बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • एसपी दफ्तर के सूबेदार को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब पदोन्नति का मिलेगा लाभ

    06-Feb-2024

    बिलासपुर। छग हाईकोर्ट ने पदोन्नति से वंचित पुलिस विभाग के एक सूबेदार को राहत दी है। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सूबेदार संजय कुमार सूर्यवंशी को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का दंड दिया था। यह दंड एक आरक्षक के साथ गाली गलौज करने और उससे मालिश कराने की शिकायत पर दिया गया था। आरक्षक ने प्रताडऩा की वजह से अपने कलाई की नस काट ली थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय से सूबेदार की निरीक्षक पद पर पदोन्नति की एक सूची जारी हुई जिसमें पहले स्थान पर याचिकाकर्ता संजय कुमार सूर्यवंशी का नाम था। पुलिस महानिदेशक ने उसकी पदोन्नति को दंड मिलने के कारण निरस्त कर दिया।



    इसके विरुद्ध अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और नरेंद्र मेहर के माध्यम से सूबेदार ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ पुलिस विनिमयन की धारा 221 के तहत पुलिस अधीक्षक को शक्ति नहीं है कि वह वेतन वृद्धि को असंचयी प्रभाव से रोक दे। आईजी ने इस संबंध में आवेदन देने के बाद भी एसपी के पुराने आदेश को बरकरार रखा था। इसके अलावा दंड आरोपित करने के पूर्व छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेज वर्गीकरण और अपील नियम 1966 की धारा 14 और उप धारा 3 से 23 तक का पालन नहीं किया गया।
  • दो नेत्रहीन लोगों को मिलेगा नया जीवन, फिर वे देख सकेंगे दुनिया

    06-Feb-2024

    भिलाई। दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित पारख ज्वेलर्स ग्रुप एवं पारख परिवार की मुखिया हीरु देवी पारख के निधन के पश्चात पारख परिवार ने हीरु देवी पारख के नेत्रदान किये अब  दो नेत्रहीन लोगों को नया जीवन मिलेगा एवं वे फिर दुनिया देख सकेंगे। हीरु देवी पारख के पति जसराज पारख,पुत्र रमेशकुमार,शांतिलाल, कांतिलाल, भागचंद, सदस्य गौतमचंद, जयकुमार निखिल पारख ने नेत्रदान का निर्णय ले नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को जानकारी दी।



    नवदृष्टि फाउंडेशन से कुलवंत सिंह भाटिया,राज आढ़तिया, रितेश जैन,चेतन जैन,राजा नाहटा पारख के निवास २०३ हाउस ऑफ़ श्रमण संघ बाँधा तालाब स्थित निवास पहुंचे व् नेत्रदान प्रक्रीया में सहयोग किया। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे,नेत्र सहायक विवेक कसार ,नेत्र सहायक शत्रुघ्न सिन्हा  ने  कॉर्निया कलेक्ट किये व् जानकारी दी कि दो दिन में कॉर्निया दो नेत्रहीन लोगों को ट्रांसप्लांट कर दिए जायेंगे।

    सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जसराज पारख ने कहा उनका परिवार धर्म एवं मानवता हेतु सदा तत्पर रहता है और आज हीरु देवी के निधन से पूरा परिवार दुखी है किन्तु उनके नेत्रदान से दो  लोग देख सकेंगे एवं उनके परिवारों में फिर खुशियां लौटेंगी इस से पुरे परिवार को संतुष्टि है एवं  भविष्य में हमारा परिवार व् समाज  इस नेत्रदान से प्रेरणा लेगा और लोगों कि मदद करेगा। नवदृष्टि फाउंडेशन  के सदस्य रितेश जैन ने कहा पारख परिवार के नेत्रदान के निर्णय से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी एवं जरुरत मंद लोगों को लाभ मिलेगा।
  • महासमुंद पुलिस ने किया महिलाओं को जागरूक

    06-Feb-2024

    महासमुंद। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यौन उत्पीडन से रोकथाम सप्ताह का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, एवं सुमीत सेल दुकानों में कार्यरत महिलाओं को कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक(SJPU) सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम के संबंध में महिलाओं से चर्चा करके उसके रोकथाम करने के संबंध में आवश्यकत जानकारी दी गई।



    महिलाओं को महिला संबंधित अपराध के सम्बन्ध में होने वाले अपराध व रोकथाम के सम्बन्ध् मे बताकर महिलाओं को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम महिला सेल से महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी ,महिला प्रधान आरक्षक तरुणा मदनकार महिला आरक्षक यमुना नामदेव नीलम मांडले के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम के महिलाओं को कानूनी जानकारी देकर महिलाओं को भी जागरूक किया गया। जिसमें महिला संबंधित अपराध को रोका जा सके महिलाओं को कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जागरूक किया जा रहा है।
  • पिकनिक मनाना भारी पड़ा, जानिये क्यों नपेंगे खनिज विभाग के कर्मचारी?

    06-Feb-2024

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर नदियों का सीना चीरकर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है. जांजगीर चांपा भी ऐसा जिला है जहां पर अवैध रेत उत्खनन होता है.जिसे रोकने के लिए जिला प्रशासन समय-समय पर कड़ी कार्रवाई करता है.लेकिन पिछले दिनों एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखने के बाद ये यकीन हो गया कि अधिकारी कलेक्टर के आदेश का पालन करने में कितना मुस्तैद हैं.



    कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद भी जिला खनिज विभाग अधिकारी हेमंत चेरपा की अगुवाई में खनिज विभाग के ज्यादातर कर्मचारी पिकनिक मनाने में मशगूल हैं.खनिज विभाग के कर्मचारी जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पिकनिक स्पाट देवरी गए थे.जहां सभी जल क्रीडा करते कैमरे में कैद हो गए. अधिकारी कर्मचारियों के इस पिकनिक में हर तरह का इंतजाम किया गया था. 
  • एएसपी-निरीक्षकों के होंगे तबादले

    06-Feb-2024

    रायपुर। आईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों की लिस्ट गृह विभाग ने जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद एएसपी रैंक- निरीक्षक रैंक के अधिकारियों की लिस्ट का इंतजार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसपी रैंक और निरीक्षक रैंक के अधिकारियों की लिस्ट भी जंबो आएगी।



    एएसपी की लिस्ट में 80 से ज्यादा अफसर और निरीक्षक रैंक की लिस्ट में 100 से ज्यादा अफसरों का नाम होगा। आईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों की लिस्ट निकलने के बाद एएसपी-निरीक्षक रैंक के अधिकारियों ने अपना बैग पैक करना शुरू कर दिया है।
  • टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस कल रद्द

    06-Feb-2024

    रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के लिए ट्राफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक का कार्य 07 फरवरी, को 06 घंटे तक किया जाना है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा।



    रद्द होने वाली गाड़ी 

    7 फरवरी, को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

    7 फरवरी को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • बिलासपुर से दिल्ली उड़ान को बंद करने रची जा रही साजिश, याचिकाकर्ताओं का दावा

    06-Feb-2024

    बिलासपुर। बिलासपुर में हवाई सुविधा के विस्तार की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधा किशन अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अलायंस कंपनी और राज्य सरकार के जवाब पर जमकर नाराजगी जताई।



    डिवीजन बेंच ने कहा कि बिलासपुर से दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता जैसे महानगरों के लिए अलायंस एयर कंपनी और राज्य शासन ठोस प्रपोजल बनाकर पेश करें। केस की अगली सुनवाई अब 8 फरवरी को होगी।

    बिलासपुर से बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार और एयरपोर्ट पर सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दो अलग-अलग जनहित याचिका दायर की गई है। सोमवार को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में केस की सुनवाई हुई। इस दौरान अलांयस एयर की ओर से कोई जवाब पेश नहीं किया गया। वहीं, राज्य सरकार की तरफ से भी शपथपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इस दौरान याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने कहा कि बिलासपुर से दिल्ली उड़ान को बंद करने की साजिश रची जा रही है, जबकि बिलासपुर से सीधी दिल्ली उड़ान में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
  • टाइफाइड के कारण खाना नहीं बना पाई पत्नी, मारपीट कर पति ने घर से निकाला

    06-Feb-2024

    जांजगीर। टाइफाइड होने के कारण महिला ने खाना बनाने में असमर्थता जताई। इस बात पर पति ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रात में घर से निकाल दिया। तब महिला ने अपनी मां और मामा को बुलाया। उन लोगों के साथ भी गाली-गलौज करने की। महिला ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।



    नवागढ़ पुलिस के अनुसार ग्राम भैंसदा निवासी महिला 3 फरवरी की रात अपने घर में थी। रात करीब नौ बजे पति बसंत सिंह ने उसे खाना बनाने के लिए कहा। महिला ने बताया कि उसे टाइफाइड है, तबीयत खराब होने के कारण वह खाना नहीं बना पाएगी।

    नाराज होकर उसके पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया। बाद में वह अपने घर लौट आई। दूसरे दिन 4 फरवरी को महिला ने अपनी मां और मामा को बुलाया। दोनों के साथ उसकी सास और पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
     
  • सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ाया

    05-Feb-2024

    दुर्ग। एसपी ने सट्टेबाजो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी दौरान टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति सूर्यामाल चौक के पास सट्टा खिला रहा है, जहां पर लोगो का आना जाना लगा हुआ है। सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।



    मौके पर आरोपी राकेट कुमार राय सट्टा खिलाते मिला। आरोपी राकेट कुमार राय पिता भोलानाथ राय उम्र 28 साल निवासी दादा बिरयानी सूर्यामाल चौक के पास सुपेला के कब्जे से सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम 21,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

    इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आर. विवेक सिंह, कपिल चैधरी, विशाल सिंह, अजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।
    गिरफ्तार आरोपी – राकेट कुमार राय पिता भोलानाथ राय उम्र 28 साल निवासी दादा बिरयानी सूर्यामाल चैक के पास सुपेला
     
  • आरक्षक को पीट-पीटकर किया अधमरा, तीन हमलावर गिरफ्तार

    05-Feb-2024

    कोरबा। आरक्षक को पीट-पीटकर अधमरा करने वाले तीन हमलावर की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक डॉयल 112 वाहन में आरक्षक हरमेश खुटे व वाहन चालक देवेन्द्र कुमार रात्रे डॉयल 112 से इवेन्ट मिलने इवेन्ट पुर्ण कर वापस लौट रहे थे, तभी बगदर चिचौली रोड़ में ट्रेक्टर वाहन के ड्रायवर के द्वारा लहराकर गाड़ी चलाने एवं साईड देने के बात पर ट्रेक्टर को रोककर उसके ड्रायवर प्रफुल्ल अनंत को समझाईस दी जा रही थी, तब आरोपी प्रफुल्ल द्वारा अपने भाई प्रज्वलित अनंत को मोबाईल कर मौके पर बुला लिया। प्रज्वलित अनंत जानबुझकर ऑन ड्युटी पुलिस आरक्षक को वर्दी पहन कर दादा बन गए हो कहकर झुमा झटकी करने लगा। इतना देखकर प्रफुल्ल अनंत और उसका साथी जितेन्द्र भारद्वाज गाली गलौज करते हुए डण्डा से पुलिस आरक्षक व डॉयल 112 के वाहन चालक से मारपीट करने लगा। प्रज्वलित अनंत पत्थर उठाकर आरक्षक के उपर फेककर वार कर दिया जिससे आरक्षक हरमेश खुटे गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी फरार हो गए।


    प्रार्थी देवेन्द्र रात्रे के रिपोर्ट पर थाना उरगा में आरोपीगण प्रज्वलीत अनंत, महेश कंवर व अमित यादव के विरूध्द धारा 186, 294, 332, 353, 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपीयों की पतासाजी हेतू मुखबिर तैनात किया गया था, जिन्होने बताया कि घटना दिनांक को बगदर नदी में रेत निकालने के लिये रसौट, सक्तीगुड़ी, पड़रिया, बोकरामुड़ा क्षेत्र के लोग गये थे, जिसमें जितेन्द्र भारद्वाज, चारपारा का अदित्य पटेल, पड़रिया का लक्ष्मण पटेल, और बलौदा का अमित यादव व अन्य सात आठ ट्रेक्टर वाले गये थे, जिनके द्वारा जानकारी मिली कि जितेन्द्र भारद्वाज, प्रफुल्ल व प्रज्वलीत अनंत इनके द्वारा ही पुलिस वालों से मारपीट किया गया है।
    अन्य उपस्थित गवाहों, चश्मदीद गवाह के कथन पर से आरोपी प्रज्वलीत अनंत, प्रफुल्ल अनंत व जितेन्द्र भारद्वाज के द्वारा ही आहत आरक्षक हरमेश खुंटे से मारपीट करना पूर्णतः स्पष्ट होने से एफआईआर से आरोपी महेश कंवर व अमित यादव का नाम पृथक कर आरोपी प्रफुल्ल अनंत व आरोपी जितेन्द्र भारद्वाज का नाम जोड़ा गया है। मामले मे उक्त आरोपीयों का पता तलाश कर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर घटना में प्रर्युक्त पत्थर मोटरसायकल, गेड़ा (डंडा) व ट्रेक्टर बरामद करा पेश किये जिसे विधिवत समक्ष गवाह जप्त किया गया आरोपीगण 1. प्रज्वलीत अनंत पिता विद्याशंकर अनंत उम्र 28 वर्ष सा. रसोटा थाना बलोदा जिला जांजीगर चांपा, 2. प्रफुल्ल अनंत पिता विद्याशंकर अनंत उम्र 26 वर्ष सा. रसोटा थाना बलौदा जिला जांजीगर चांपा, व 3. जितेन्द्र भारद्वाज पिता फेंकूराम भारद्वाज उम्र 23 वर्ष सा. बोकरामुड़ा थाना बलौदा जिला जांजीगर चांपा के विरूध्द अपराध सबूत मिलने से गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
  • महतारी वंदन योजना का लाभ आसानी से उठा पाएंगे, दस्तावेज को लेकर उड़ रही अफवाह से सावधान रहें

    05-Feb-2024

    रायपुर। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। इस संबंध में सभी कलेक्टरों सहित सर्वसंबंधितों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।



    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है।
  • बैंक कर्मचारी बनकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार

    05-Feb-2024

    जांजगीर। बैंक कर्मचारी बनकर घूम रहे तीन युवकों की गिरफ्तारी हुई है। शांति लाल सोनवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 24.01.2024 को करीबन 03.00 बजे दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर आया और बोला कि हम लोगो का लिटिल फायनेंस बैंक के नाम से आफिस एस.बी.आई के सामने चाम्पा में है। हम लोग 08 प्रतिशत में 5-6 लाख रूपयें जमीन के एवज में दे देगें कहकर बताया था और कुछ जमीन का कागजात लगेगा कहकर जमीन का दस्तावेज मांगा तो प्रार्थी द्वारा लोन के चाह में अपने जमीन का फोटोकापी दिया साथ में लोन हेतु मर्यादित जिला सहकारी बैक का ब्लेक चेक हस्ताक्षर किया हुआ दिया था। प्रार्थी द्वारा दिनांक 29.01.2024 को धान मंडी में धान को बेचा था जिसका बिक्री रकम 01,94,723/ रूपया खाते में जमा हुआ था। उसी दिनांक को करीबन 01.11 बजे मोबाईल के माध्यम से 01,80,000/रू कटने का मैसेज आया कि रिपोर्ट खाता धारक जितेन्द्र बघेल के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 76/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।



    विवेचना दौरान जितेन्द्र बघेल को तकनिकी सहायता से बिलासपुर से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि हेमंत कुमार भारद्धाज, दीपक टंडन एवम अन्य साथी के साथ एक शादी के क्रार्यक्रम में मिलने पर तुम्हारे खाता में पैसा डाल देते है जिसके ऐवेज मे तुम्हे कमीशन प्राप्त होगा का लालच तथा पैसे दिये थे के आधार पर हेमंत भारद्धाज दीपक टंडन से पूछताछ पर अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर गांव-गांव जाकर लोगो को के.सी.सी, गृह निर्माण, पशर्नल लोन दिलाने के नाम पर लोगो से उनके जमीन का बी-1, खसरा, आधार कार्ड, पेन कार्ड, तथा ब्लेक चेक लेकर उनके खाते का 06 माह का स्टेटमेंट उन्ही से निकलवाकर ब्लेंस राशि को उन्ही के चेक के माध्यम से निकाल कर आपस मे बांट लेते थे सभी का पृथक पृथक स्टेटमेंट लेकर पूछताछ कर अग्रिम कार्यवही की जा रही है।
  • गर्भाशय से ट्यूमर निकाल महिला की बचाई गई जान

    05-Feb-2024

    दुर्ग। भिलाई गया नगर दुर्ग निवासी 45 वर्षीय प्रेमलता निषाद को जिला अस्पताल में नया जीवन मिला। उनके शरीर 1 ग्राम खून की वजह निजी डॉक्टरों ने गर्भाशय के अंदर बने जिस ट्यूमर को निकालने से मना कर ​दिया था, जिला अस्पताल के डॉ. बीआर साहू ने स्टेबल करने के बाद उसे निकाल दिया। बीमारी की पहचान होने के बाद डॉ. बीआर साहू ने सबसे पहले प्रेमलता को स्टेबल करने योजना बनाई।



    इसके लिए उन्हें 13 जनवरी से 28 जनवरी के बीच 7 यूनिट ब्लड देना पड़ा। 15 दिनों में उसके शरीर में ब्लड के मात्रा 7 ग्राम से ज्यादा हो गई तो 29 जनवरी को सर्जरी की तारीख नियत की। इस क्रम में आगे निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. विभा साहू सर्जरी के दौरान प्रेमलता का ब्लड प्रेशर व सांस मेनटेन रखने क्लीयरेंस दिया तो डॉ. बीआर साहू ने सर्जरी कर ट्यूमर को बाहर निकाल दिया। उनके अनुसार बाहर निकाले गए ट्यूमर का वजन करने पर 3 किग्रा मिला। डॉ. बीआर साहू के मुताबिक ट्यूमर की वजह ही महिला को बार-बार खून की कमी हो जा रही थी। सर्जरी से सिर्फ उसे खून जाने की परेशानी से निजात ही नहीं मिली, जान भी बच गई। जिला अस्पताल में सरकारी ब्लड बैंक होने से प्रेमलता का संजीवनी मिली। क्योंकि सामान्य परिवार के लिए 7 से 8 यूनिट ब्लड जुटाना ​मुश्किल भरा काम है।

    क्योंकि ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए डोनेशन लेने का नियम है। लेकिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ​रेगुलर तौर पर स्वैच्छिक रक्त-दान शिविर होते रहते हैं। उनसे प्राप्त होने वाला ब्लड ही प्रेमलता को दिया गया और जान बचा ली गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ट्यूमर की सर्जरी करते हुए। ^प्रेमलता के परिजन मेरी ओपीडी में उसे लेकर पहुंचे थे। उसकी हालत देखने के बाद खून जांच कराया तो वह 1.6 ​ग्राम मिला। तत्काल उसे भर्ती कर खून चढ़वाना शुरू किया। आगे सिविल सर्जन ने अल्ट्रासाउंड किया तो उसमें गर्भाशय में ट्यूमर दिखाई दिया। ऐसे में स्टेबल कर उसकी सर्जरी की गई। गर्भाशय से 3 किग्रा का ट्यूमर निकाला गया। – डॉ. बी आर साहू, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ स्वस्थ्य महिला के शरीर में 11 से 12 ग्राम खून होना चा​हिए। ऑपरेशन के लिए डॉक्टर कम से कम 8 ग्राम खून होने का मानक रखते हैं। क्योंकि 7 ग्राम से कम खून होने के बाद संबंधित को चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। 1.6 ग्राम खून म​त​लब महिला को अपने पैरों पर खड़ी होना भी मुश्किल था। घर वाले उसे स्ट्रेचर पर लेकर पहुंचे थे, सर्जरी के बाद वह चलकर घर गई।
  • डीएसपी को वाट्सएप पर मिली शिकायत, कटा बुलेट का चालान

    05-Feb-2024

    धमतरी। उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर एवं डीएसपी नेहा पवार के नेतृत्व में यातायात एंव थानों के द्वारा ध्वनि प्रदुषण करने वाले वाहन चालक, डीजे संचालक, पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के अवहेलना करने पर शक्त कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत माह जनवरी में 545 वाहन चालको पर कार्यवाही कर 17130/- समन शुल्क वसूल किया गया।



    इसी तारतम्य में कल डीएसपी नेहा पवार को वाट्सएप के माध्यम से दो बुलेट की फोटो भेजकर मोडिफाइड बुलेट कि शिकायत कि गई जिसपर उक्त दो बुलेट के विरुद्ध पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही की गई।

    पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा ऐसे मोडीफाइड सायलेंसर लगाकर प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु डीएसपी नेहा पवार का मोबाईल नंबर “6260 070 490” दिया गया है जिस पर वाट्सएप के माध्यम से ऐसे बुलेट का नंबर सहित फोटो खिचकर वाट्सएप कर सकते हैं जिसपर ऐसे वाहनों को ढूंढकर कार्यवाही की जायेगी। शिकायत भेजने वाले का नंबर गोपनीय रखा जायेगा।
  • अमरजीत भगत के घर से निकली आईटी टीम, एक कारोबारी का मकान किया सील

    04-Feb-2024

    रायपुर। पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के सभी ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा चल रही कार्यवाही अब खत्म हो गई है। अमरजीत भगत के सभी ठिकानों का खुलासा कर ईडी की टीम अब वापस लौट गई है। बताया जा रहा है कि रायपुर सरगुजा स्थित ठिकानों पर 5 दिन लगातार जांच के बाद आयकर की टीमें बड़ी संख्या में दस्तावेज समेत कंप्यूटर सीपीयू लेकर वापस लौटी। बता दें कि आयकर विभाग की जांच शनिवार देर शाम पूरी हो गई। टीम ने भगत के करीबी एक कारोबारी राजू अग्रवाल के घर को सील कर दिया है।




    बता दें कि अमरजीत भगत के ठिकानों से अब तक 2 करोड़ से अधिक नगद रकम की बरामदगी हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि रेड पूरी होने के बाद कई अहम खुलासे और हो सकते हैं।


    वहीं पूर्व खाद्य मंत्री के अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसमें उनके अंबिकापुर निवास सह कार्यालय, रायपुर का निवास, सीतापुर कार्यालय, पाइप फैक्ट्री शामिल थे। इसके साथ ही आईटी की टीम ने पूर्व मंत्री के पीए राजेश वर्मा, अमरजीत के करीबी पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर रुपेश नारंग के घर पर भी दबिश दी थी और दस्तावेज खंगाले थे।
  • निर्यात पोर्टल के उपयोगिता पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

    04-Feb-2024

    कोरिया। जिले में व्यापार के वार्षिक विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय आयात-निर्यात रिकॉर्ड के प्रोत्साहन हेतु विगत दिवस जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लगेंह उपस्थित थे।




    कार्यक्रम में कलेक्टर लंगेह ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए निर्यात पोर्टल के उपयोग पर सभी का ध्यान केंद्रित किया। विदेश व्यापार उप महानिदेशालय (आयात और निर्यात) नागपुर की टीम ने मंडी व्यापारी, एफ. पी. ओ. और विभिन्न व्यापारियों को निर्यात पोर्टल की जानकारी दी और व्यापारियों ने भी इससे जुड़े अपने अनुभव साझा किए। डीजीएफटी नागपुर की टीम द्वारा फाइनेंस, प्रोसीजर ऑफ कस्टम, आईईसी का पंजीकरण की जानकारी साझा की तथा विदेश व्यापार उप महानिदेशालय (आयात और निर्यात) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानती दी। कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय डाक विभाग, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी उपस्थित थे।
  • CRPF सर्चिंग पार्टी का हिस्सा है यह बकरा, जवान ने बताई कहानी

    04-Feb-2024

    सुकमा। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन 150 माओवादियों से जूझ रही है। सुकमा जिले में चल रही इस लड़ाई के तनाव से छुटकारा दिला रहा है सीआरपीएफ का एक खास दोस्त। इस खास दोस्त के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह दोस्त कोई और नहीं, बल्कि एक बकरा है, जिसका नाम है चामुंडा। वह करीब 10 साल से बटालियन के साथ ही रहता है। बटालियन जहां कहीं भी जाती है, उसे अपने साथ लेकर जाती है। इस तरह वह पोस्ट टू पोस्ट सीआरपीएफ जवानों के साथ मूव करता रहता है।




    गुरुवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद चामुंडा वहां बैठा आराम से पेड़ से पत्तियां खाता और कैंप में घूमता-फिरता नजर आया। एक रिपोर्ट के मुताबिक चामुंडा बकरे के सीआरपीएफ बटालियन से जुड़ने की कहानी भी बेहद खास है। साल 2014 में बटालियन सुकमा जिले के कांकेरलांका गांव में तैनात थी। इसी दौरान एक जवान को यह बकरा मिला थ। तब यह मात्र 45 दिन का था और बीमार था। इसके मालिक ने इसे कैंप के पास छोड़ दिया था। वह चल भी नहीं पा रहा था। इसके बाद बटालियन के लोगों ने इसकी देखरेख की और यह फिर से स्वस्थ हो गया। अब यह कैंप के परिवार के सदस्य की तरह हो गया है। अगर वह बीमार पड़ता है तो जवान उसके लिए दवा लेने रायपुर तक चले जाते हैं।


    बटालियन के एक जवान ने इसके नामकरण की कहानी बताई। उन्होंने कहाकि जब हम किसी मिशन पर निकलते हैं या वापस आते हैं तो चामुंडा माता की जय का नारा लगाते हैं। उन्होंने बताया कि उस दिन भी हमने चामुंडा मां का नाम लिया और बकरे को मलेरिया का टैबलेट दिया। इस टैबलेट को खाने के बाद वह ठीक हो गया और हमारे ही कैंप में रहने लगा। बता दें कि इस बटालियन का राजस्थान के अजमेर स्थित चामुंडा देवी मंदिर से बेहद खास रिश्ता है। जब बटालियन अपने स्पेशल वाहन से एक कैंप से दूसरे कैंप में जाती है तब भी यह बकरा उनके खास वाहन में सवार होकर आता-जाता है।
  • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए 12 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

    04-Feb-2024

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड नंबर 10 जूनाडीह सहित जिले के ग्राम कांदुरपाली, मकरी, चुरेला और साराडीह में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 12 फरवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है।  इन सभी भर्ती के लिए परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, गायत्री मंदिर के पीछे सारंगढ़ में आवेदन जमा किया जाना है।  आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है।

    इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित गांव या शहर का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो, निवास प्रमाण पत्र में सरपंच और सचिव का हस्ताक्षर होना चाहिए। इसी प्रकार शहर के निवासियों के निवास प्रमाण पत्र में पटवारी और पार्षद का हस्ताक्षर होना चाहिए।
    आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित होना चाहिए।
  • डीकेएस हॉस्पिटल में नक्सली की मौत, गरियाबंद मुठभेड़ में हुई थी घायल

    04-Feb-2024

    रायपुर। गरियाबंद मुठभेड़ में घायल हुई महिला नक्सली की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शनिवार देर रात महिला ने दम तोड़ा। ​​​​डीकेएस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ राजीव साहू ने बताया डीकेएस हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन राजीव साहू ने बताया की पेशेंट कस्टिकल कंडीशन में रायपुर लाया गया था। डॉ ने बताया कि जब से भी आई थी मरीज की खराब थी । महिला का वेंटीलेटर में लगातार उनका उपचार चल रहा था। शनिवार कोशिश करने के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। आज रविवार को शव को परिजनों के सौंपा गया है।



    सीकासार इलाके में सर्चिंग के दौरान जिला पुलिस बल के ई सुपर 30 टीम को साथ सी आर पी एफ की टुकड़ी भी शामिल थी । सर्चिग में मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल हुई थी। महिला के गर्दन आर पार कर गई गोली निकली थी ,जिससे काफी खून बहा था। बता दें कि महिला नक्सली के गर्दन में गोली लगने के कारण कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रदीप सिन्हा ने महिला नक्सली की जान बचाने अपना खून डोनेट किया था।
  • 15 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    03-Feb-2024

    रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम छर्राटांगर में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम छर्राटांगर जुनाडीह का तुलसीराम राठिया द्वारा घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्कार माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए रवाना हुए स्टाफ को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।



    पूंजीपथरा की टीम द्वारा ग्राम छर्राटांगर में दबिश देकर संदेही तुलसी राठिया को तलब किया गया जिसने शराब बेचना स्वीकार किया है जिसके कब्जे से प्लास्टिक डब्बा में रखा हुआ 15 लीटर महुआ शराब कीमत ₹1500 का विधिवत जप्त किया गया । थाना पूंजीपथरा में आरोपी तुलसीराम राठिया पिता राम सिंह राठिया उम्र 22 साल निवासी छर्राटांगर जुनाडीह पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में टीआई कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक अमृत तिर्की, लाजरूस मिंज और आरक्षक उमाशंकर भगत शामिल थे।
Top