रायपुर। अरुण साव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, सीएम योगी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे है। अब से कुछ देर में शपथग्रहण होगा।
बलरामपुर। वाड्र्फनगर फॉरेस्ट रेंज में जंगल की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है. वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इमारती लकड़ियों की बड़ी खेप बरामद की है.
दुर्ग। अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. 68 लोगो के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर FIR की गई है. वही एक अन्य एक आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया. साथ ही 10 मोडिफाई सायलेंसर/प्रेशर हार्न लगाए वाहन चालकों पर 50,000 रूपये फाईन किया गया.
दुर्ग। 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई कर लुटेरों को उतई पुलिस ने पकड़ा है. कोरबा निवासी सुनील मरकाम माखनपुर ने थाने में लूट की शिकायत की थी. जिस पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान में लिया था.
बलरामपुर। एक और हाथी की मौत की खबर के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है। विभाग मामले की जाँच और फिर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहा है। पूरा मामला बलरामपुर का है।
दुर्ग। भिलाई में एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे जलता हुआ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब तक मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया, तब तक वो बुरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। हालत गंभीर होने से उसे पहले जिला अस्पताल दुर्ग और फिर रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया।
काेरबा। जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता 3 माह से अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ अश्लील छेड़छाड़ करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतरई का है।
कांकेर: जिले के अंतागढ़ में 7 नवंबर को हुई आत्महत्या के वारदात में पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है. भानुप्रतापपुर के भीरावाही का निवासी खिलेश आरदे उर्फ निखिल आईटीआई अंतागढ़ में फीडर ट्रेड का छात्र था. उसके साथ आईटीआई हॉस्टल में दोपहर 12 बजे 20 से 30 ग्रामीणों ने घुसकर प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट की थी. घटना के बाद आरोपी वंहा से भाग गए थे. इसके कुछ देर बाद छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
नगरी। पत्नी और भाभी के साथ लकड़ी तोड़ने जंगल गए एक युवक पर मादा भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र नगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरडुला अंतर्गत कोटाभर्री निवासी सुनीत कमार अपनी पत्नी और भाभी के साथ जंगल में लकड़ी काटने गए थे। तीनों एक ही स्थान पर लकड़ी तोड़ रहे थे, तभी एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ वहां आ गया। महिलाएं जान बचाने पेड़ पर चढ़ गई। जबकि भालू ने सुनित कमार पर हमला कर दिया। भालू को भगाने युवक ने कोशिश किया।
रायपुर। राजधानी में एक बुजुर्ग के साथ लूटपाट हो गयी। बुजुर्ग मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने पहले बुजुर्ग को धक्का दिया फिर हाथ मोड़कर मोबाइल छीन लिया। इस मामले में आमानाका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित राजकिरन मोती ने FIR में पुलिस को बताया कि वह टाटीबंध में रहता है।
रायगढ़। शासन की महत्वाकांक्षी योजना धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सहायक समिति प्रबंधक मनोहर प्रधान को सहायक समिति प्रबंधक के धारित पद से पृथक कर दिया गया है।
रायपुर। अयोध्या में आने वाले नए साल यानी 2024 में जनवरी महीने में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं।
बिलासपुर। शहरी यातायात को लेकर और भी बेहतर बनाने पुलिस सख्त नजर आ रही है. अब तक 240 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है. सिग्नल जंप और रॉन्ग साइड पर चलाने पर पुलिस ने एक्शन लिया है.
धमतरी। करुद विधानसभा क्षेत्र के कचना गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया. बहुजन समाजवादी पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में खुलेआम सट्टेबाजी, जुआ और शराब का धंधा चल रहा है.
रायपुर। सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी छत्तीसगढ़ के चतुर्थ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जीवन परिचय आपको बता रहे है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी सन् 1964 को छत्तीसगढ़ के जशुपर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बगिया में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय राम प्रसाद साय और माता जसमनी देवी साय हैं। विष्णुदेव साय का विवाह 27 मई 1991 को कौशल्या देवी साय से हुआ। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्राली की चोरी करने वाले नाबालिग लड़के सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर की ट्राली, चोरी करने प्रयुक्त ट्रैक्टर के इंजन और कार को जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। सभी आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत FIR दर्ज किया गया है। दरअसल, 03 दिसंबर को खलिहान में रखी ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गई थी। जिसके बाद मामले में रिपोर्ट लिखाई गई थी।
जांजगीर-चाम्पा। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, शादी के विदाई होकर बाद दुल्हन दूल्हे के साथ अपना ससुराल जा रही थी। इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।
जांजगीर-चांपा। जिला के चंगोरी गांव के गौठान में 37 मवेशियों के मौत के मामले में पशु चिकित्सा विभाग के 3 चिकित्सकों ने मवेशियों का पोस्टमार्टम किया. प्रारंभिक तौर पर मवेशियों की मौत का कारण जहर से होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मवेशियों का विसरा (किडनी, लीवर, दिल, पेट के अंगों का सैंपल) फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजने की तैयारी में हैं.
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 5 का रहने वाला आनंद तंबोली घुन्नी तालाब में डूब गया। घुन्नी तालाब में डूबने के 21 घंटे बाद भी आनंद तंबोली का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं जांजगीर से गोताखोर की टीम बुलाई गई है, जो व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर खोजबीन में लगी है।
Adv