धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केन्द्र धमतरी में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, ततपश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। खराब टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया एवं अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया गया।
रायपुर। नक्षत्र स्कूल, किड्स एकेडमी, रायपुर द्वारा द्वितीय वार्षिक समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमति रिचा साव, प्रिंसिपल दिशा स्कूल ऑफ हायर सेकेंडरी स्टडीज, रायपुर और गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्रीमान मुकेश शाह, निदेशक, वीर छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल, रायपुर थे। मुख्य अतिथि ने सरस्वती वंदना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने अपने भाषण में नक्षत्र स्कूल की सराहना करते हुए स्कूल के नन्हे बच्चों के नृत्य की सराहना की। बच्चों द्वारा विविधता में एकता संदेश देते हुए राजस्थानी, कश्मीरी, पंजाबी, दक्षिण भारतीय गानों पर नृत्य किया गया।
कोरिया। पूरे जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्रों में बड़ी संख्या में किसान, उपज के सही दाम प्राप्त करने के लिए धान विक्रय करने पहुंच रहे हैं।जिला प्रशासन इस बात की लगातार निगरानी में लगे हैं कि कहीं से भी अवैध धान परिवहन, भण्डारण न हो । बता दें सीमावर्ती जिले व मध्यप्रदेश राज्य से अवैध धान परिवहन की आशंका को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन इसे रोकने के लिए मुस्तैदी से जुटे हैं। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर व जिला प्रशासन के अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं।
नारायणपुर। जिले के ग्राम पंचायत पालकी की निवासी राजकुमारी उसेंडी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अपनी आवश्यकताओं के लिए सकारात्मक कदम उठाया है। उन्होंने गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए आवेदन किया और उसका तुरंत लाभ प्राप्त किया। योजना के अंतर्गत राजकुमारी को गैस चूल्हा प्रदान किया गया, जिससे उन्हें अब खाना बनाने में आसानी होगी और समय भी कम लगेगा।
कोरिया। कोरिया जिले के नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा कालरी के सुभाषनगर चौक और महाराणा प्रताप कालोनी में भालू के आने कि भनक लगते ही वहां के लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है।। फिलहाल कोई हानि होने कि जानकारी प्राप्त नहीं हुई, है, देखना यह कि प्रशासन के द्वारा कब तक भालू को पकड़ लिया जाएगा या किसी बड़े हादसे को अंजाम दावत देगा।
रायपुर। नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने पंडरी कपड़ा बाजार की सभी दुकानों में दुकानदारों के अनुज्ञप्ति लाइसेंस की स्थल पर जाँच की है। वहीं 2 लाख 10 हजार 650 रूपए सम्पतिकर के बकाएदार सुरेश जेठवानी की गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के जय भोले काम्प्लेक्स की दुकान को सील किया। यह कार्रवाई जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल की टीम ने किया।
रायपुर। ग्रीस से नीस दंपत्ति भारत पर्यटन के लिए आया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर की खूबसूरती सुनकर ये दंपत्ति रायपुर भी आया। आज उन्हें अटल जी तथा छत्तीसगढ़ पर केंद्रित प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे नालंदा परिसर पहुँचे। यहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री सुरेंद्र ठाकुर से विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी ली। श्री ठाकुर से उन्होंने अटल जी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। श्री ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था। अटल जी को लगा कि मध्यप्रदेश काफी बड़ा राज्य है और इसे छोटा होना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का विकास अच्छे से हो।
रायपुर। हम सबका सौभाग्य है कि आज अग्रोहा धाम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के हाथों हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे।
अंबिकापुर। रेलवे बोर्ड ने दुर्ग-अंबिकापुर के बीच त्रि-साप्ताहिक इंटरसिटी को हरी झंडी दे दी है। जानकारी के अनुसार जल्द ही ट्रेन शुरू होगी। इस ट्रेन के कमर्शियल स्टॉपेज अंबिकापुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर रोड, बिजुरी, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उसलापुर, बिल्हा, भाटापारा, तिल्दा, रायपुर, भिलाई पावर हाउस एवं दुर्ग में होंगे।
दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर और 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया है। 28 दिसंबर को नागपुर में ढिंगोरी नाका में “हैं तैयार हम – राष्ट्रीय रैली” में पूरे देश से कांग्रेस कार्यकर्ता, संगठन नेता शामिल होंगे। दुर्ग शहर से बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता इस रैली में शामिल होंगे। इसी की तैयारी के लिए दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई जिसमें रैली में शामिल होने के लिए नागपुर रवाना होने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर और 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया है। 28 दिसंबर को नागपुर में ढिंगोरी नाका में “हैं तैयार हम – राष्ट्रीय रैली” में पूरे देश से कांग्रेस कार्यकर्ता, संगठन नेता शामिल होंगे। दुर्ग शहर से बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता इस रैली में शामिल होंगे। इसी की तैयारी के लिए दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई जिसमें रैली में शामिल होने के लिए नागपुर रवाना होने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
दुर्ग। जिले के जामुल के लक्ष्मीपारा क्षेत्र में एक परिवार के 4 लोगो के जहर खाने के मामले में पुलिस को अब तक कोई खास सुराग हाथ नही लगा है। पत्नी और परिजनों के बयान के आधार पर अब तक घर में पति पत्नी या परिवार के बीच कोई विवाद जैसी बात भी सामने नही आई है। इस पूरे मामले को सुलझाने पुलिस के आला अधिकारी जुटे है और आज भी कुछ लोगो के बयान लिए जा रहे है। इधर जानवी और उसकी छोटी बेटी मुस्कान की स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। आज सुबह परिजनों से भी उनकी मुलाकात कराई गई।
दुर्ग। दुर्ग से नागपुर की तरफ जा रहे मवेशी तस्करों का ट्रक नंदनी खुदनी के पास एक घर में जा घुसा। दुर्घटना के बाद ट्रक में सवार चार लोग वहां से भाग गए। जब लोगों ने देखा ट्रक के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी लोड हैं और उसमें से कई की मौत हो गई, तो उन्होंने नंदिनी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर ने डॉक्टर्स को अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में दवाइयों के नाम लिखने का फरमान जारी किया है। सिम्स के रेडक्रॉस सोसायटी की मेडिकल स्टोर में गर्भवती को गलत दवाई देने से गर्भपात हो गया था, जिसके बाद ये आदेश जारी किया गया। उन्होंने इस आदेश पर तत्काल अमल करने के लिए कहा है।
अम्बिकापुर। सरगुजा अंचल के मुख्यालय अम्बिकापुर में ठगों ने एक बड़े वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर ऑनलाइन तरीके से पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये के ठगी किये जाने का आरोप है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित शख्स के बयान कलमबद्ध किये जा रहे है तो वही आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ जारी है।
कवर्धा। जिले में आगजनी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. लगभग 90 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल में फिर आग लगने से हड़कंप मच गया. बोर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। यह घटना पांडातराई थाना के भगतपुर, धनेली खार की है. आग लगने का कारण अज्ञात है. गन्ने की खड़ी फसल में आग लगने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।
बिलासपुर। मध्य रेलवे के सांगली-मिरज जंक्शन सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । यह कार्य दिनांक 25 दिसम्बर, 2023 से 06 जनवरी, 2024 तक किया जा रहा है ।
रायगढ़। जिले में एक लंबे अर्से से हाथियों का उत्पात जारी है। यहां के जंगलों में विचरण करने वाले हाथी आये दिन जंगलों से निकलकर ग्रामीण इलाकों में दस्तक देते हुए किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कभी उनके घरों को भी क्षति पहुंचाते हैं।इसी बीच मंगलवार की सुबह भी हाथी दल ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है।
रायपुर। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ में शामिल हुए। वे कल जांजगीर चांपा जिले के खरौद दौरे पर थे। उन्होंने बताया कि चंद्रकांत तिवारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ में शामिल होने का सौभाग्य मिला। व्यासपीठ पर विराजित पंडित भानु महाराज जी (सकरी बलौदाबाजार वाले) के श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण किया।
मनेन्द्रगढ़। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद श्याम बिहारी जयसवाल गृह जिले मनेन्द्रगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे पर बयान दिया है. मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कृषि मंत्री बनने के संकेत दिए हैं. श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मैं किसान का बेटा हूं, जब चट्टान में हल चलाकर फसल पैदा कर लेते हैं. तो मुझे लगता है कोई भी मंत्रालय मिलेगा उसे हम उपजाऊ बना देंगे और उसके पहचान एक अच्छे मंत्रालय के रूप में दिलाएंगे.
Adv