रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन तत्कालीन सरकार की योजना ‘राजीव मितान क्लब’ को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। इससे पहले आज सदन में अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामे की आशंका पहले से ही थी। सत्र की शुरुआत में ही राजीव मितान क्लब को लेकर सत्ताधारी दल के सदस्य मुखर नजर आएं। विधायक धरमजीत सिंह ने राजीव मितान क्लब पर सवाल उठाते हुए इसे कांग्रेस की ‘खाओ-पीयों योजना’ कह दिया।
दुर्ग। जिले के एक पेट्रोल पंप में अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पेट्रोल पंप ऑपरेटर पर ईट से हमला कर सिर फोड़ दिया. फिर नकदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए. मामले में शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान कर रही है. यह घटना मंगलवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का है.
सुकमा। जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक की हत्या कर दी है। युवक का गला रेत कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर। सीएम के जनदर्शन में अपनी परेशानी बताने जा रहे ट्रक मालिक को पुलिस ने सीएम के पास पहुंचने से पहले ही उठा लिया और थाने ले गए, जहां मारपीट की और एट्रोसिटी एक्ट लगा दिया. इतना ही नहीं जुर्म दर्ज करने के 10 महीने बाद भी पुलिस ने चालान पेश नहीं किया. इस मामले में याचिकाकर्ता ने पुलिस पर जबरिया जुर्म दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर को रद्द करने और दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार हाईकोर्ट से लगाई है. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने गृह सचिव, डीजीपी, एसपी दुर्ग समेत अन्य को नोटिस जारी कर 9 अप्रैल तक जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।
रायपुर। अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। हर हजारों लाखों की संख्या में रामभक्त अपने आराध्य राम लला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रामलला के दर्शन के लिए निकल रही आस्था स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में 12 फरवरी 2024 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बोरीद थाना रानीतराई में अवैध शराब के परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 40 नग पाव मात्रा 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 4400 रूपये है।
रायपुर/एमपी। जबलपुर के संजीवनी नगर थाना इलाके में एक कार में एक महिला और दो युवकों को 80लाख रूपए नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रकम और तीनों को आयकर के सुपुर्द कर दिया है। महिला अंबिकापुर छत्तीसगढ़ की बताई गई है।
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारियों द्वारा जुआ-सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टे की अवैध गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गढ़उमरिया बांसबाड़ी में कुछ लोग जुआ खेलने इकट्ठे हुए हैं।
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले में अवैध शराब का विक्रय करने वाले शराब कोचियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही कर अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में कल 12 फरवरी और आज शाम तक थाना कोतरारोड़, जूटमिल, खरसिया, छाल, पूंजीपथरा, पुसौर क्षेत्र में साइबर सेल एवं थानों की टीम द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर मुखबीर लगाकर कार्यवाही किया गया है । कल और आज शाम तक अवैध शराब पर अभियान स्तर पर की कार्यवाही करते हुए 10 प्रकरणों में 11 आरोपियों से करीब 172 लीटर अवैध शराब जिसमें 40 पाव अंग्रेजी शराब एवं 120 पाऊच ओडिशा की मयूर छाप शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक टीवीएस मोपेड, एक हिरो पैशन प्रो मोटर सायकल को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्यवाही की गई है।
रायपुर। दूरस्थ अंचल के किसान दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी पूरनचंद सोनी दो साल का बकाया बोनस राशि 64 हजार 480 रूपए खाते में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बोनस की राशि का उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। अच्छी खेती-बाड़ी करने के लिए भूमि की मरम्मत भी कराने की बात कही। गांव चितालंका निवासी राजेन्द्र सेठिया ने बताया कि 27 क्विंटल का धान बेचने पर उन्हें दो साल की बोनस राशि 64 हजार 640 रूपए मिली है। पैसे का उपयोग बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और उनकी स्कूल फीस भरने के लिए करेंगे। गांव कवलनार की महिला कृषक श्रीमती गीता और ग्राम भोगाम के किसान नतरूराम ने भी बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
बिलासपुर। दूर दृष्टि, पक्का इरादा और मन में कुछ करने की ललक हो तो सफलता के क्षेत्र में कोई बाधा आड़े नहीं आती। इसे चरितार्थ कर दिखाया है बिलासपुर छत्तीसगढ़ की बेटी श्रेयांशी जैन ने। बीबीए थर्ड ईयर की छात्रा श्रेयांशी ने दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी की ओर से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर बिलासपुर का नाम रोशन किया।
राजनांदगांव। गोपालपुर खार में मुक्तिधाम से कुछ दूरी पर पूसऊ पटेल के खेत में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। शव की पहचान घुमका निवासी पुखराज वर्मा (26 साल) पिता देवेंद्र वर्मा के रुप में की गई है। मृतक के पिता ने शनिवार 10 फरवरी को पुलिस में बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।
सुकमा। जगरगुंडा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए 4 लोगों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है. इनमें से एक ने अपने परिजनों को फोन पर बात कर जानकारी भी दी. उसने अपने पिता से की बात कर कहा कि मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं.
रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय ने शिक्षा सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। इस बार रविवि की वार्षिक परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होकर 18 मई तक आयोजित की जाएगी. जानकारी के मुताबिक इस साल पहली बार विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं. पहली पाली में परीक्षाएं सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से शुरू होगी. इससे पहले परीक्षाएं तीन पालियों में होती थीं.
दुर्ग। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में चाक़ूबाजो , असामाजिक तत्वों के विख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी गोपाल साहू पिता सुकरित साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09.02.2024 के दोपहर करीचन 01.00 बजे रतन डीजे शंकर नगर के पास खड़ा था कि मोहल्ले का प्रांजल यादव आया और शराब पीने के लिये पैसे का मांग करने लगे मेरे द्वारा मेरे पास पैसा नही है बोलने पर प्रांजल यादव मां वहन की अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं अपने पास रखे किसी नुकीली चीज से मेरे जांघ में मारकर भाग गया।
राजनांदगांव। शहर के एक ट्रेव्ल्र्स ऑफिस से चांदी के सिक्के व नगद और बाजार क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से मोटर साइकिल और दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए चांदी के सिक्के और मोटर साइकिल को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को राममनगर वार्ड नं. 30 बिजली ऑफिस के बाजू राजनांदगांव निवासी अशोक शर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जागीरदार टे्रव्हल्स में मैनेजर का कार्य करता है। बीते 8 फरवरी को रात्रि 11.45 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित ऑफिस को बंद कर घर चला गया था। सुबह करीब 8.30 बजे आफिस आकर देखा तो आफिस के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी खुला था, टेबल का दराज टूटा था, आलमारी के अंदर रखे 10 नग चांदी के सिक्के कीमती 30 हजार रुपए एवं नगदी रकम 3 हजार रुपए जुमला कीमती 33 हजार रुपए नहीं था, कोई अज्ञात चोर रात्रि में चोरी कर ले जाना बताया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 94/24 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। कायमी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार एसपी मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व में तत्काल थाना कोतवाली से पुलिस टीम गठित कर आरोपी के पतासाजी हेतु घटना स्थल रवाना कर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।
दुर्ग। अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लोगों को ब्राउन शुगर की पुडिय़ा बेच रहे दो आरोपियों को कोतवाली दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से 110 पुडिय़ा ब्राउन शुगर की जब्त की गई है, जिसकी कीमत 45,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8 एवं 21 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबू तालाब के पास शिवपारा में दो आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लोगों को ब्राउन शुगर बेच रहे हैं।
रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में खाली हो रहे राज्यसभा की एक सीट के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। इस निर्णय के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में राज देवेंद्र प्रताप ने कहा कि इस फैसले ने उन्हें ‘आश्चर्य’ में डाल दिया हैं। सिंह ने अपने नामांकन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के अवसर के लिए ‘सौभाग्यशाली’ हैं।
कोरबा। 30वें दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरुआत कोरबा से शुरू हुई। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ट्विटर पर बताया कि आज कोरबा में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 30वें दिवस का प्रारंभ। सभी के जीवन समान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करवाने राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारा यह सफर जारी रहेगा।
बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार लोग हताहत हो गए. जिसमें दो की हालत गंभीर है. जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है. घटना ग्राम रोहांसी के पास हुई है.
Adv