रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति तथा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए में खरीदी के वादे पर अमल के बाद अब किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किए जाने की तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर हम राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान करेंगे।
कांकेर। पुलिस को नक्सल उन्मूलन के तहत एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. 10 वर्ष से सक्रिय 1 लाख का इनामी नक्सली को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार नक्सली संगठन जनताना सरकार अध्य्क्ष आलपरस के पद पर काम करता था. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग पर निकले थे. अति नक्सल संवेदनशील क्षेत्र ग्राम अटकडियापारा आलपरस के पास से 1 लाख के इनामी नक्सली सुंदर दुग्गा को गिरफ्तार किया गया है.
रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा और आखिरी दिन है. आज राज्यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. सत्र के अंतिम दिन हंगामा होने के आसार है. वहीं विपक्ष आज अनुपूरक बजट पर सरकार को घेर सकती है.
धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात शिक्षा अभियान के तहत डॉo शोभाराम शास० उच्च० माव वि० धमतरी के एनसीसी कैडेट के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ग्राम कसही में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे मे जानकारी देकर बताया गया की दोपहिया, चारपहिया वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीटबेल्ट पहन कर वाहन चालन करना चाहिये।
रायपुर। सरस्वती नगर में शराब बेचते युवक को गिरफ्तार किया गया है। सरस्वती नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत चांदनी चौक कोटा पान ठेला के पास पास एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया।
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा जिले में शांति व्यवस्था को बनाये रखने एवं अपराधिक किश्म के लोगो पर सतत निगरानी रखकर त्वरित कार्यवाही करने के लिए दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीपक त्रिपाठी (रापुसे.) के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।
दुर्ग। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों द्वारा अपराधों पर लगाम लगाने त्वरित कार्रवाई की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग की जा रही है. साथ ही नामी गुंडे-बदमाशों को थाने तलब कर चेतावनी दी जा रही है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा का सत्र भी जारी है। इस सत्र की शुरुआत मंगलवार 19 दिसंबर को हुई थी। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम की देखरेख में नए सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर डॉ रमन सिंह ने भी पदभार ग्रहण किया।
भिलाई। बोरिया कला रायपुर निवासी राम प्रताप पाण्डेय (40 वर्ष) अपनी कार से धमधा से रायपुर आ रहा था. जैसे ही वह देवरझाल गांव के पास पहुंचा कि अचानक कार के सामने से धुआं उठने लगा. इसके बाद राम प्रताप ने कार को रोका और फौरन बाहर निकल गया.
धमतरी। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की टीम लगातार बुलडोजर एक्शन चला रही है. मंगलवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने नहर किनारे लगाए जाने वाले दुकानों और खोमचों को जमींदोज कर दिया. निगम की टीम ने कार्रवाई से पहले ही दुकानदारों को चेतावनी जारी थी. चेतावनी के बाद भी जिन दुकानदारों ने दुकान हीं हटाया उनके दुकानों को टीम ने हटाया. नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हंगामे और विवाद से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात थी.
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से बन रही दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है. जानकारी के अनुसार, बिना अनुमति के दुकानों का निर्माण किया जा रहा था. कांग्रेस पार्षद पति पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगा है. पूरा मामला नगर निगम जोन 7 क्षेत्र का है। ज़ोन कमिश्नर बाबरा ने बताया, आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग की टीम ने वार्ड नम्बर 25 में भारत माता चौक के पास कार्रवाई की है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने सारंगढ़ विकासखंड के धान खरीदी केंद्र कोतरी और हरदी का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ सिद्दीकी ने धान को छूकर धान की जानकारी ली। इसके साथ ही साथ नमी मापक यंत्र से बोरों के धानो का नमी जांच की।
रायपुर। रायपुर रेल मंडल के आर. व्ही. एच–मंदिर हसौद स्टेशनों के मध्य स्थित कचना रेलवे समपार फाटक क्रमांक 07 आर. व्ही. एच – मंदिर हसौद के मध्य अप लाईन किमी. 5/27 – 29 कचना गेट पर मरम्मत का कार्य दिनांक 23.12.2023 को समय 23:00 बजे से दिनांक 24.12.2023 को समय 12:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा।
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों का चुनाव कर लिया जाएगा, जिसके बाद सभी का शपथग्रहण होगा।
राजनांदगांव/कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, विस्तार गतिविधि तथा भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में भारत पाक 1971 युद्ध विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विशाल बाइक रैली और अमर जवान ज्योति रथ के साथ वीर शहीदों को गौरव स्थल स्थित पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया गयाl प्रो. विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ने बताया कि विजय दिवस पर युद्ध वीरों को नमन करने और भारत-पाक युद्ध के इस बड़ी जीत को विजय दिवस के रूप में मनाने के लिए सर्वप्रथम गौरव स्थल पर वीर शहीदों को स्मरण करके दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 1971 भारत पाक युद्धवीर आनंरी कैप्टन रि. आर.के.एस भारद्वाज ,मास्टर वारंट अफसर रि. एम.आर.डडसेना,नायक रि. श्याम राव खोटाले सिपाही रि.कमलकांत दत्त,सिपाही रि. भगवान दास सहित महापौर हेमा देशमुख एवं डॉ.रचना पांडे प्राचार्य कॉन्फ्लुएंस कॉलेज,राजेश शर्मा भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष रहेl
रायपुर। छत्तीसगढ़ी को पूर्ण राजभाषा का दर्जा दिलाने छत्तीसगढ़ी जुराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन और मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी के सयुंक्त तत्वाधान में रायपुर के घड़ी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के पास आज सुबह छत्तीसगढ़ी जुराव कार्यक्रम हुआ.
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जगदलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हार पारा में नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। कुम्हार पारा से तेज रफ़्तार में आ रही कार शहीद पार्क के सामने डिवाइडर से जा टकराई। कार की डिवाइडर से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
बालोद। रायपुर रेल मंडल के बालोद – कुसुमकसा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक DD-50 KM 929/13-14 (पाररास) फाटक गेट पर रेलवे के मरम्मत का कार्य दिनांक 19.12.2023 दिन मंगलवार को समय 21:00 बजे से दिनांक 20.12.2023 दिन बुधवार को समय 09:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा।
जशपुर। एक टीचर की पोस्टिंग हुई है. शासकीय प्राथमिक शाला तामासिंघा में विद्यार्थियों की कुल दर्ज संख्या 48 है और वहां केवल एक प्रधान पाठक पदस्थ हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में काफी समस्या आ रही थी. इसे लेकर बच्चों के अभिभावक काफी चिंतित थे. इन अभिभावकों ने मुख्यमंत्री निवास (बगिया) पहुंचकर एक आवेदन दिया था, जिस पर सीएम हाउस से कलेक्टर को एकल शिक्षकी शाला की समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल व्यवस्था बनाने को कहा गया था.
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बने 23 साल हो गए हैं। सरकारें विकास के दावे तो करती हैं लेकिन आज भी दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में आवागमन के लिए सड़क न होने से परेशानी बनी रहती है। ऐसी स्थिति में मरीज को एंबुलेंस तक ग्रामीण खाट में ले जाने के लिए विवश हैं। ऐसा ही एक मामला गर्भवती महिला को खाट में लिटाकर अस्पताल ले जाने का सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Adv