बिलासपुर। बिलासपुर में ठगों ने एक बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई पार कर दी. केवाईसी अपडेट करने के नाम पर चिकनी चुपड़ी बातें की और फिर उन्हें लाखों रुपयों का चूना लगा दिया. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. गोडपारा के रहने वाले 74 वर्षीय अशोक गुलहरे ने 20 दिसंबर को अपने गैस कनेक्शन का केवाईसी करने एजेंसी के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया. एजेंसी में किसी ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से कंपनी के हेल्पलाइन नंबर में फोन किया. उन्हें 2 मिनट रुकने के लिए कहा गया और फिर कुछ देर में नंबर कट गया. कुछ देर बाद उनके फोन में एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और मदद करने का आश्वासन देकर उससे 10 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने कहा गया.
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज राज्य योजना आयोग की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर के कार्यक्रम ’’चर्चा में’’ के अंतर्गत 4 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साक्षात्कार देंगे। बता दें कि साक्षात्कार में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जायेगी।
कोरबा। जिले से परिवार में मोबाइल को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. बालको थाना अंतर्गत गढकटरा बाघमारा गांव में मोबाइल को लेकर हुई पूछताछ के बाद भतीजे ने डंडे से हमला कर अपने चाचा समेत परिवार के तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की सूचना पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की मदद से पीड़ितों को कोरबा के मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां ट्रामा सेंटर में सभी का उपचार चल रहा है.
बलौदाबाजार। नाबालिग दोस्त ने अपने ही दोस्त को पत्थर से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. पत्थर से सिर पर इतनी बुरी तरह से वार किया है कि युवक का सिर खून से लथपथ हो गया है. यह घटना गिधौरी थाने के ग्राम पंचायत अमोदी की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
रायपुर। प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर के कार्यक्रम ’’चर्चा में’’ के अंतर्गत 04 जनवरी गुरूवार को अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साक्षात्कार प्रसारित किया जाएगा। साक्षात्कार में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जायेगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
महासमुंद। जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक शुक्रवार 5 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में 1 जनवरी को मां की फर्श में सिर पटककर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार तड़के रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। यहां से वो दूसरे शहर भागने की फिराक में था। आरोपी ने घटना के दिन अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगा था। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया था।
भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की सिर कुचली लाश मिली. स्थानीय लोगों ने लाश देखा तो उनके होश उड़ गए. कुम्हारी पुलिस को इसकी सूचना दी गई. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सूचना मिलते ही कुम्हारी टीआई संजीव मिश्रा अपनी टीम के साथ केडिया डिस्टलरी से अकोला रोड नाला के पास पहुंची. मृतक की पहचान कपसदा गांव निवासी गोपाल उर्फ पांगडू सोनवानी (20 वर्ष ) के रूप में की गई है. पूछताछ में लोगों ने बताया कि किसी ने युवक को बुलाया और सुनसान क्षेत्र देखकर भारी पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई है.
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में नाबालिग को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ना सिर्फ बेचा गया बल्कि उसकी इज्जत भी तार-तार की गई.इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी अपने साथ राजस्थान ले गया.इसके बाद उसे दुष्कर्म करने के बाद बेच दिया.
बलरामपुर–रामानुजगंज। जिले में स्कूली छात्र–छात्रा ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेम संबंधों के चलते दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली। खास बात यह है कि छात्र दसवीं तो छात्रा आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। दोनों एक ही गांव व एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मामला डवरा थाना इलाके का है।
रायपुर। ड्राइवर यूनियन की हड़ताल का आज दूसरा दिन है. विधानसभा रोड ज्ञान गंगा स्कूल चौक के पास सभी ड्राइवर इकट्ठे हुए हैं. सभी हिट एंड रन मामले में बनाए गए कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इस कानून के खिलाफ लगातार चालक प्रदर्शन कर रहे हैं. चालक शहर की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रोक रहे हैं. साथ ही नारेबाजी भी कर रहे हैं.
रायपुर। दिल्ली और विशाखापटनम रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है. सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रेल मंडल में रेल लाइन विस्तार के इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 12 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जिसकी वजह से 12 दिनों तक 8 ट्रेनें रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी. रूट में बदलाव की वजह से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए प्रबोधन सत्र होगा। यह प्रबोधन सत्र दो दिवसीय यानी 20 और 21 जनवरी को होगा। पहली बार बने विधायक को संसदीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा की कार्यप्रणाली की जनाकारी दी जाएगी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बुलाने की भी तैयारी की जा रही है।
रायपुर/लोग जगत परिवार की तरफ से नए साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, इस साल की शुरुआत पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह एक नया अध्याय है, जिसमें हम अपने सपनों की पूर्ति की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। नया साल एक साकारात्मक परिवर्तन का मौका है। इसलिए इन खूबसूरत और प्यार भरे शुभकामनाओं के जरिए अपने सभी प्रियजनों और दोस्तों को नए साल की बधाई दें।
दुर्ग। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी में छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला सबसे आगे है. यहां अक्सर लोग ट्रैफिक रूल्स तोड़ते नजर आते हैं. यहां शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से 10 हजार जुर्माना वसूला जाता है. बावजूद इसके लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं. बात अगर आंकड़ों की करें तो पिछले 12 महीने में 45 हजार से अधिक लोगों ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ा है. इस बार भी जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक ट्रैफिक पुलिस विभाग ने करोड़ों रुपए का जुर्माना वसूला है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 71 हो गई गई। स्वास्थ्य विभाग ने कल 31 दिसंबर को 1160 सैंपल की जांच की थी। इनमें से 8 केवल एक ही जिले रायगढ़ से मिले। इन्हें मिलाकर कुल 71 सक्रिय मरीज हो गए हैं।
कोरबा। शादी घर में दोस्ती फिर युवती को झांसे में रखकर रेप करने वाले डेकोरेशन कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. सीएसईबी चौकी क्षेत्र में युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2021 में पीड़िता के घर में शादी कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात डेकोरेशन का काम करने वाले युवक सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू निवासी पंप हाउस कॉलोनी जिला कोरबा के साथ हुई थी। तब से उक्त युवक के द्वारा पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करते आ रहा था।
बिलासपुर। जिले में न्यूईयर की रात दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है. यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है.
रायपुर। फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी अभिनेत्री अनुपमा सोनी एक बार एक नए रूप के साथ परदे में जल्द ही दिखने को मिलेंगी। हाल ही में सुर्खियों में चल रही छत्तीसगढ़ी फिल्म – ‘तोर माया के चिन्हा’ जो की बहुत जल्द छत्तीसगढ के सभी सिनेमा हॉल में 2 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के शुरुआत में ही अनुपमा जी की एंट्री एक धमाकेदार गाने के साथ होगी, जिसमे अपनी अदाओं और ठुमके से पूरे छत्तीसगढ में आग लगा देंगी।
Adv