बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • गरीब परिवारों के हित में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला, 5 साल तक मिलेगा निःशुल्क चावल

    26-Dec-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरीब परिवारों के हित में बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को नए साल से आगामी पांच साल तक उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क चावल मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस फैसले से प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के 67 लाख 92 हजार 153 पात्र राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क चावल मिलेगा।

     
    मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डों पर आगामी 05 वर्ष जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण किए जाने के तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारियों को आगामी पांच वर्ष निःशुल्क चावल वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।
     
    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्त्योदय श्रेणी के 14 लाख 92 हजार 438, प्राथमिकता श्रेणी के 52 लाख 46 हजार 656, एकल निराश्रित श्रेणी के 37 हजार 708 और निःशक्तजन श्रेणी के 15 हजार 351 राशनकार्डधारियों जनवरी 2024 से आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क चावल वितरण से लाभांवित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर स्थित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पत्र जारी कर सभी कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को पात्रतानुसार निःशुल्क चावल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
  • अंबिकापुर में भूकंप, झटके से सहमे लोग

    26-Dec-2023

    सरगुजा।  अंबिकापुर में भूकंप का झटका आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है। अंबिकापुर में 4 महीने पहले भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई थी। वहीं करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया था। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 थी।

     
    बता दें कि सरगुजा जिला फाल्ट जोन में है जो कोरबा से सरगुजा के लखनपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर क्षेत्र से होकर कोरिया जिले के सोनहत तक है। यह फाल्ट लाइन मध्यप्रदेश के शहडोल से होकर जबलपुर तक है। इस कारण यहां भूकंप की आशंका बनी रहती है। 10 अक्टूबर 2000 को कोरबा-सरगुजा के बीच सुरता में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका व्यापक असर हुआ था। वहीं वर्ष 2001 में अंबिकापुर क्षेत्र के गोरता में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
  • पुलिस विभाग में तबादले, देखें ट्रांसफर लिस्ट

    26-Dec-2023

    कोरबा। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने तीन ASI सहित 44 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों काे इधर से उधर किया है. इनमें कई आरक्षकों को ग्रामीण इलाके से शहर और शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है.

  • शराब बोतलों में मिलावट संबंधी खबरों पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान

    25-Dec-2023
    अंबिकापुर। विभिन्न समाचार माध्यमों से प्राप्त मदिरा दुकान में शराब की बोतलों में मिलावट संबंधी खबरों पर प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि समाचार माध्यमों से प्राप्त खबर और संबंधित वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कराई गई तथा जांच उपरांत यह पाया गया कि संबंधित वीडियो के स्थान व समय के संबंध में स्पष्टता नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वीडियो में दर्शित व्यक्ति बृज बिहारी गुप्ता, विजय नंद राजवाड़े, सुरेश कुमार राजवाड़े एवं रामसेवक तिर्की विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा में पूर्व में स्टॉफ के रूप में कार्यरत थे, जिन्हें विभाग द्वारा की जाने वाली नियमित एवं रूटीन जांच में पूर्व में ही मदिरा में मिलावट की संदिग्धता, ग्राहकों से दुर्व्यवहार संबंधित शिकायतों एवं संदिग्ध आचरण के आधार पर 13 दिसंबर 2023 को सेवा से पृथक करके ब्लैकलिस्टेड करने की कार्यवाही की गई थी।
     
    साथ ही पूर्व में भी विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा में बिक्री राशि में अनियमितता के मामले में संबंधित एक कर्मी नितेश यादव को सेवा से पृथक किया जाकर ब्लैकलिस्टेड किया गया था। ज्ञातव्य है कि वीडियो में दिख रहे कर्मी पूर्व में ही सेवा से पृथक कर दिये गये थे। जिले की विभागीय टीम एवं संभागीय उड़नदस्ता की टीम द्वारा मदिरा दुकानों की नियमित निरीक्षण एवं जांच कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में मिलावट एवं अन्य अनियमितताओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं है।
  • पॉकेटमारों ने उड़ाए बीजेपी नेताओं के होश, कार्यक्रम में वारदात

    25-Dec-2023
    कांकेर। जगदलपुर से विधायक बने किरण सिंह देव को बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किरण सिंह देव कांकेर पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में एक भव्य सभा का भी आयोजन किया गया था. आयोजन में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यकर्ताओं की भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके पर कई पॉकेटमार भी पहुंच गए. पॉकेटमारों ने भीड़ और मौके का फायद उठाते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं की जेब हल्की कर दी.
     
    कार्यकर्ताओं को अपनी जेब कटने का पता कार्यक्रम के खत्म होने के बाद लगा. पहले एक कार्यकर्ता ने भीड़ में जेब कटने की आवाज लगाई. जेब कटने वाले कार्यकर्ता की आवाज सुनकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी जेबें टटोलनी शुरु कर दी. बात में पता चला कि एक नहीं बल्कि दर्जनों कार्यकर्ताओं की जेब बंटी बबली गिरोह के लोग काट ले गए हैं. और तो और कांकेर बीजेपी कार्यसमिति के अध्यक्ष भरत मटियारा की जेब भी चोर काट ले गए. किसी को दस हजार का चूना लगा तो किसी को 6 हजार का.
  • स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, रिंग रोड 2 की घटना

    25-Dec-2023
    बिलासपुर। जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घटना में स्कोर्पियो के चालक और वाहन में सवार हुए लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घायलों को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
     
    बता दें कि, रिंग-2 में नर्मदा नगर चौक के पास ये भीषण हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर से रिंग रोड 2 की स्कोर्पियो सवार जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ. अब तक स्कोर्पियो चालक व उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है.घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस जांच में जुट गई है.
  • क्रिसमस के मौके पर रायपुर के चर्चों में हुई सजावट

    24-Dec-2023

    रायपुर। राजधानी रायपुर में मौजूद छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने चर्चों में शुमार सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में भी क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां आज रात ठीक 12 बजे प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन का भव्य आयोजन किया जाएगा. चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी बन चुकी है. माता मरियम के साथ बालक यीशु का प्रतिरूप घास-फूंस से बनी झोपड़ी में जानवरों (भेड़-गाय) के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

     
    क्रिसमस के मौके पर रायपुर के चर्चों में हुई सजावट
     
     
     
    चर्च भवन को रंगबिरंगी रोशनी, गुब्बारों, फूलों, चांद, सितारों, क्रिसमस ट्री से सजाया गया है. ऐसी मान्यता है कि प्रभु यीशु का जन्म आधी रात को हुआ था. इसलिए क्रिसमस का त्यौहार आधी रात को सेलिब्रेट किया जाता है। राजधानी रायपुर में सिविल लाइन स्थित सेंट पाल कैथेड्रल चर्च, बैरनबाजार के सेंट जोसेफ चर्च, डंगनिया के सेंट मैथ्यूज चर्च समेत दो दर्जन से अधिक चर्चों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नाटकों में प्रभु यीशु जन्म का मंचन करके संदेश दिया जाएगा. इसके बाद आधी रात को केक काटकर आतिशबाजी की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल बिलासपुर और रायपुर के अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    24-Dec-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को बिलासपुर और  रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को सुबह 11.05 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.35 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में सुबह 11.40 बजे कुल उत्सव-2023 -में नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम पश्चात वहां से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्दरी, कोनी बिलासपुर जायेंगे और वहां पूर्वान्ह 12.30 बजे विद्या भारती के पदाधिकारियों से भेंट करने के पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम बेन्द्री के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2 बजे सुशासन दिवस पर आयोजित धान बोनस वितरण समारोह में शामिल होंगे।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम पश्चात ग्राम बेन्द्री से कार द्वारा मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर जाएंगे और वहां दोपहर 3.50 बजे अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.50 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 6.30 बजे नालंदा परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 7.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में ’सुशासन दिवस’ पर आयोजित काव्यांजलि, कवि सम्मेलन, संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात रात्रि 8 बजे शदाणी दरबार रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां सिंधी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रात्रि 8.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर रायपुर लौट आएंगे।
  • पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर और शिव डहरिया बने समन्वयक

    24-Dec-2023

    रायपुर. कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 138वर्ष पूर्ण होने तथा 139वां स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसम्बर 2023 को नागपुर में “है तैयार हम” राष्ट्रीय रैली आयोजित की जा रही है. जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसका समन्वयक डॉ. शिवकुमार डहरिया और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को बनाया गया है.

  • रास्ता रोककर ठेकेदार से लूटपाट, 5 आरोपी गिरफ्तार

    24-Dec-2023

    रायपुर। रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लोकेश साहू ने बताया कि वो ठेकेदारी का काम करता है। 20.12.23 के रात करीबन 11.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य प्रार्थी लोकेश साहू अपने मोटर सायकल कमांक CG04-PC-0964 से अपने घर बोरिया खुर्द जा रहा था कि रास्ते मे तरूण बाजार के पास पहुंचा था कि तभी संतोषी नगर के रहने वाले लक्ष्मण कौशल उर्फ बिरू, विक्की कौशल, नारायण धृतलहरे व उनके अन्य साथी प्रार्थी को आते देखकर मो.सा. के सामने आकर उनको रोककर तुम बहुत ठेकेदारी कर रहे हो बहुत पैसे वाले हो गये हो कह कर जो भी रूपये पैसे है हमे दो नहीं तो हम तुम्हे जान से मार देंगे कह कर अपने पास रखे हाकी स्टीक व हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे व प्रार्थी के जेब में रखे पैसे नगदी रकम 50,000 रू. एवं हाथ मे पहने सोने की अंगुठी को जबरदस्ती निकाल कर छीन लिए।

     
    साथ ही उनके मोटर सायकल को भी तोडफोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए तब ठेकेदार वहां से दौड़ लगाकर अपना जान बचाकर वहां से भाग कर अपने घर बोरिया खुर्द पहुंचा कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के तत्काल कार्यवाही करते हुये टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रार्थी की क्षतिग्रस्त मोटर सायकल बरामद कर आरोपियों का पतासाजी कर आरोपीगण 01 लक्ष्मण कौशल ऊर्फ बीरू 02 विक्की कौशल 03 नारायण धृतलहरे 04 मोहम्मद असफाक 05 मोहम्मद अमिरुद्धीन को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। घटना में लूटे गये मशरूका एक नग सोने की अंगूठी व नगदी रकम 40,000 रूपये को बरामद कर जप्त कर आरोपियों को आज दिनांक 23.12.2023 को गिरप्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।
  • गौवंश की तस्करी, पिकअप में पशुओं को ले जाते युवक गिरफ्तार

    24-Dec-2023

    धमतरी। गौवंश का अवैध तस्करी कर रहे आरोपी को केरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप टाटा योद्धा क्रo CG 17 KW 1635 मे – 09 नग पशुओं को ठूस कर बिना किसी दाना पानी के कुरता पूर्वक भरकर अवैध रुप से कत्ल करने के नीयत से परिवहन करते धमतरी से घुरावड़ बाजार ले जा रहे हैं।  जिस सूचना पर नाकाबंदी कर वाहन चालक सहित रंगे हाथों पकड़े गए पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 4.6.10 छ.ग.कृ.पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध कायम किया गया एंव गवाहों का कथन भी लेखबद्ध किया गया है।

     
    उक्त वाहन में 09 नग पशुओं का परिवहन करने के संबंध में को वैध दस्तावेज नही होना लिखित में देने से उक्त 09 नग पशुओं एंव घटना में प्रयुक्त वाहनों को जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया है। जप्तशुदा 09 नग पशुओं का पशु चिकित्सा अधिकारी केरेगांव से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।
     
    आरोपी
    01. भोजेन्द्र कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 21 वर्ष,साकिन खरतुली थाना-अर्जुनी जिला-धमतरी
  • हत्या की कोशिश, किशोर समेत चार साजिशकर्ता गिरफ्तार

    24-Dec-2023

    जांजगीर। आपसी रंजिश और पुराने विवाद पर लाठी, बेल्ट से जानलेवा हमला करने वाले बलवा के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। वहीं एक नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है। अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक शुक्ला 28 जुलाई 2023 को अपनी बेटी के दाखिला के संबंध में उम्र पता करने के लिए अकलतरा गया था।

     
    उसी समय आरोपी रजनीकांत पाठक, रविकांत पाठक, प्रशांत पाठक और उसके अन्य साथियों के साथ एक राय होकर हाथ मुक्का, बेल्ट एवं डंडा से मारपीट कर दी। पुलिस ने पहले 294, 506, 323, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया था। आहत अशोक शुक्ला को गंभीर चोट लगी थी विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 147,148, 307 जोड़ी गई।
  • जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

    24-Dec-2023

    रायपुर। कोरिया में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है. कल राजीव भवन में हुई समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा यह नियुक्तियां की गई है. 

  • बीच सड़क में दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने निकाला जुलुस

    24-Dec-2023

    बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, सभी आरोपी बिलासपुर शहर के ही रहने वाले है, सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया और शहर में घुमाते हुए न्यायलय में पेश किया, जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

     
    जानकारी के मुताबिक़, शिव टॉकीज के पास शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद बड़े भी इसमें शामिल हो गए, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लात-घूंसे और डंडे से वारकर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल आरोपियों को पकड़ने कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया।
     
     
  • पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में 50 पर केस दर्ज, एक्शन से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप

    24-Dec-2023

    बालोद। अवैध कारोबार शराब बेचने वाले और आम जगह पर शराब पिलाने वाले के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अवैध कारोबार पर लगाम कसने जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले, परिवहन करने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले और आम जगह पर शराब पीने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

     
    विगत 2 दिन में 83.29 लीटर शराब की जप्ती की गई तथा 5100 रुपए शराब बिक्री से प्राप्त की गई रकम भी जप्त की गई। 32,560 मूल्य रुपए की शराब इन दो दिनों में जप्त की गई, आगे भी अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री तथा सरे आम नशाखोरी करने वालों के विरुद्ध बालोद पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।
  • महिला कमांडो ने नक्सली स्मारक किया ध्वस्त, घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन

    24-Dec-2023

    बीजापुर। बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. जवानों ने नक्सलियो के मांद में घुसकर उनके द्वारा जंगल में बनाये गए नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया. जवानों की इस कार्रवाई में महिला कमांडो भी शामिल रहीं.

     
    बीजापुर पुलिस की मानें तो शुक्रवार को गंगालूर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार में स्थापित कैम्प से डीआरजी बीजापुर, महिला कमांडो और डीआरजी दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी. नक्सलियों ने डुमरीपालनार के जंगल में करीब 30 फीट ऊंचा नक्सली स्मारक बना रखा था. सर्चिंग के दौरान जवानों की संयुक्त टीम ने नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया.
     
    हाल ही में थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत तिमापुर सड़क से 20 मीटर की दूरी पर 5 किलो का IED बरामद किया गया. ये प्रेशर आईईडी नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था. इतना ही नहीं IED प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था. लेकिन सीआरपीएफ की टीम ने आईईडी को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया. इसमें सीआरपीएफ 168 बटालियन की टीम शामिल रही.
  • मजदूरों के पलायन की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस, 15 लोगों को ट्रेन से उतारा

    24-Dec-2023

    महासमुंद। महासमुंद जिले से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन होता रहा है. ताजा मामला बागबाहरा विकासखंड के तेंदूबहरा का है. पुलिस ने दूसरे राज्य में मजदूरी करने जा रहे 15 लोगों को रोका है. सभी 15 मजदूरों को उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी थी. पुलिस को जैसे ही मजदूरों के पलायन की खबर मिली तुरंत पुलिस महासमुंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रेन से रायपुर रवाना हो रहे 15 मजदूरों को उतार लिया. सभी 15 मजदूरों को पुलिस ने पहले तो भोजन कराया फिर उनके घर भिजवाने का प्रबंध किया.

     
    अंतर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 के अंतर्गत मजदूरों को ले जाने के लिए ठेकेदारों को मजदूरों की संख्या सहित पंजीयन कराना होता है. मजदूरों को मजदूरी के लिए कहां ले जाया जा रहा है इसकी भी सूचना श्रम विभाग को दी जाती है. तेंदूबहरा से जिन 15 मजदूरों को रायपुर के रास्ते यूपी ले जाने की तैयारी थी उसकी कोई भी सूचना श्रम विभाग के पास नहीं थी. श्रम विभाग के अधिकारियों पर हमेशा से ये आरोप लगता रहा है कि वो नींद में सोए रहते हैं.
  • रायपुर में ठेला गुमटियों को प्रशासन ने चलाया डंडा

    23-Dec-2023

    रायपुर। नगरवासियों को व्यवस्थित व निर्बाधित यातायात मुहैया कराने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार सचिन्द्र कुमार चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्ग दर्शन में गुरजीत सिंह, कर्ण कुमार उके एवं सुशांतो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक यातायात की उपस्थिति में थाना प्रभारी यातायात पचपेड़ीनाका, टाटीबंध, भाठागांव बस स्टैंड एवं भनपुरी द्वारा नगर पालिक निगम टीम द्वारा संयुक्त रूप से रिंग रोड 1 में संतोषी नगर, भाठागांव ब्रिज के सर्विस रोड में बिजली खंभो की आड़ में खड़े किये गये।

     
    वाहनों की अवैध पार्किंग, गैरेज के तरह उपयोग कर खराब वाहनों को खड़े करने तथा दुकान के सामने ठेला लगाकर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। नगर निगम की टीम द्वारा सर्विस रोड के किनारे रखे गये खराब 18 छोटी बड़ी गाडियों सहित 01 ट्रक की बॉडी को क्रेन से उठवाकर एवं 10 ठेला को जब्ती बनाया गया। हाइवे में सर्विस रोड के किनारे अवैध पार्किंग कर खड़े 14 वाहनों पर नोपार्किंग में कार्यवाही की गयी।
     
    इसी प्रकार यातायात टाटीबंध द्वारा टाटीबंध से एम्स, महोबा बाजार तक सड़क पर दोनों तरफ किनारे लगने वाले ठेला एवं अन्य स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण पर कार्यवाही कर हटाया गया। नगर निगम की टीम द्वारा 05 ठेला की जब्ती की गई। यातायात भनपुरी क्षेत्र में व्यास तालाब तिराहा से बिरगांव बुधवारी बाजार मार्ग में उरला तक दुकानदारों के विरूद्ध जो दुकान के बाहर तक सामान निकालकर बेचते है।
     
    उनको सामानों को अंदर रखने की समझाईश देने के साथ ही रोड पर ठेला-गुमठी लगाकर व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही चलाया गया तथा भविष्य में दुबारा ठेला गुमठी नही लगाने के संबंध में हिदायत दिया गया। शहर के मध्य शास्त्री चौक में आटो/ई-रिक्शा द्वारा यातायात व्यवस्था बिगाड़ने की लगातार मिल रही शिकायतों पर 72 आटो/ई-रिक्शा चालकों पर अवैध पार्किंग कर यातायात व्यवस्था बिगाड़ते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 57600 रूपये फाइन वसूल किया गया।
     
    शहर में यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले आटो/ई-रिक्शा चालकों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जावेगी। व्यस्तम क्षेत्रों में स्थायी दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामन निकालकर यातायात बाधित करने एवं सड़क किनारे ठेला, गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध अतिक्रमण कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। स्थायी दुकानदारों एवं फूटकर व्यवसाइयों से अपील है कि सड़क वाहनों के आवागमन के लिए है रोड पर ठेला-गुमठी लगाकर व्यवसाय करते हुए यातायात बाधित न करें। यातायात बाधित करते पाये जाने पर आपके विरूद्ध नगर निगम टीम के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमन हटाने की कार्यवाही कर सामान जप्ती की कार्यवाही की जायेगी। सड़क को आम नागरिकों के आवागमन के लिए मुक्त कर व्यवसाय करें।
     
     
  • सूने मकान से लाखों जेवरात किए पार, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

    23-Dec-2023

    रायपुर। प्रार्थिया कल्पना वर्मा ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह खरोरा क्षेत्रांतर्गत तिगड्डा चौक पास गन्ना रस दुकान में गन्ना रस पीने गयी थी तथा अपने पास रखें हैण्ड बैग में सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, मोबाईल फोन, आधार कार्ड तथा तथा पेन कार्ड रखीं थी। इसी दौरान प्रार्थिया अपने हैण्ड बैग को गन्ना रस दुकान में भूलकर घर चलीं गयी थी कि याद आने पर प्रार्थिया वापस दुकान आकर देखीं तो उसका हैण्ड बैग जिसमें उक्त मशरूका रखीं थी नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया का हैण्ड बैग जिसमें उक्त मशरूका रखा था को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 402/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

     
    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया तथा गन्ना रस दुकान के संचालक सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी के संबंध में लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना के आरोपी बंगोली खरोरा निवासी सुजीत डहरिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सुजीत डहरिया को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना तथा चोरी की सोने के जेवरातों को बिक्री करने हेतु पलारी बलौदा बाजार निवासी विकास मानिकपुरी को देना बताया गया। जिस पर आरोपी विकास मानिकपुरी को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 411, 34 भादवि. जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
     
    गिरफ्तार आरोपी
     
    01. सुजीत डहरिया उर्फ बल्लू पिता स्व. समारू राम डहरिया उम्र 33 साल निवासी बंगोली थाना खरोरा जिला रायपुर।
     
    02. विकास मानिकपुरी पिता परदेशी मानिकपुरी उम्र 26 साल साकिन कुसमी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार।
  • पटरी पर मिली युवक की सिर कटी लाश, फैली सनसनी

    23-Dec-2023

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में बिलासपुर पेंड्रारोड रेल खण्ड के बीच भंवारटांक रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी और जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले में हादसे की आशंका जता रही है।

     
    जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास होने की आशंका जताई है। मृतक ने आसमानी रंग की फुल टी शर्ट और नीचे सिर्फ अंडरवियर पहनी हुई थी। पुलिस को शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है. जीआरपी चौकी पेंड्रारोड ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाने भेजा है, वहीं अज्ञात मृतक के परिवार की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।
Top