कवर्धा। खरीफ विपणन 2023-24 में धान नहीं बेच पाए किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए अतिरिक्त 4 फरवरी तक राज्य शासन ने धान खरीदी का समय सीमा बढ़ा दिया है। बढ़े समय सीमा में वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा और परेशानियां ना हो इसके लिए प्रशासन सजग है, वहीं इस बढ़े हुए समय में बिचौलिया और व्यापारियों को धान रोकने के लिए जिला प्रशासन हाई-अलर्ट हो गया है।
बालोद। जिले में चौथी कक्षा के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है. 10 साल के मासूम की गले में रॉड डालकर और सिर को कुचलकर हत्या की गई है. यह घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचागांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, चौथी कक्षा का छात्र सुबह घर से स्कूल गया था।
बलौदाबाजार। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत मुरूम खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। जिसके तहत 14 दिनों में 26 प्रकरणों पर 5 लाख 10 हजार रूपये से अधिक का लगाया गया जुर्माना लगाया गया है। जब्त गाड़ियों में एक सोल्ड सहित 18 टेक्टर, 2 चौन माउंटेन, 6 हाईवा समेत कुल 26 गाड़ियां शामिल है।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध रेत परिवहन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर के पलटने से मैकेनिक की दबकर मौत हो गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जगदलपुर। सीआरपीएफ 150 बटालियन के जवान ने मानसिक तनाव के चलते अपने साथी के सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही अन्य जवानों ने घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जशपुर। जिले के 43 मेधावी विद्यार्थी, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) श्रीहरिकोटा और आईआईटी मद्रास के ऐतिहासिक एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना। विधायक रायमुनि भगत और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाक़ात की।
कांकेर। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आम लोगों की समस्याओं को दूर करने जल्द ही गांवों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाए। उन्होंने इसके लिए ग्रामों का चयन करने तथा कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही योजनावार प्रारूप तैयार करने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
रायपुर। अमर सुपर मार्ट सड्डू में स्कीम के अंतर्गत 26 जनवरी लक्की ड्रॉ निकाला गया। जिसका प्रथम लक्की ड्रॉ पुरूस्कार ( वाशिंग मशीन) अमित LIG – 605 Sec – 5 सड्डू से तथा द्वितिय पुरूस्कार (Vivo Smart Phone) राखी सिंह अवंति विहार से तथा तृतीय पुरूस्कार (Smart Wacth) प्रेम सिंघानिया को प्राप्त हुआ। 10 ग्राहको को YOU SAVE राशि का राशन मुफ्त दिया गया।
महासमुंद। परिवहन विभाग द्वारा समस्त स्कूलों में संचालित बसों का भौतिक निरीक्षण हेतु 04 फरवरी 2024 को शिविर का आयोजन किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रायपुर: रेल यात्रियो की मांग को ध्यान रझते हुये रेलवे के द्वारा सिकंदराबाद-रक्सौल के मध्य दिनांक 30 जनवरी, 2024 तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार दिनांक 02 अप्रैल, 2024 तक किया गया है । यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से चलने वाली 07051 हैदराबाद–रक्सौल स्पेशल के परिचालन में विस्तार दिनांक 30 मार्च, 2024 तक किया गया । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल के परिचालन में विस्तार दिनांक 02 अप्रैल, 2024 तक किया गया ।
बिलासपुर। बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में गड़बड़ी और प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास से वंचित करने का आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाया गया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में इसे अपना मुद्दा बनाया। सत्ता हासिल करते ही भाजपा सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हर शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़. कलेक्टर के.एल. चौहान के पहल पर आरटीओ का एक दिवसीय कैंप हरदी हवाई पट्टी मैदान में 30 जनवरी को किया जाएगा। इस कैंप में जिनकी पहले से लर्निंग लाइसेंस बना है, उन्हीं का स्थाई (परमानेंट) लाइसेंस बनेगा। बशर्ते कि वह लर्निंग लाइसेंस बनने के एक माह बाद परमानेंट लाइसेंस के लिए शुल्क भुगतान के साथ फार्म भरा हो।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब,जुआ, सट्टा व अवैध कारोबारियों व अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं। इसी क्रम में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि महाराणा प्रताप भवन पी०जी० कॉलेज रोड धमतरी में हार जीत का दांव लगातार ताश नामक जुआ 52 पत्ती खेल रहें हैं. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन और डीएसपी नेहा पवार के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही की गई है। जुआरियो के कब्जे से नगदी रकम 45500 बरामद किया गया है।
रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पढ़ाई के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। जहां खेलकूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। वहीं अनुशासन के साथ आपसी समझ और टीम भावना विकसित होती है। संस्कृति गतिविधियों से रचनात्मकता और सामाजिक कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। वे आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण – 2024’ के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।
रायपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह दिवस महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस भी है। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनग्रामों में सोलर एनर्जी से न केवल बिजली पहुंचायी जा रही है। बल्कि वनग्रामों में रहने वाले किसानों की जीवन को बेहतर बनाने उन्हें सोलर पंप के जरिए सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम द्वारा बार अभ्यारण सेंचुरी के 18 वनग्रामों में 06 किलोवॉट का सोलर पॉवर प्लांट लगाकर इन गांवो में रात के समय जहां विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई और पेयजल के लिए अब आसानी से पानी उपलब्ध हो रहा है।
महासमुंद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 30 जनवरी को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 01ः30 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 02ः30 बजे महासमुंद में पहुंचकर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 03ः30 बजे वे बिलासपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दोनर से अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर गत रात्रि 2 जेसीबी और आज 4 वाहन सीज किया गया।
Adv