जशपुर। जेल में बंद सजा काट रहे हत्या, 376, पॉस्को जैसे कई संगीन धारा में दो कैदी बीते साल दिसम्बर माह में जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गए थे. जिसमें से एक को तो पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन दूसरा आरोपी लंबे समय से फरार था. जिसे एक साल बाद जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर ने सराहनीय काम किया है. छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली दल के सदस्य ने सरेंडर किया है.नेशनल पार्क एरिया कमेटी अन्तर्गत पोनड़वाया मिलिशिया सदस्य बलराम वाचम उर्फ बल्लू ने पुलिस अधीक्षक बीजापुर आंजनेय वार्ष्णेय, एएसपी ऑप्स वैभव बैंकर, एएसपी चन्द्रकांत गवर्ना, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के सामने सरेंडर किया.
दंतेवाड़ा। जिले में जमीन विवाद में खुनी संघर्ष का मामला सामने आया है. भांसी थाना क्षेत्र के खुचेपाल गांव में हुए जमीन विवाद में एक ग्रामीण को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है. इस वारदात में दो आत्मसमर्पित नक्सली और एक ट्रक ड्राइवर के शामिल होने के बात मृतक के परिजन कर रहे है. इधर पुलिस अधिकारियों का कहना मामले की जांच चल रही है और पूछताछ जारी है. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
रायपुर। गुढियारी थाना पुलिस ने बीती रात जुआ-सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। मामलें में खुलासा करते हुए बताया कि गुढियारी थाना क्षेत्रांतर्गत कलिंग नगर के पास अभियान के दौरान रेड कार्यवाही कर सट्टा संचालिक करते सटोरिया जीवन लाल पिता शत्रुघन देवांगन उम्र 33 वर्ष सा. अशोक नगर थाना गुढियारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 2000/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त व सटोरिया मनोज साहू पिता स्व. प्रेमलाल साहू उम्र 46 वर्ष सा. बजरंग नगर थाना गुढियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 2200/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त व सटोरिया होरीलाल जांगडे पिता आसलाल जांगडे उम्र 38 वर्ष सा. कुकरी तालाब थाना गुढियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 2100/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गुढियारी में क्रमशः अपराध क्रमांका 560/23, 561/23, 562/23 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
रायपुर। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी तबादले के संकेत मिल रहे हैं. इस बीच राज्य के 3 बड़े आईपीएस अधिकारी जागृति मंडल आरएसएस के राज्य कार्यालय पहुंचे हैं. आरएसएस कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारियों में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी आरएन दास और डीआईजी के एल ध्रुव शामिल हैं.
नारायणपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी मण्डावी द्वारा राजनैतिक दलों की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों के युक्ति युक्तकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 20 दिसम्बर से 06 जनवरी तक मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण करने, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही मतदान केंद्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने सहित निराकरण करने संबंधी जानकारी दी।
रायपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवंस के बैटरी नंबर 5 में डोर नंबर 61 का हाट कोक रांग साइड गिर गया। इसकी वजह से वहां आग लग गई बुधवार की रात 11:30 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद कोक ओवंस से ही फायर बैटरी का अमला पहुंचा। जिस पर रात को ढाई बजे काबू पाया। इस दौरान वहां पर लगे महंगे केबल जल गए और बीएसपी को काफी क्षति हुई है । रात के समय कर्मचारियों की संख्या कम होने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जुट गई है। इस साल आयोजित होने वाले वार्षिक परीक्षा के लिए आज 15 दिसंबर से परीक्षा फॉर्म परीक्षा भरे जाएंगे। इस संबंध में रविशंकर विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।
भिलाई। आज रात से चन्द्रामौर्या ओवर ब्रिज के नीचे चौक में समतलीयकरण एवं डामरीकरण कार्य निर्माण एजेन्सी के द्वारा प्रारंभ किया जायेगा इस दौरान चौक से आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्माण एजेंसी के द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में 15 दिन का समय लगना बताया गया है.
बिलासपुर। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के तहत जांजगीर चांपा जिले में 15 व 20 दिसम्बर को शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। आज दो बसों में जिले के 54 युवा सवार होकर जिला रोजगार कार्यालय कोनी से जांजगीर के लिए रवाना हुए। कलेक्टर अवनीश शरण ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने युवाओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और परीक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर उप संचालक, रोजगार अमर पहारे सहित अन्य लोग मौजूद थे। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जांजगीर चांपा जिले के खोखराभांठा में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस की सुविधा मुहैया करायी जा रही है।
रायपुर। पीएम आवास योजना को लेकर नई सरकार सख्त हो गई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने समय सीमा में पीएम आवास का काम नहीं कर पा रहे नगरीय निकायों के सीएमओ और नोडल अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना बड़ा सियासी मुद्दा बना हुआ है। पूर्ववर्ती सरकार में पंचायत मंत्री रहे टीएस सिंहदेव ने पीएम आवास के लिए फंड नहीं जारी करने पर विभागीय मंत्री का पद छोड़ दिया था। पीएम आवास योजना विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गया था।
सूरजपुर। अवैध अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन बुलडोजर चलने लग गया है इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को नगर के तुरिया पारा में तीन निमार्णाधीन मकान व एक मकान को सुबह तहसीलदार सहित पुलिस जवान के मौजूदगी में बुलडोजर चलाया कर अतिक्रमण हटाया गया । बताया जा रहा की इसके पहले अतिक्रमण कारियों को सूचना देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने कहा था।
सूरजपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला सूरजपुर के मार्गदर्शन में चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत 26 चिन्हांकित बच्चों को मेडिकल कॉलेज रायपुर तथा चिरायु एवं आयुष्मान भारत में अनुशंसित चिकित्सालयों में ऑपरेशन हेतु रायपुर भेजा गया। जिनमें हृदय रोग के 08 जन्मजात मोतियाबिन्द के 08 मुड़े एवं विकृत पैरों के 06 कटे हुए होंट एवं तालु के 03 एवं ब्रेन ट्यूमर के 01 बच्चे थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत बीपीएल और एपीएल राशन कार्डधारी अब स्वयं घर पर ही अपना आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें नजदीकी च्वाइस सेंटर या सम्बंधित अस्पताल या दफ्तर का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाईल एप्प लॉन्च किया गया है इसके लिये आवश्यक दस्तावेज – राशनकार्ड व आधार कार्ड होना जरूरी है। सर्वप्रथम अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से आयुष्मान एप व आधार फेस रीड (आरडी) एप डाउनलोड करना है। इसके बाद की प्रक्रिया निम्न बिंदुओं पर आधारित है। शुरूआत में आयुष्मान ऐप में लॉगिन पर जाएं बेनिफिसरी विकल्प चुनें, अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर दर्ज करें एवं ओटीपी डालकर लॉगिन करें। इसके बाद स्टेट-छत्तीसगढ़, स्कीम-राशन कार्ड विकल्प का चयन करें, फिर सर्च बाई-फैमिली आईडी, डिस्ट्रिक्ट – अपना जिला चुनें। फैमिली आईडी- राशन कार्ड नम्बर दर्ज कर सर्च करें। इसके पश्चात परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी। जिन सदस्यों का नाम हरे रंग में होगा उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है उसे स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं एवं जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा उनका कार्ड बनाना होगा। उनके नाम के सामने ‘‘डू-ईकेवायसी’’ विकल्प प्रदर्शित होगा, तो ‘‘डू-ईकेवायसी’’ विकल्प का चयन करें, आगे आधार एथेंटिकेशन-सत्यापन हेतु 4 विकल्प प्रदर्शित होंगे।
रायपुर। कांग्रेस नेता महंत रामसुंदर दास (Mahant Ramsundar Das) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन के हाथों मिली करारी हार से दुखी होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बस्तर सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम लिखे पत्र में इस बात का उल्लेख किया है। चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वयं लेते हुए दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास के इस्तीफे की खबर मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा (Arun Vora) ने राजधानी रायपुर में उनसे मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा न देने का आग्रह किया।
कांकेर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार तीन दिनों से नक्सलियों द्वारा लगाए जा रहे आईईडी की चपेट में आने जवान घायल हो रहे हैं। वहीं, आज फिर आईईडी ब्लास्ट में एक जवान के शहीद होने की खबर ने छत्तीसगढ़ को हिला कर रख दिया है।
बिलासपुर। चाकू के हमले में घायल युवक के परिजनों ने सकरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. घायल युवक के परिजनों के मुताबिक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. पुलिस उन्हें पकड़ने की बजाय परिजनों को ही आरोपियों को पकड़कर लाने की बात कहते हैं। दरअसल, राजा खान को अक्टूबर माह में उसके पहचान वालों ने पैसे के नाम को लेकर सकरी क्षेत्र में चाकू मार दिया था. इस दौरान प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद उसके बड़े भाई ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, मामले को डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी सकरी पुलिस आरोपी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है।
रायपुर। विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, सीएम योगी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
Adv