक्टर जंगल सफारी के मना करने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारी से छुट्टी ले कर छुट्टी पर जाने का और बैक डेट में कागज बनाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि डॉक्टर का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल रायपुर वन मंडल ने विधायक कॉलोनी शिव शक्ति मंदिर के पास फुंडहर रायपुर से 16 जनवरी 2024 को एक लंगूर को रेस्क्यू किया था और लंगूर को अवैध रूप से रखने के मामले में 17 जनवरी को अपराध क्रमांक 6287/21 दर्ज किया था। लंगूर को जंगल सफारी रायपुर में रखा गया था।
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल की गई है। शाला अवधि में विद्यार्थियों को भोजन प्रदाय करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना गाईडलाईन में सामुदायिक आधार पर तिथि भोजन के प्रावधान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में इसे ‘न्योता भोजन’ के नाम से लागू करने का निर्णय लिया गया है।
भिलाई। पाटन क्षेत्र में 9 पोल से विद्युत एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कल धरदबोचा है। आरोपियों से करीबन 450 मीटर लंबा 34 हजार 137 रूपये का तार बरामद हुआ है। आरोपियों द्वारा चोरी में प्रयुक्त पिकअप क्रं. सीजी 07 सीए 2444 के अंदर सिढ़ी, एवं घन का प्रयोग किया गया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाना पाटन पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में मिली इस सफलता पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर/ भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में 37वें साउथ ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव दिनांक 22.02.2024 से 26.02.2024 तक जे.एस.एस. साइंस एण्ड टेक्नालॉजी, विश्वविद्यालय, मैसुर (कर्नाटका) में भाग लेने हेतु 47 सदस्यीय टीम, टीम मैनेजर डॉ. लक्ष्मी कांत चौरे, सहायक प्राध्यापक, सेंटर फॉर बेसिक साइंस, पं. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय, रायपुर, श्री रूपेश कुमार देवांगन, सहायक प्राध्यापक, शासकीय दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार एवं डॉ. वंदना तिवारी, प्राध्यापक, दिशा महाविद्यालय, राम नगर, कोटा, रायपुर के साथ दिनांक 19.02.2024 को 02:00 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला जी, कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार पटेल, विश्वविद्यालय के कुलअनुशासक प्रो. ए.के. श्रीवास्तव एवं प्रो. राजीव चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा ही सौभाग्य का दिन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल उन्नयन के लिए "पीएम श्री योजना" की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर हमारे साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित थे। आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि "पीएम श्री योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 211 विद्यालयों का चयन हुआ है।
आज छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा ही सौभाग्य का दिन है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल उन्नयन के लिए "पीएम श्री योजना" की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर हमारे साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री… pic.twitter.com/clgHWI28Np
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 19, 2024
दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा एक गले पर सिरफिरे आशिक ने ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई है. छात्रा को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है. जहां उसका उपचार जारी है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के डूंडेरा गांव के शासकीय स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा घर लौट रही थी।
भिलाई। जिले के भिलाई में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भिलाई टाउनशिप में एक युवक पवन साव पर 3 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। सेक्टर 9 अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। भिलाई के सेक्टर-1 से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, भिलाई के कैंप1 निवासी पवन साव को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कटर से हमला किया गया, जिससे सीने और हाथ पर गहरा जख्म हो गया है। इंफेक्शन से बचाने के लि डाक्टरों की टीम बेहतर उपचार में जुटी हुई है।
अंबिकापुर। राजपत्रित अधिकारियों समेत करीब 150 पुलिस कर्मियों ने रात के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत करीब 130 गाड़ियों पर चलान किया गया। इस सघन चेकिंग अभियान के तहत शहर के सभी प्रमुख चैक चौराहो सहित शहर की सभी आउटर सीमा पर तैनात कर नाबालिग वाहन चालक, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
दुर्ग। दुर्ग में ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे एक रेलवे कर्मी से मारपीट कर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने थाने के ठीक सामने घटना को अंजाम दिया। 5 बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद जब पीड़ित घटना की शिकायत के लिए खुर्सीपार थाना पहुंचा तो पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि उससे आवेदन लेकर भगा दिए। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटेंगे. वे सुबह 11.55 दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2.10 सीएम “पहुना” पहुंचेंगे. जिसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बता दें कि सीएम साय बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे.
कोरबा। डायल 112 की टीम को मदद करते तो देखा था लेकिन रविवार को बीच सड़क पर दो युवकों की धुलाई करते भी देख लिया। दरअसल दोपहर को टीपीनगर स्थित मामा जी ब्रेकर्स के सामने सड़क पर वाहन को खड़ाकर वर्दीधारी द्वारा उसमें बैठे एक युवक की खातिरदारी की जा रही थी।
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में ड्राइवर की फावड़ा डंडा से पीटपीट कर निर्मम हत्या करने के मामले में मृतक के0 पिता धनीराम उपाध्याय ने फोन पर गृह मंत्री न्याय की गुहार लगाई है. धनीराम ने अपराधियों के अवैध मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है. जिस पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
रायगढ़। ध्वनि प्रदूषण को लेकर जारी आदेश के तहत बिना अनुमति तथा रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित होने के बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा आदेशों की अनदेखी की जा रही है जिसे लेकर ऐसे व्यक्तियों एवं डीजे संचालकों पर जिले में कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कल 17 फरवरी के रात्रि पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को सूचना मिली कि ज़िला पंचायत के पास स्थित हॉस्टल में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है जिससे परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों एवं आसपास रहने वालों को परेशानी हो रही है। तत्काल थाना प्रभारी अपने थाने की पेट्रोलिंग के साथ हॉस्टल पहुंचे । माैके पर थाना प्रभारी द्वारा तेज ध्वनि में डीजे बजाने को लेकर डीजे संचालक से अनुमति दिखाने नोटिस दिये। डीजे संचालक के पास डीजे बजाने की कोई अनुमति नहीं था। थाना प्रभारी डीजे बाक्स, साउंड सिस्टम को जप्त कर थाने लाये तथा अनावेदक डीजे संचालक पर थाना चक्रधरनगर में कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही गया है।
दुर्ग। दुर्ग जिले में एक साल का बच्चा खेलते-खेलते कुएं में गिर गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। जब परिजनों को वो कहीं नहीं मिला और चप्पल कुएं में तैरती मिली, तो डूबने से जानकारी हुई। कुएं में कूदकर बच्चे का शव बाहर निकाला गया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के गिरोला गांव की है। बच्चे के चाचा छठी लाल पाड़े ने बताया कि उसके बड़े भाई संजीत और भाभी शोभिता के तीन बेटे हैं। तीनों बच्चे रविवार सुबह घर के पास खेल रहे थे। वहां पर एक कुआं है। अचानक एक वर्षीय बेटा प्रीतम कहीं दिखाई नहीं दिया। उसके भाइयों से पूछा तो वो भी कुछ जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद परिजन खोजते खोजते कुएं के पास पहुंचे, तो प्रीतम का चप्पल तैरता मिला। परिजन कुएं में उतरे और बच्चे की तलाश की। वहां से उसका शव निकला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्ट मार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छठी लाल ने बताया कि घर के कुएं को वो लोग लोहे की जाली से ढक कर रखे हुए थे। उसी दौरान पानी भरने के लिए जाली का ढक्कन खोला था, लेकिन उसे ढकना भूल गए। इसी लापरवाही के चलते प्रीतम उस जाली के पास पहुंचा और फिसलकर नीचे गिरकर डूब गया। उसने बताया कि उसका भाई और पूरा परिवार ईंट बनाने का काम करता है। घर के पास ही भट्ठा लगाते हैं। घर में पुराना कुआं है। उसी से वो लोग ईंट बनाने के लिए पानी भी लेते हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
महासमुंद। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज महासमुंद जिले के दौरे पर पहुंचे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर दिए दिशा निर्देश और कार्यकताओं में जोश भर कर किया लोकसभा जीतने का आव्हान। इस अवसर पर अमरजीत चावला विधायक चातुरी नंद सहित जिले के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
Adv