कांकेर। जिले के कोरर रेंज में तेंदुए का आतंक फिर सामने आया है. ताजा मामला दाबकट्टा गांव का है जहां खेत पर फसल की रखवाली कर रही महिला को तेंदुआ उठा ले गया. महिला गांव से दूर फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोने गई थी.
सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले में सरिया के पास ग्राम पोरथ में मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक मेला आयोजित किया गया है। बीएमओ बरमकेला डॉ अवधेश पाणीग्राही से प्राप्त जानकारी अनुसार इस मेला में शामिल होने के लिए पिकअप गाड़ी में महाराजपुर के लोग जा रहे थे।
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जीई रोड स्थित राम दरबार में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने जनसामान्य से आग्रह किया है कि 22 जनवरी के दिन अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के आयोजन के पहले शहर के सभी मंदिर प्रांगण एवं आस-पास साफ-सफाई अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वस्फूर्त होकर नागरिक साफ-सफाई अभियान में भाग ले तथा मंदिर परिसर एवं परिवेश को स्वच्छ बनाएं और मंदिरों में 22 जनवरी को दीप जलाएं। जनसामान्य में अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के लिए उत्साह का माहौल है। जिलेवासी रामोत्सव में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएं। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बिलासपुर। स्कूल बसों की जांच एवं उनके चालकों/परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण स्थानीय पुलिस स्टेडियम बिलासपुर में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा किया गया। रविवार को 208 स्कूल बसों की सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार 16 बिन्दुओं के आधार पर जांच की गई, जिसमें 171 स्कूल बसों निर्धारित मापदण्ड में सही पाया गया एवं 37 बस अनफिट पाया गया। कुल 4 स्कूल बसो में 10000 रूपये शमन शुल्क किया गया एवं 1 स्कूल बस में 23870 रू० टैक्स जमा कराया गया। कुल 37 बसो में निम्नलिखित कमी पायी गई। परमिट- 02, बिना फिटनेस-02, बिना सुरक्षा जाली 11 बिना रिफ्लेक्टर-06 तथा 16 स्कूल बसों में अग्निशमन यंत्र, एवं प्राथमिक उपचार पेटी किट में एक्सपायरी होना पाया गया जिसे 03 दिवस में दुरूस्त में करने निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 208 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण एवं बी. पी. शुगर जांच किया गया जिसमे गैस्टो-12, बुखार 6, चर्मरोग- 11, शुगर- 16 बीमारी होना पाया गया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में कलेक्टर प्रिंयका ऋषि महोबिया के दिशा निर्देशन में राजस्व, खाद्य, पुलिस और मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार धान उपार्जन केंद्रों एवं व्यापारियों के गोदामों में आकस्मिक निरीक्षण, समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी, अवैध रूप से धान का परिवहन, भंडारण और अमानक स्तर के धानों की जांच पड़ताल और कार्रवाई की जा रही है. जिसके तहत आज अवैध रूप से अंतर्राज्यीय धान का परिवहन करते हुए पाए जाने पर 3 वाहनों से पकड़ा गया है, इस दौरान इन वाहनों से 128 क्विंटल (258 बोरी) धान को जब्त किया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आईएएस वासु जैन सारंगढ़ एसडीएम ने शनिवार की शाम से देर रात तक बरमकेला विकासखंड के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट डोंगरीपाली, ग्राम पंचायत झाल और अन्य स्थानों में अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही के लिए वाहनों की चेकिंग किया। निरीक्षण टीम में बरमकेला तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित थे।
अंबिकापुर। अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई करने जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश पर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड लुंड्रा के ग्राम पंचायत चोरकीडीह के सुमित गोयल द्वारा संचालित बनभौरी राइस इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण में पाया गया कि राइस मिल द्वारा 17020 क्विंटल धान उठाव किया गया है, जबकि धान उठाव के बाद मिलर्स द्वारा मात्र 867 क्विंटल ही चावल जमा किया गया है।
कांकेर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने आज कांकेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माहुरबंदपारा मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाला कार्य है और इसमें लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का सजगता व गंभीरता के साथ निर्वहन करें।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले प्रभु श्री राम के दर्शन किये और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
रायगढ़। बीते शनिवार 13 जनवरी की रात कोतवाली पुलिस के हाथ केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर दो शातिर बदमाश हाथ आए हैं जिनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और 4 किलो 625 ग्राम गांजा बरामद हुआ है । दोनों आरोपी मजदूरी के काम के आड़ में गांजा तस्करी में संलिप्त थे ।
बीजापुर। माओवादियों ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया है. सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने सुकमा-बीजापुर के सरहदी मेटटागुड़ा, एरनपल्ली और बोटट्टे तोंग में ड्रोन से बमबारी करने का आरोप लगाते हुए तस्वीर जारी की है.
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीडियो जारी कर बताया कि वे आज उन्नत भारत अभियान में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आईआईटी कैंपस सेमिनार हाल दिल्ली में शाम 5 बजे आयोजित की गई है।
उन्नत भारत अभियान....
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) January 14, 2024
Nurturing Inclusive Development For #Amrutkal
Journey Through Inclusive #development
आईआईटी कैंपस सेमिनार हाल दिल्ली
शाम - 5.00 PM pic.twitter.com/kDK2OdBWbZ
रायपुर। तेलघानी नाका ओवर ब्रिज से भारत माता चौक जाने वाली सड़क पर अवैध कब्जे के चलते सड़क सकरी हो गई हैं। इसे अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए आयुक्त नगर निगम रायपुर, कलेक्टर रायपुर और राजस्व विभाग को भी आवेदन दिया गया था। परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कोरबा। दीपका खदान में रात्रिकालीन ड्यूटी करके सुबह घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। गंभीर चोट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। चैतमा चौकी अंतर्गत गोपालपुर निवासी सुनील उर्फ सोनू सारथी (32) दीपका खदान में काम करता था। उसकी रात्रिकालीन ड्यूटी थी। ड्यूटी करने के बाद वह अपने बाइक सीजी- 12-एआर-1937 में घर लौट रहा था। इस दौरान दीपका-चैतमा के बीच मांगामार के पास सड़क पर ट्रेलर खड़ी थी। दूर से नजर नहीं आने की वजह से ट्रेलर के पीछे सुनील की बाइक टकरा गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही सुनील मौत हो गई।
दुर्ग। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई भक्ति रस में डूबा हुआ है। देश भर से तमाम कहानियां और वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में एक पालतू डॉग अपनी मालकिन के साथ राम-राम बोलता वीडियो में कैद हुआ है।
रायपुर। देश भर में हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस बार इसकी तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। मध्यप्रदेश में 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति की सही तारीख और शुभ मुहूर्त आइए जानते हैं।
बिलासपुर। इन दिनों जिले में ठग काफी एक्टिव हो गए हैं. एजेंसी देने के नाम पर युवक से करीब 65 लाख रुपए की ठगी की गई है. शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. दरअसल, ये पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है. यहां ग्रीन गार्डन कॉलोनी मंगला के रहने वाले मनोज कुमार केसरवानी पान मसाला और जमीन खरीदी बिक्री काम करते हैं. मनोज ने एक दिन पेपर में विज्ञापन देखकर एडवांस इंटरनेशनल रायपुर के ऑफिस में फोन किया. शुरुआती बातचीत के बाद ऑफिस वालों ने बिलासपुर की सीमा श्रीवास्तव से संपर्क करने की बात कही.
राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र में चौपाटी मोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रैफिक निरीक्षक और जवानों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक जवान की वर्दी तक फाड़ दी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, घटना गुरुवार रात 8.30 बजे की है। पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई का विरोध करने के बाद आरोपियों ने मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक निरीक्षक अजय खेस जवानों के साथ चौपाटी मोड़ के पास पाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां बाइक क्रमांक बीआर 02 वाय 9755 से तीन युवक पहुंचे।
पुलिस ने उन्हें तीन सवारी होने पर रोका। वहीं बाइक चला रहे नवीन शर्मा नाम के युवक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच भी की गई। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर चालान किया, लेकिन नवीन ने पंचनामा में साइन करने से मना कर दिया। पुलिस ने जब इसके लिए दबाव बनाया तो नवीन और उसके साथी रामकिलकर राय और मुकेश सिंह ने निरीक्षक अजय खेस से मारपीट शुरू कर दी। वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य जवान की वर्दी फाड़ दी। पुलिस के साथ मारपीट, गाली गलौज और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने नवीन सहित उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर जेल भेज दिया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के एनआईटी कैम्पस में बनाए गए प्रदेश के पहले नालंदा परिसर (डिजिटल लाईब्रेरी) में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए फ्री-इंटरनेट की स्पीड डबल कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई गई है। इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाने से छात्र-छात्राएं अब दुगुनी स्पीड से पढ़ाई कर सकेंगे। इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
रायपुर। रायपुर के शास्त्री चौक में गांजा बेचने खड़े युवक को गिरफ्तार किया गया है। गोलबाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित डीकेएस अस्पताल के बाजू शास्त्री चौक पास में अवैध रूप से एक व्यक्ति द्वारा नशीली मादक पदार्थ गांजा का बिक्री करने की फिराक में खड़ा है कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
Adv