रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने NRDA की बैठक ली. यह बैठक पर्यावास भवन नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई. पर जानकारी देते वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि इस दौरान वर्तमान में संचालित योजनाओं की समीक्षा लेकर नए विकास कार्यों, विभिन्न प्रोजेक्ट, उनके बजट एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विभागीय अधिकारियों से विस्तार में चर्चा हुई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
रायपुर। बिजली मिस्त्री से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है। अकलेश कुमार ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिवाजी नगर दलदल शिवनी में रहता है तथा बिजली मिस्त्री का कार्य करता हैं। प्रार्थी दिनांक 03.01.2024 को रात्रि 11.15 बजे काम करके सायकल से अपने घर जा रहा था, कि रामजानकी मंदिर धान मंडी के पास पहुंचा था। इसी दौरान प्रार्थी के पीछे से दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 पीजी 0772 में सवार 03 अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी को टक्कर मारकर गिरा दिये और प्रार्थी के जेब में रखे मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 07/2024 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 76 करोड़ 2 लाख 90 हजार रूपए की तृतीय किस्त सिंगल नोडल एजेंसी के खाते में आबंटित कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलों को जारी तृतीय किस्त में से मटेरियल कास्ट के लिए 33 करोड़ 77 लाख 31 हजार रूपए, रसोईया मानदेय 40 करोड़ 75 लाख 84 हजार रूपए और एम.एम.ई. (प्रबंधन) के लिए एक करोड़ 49 लाख 75 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि आबंटित राशि का व्यय पी.एफ.एम.एस पोर्टल से किया जाना है। जिस मद (कम्पोनेंट) में जो राशि आबंटित है, उससे अधिक का खर्च नहीं किया जाए। इस राशि को तत्काल अनिवार्य रूप से व्यय किया जाना सुनिश्चित करें। राशि व्यय होने के पश्चात ही आगामी किस्त की राशि प्रदान की जाएगी।
राजनांदगांव । कान्फ्लूएंस महाविद्यालय राजनांदगांव में "शोध में उद्धरण क्या है ?" विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश विश्वसनीयता का समर्थन करने, पिछले काम को स्वीकार करने, संदर्भ प्रदान करने, सत्यापन की सुविधा देने, पूर्वाग्रह से बचने और अकादमिक चर्चा में योगदान देकर उद्धरण शोध पत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका , अनुसाशन और संस्थान आवश्यकताओं की जानकारी प्रदान करना है।
रायपुर। पीएम मोदी और पार्टी हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को ये निर्देश दिया है कि मोदी की गारंटी 100 दिन में पूरी होनी चाहिए। यानि एक बात तय है कि छत्तीसगढ़ में जनता से किए गए वादे 100 दिन के भीतर पूरे होने वाले हैं। चाहे वो महतारी वंदन योजना हो या युवाओं से किए गए नौकरी के वादे हो।
महासमुंद। विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जारी है। जिसके तहत 06 जनवरी को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत खैरा और उमरदा में सुबह 10 बजे से एवं लभराखुर्द और झालखम्हरिया में दोपहर 2 बजे से शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत बोईरमाली और चरौदा में प्रातः 10 बजे से, ग्राम पंचायत लिलेसर और परसदा में दोपहर 2 बजे से एवं जनपद बसना के ग्राम पंचायत बरबसपुर और कन्हारी में 10 बजे से एवं गौरटेक और धनापाली में 2 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा।
कोरबा। कोरबा में रोजी मजदूरी करने वाले एक ग्रामीण की लाश उसके ही घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। परिजनों को जैसे पता चला चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।
सरगुजा। संभाग में एक बार फिर से हाथियों की आमद ने वनांचल के ग्रामीणों के लिए परेशानी कड़ी कर दी हैं। झारखण्ड से छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए हाथियों के दल ने फिर एक बार खूनी उत्पात मचाया हैं। हाथियों ने एक पहाड़ी कोरवा समेत दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया हैं। दो-दो मौत से सरगुजा इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैं।
रायपुर। लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार किया गया है। जोगिन्दर सिंह खटकर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सालासार ग्रीन, सरोना रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 08.12.2023 के शाम को अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी/04/एमटी/8811 में अपनी पत्नी को पीछे बैठाकार घर से गोल चौक स्थित हॉस्पीटल जा रहे थे, प्रार्थी की पत्नी अपने पास हैण्ड बैग रखी हुई थी, जिसमें सोने के जेवरात एवं मोबाईल फोन था। प्रार्थी शाम करीबन 05.30 बजे डी.डी.नगर स्थित डिडवानिया रिजेंसी के पास हाईवे रोड में पहुंचा था कि इसी दौरान दोपहिया वाहन सवार 02 अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन के तरफ आये तथा चलती दोपहिया वाहन से प्रार्थी के पत्नी के हाथ में रखे हैण्ड बैग को छीन कर लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 515/23 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
रायपुर। मां की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे पी. नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया गया है। पी. गौरीशंकर राव ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री डी.डी.नगर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये से रहते है। दिनांक 01.01.2024 के दोपहर 03.50 बजे प्रार्थी की पुत्री ने उसे फोन पर बताया कि मां को फोन कर रही हूं वह फोन नहीं उठा रही है जाकर पता करो। जिस पर प्रार्थी अपने इंद्रप्रस्थ स्थित घर में जाकर देखा तो पाया कि घर का सामने का दरवाजा खुला था, उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी तथा उसके सिर तरफ जमीन पर खून बहा हुआ था। मोबाईल दो हिस्सा में वहीं जमीन पर पडा हुआ था तथा उसकी मृत्यु हो गई थी। घर के कपडा रखने वाले रस्सी में प्रार्थी के बेटे पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर का बनियान टंगा हुआ है जिसमें खून लगा हुआ है। प्रार्थी का पुत्र घर में नहीं था उसका मोबाईल भी बंद बता रहा है। प्रार्थी ने उसके पुत्र द्वारा उसकी पत्नी की मृत्यु किये जाने का संदेह व्यक्त किया है। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 05/24 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
बेमेतरा। MLA ईश्वर साहू की पहल से बिरनपुर में पुलिस सहायता केन्द्र खुल गया है। अब पुलिस व्यवस्था के साथ अवैध कार्यो पर अंकुश लगेगा।
रायपुर। रायपुर कचना में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश पकड़ा गया है. दरअसल पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि रावण तालाब कचना में एक व्यक्ति जो नीला रंग का जींस व नीला रंग का कमीज पहना हुआ है जो अपने पास देशी कटटा रखा हुआ घुम रहा है कि सूचना पर गवाह कृष्णा उर्फ बंटी यादव एवं बलकरण धृतलहरे को धारा 160 दं.प्र.सं का नोटिस देकर हमराह स्टाफ एवं गवाह को साथ लेकर मौका घटना स्थल तस्दीक हेतू रवाना हुआ रावण तालाब कचना में पता तलाश करने पर उक्त हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
बलरामपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का बुरा हाल है। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन तो संचालित है और बोर्ड में मेन्यू भी लिखा हुआ है लेकिन किसी भी दिन बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिल पा रहा है। मामले में शिक्षकों का कहना है कि महंगाई के कारण ये स्थिति निर्मित हुई है।
रायपुर। अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी राजकुमार टंडन को गिरफ्तार किया गया है। धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सिलतरा स्थित ग्राम नेउरडीह आंगन आडिल पारा पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाया गया।
रायपुर। राजातालाब में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र नागरिक एवं पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन योजना के नागरिक प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए। शिविर में कई नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में राजातालाब के नागरिकों ने भाग लिया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी.चौधरी द्वारा राज्य योजना आयोग की उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री साय ने एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़” का विमोचन किया.
राजनांदगांव। कान्फ्लूएंस महाविद्यालय राजनांदगांव में " शोध पत्र कैसे प्रकाशित करे " विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश शोध के संचालन को शोध पत्र कैसे प्रकाशित करना है और इस पत्र को प्रकाशित करने में जो समस्या आती है उनका निवारण कैसे करना है उसकी जानकारी प्रदान करना है।
बिलासपुर। बिलासपुर में ठगों ने एक बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई पार कर दी. केवाईसी अपडेट करने के नाम पर चिकनी चुपड़ी बातें की और फिर उन्हें लाखों रुपयों का चूना लगा दिया. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. गोडपारा के रहने वाले 74 वर्षीय अशोक गुलहरे ने 20 दिसंबर को अपने गैस कनेक्शन का केवाईसी करने एजेंसी के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया. एजेंसी में किसी ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से कंपनी के हेल्पलाइन नंबर में फोन किया. उन्हें 2 मिनट रुकने के लिए कहा गया और फिर कुछ देर में नंबर कट गया. कुछ देर बाद उनके फोन में एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और मदद करने का आश्वासन देकर उससे 10 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने कहा गया.
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज राज्य योजना आयोग की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर के कार्यक्रम ’’चर्चा में’’ के अंतर्गत 4 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साक्षात्कार देंगे। बता दें कि साक्षात्कार में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जायेगी।
कोरबा। जिले से परिवार में मोबाइल को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. बालको थाना अंतर्गत गढकटरा बाघमारा गांव में मोबाइल को लेकर हुई पूछताछ के बाद भतीजे ने डंडे से हमला कर अपने चाचा समेत परिवार के तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की सूचना पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की मदद से पीड़ितों को कोरबा के मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां ट्रामा सेंटर में सभी का उपचार चल रहा है.
Adv