कबीरधाम। आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब अपने कब्जे में रखने वाले 1 आरोपी के कब्जे से कुल 31 देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एम एल वाली पौवा शीलबन्द भरी हुई कीमती 2480 रुपये जप्त किया गया। जिले के कप्तान डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में Asp हरीश राठौर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी के दिशा निर्देशन में Si चौकी प्रभारी तारनदास डहरिया के नेतृत्व में चौकी बाजार चारभाठा पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब, नशीली दवाओं व अन्य अपराधिक गतिविधियो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर। इसी सप्ताह पिछले दिनों धनबाद में एक स्कूली बस में आगजनी हुई थी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुए थे। यह घटना बस के फिटनेस में कमी की वजह से हुई थी।
दुर्ग। जिले में सोने का व्यवसाय करने वाले वेदुरवाड़ा संतोष आचारी और उसकी पत्नी वी रानी सोनी के खिलाफ पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है। इन दोनों ने मिलकर दुर्ग के रहने वाले प्रकाश कुमार देवांगन को 6 महीने में रकम दोगुना करने का लालच दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे साढ़े 5 लाख रुपए ले लिए और फिर 6 महीने बाद कोई रकम नहीं लौटाई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस की टीम द्वारा कारगिल चौक पर घेराबंदी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलीडीह घरघोड़ा में रहने वाला रवि शंकर देवांगन अवैध रूप से शराब बिक्री करता है और आज भी छाल रोड से पैदल शराब लेकर घरघोड़ा की ओर आ रहा है।
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंच गए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे मंत्रालय में गृह विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर रहे है। इस बैठक में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर चर्चा जारी है।
रायपुर। कल भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरो में भजन-कीर्तन के बाद भोग भंडारे का आयोजन होगा तो बड़े शहरों के मंदिरों में और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसा बैंक हैं, जहां पैसे नहीं बल्कि ‘राम’ नाम जमा है। दो साल पहले शुरू हुए इस बैंक में 1084 खातेदार हैं, जिनके खातों में करीब 1 अरब राम नाम जमा हो गए हैं। यहां उपभोक्ता और संचालक दोनों राम के भक्त हैं। आमतौर पर जहां कॉपी-किताबों को चूहे कुतर जाते हैं वहीं, यहां राम नाम लिखी कॉपियां चूहे नहीं कुतरते। इसके पीछे भी मान्यता है।
दंतेवाड़ा। पखांजूर हत्याकांड के बाद से पुलिस सख्त हो चुकी है. भाजपा नेता असीम राय की हत्या में इस्तेमाल मौत का सामान दंतेवाड़ा से ही सोनू सट्टेबाज ने बेचा था. इस खुलासे के बाद पुलिस लगातार संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. लगातार चल रही धरपकड़ के बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस को सूचना मिली कि गीदम के एक ढाबा में तीन संदिग्ध बैठे हुए हैं, वे किसी घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं. इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. गीदम एवं सायबर सेल की टीम ने गीदम जगदलपुर रोड स्थित एवीएनजे ढाबा में जाकर चेक किया. ढाबा में मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर उसे पकड़ा।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.01.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 गेट पास चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
कवर्धा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से आम जनता को अनेकों लाभ हो रहा है। शिविरों के आयोजन पर जानकारी देते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया की अभी तक 380 संकल्प यात्रा का आयोजन हो चुका है। जिसमें 1 लाख 77 हजार 254 लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया है। यात्रा में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 3 हजार 157 एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनांतर्गत 2 हजार 177 लोगों को बीमा योजना से जोड़ा गया है। स्वास्थय विभाग द्वारा आयोजित हेल्थ कैम्प में 1 लाख 41 हजार 494 लोगो का स्वास्थ परीक्षण हुआ हैं जो उनके गांव में ही हो रहा हैं। 1 लाख 11 हजार 560 लोगो का टीबी जांच एवं 3 हजार 319 लोगों का सिकल सेल जांच किया गया हैं। इसके अतिरिक्त ब्लड प्रेशर डियाबिटिज की जांच के साथ अन्य बीमारियों की दवाइयां दी जा रही है। 266 ग्राम पंचायतों में 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाकर ग्रामीणों कों वितरण किया जा चुका है। साथ ही 7 हजार 973 नए आयुष्मान कार्ड का निर्माण कर योजना से लोगों को जोड़ा गया।
दुर्ग। ग्रीन आर्मी के सदस्यों ने खारून महादेवघाट तट सफाई करके नंदियों को साफ रखने का संदेश दिया। धर्म और आस्थ के नाम पर लोंगों के द्वारा बडी मात्रा में गंदगी एवं कचरा को खारून नदी में डाल दिया जाता है जो कि धिरे धिरे कचरा को ढेर बन जाता है लोग तो अपना काम करके चले गयें पुण्य कमा लिये ऐसा मानते है लेकिन क्या हमने सचमुच में ऐसा किया नही न इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए ग्रीन आर्मी अमलेश्वर द्वारा खारून महादेवघाट तट सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज सुबह 8 बजे ग्रीन आर्मी के योöाओं द्वारा खारून महादेवघाट तट सफाई करके नंदियों को साफ रखने का संदेश दिया इस सफाई अभियान में संस्था सदस्यों के साथ स्थानिय निवासी कालोनीवासी एवं नगरनिगम कर्मचारी भी का विशेष सहयोग रहा।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा,अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.कुरूद के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिरेझर द्वारा बिरेझर क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत मुखबिर के बताए जगह पर छापे मार कि कार्यवाही किया गया।
रायपुर। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक नियमों को तोड़कर रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने वालों के लिए टायर किलर ब्रेकर लगवाया है। रायपुर के लोग इस टायर किलर को पैर से दबाकर अपनी गाड़ी निकाल रहे है।
यातायात नियमों का पालन करे!
— Raipur Police (@RaipurPoliceCG) January 19, 2024
.
. #raipurpolice #raipurtrafficpolice #raipur pic.twitter.com/9ipchMkqiW
रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर भिलाई एवं दुर्ग को शामिल करते हुए राज्य राजधानी क्षेत्र का विकास करने की योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बनाई गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में चले रही सभी परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।उक्त निर्देश के परिपालन में नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा पश्चात् ऐसे कार्य जिनकी प्रगति बहुत धीमी थी तथा ठेकेदारों को कई बार नोटिस देने के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आई, उन कार्यों के वर्तमान ठेकेदार से अनुबंध खत्म कर नये ठेकेदार से कार्य कराने का निर्णय स्मार्ट सिटी के संचालक मण्डल द्वारा आज 19 जनवरी 2024 को आयोजित बैठक में लिया गया है।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों ए.सी.सी.यू. को अन्य राज्यो से आने वाले शराब तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब, गांजा, नशीली टेबलेट की खरीदी बिक्री करने वाले लोगो के संबंध मे पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियो द्वारा इस संबंध मे सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमो से भी सूचना संकलन एकत्रित किये जा रहे है।
राजनांदगांव| काॅन्फ्लुऐसं महाविद्यालय के बेस्ट प्रैक्टिस सेल द्वारा हेपेटाइटटस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हेपेटाइटटस बी जो कि दनिया में सबसे आम और सबसे गंभीर जिगर संक्रमण है उसके बारे में जानकारी प्रदान करना हैं। इस कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ डॉ. बी.एल. तुलावी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ,राजनांदगांव से उपस्थित थे। उन्होंने अपने इस कार्यशाला में बताया की हेपेटाइटटस आम बीमारी हैं और इसका कारण होता है हेपेटाइनटस बी वायरस (हे. बी. वी), जो कि जिगर की कोनिकाओ पर
कोण्डागांव। नशीली दावों के खिलाफ कोण्डागांव जिला प्रशासन सख्त हो गया है। रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करने वाले दो मेडिकल स्टोर को 24 घंटे के लिए सील किया गया है। दरअसल, अवैध नशा कारोबार के खिलाफ कोण्डागांव जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कोण्डागांव के दो मेडिकल स्टोर को औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के लिए सील कर दिया है
रायपुर। राज्य के बस्तर अंचल के तीन अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए कोल्ड चैन पॉइंट्स के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल के सीताफलमंडी-काचीगुड़ा सेक्शन में ट्रेफिक ब्लॉक लेकर यार्ड आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप दिनांक 21 जनवरी 2024 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काजीपेट-मौला अलि-सिकंदराबाद-सुलेहल्ली-गुंटकल-धर्मवरम मार्ग से यशवंतपुर जाएगी।
धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व और खाद्य विभाग के अमले द्वारा अवैध धान परिवहन करते दो गाड़ियों को जप्त किया गया। एक गाड़ी धान खरीदी केन्द्र सेमरा में लगे स्टेक में अवैध रूप से खाली करते पकड़ा गया।
Adv