बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • पत्थर मारकर हत्या की कोशिश, सनकी दोस्त ने किया हमला

    03-Jan-2024

    बलौदाबाजार। नाबालिग दोस्त ने अपने ही दोस्त को पत्थर से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. पत्थर से सिर पर इतनी बुरी तरह से वार किया है कि युवक का सिर खून से लथपथ हो गया है. यह घटना गिधौरी थाने के ग्राम पंचायत अमोदी की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

     
    घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी थाना प्रभारी और गिरोधपुरी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं. घायल व्यक्ति को पुलिस अपने थाना की गाड़ी में लेकर अस्पताल रवाना किया. बताया जा रहा कि घायल के सिर पर गंभीर चोट आई है. गिरौदपुरी चौकी पुलिस आरोपी नाबालिग से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. गिरौदपुरी चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
  • दूरदर्शन में मुख्यमंत्री साय का साक्षात्कार कल गुरुवार को

    03-Jan-2024

    रायपुर। प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर के कार्यक्रम ’’चर्चा में’’ के अंतर्गत 04 जनवरी  गुरूवार को अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साक्षात्कार प्रसारित किया जाएगा। साक्षात्कार में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जायेगी।

     
    मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कोलकाता आये हैं क्या, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अक्सर आना होता था
     
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे। गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी गांगुली को बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।
     
    गांगुली ने बताया कि वो पहली बार छत्तीसगढ़ आये। यहां नवा रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था। गांगुली ने छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनसंपदा से समृद्ध है। प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। खनिज से भी समृद्ध हैं।
  • विष्णु देव साय ने कैबिनेट में महत्वपूर्ण निर्णय लिए, CGPSC घोटाले की होगी CBI जांच

    03-Jan-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

     
    1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है।
     
    2. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है।
     
    मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। गौरतलब है कि धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है।
  • जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 5 जनवरी को

    03-Jan-2024

    महासमुंद। जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक शुक्रवार 5 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।

     
    जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता एवं जिला जल उपयोगिता समिति के सचिव एच.आर. यादव ने बताया कि बैठक में महासमुंद जिले के वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई जलाशयों से खरीफ सिंचाई पश्चात शेष जल रबी सिंचाई तथा निस्तार हेतु आवश्यक जल को सुरक्षित रखने व रबी में फसल निर्धारण के संबंध में चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में सर्व संबंधितों को नियत समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
  • मां की हत्या करने वाला कातिल बेटा रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

    03-Jan-2024

    रायपुर। राजधानी रायपुर में 1 जनवरी को मां की फर्श में सिर पटककर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार तड़के रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। यहां से वो दूसरे शहर भागने की फिराक में था। आरोपी ने घटना के दिन अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगा था। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया था।

     
    शुरुआती छानबीन में पुलिस को ये भी पता चला कि आरोपी पी. नागेश राव उर्फ अंकुर ने मां का सिर फर्श में पटकने के बाद, उसके चेहरे को स्टील गिलास से गोदा था। तस्दीक में पुलिस को लाश के आसपास खून फैल मिला था। घर में मां के अलावा उसकी एक बेटी और बेटा रहता था। वारदात के बाद से बेटा फरार था। इसके अलावा घर के बाथरूम में आरोपी के खून से सने पैर के निशान और बनियान मिली थी।
  • होटल हेरिटेज के कर्मचारी की हत्या, सिर कुचलने वाला गिरफ्तार

    03-Jan-2024

    भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की सिर कुचली लाश मिली. स्थानीय लोगों ने लाश देखा तो उनके होश उड़ गए. कुम्हारी पुलिस को इसकी सूचना दी गई. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.  सूचना मिलते ही कुम्हारी टीआई संजीव मिश्रा अपनी टीम के साथ केडिया डिस्टलरी से अकोला रोड नाला के पास पहुंची. मृतक की पहचान कपसदा गांव निवासी गोपाल उर्फ पांगडू सोनवानी (20 वर्ष ) के रूप में की गई है. पूछताछ में लोगों ने बताया कि किसी ने युवक को बुलाया और सुनसान क्षेत्र देखकर भारी पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई है.

     
    पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गोपाल पिता की मौत के बाद अपनी मां के साथ कपसदा में रहता था.रायपुर के भाठा गांव में नए बस स्टैंड के पास होटल हेरिटेज में काम करता था. इस मामले में पुलिस ने तहकीकात कर चंद घंटे में ही आरोपी आकाश उर्फ मोहित मारकण्डेय (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भी कपसदा गांव का ही रहने वाला था. छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि सोमवार रात को शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ. उसके बाद आरोपी ने आवेश में आकर मृतक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
  • रेप कर किशोरी का 3 लाख में किया सौदा, दोस्त और खरीददार गिरफ्तार

    03-Jan-2024

    राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में नाबालिग को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ना सिर्फ बेचा गया बल्कि उसकी इज्जत भी तार-तार की गई.इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी अपने साथ राजस्थान ले गया.इसके बाद उसे दुष्कर्म करने के बाद बेच दिया.

     
    पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है. जहां प्रार्थी ने डोंगरगढ़ थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी.जिसमें नाबालिग बेटी के लापता होने की सूचना दी गई थी. इस संबंध में परिवार ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की बात पुलिस को बताई.पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद साइबर सेल की मदद ली.जिसमें नाबालिग का मोबाइल लोकेशन राजस्थान में होना पाया गया.इसके बाद टीम गठित करके राजस्थान भेजी गई.जहां आरोपी के कब्जे से नाबालिग को छुड़ाया गया.इसके बाद मुख्य आरोपी को भी पकड़ा.
     
    एसडीओपी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को सोशल मीडिया के माध्यम से सेना में नौकरी दिलाने का झांसा दिया.इसके बाद अपने साथ राजस्थान ले गया. जहां आरोपी ने पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया.इसके बाद तीन लाख रुपए में अन्य व्यक्ति को बेच दिया. पुलिस ने पूरे मामले में पहले ही आरोपी खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा था.वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी की भी गिरफ्तारी पुलिस ने की है.
  • दसवीं के लड़के और आठवीं की लड़की ने किया सुसाइड

    02-Jan-2024

    बलरामपुर–रामानुजगंज। जिले में स्कूली छात्र–छात्रा ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेम संबंधों के चलते दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली। खास बात यह है कि छात्र दसवीं तो छात्रा आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। दोनों एक ही गांव व एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मामला डवरा थाना इलाके का है।

     
    डवरा थाना इलाके के गांव में आज सुबह यह वाक्या सामने आया। आज सुबह गांव वालों ने नाबालिक लड़की-लड़के को गांव के बाहर फांसी पर लटकते देखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी। कोटवार से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों नाबालिकों ने पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फंदा बना फांसी लगा ली थी। जब दोनों के शव फंदे से नीचे उतारा गया तो उनकी शिनाख्त गांव के ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा के रूप में हुई। दोनों के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
  • रायपुर में स्कूली बच्चे भी परेशान, जगह-जगह चक्काजाम कर रहे हड़ताली ड्राइवर

    02-Jan-2024

    रायपुर। ड्राइवर यूनियन की हड़ताल का आज दूसरा दिन है. विधानसभा रोड ज्ञान गंगा स्कूल चौक के पास सभी ड्राइवर इकट्ठे हुए हैं. सभी हिट एंड रन मामले में बनाए गए कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इस कानून के खिलाफ लगातार चालक प्रदर्शन कर रहे हैं. चालक शहर की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रोक रहे हैं. साथ ही नारेबाजी भी कर रहे हैं.

     
    आंदोलनकारी ड्राइवर्स छोटी गाड़ी, कार समेत आम जनता की गाड़ियों को जाने दे रहे हैं. जबकि स्कूल बस, ऑटो, जीप, सामान ढोने वाली गाड़ियों को रोका जा रहा है. पुलिस की समझाइश के बाद भी ड्राइवर्स मानने को तैयार नहीं हैं. प्रदर्शन को देख एक कॉलेज बस को लौटना पड़ा. इसके अलावा कई मालवाहक गाड़ियों को भी रोक दिया गया.
  • रूट में परिवर्तन, 12 दिनों तक रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी 8 ट्रेनें

    02-Jan-2024

    रायपुर। दिल्ली और विशाखापटनम रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है. सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रेल मंडल में रेल लाइन विस्तार के इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है.  रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 12 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जिसकी वजह से 12 दिनों तक 8 ट्रेनें रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी. रूट में बदलाव की वजह से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी.

     
    जिन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है, उनमें विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस, विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस, पुरी–ओखा एक्सप्रेस, ओखा-पुरी एक्सप्रेस, विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस शामिल हैं.
  • ओम बिड़ला 20 जनवरी को आ सकते है रायपुर, विधायकों के संसदीय प्रशिक्षण में होंगे शामिल

    02-Jan-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए प्रबोधन सत्र होगा। यह प्रबोधन सत्र दो दिवसीय यानी 20 और 21 जनवरी को होगा। पहली बार बने विधायक को संसदीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा की कार्यप्रणाली की जनाकारी दी जाएगी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बुलाने की भी तैयारी की जा रही है।

     
    बता दें कि विधानसभा में निर्वाचित होकर आए सदस्यों में बड़ी संख्या ऐसे सदस्यों की है जो पहली बार निर्वाचित हुए हैं। लिहाजा इन सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ सदस्यों को संसदीय कार्य प्रणाली से रूबरू कराएंगे। राज्य विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम 20 और 21 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है।
  • लोग जगत परिवार की तरफ से नए साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    01-Jan-2024

    रायपुर/लोग जगत परिवार की तरफ से नए साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, इस साल की शुरुआत पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह एक नया अध्याय है, जिसमें हम अपने सपनों की पूर्ति की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। नया साल एक साकारात्मक परिवर्तन का मौका है। इसलिए इन खूबसूरत और प्यार भरे शुभकामनाओं के जरिए अपने सभी प्रियजनों और दोस्तों को नए साल की बधाई दें।

  • 45 हजार से अधिक लोगों का कटा ट्रैफिक चालान

    01-Jan-2024

    दुर्ग। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी में छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला सबसे आगे है. यहां अक्सर लोग ट्रैफिक रूल्स तोड़ते नजर आते हैं. यहां शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से 10 हजार जुर्माना वसूला जाता है. बावजूद इसके लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं. बात अगर आंकड़ों की करें तो पिछले 12 महीने में 45 हजार से अधिक लोगों ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ा है. इस बार भी जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक ट्रैफिक पुलिस विभाग ने करोड़ों रुपए का जुर्माना वसूला है.

     
    दुर्ग जिले में साल 2023 में दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की ओर से करोड़ों का चालान काटा गया है. लोगों के अवेयरनेस को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार काम कर रही है. फिर भी लोग सुधरना नहीं चाह रहे हैं. लोगों की लापरवाही के कारण हादसों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस बारे में ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि, “अभी भी कई लोग ट्रैफिक नियम का पालन नहीं कर रहे है. कोई हेलमेट नहीं पहनता, तो कई लोग नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से बाज नहीं आते हैं. चौक चौराहों पर प्वाइंट लगाकर लोगों को समझाइस भी दी जाती है. इसके बाद सख्ती बरतकर कार्रवाई भी की जा रही है. नाबालिग वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है.”
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 71

    01-Jan-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 71 हो गई गई।  स्वास्थ्य विभाग ने कल 31 दिसंबर को 1160 सैंपल की जांच की थी। इनमें से 8 केवल एक ही जिले रायगढ़ से मिले। इन्हें मिलाकर कुल 71 सक्रिय मरीज हो गए हैं।

     
    स्वास्थ्य विभाग ने कल अपने बुलेटिन में बताया कि छत्तीसगढ़ में 1160 सैम्पलों की जांच हुई। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.69 प्रतिशत है। प्रदेश के 1 जिले से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।
  • शादी घर में दोस्ती, फिर डेकोरेशन कर्मचारी ने किया रेप

    01-Jan-2024

    कोरबा। शादी घर में दोस्ती फिर युवती को झांसे में रखकर रेप करने वाले डेकोरेशन कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. सीएसईबी चौकी क्षेत्र में युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2021 में पीड़िता के घर में शादी कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात डेकोरेशन का काम करने वाले युवक सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू निवासी पंप हाउस कॉलोनी जिला कोरबा के साथ हुई थी। तब से उक्त युवक के द्वारा पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करते आ रहा था।

     
    जब पीड़िता द्वारा आरोपी युवक को शादी करने हेतु बोला गया तब शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील कुमार साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 571/2023 धारा 376(2), ,506 ipc क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की कायमी के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
     
    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश में पीड़िता को न्याय दिलाने थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक किरण गुप्ता व चौकी प्रभारी cseb उप निरीक्षक नवीन पटेल को निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा आरोपी सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया एवं आरोपी का जेल वारंट बनने से जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।
  • कोटा-रतनपुर रोड में रात डेढ़ बजे बड़ा हादसा, नौजवान की मौत

    01-Jan-2024

    बिलासपुर। जिले में न्यूईयर की रात दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है. यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है.

     
    जानकारी के अनुसार, कोटा-रतनपुर मार्ग के अरपा पुल के पास देर रात करीब 1.30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कोटा थाना सहित 108 को सूचना दी. जिसके बाद मृतक युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. मृतक का नाम नारायण सिंग खुसरो उम्र 35 वर्ष निवासी दानोखार थाना लोरमी बताया जा रहा है. वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
  • छत्तीसगढ़ी में फिल्मी जगत में तूफानी रोल लेकर आने वाली है: अनुपमा सोनी

    31-Dec-2023

    रायपुर। फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी अभिनेत्री अनुपमा सोनी एक बार एक नए रूप के साथ परदे में जल्द ही दिखने को मिलेंगी। हाल ही में सुर्खियों में चल रही छत्तीसगढ़ी फिल्म – ‘तोर माया के चिन्हा’ जो की बहुत जल्द छत्तीसगढ के सभी सिनेमा हॉल में 2 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के शुरुआत में ही अनुपमा जी की एंट्री एक धमाकेदार गाने के साथ होगी, जिसमे अपनी अदाओं और ठुमके से पूरे छत्तीसगढ में आग लगा देंगी।

     
    भिलाई शहर की रहने वाली इस अभिनेत्री ने छत्तीसगढ़ फिल्मी जगत की शुरुआत एक एल्बम से किया था, जो की छत्तीसगढ़ में बहुत चर्चे में रहा । बस यही से इनकी फिल्मी कैरियर की शुरुवात हुई और आज न जाने कितने ही एल्बम और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुकी है, न केवल छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अनुपमा जी ने भोजपुरी, हिंदी, एवं ओड़िया फिल्मी जगत में भी अपनी कलाकारी का परचम लहरा चुका है। अपने सौंदर्य एवं कोमल व्यवहार से यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है । हम इनकी उज्ज्वल भविष्य को कामना करते है ।
  • लोकसभा चुनाव जीतने बीजेपी पदाधिकारियों को मिले टिप्स, रायपुर में हुई बैठक

    31-Dec-2023

    रायपुर। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में हुई अहम बैठक अब खत्म हो गई है। लोकसभा तैयारियों के मद्देनजर हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें कि सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारियों की यह बैठक हुई थी। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों को टास्क सौंपे गए हैं। आगामी दिनों में हर मोर्चा संपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर वर्ग को साधने और भाजपा से जोड़ने का अभियान चलेगा।

     
    जानकारी के मुताबिक इस बैठक में महिला मोर्चा सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। एससी मोर्चा छात्रावास जाकर संवाद करेगा। किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा का आयोजन करेगा। किसान और मजदूरों से संपर्क करने अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार उन्हें टास्क सौंपा गया है।
  • थर्टी फर्स्ट पर बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था बदमाश, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

    31-Dec-2023

    भिलाई। दुर्ग पुलिस की सतर्कता से बदमाश को थर्टी फर्स्ट से पहले पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया। अपराध रोकथाम के लिए मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बदमाश मान्या उर्फ अक्षत दुबे पिस्टल-जिंदा कारतूस रखकर घुम रहा था। जीन्स पैंट के कमर भाग में छीपा कर रखा था।

     
    वही चाकू लहराकर आम लोगो को डरा धमका कर भय उत्पन्न करने वाले 2 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। अलग अलग दो जगहो से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कब्जे से 1 नग लोहे का धारदार चाकू और बटनदार स्प्रीग वाला चाकू जब्त की गई है।
  • नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसती पुलिस, महुआ शराब और 5 क्विंटल लहन बरामद

    31-Dec-2023

    भिलाई। नशे के कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी है। थाना रानीतराई क्षेत्र में 30 ली महुआ शराब और 5 क्विंटल लहन बरामद किया गया है। वही थाना मोहन नगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब रखकर बिकी करते आरोपी बैजू मरकाम को भी गिरफ्तार किया गया।

     
    आरोपी द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने देशी मदिरा रखकर बिकी किया जा रहा था। आरोपी को मौके से घेरबंदी कर पकड़ा गया। कब्जे से 40 नग देशी मदिरा पौवा जप्त किया गया।
Top