बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • मुनाफा तो दूर, कर्ज भी नहीं चूका पाएंगे किसान, झेल रहे तूफान की मार

    07-Dec-2023

    रायपुर। प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत और बढ़ सकती है. इसके साथ ही लगभग 15 दिन और धान की कटाई पिछड़ जाएगी. बारिश की मार को देखते हुए किसानों ने शासन-प्रशासन से नमी युक्त धान खरीदी के साथ मुआवजे की मांग की है.


    प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है. एक तरफ खेत में पानी भरने से कटी हुई धान की फसल खराब होने के कगार पर है. वहीं पकी हुई फसलों में बीमारी और किट लगने की आशंका है. बारिश से खेत में ही धान की निकली हुई बालियां झड़ने लगी है.
  • कॉन्फ्लूऐन्स महाविद्यालय में रिसर्च मेथेडोलॉजी पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया

    06-Dec-2023

    राजनांदगांव। विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अनिता साहा आइ.क्यू.ए.सी प्रभारी दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव उपस्थित थी। रिसर्च मेथेडोलॉजी विषय पर अतिथि व्याख्यान कराने का उद्देश्य शोध कार्य हेतू तथ्यो की व्याख्यान को समझना है। डॉ. अनिता साहा ने बताया कि रिसर्च मेथेडोलॉजी पूरे शोध कार्य का एक संक्षिप्त रूप है जिसके अंदर विभिन्न चरण है जो हमारे शोध प्रक्रिया को पूर्ण करते है। जिसमें विषय के चुनाव से लेकर परिणाम तक पहुचन की सारी प्रक्रिया निहित है। हमे हमेशा यह ध्यान रखना है कि विषय वस्तु का चयन समाजिक उपयोगिता को ध्यान में रखकर करना चाहिए और उद्देश्य, परिकल्पना संक्षिप्त होना चाहिए, आंकडो का संकलन संपूर्ण हो और उसी के अनुरूप् सांख्यिकी विश्लेषण किया जाना याहिए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रचना पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सभी शिक्षको को शोध कार्य करना है और नई दिशा प्रदान करना है। हमेशा विषय कुछ नवीन कार्य को लेकर होना चाहिए जिससे कहीं ना कहीं हम अपने समाज में नवीनीकरण ला सकते है। महाविद्यालय संचालक श्री संजय अग्रवाल, डॉ. मनीष जैन एवं श्री अशीष अग्रवाल ने  कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा हमेशा नए सोच को साकार करने का प्रयास करना चाहिए। इस व्याख्यान में महाविधालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।

  • रायपुर में 78 चखना दुकान बंद कराए गए

    06-Dec-2023

    रायपुर। रायपुर जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित 59 तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 19 कुल 78 अलग-अलग शराब दुकानों के आस-पास चखना दुकान संचालित करने वाले संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर दुकानों को हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही अधिकांश चखना दुकान/ठेला मुख्य मार्ग के ईर्द-गिर्द संचालित हो रहे थे, जिसमें कई व्यक्ति चखना दुकानों में शराब पीकर आपस में विवाद करते थे जिससे उस मार्ग में गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी होने के साथ ही यातायात भी बाधित होती थी।


    जिस पर आज भी रायपुर पुलिस, नगरीय/स्थानीय निकाय एवं आबकारी विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ऐसे स्थानों में लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए शराब दुकानों के आस-पास संचालित चखना दुकानों एवं ठेलो को बंद कराकर हटाया जा रहा है।
    इसके साथ ही प्रशासनिक, रायपुर पुलिस एवं नगरीय/स्थानीय निकाय के आला अधिकारियों द्वारा रायपुर के अलग – अलग स्थानों में ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित ठेले, गुमटियों व अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है।
     
     
  • मैकेनिक के साथ ढाबे में मारपीट, तीन गिरफ्तार

    06-Dec-2023

    रायपुर। आमानाका पुलिस ने मैकेनिक के साथ ढाबे में हुए मारपीट मामले में तीन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक  रसपाल सिंग ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वीरसावरकर नगर हीरापुर रायपुर का रहने वाला है तथा ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध में ट्रक मैकेनिक का काम करता है। दिनांक 03.12.2023 को रात्रि करीबन 11.45 बजे प्रार्थी टाटीबंध रिंग रोड नं 02 स्थित हाईवे ढाबा में खाना खाने गया था। ढ़ाबा में खाना खा रहा था कि बाजू के टेबल में बैठे एक व्यक्ति ने प्रार्थी से पानी मांगा तो वह पानी का बॉटल उनको दिया कुछ देर बाद वह व्यक्ति प्रार्थी से शराब पीने के लिए जबरन रंगदारी करते हुए 500/- रूपये मांग किया प्रार्थी द्वारा पैसा नहीं देने पर वह व्यक्ति प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच कर रहा था कि गाली गलौच करने से मना किया तो उसके अन्य 11 साथी मिलकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के एवं लोहे की रड से तथा कुर्सी से मारपीट कर चोट पहुंचाये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 467/23 धारा 147, 294, 506, 323, 327 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं ढ़ाबा के कर्मचारियों सहित वहां उपस्थित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अभिषेक गुप्ता, खलेश्वर उर्फ सोनू गुप्ता एवं प्रेम सोना को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।  प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
    गिरफ्तार आरोपी
    01. अभिषेक गुप्ता पिता कमलेश गुप्ता उम्र 21 साल निवासी कृष्णा नगर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
    02. खिलेश्वर उर्फ सोनू गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 20 साल निवासी कृष्णा नगर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
    03. प्रेम सोना पिता बैकुण्ठ सोना उम्र 20 साल निवासी कृष्णा नगर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
  • पिकअप पुल से गिरने से 15 ग्रामीण घायल, सभी की हालत गंभीर

    06-Dec-2023

    कांकेर। अंतागढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। अंतागढ़ क्षेत्र के सरंडी गांव से कोयलीबेड़ा जा रहे ग्रामीणों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पूल से नीचे जा गिरी। जिससे इस हादसे में 15 से अधिक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।


    जिसके बाद सभी घायलों को अंतागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सारंडी गांव से ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर कोयलीबेड़ा आदिवासी समाज के आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, तभी कुछ दूरी पर ही वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पूल से नीचे जा गिर गई। बताया गया कि हादसे के वक्त वाहन में 20 से अधिक ग्रामीण सवार थे जिसमें से 15 ग्रामीणों को गंभीर चोट आई है।
  • पीएम मोदी से अरुण साव और गोमती साय ने की मुलाकात

    06-Dec-2023

    रायपुर। दिल्ली में पीएम मोदी से अरुण साव और गोमती साय ने मुलाकात की। दरअसल 2023 विधानसभा में छग में बीजेपी को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। कई नामों की चर्चा है, मगर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है और पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। अब रायपुर से लेकर दिल्ली तक मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरों पर है। राज्य में कई दिग्गज चुनाव जीते हैं और यही कारण है कि एक नहीं, कई नाम की चर्चा हर तरफ है।


    राज्य में बड़े दावेदारों की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, गोमती साय, राम विचार नेताम, अरुण साव और विष्णु देव साय के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं। इसके साथ ही ओपी. चौधरी को लेकर भी कयासबाजी जारी है।



    राज्य में भाजपा किसी आदिवासी या पिछड़े वर्ग पर दांव लगा सकती है। इन वर्गों की महिला नेता भी हो सकती है, यही कारण है कि संभावित नाम में सबसे ऊपर रेणुका सिंह, विष्णु देव साय, राम विचार नेताम हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री को लेकर चौंकायेगी, एक कार्यकर्ता भी रेस में शामिल है. ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य के प्रभारी ओम माथुर ने भी चुनाव के दौरान एक बात कही थी कि जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह नाम चौंकाने वाला होगा। यही कारण है कि लोगों की नजर उस चेहरे पर है जो राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने वाला है।
  • दो राज्यों में भारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में भी बदला हुआ है मौसम

    06-Dec-2023

    रायपुर/दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए तूफान मिचौंग ने कल (5 दिसंबर) लैंडफॉल कर लिया है लेकिन प्रभावित राज्यों का मौसम आज भी बिगड़ा हुआ रह सकता है. वही तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों तक मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है और उसके बाद कम हो जाएगी. पूर्वी तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.


    आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक, मराठवाड़ा, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा 7 दिसंबर को मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ-साथ तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी.
  • बीजेपी आज तीनों राज्यों में सीएम फेस का करेगी ऐलान

    06-Dec-2023

    रायपुर। मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव पूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं। मप्र, छग और राजस्थान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन तीनों राज्यों में सीएम चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।


    हालांकि तीनों राज्यों के सीएम चेहरे को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच ऐसा माना जा रहा है कि आज एमपी में सीएम चेहरे पर मुहर लग सकती है। सीएम फेस को लेकर प्रदेश के बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात की है। वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भी अपना नया मुखिया मिल सकता है।
  • फ्रिज हुआ ब्लास्ट, घर में फैली आग

    06-Dec-2023

    कोरबा। सिटी कोतवाली अंतर्गत शहर के मिशन रोड में स्थित एक मकान के किचन में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फटने की वजह से आग लग गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग बुझाया। यह घटना तब हुई जब मातृ छाया नामक उक्त मकान में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे।


    आग लगने पर वहां हड़कंप मचा और परिवार के लोग बचने के लिए बाहर निकले। खुद को सुरक्षित करने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है यह आकंलन नहीं किया जा सका है।
  • अभनपुर-नवापारा रोड में बड़ा हादसा, नशे में था हाइवा चालक

    05-Dec-2023

    रायपुर/अभनपुर। अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग पर स्थित राठी किराना स्टोर्स के पास एक हाइवा ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. बताया जाता है कि, हाइवा चालक नशे में बुरी तरह धुत्त था, जिसे सूचना पर मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस के 3-4 पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से ड्राइवर को केबिन से उतारा.


    बता दें कि, अभनपुर क्षेत्र के अलावा राजिम (गरियाबंद) कुरूद (धमतरी) क्षेत्र से भी रोजाना भारी संख्या में रेत से भारी हाइवा और अन्य भारी वाहन काफी तेज गति से अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग से गुजरकर रायपुर की ओर जाती है.  इस दौरान हाइवा और भारी वाहनों के चालक नशे में रहते हैं, लेकिन नियमित जांच के अभाव में ऐसे चालकों पर रोक नहीं लग पा रही है.
  • कृषि उपज मंडी समिति रायपुर के उपाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा

    05-Dec-2023

    रायपुर। कृषि उपज मंडी समिति रायपुर के उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस शासन में उन्हें कृषि उपज मंडी रायपुर में भारसाधक समिति में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था।


    बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। इसके मद्देनजर महेश शर्मा ने भी अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
  • तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस रहेगी रद्द

    05-Dec-2023

    रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । यह कार्य दिनांक 03 से 19 दिसम्बर, 2023 तक किया जा रहा है।


    इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है…

    रद्द होने वाली गाडियां –

    1. दिनांक 03, 07, 10, 14 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को तिरुपति से चलने वाली गाड़ी संख्या 12482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    2. दिनांक 05, 09, 12, 16 एवं 19 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर- तिरुपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    3. दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    4. दिनांक 18 दिसम्बर, 2023 को चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई सेंट्रल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
    5. दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को तिरुनेलवेली से चलने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेणिगुंटा जंक्शन-गुंतकल जंक्शन-सुलेहल्ली-सिकंदराबाद- काजीपेट- बल्हारशाह होकर रवाना होगी ।
    6. दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर चलने वाली गाड़ी संख्या 22815 बिलासपुर-एर्णाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट-सिकंदराबाद-सुलेहल्ली-गुंतकल जंक्शन-रेणिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी ।
    7. दिनांक 13 एवं 16 दिसम्बर, 2023 को कोरबा चलने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेणिगुंटा जंक्शन-धोने-काचीगुडा-निजामाबाद-मुदखेड-पिंपळखुटि-नागपुर होकर रवाना होगी ।
    8. दिनांक 11 एवं 14 दिसम्बर, 2023 को कोचुवेलि चलने वाली गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-पिंपळखुटि-मुदखेड-निजामाबाद-काचीगुडा-धोने-रेणिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी ।
    9. दिनांक 10 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – विजयनगरम- दुव्वाडा- विजयवाड़ा होकर रवाना होगी ।
  • पंडरी में युवक को चाकू मारा, हमले का वीडियो आया सामने

    05-Dec-2023

    रायपुर। पंडरी इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई है. इस घटना में एक एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है यह घटना पुराने विवाद के चलते हुई है. वहीं चाकू चलाने वाले आरोपी मेहराम खान ने जब वारदात को अंजाम दिया तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा. चाकूबाजी की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं मामले में मोवा पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है.



    जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर आनंद वर्मा पर आरोपी मेहरान खान उर्फ शम्मी ने चाकू से हमला किया. वहीं आरोपी मेहरान को हमले क दौरान लोगों ने पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. जिसमें वह भी घायल हो गया है. घटना में एक अन्य शामिल युवक शामिल था जो मौके से फरार हो गया. आरोपी मेहरान और पीड़ित दोनों को अस्पताल में इलाज जारी है.
     
     
  • अमरजीत सिंह ने बताया कांग्रेस की निपटने की वजह

    05-Dec-2023

    रायपुर। कांग्रेस की इस बड़ी हार पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपना-अपना चलाने के चक्कर में सब निपट गए. जो जनादेश आया है, उसकी थोड़ी भी उम्मीद नहीं थी. आपस में सामंजस्य की कमी भी रही, जिसका असर दिखा.


    टिकट काटने का फॉर्मूला फ्लाप होने पर अमरजीत भगत ने कहा कि यह फॉर्मूला नहीं चल पाया. इसी के चलते एक दूसरे को निपटाने में यह हुआ. अमरजीत भगत ने गड़बड़ी की भी आशंका जताई है. टीएस सिंहदेव ने कहा मुझे सीएम नहीं बनाए इस वजह से सभी सीटें हारे. टीएस सिंहदेव के बयान पर अमरजीत भगत ने कहा कि इन बातों में कोई दम नहीं है, पहले सबको साथ लेकर तो चलना था.


    बुलडोजर को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि बिना ब्रेक का गाड़ी है. जिसे टारगेट किया है उसे भोगना पड़ेगा. जो उनके एजेंडे में है वह सब करेंगे, सबको संभालना है.
  • गर्दन कटी लाश मिली, रेलवे स्टेशन के पास हड़कंप

    05-Dec-2023

    महासमुंद। आज सुबह बागबाहरा रेलवे स्टेशन के पास रेल्वे पटरी पर एक युवक की गर्दन कटी लाश मिली है। सिर और धड़ अलग हो चुकी इस शव को पुलिस ने पहचान के लिए चीरघर में रखा हुआ है। युवक ने नीले रंग की टी शर्ट पहना है। पुलिस के अनुसार युवक का उम्र 30 वर्ष के आसपास है।


    इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए lokjagt पर
  • अमित शाह ने 3 राज्यों के सीएम फेस पर दिया बड़ा बयान

    05-Dec-2023

    रायपुर/दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब लोगों को इस बात का इंतजार है कि बीजेपी तीनों ही राज्यों में सीएम के नामों का ऐलान कब करेगी. इसके लिए दिल्ली में बीजेपी के तमाम बड़े नेता मंथन भी कर रहे हैं.


    इसी को लेकर जब पत्रकारों ने गृह मंत्री और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह से तीन राज्यों के सीएम का नाम पूछा और कहा कि कब तक गेस करना है तो इसके जवाब में शाह मुस्कुराने लगे. हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है. बता दें कि तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने इस बार बिना किसी नेता को सीएम पद का चेहरा बनाए प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जिसका पार्टी को सीधा फायदा हुआ. मध्य प्रदेश में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली जबकि राजस्थान और जयपुर में भी बीजेपी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी.


    रविवार को चुनाव नतीजे आने के बाद से मीडिया में सूत्रों के हवाले से तीनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री पद को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं. राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए वसुंधरा राजे के साथ ही बाबा बालकनाथ और दीया कुमार के नाम की भी चर्चा है.
  • सर्वाइकल कैंसर, सीएमएचओ ने दी लक्षण की जानकारी

    05-Dec-2023

    रायगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एन.मंडावी ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली सबसे गंभीर समस्या है जो महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौंतो का प्रमुख कारण है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा के अस्तर में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है। गर्भाशय ग्रीवा महिला प्रजनन प्रणाली का हिस्सा है और गर्भ के निचले हिस्से में स्थित है, जो गर्भ से योनि तक खुलती है। इस कैंसर को बच्चेदानी के कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होते है। एचपीवी वायरस का एक समूह है। जो दुनिया भर में बेहद आम है।

    सर्वाइकल कैंसर के सबसे आम लक्षण और शुरूवाती संकेत है जैसे:-पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग, संभोग के बाद खून, मैनोपोज के बाद खून बहना, संभोग के दौरान बैचेनी या खून आना, तेज गंध के साथ योनि से स्त्राव, रक्त के साथ योनि से स्त्राव, यूरिन करते समय दर्द महसूस होना।

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव:-नियमित रूप से कराएं पैप जांच अगर आप खुद को सर्वाइकल कैंसर से बचाना चाहते है, तो इसके लिये बेहद जरूरी है कि नियमित रूप से पैप जांच कराएं पैप जांच की मदद से आप गर्भाशय ग्रीवा में होने वाली असामान्यताओं का पता लगा पाएंगी। साथ ही इस बारे में अपने डॉक्टर से संपर्क कर कब और किस उम्र में इस टेस्ट को कराना चाहिये। धूम्रपान करने से बचे, जिन महिलाओं की धूम्रपान करने की आदत होती है उनमें इस बीमारी का खतरा और भी बढ़ जाता है कि तंबाकू या उनके उत्पाद के सेवन से सर्विक्स कोशिकाओ के डीएनए को नुकसान पहुंचाते है, जो सर्वाइकल कैंसर में बदल सकता है। इसलिए धूम्रपान से दूरी बनायें रखें। एचपीवी के खिलाफ लगाएं टीका, एचपीवी के कई प्रकार है जिनमें से कुछ उच्च जोखिम वाले प्रकार पाये जाते है। दो एचपीवी प्रकार (16 और 18) 70 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर और कैंसर से पहले के सर्वाइकल घावों का कारण बनते है। एचपीवी को गुदा, योनी, लिंग और ऑरोफरीनक्स के कैंसर से जोडऩे के प्रमाण भी है, इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिये अपने डॉक्टर से बचाव के लिये एचपीवी के खिलाफ टीका जरूर लगवाएं। सुरक्षित यौन संबंध का विशेष ध्यान रखें जिससे आप इस गंभीर बीमारी से खुद को काफी हद तक बचा सकते है।
  • विधानसभा चुनाव में सभी नगर निगम क्षेत्रों में कांग्रेस पिछड़ी

    05-Dec-2023

    रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभी नगर निगम के पार्षदों और महापौरों को ताकित किया था कि वे अपने-अपने वार्डों से कांग्रेेस प्रत्याशी को लीड मिलना चाहिए । यदि लीड नहीं मिली तो पार्टी आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में पार्षद की टिकट नहीं देगी। इसके बावजूद अधिकांश नगर निगम के पार्षदों ने भूपेश बघेल के आदेश का पालन नहीं किया। चिरमिरी, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर अंबिकापुर तथा रायपुर कोरबा, जगदलपुर। सभी नगर पालिका निगम के पार्षद अपने-अपने वार्ड में कांग्रेस को लीड दिलाने में असफल रहे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीतने से रोक भी नहीं पाए। अब देखना है कि पार्टी अपने आदेश का पालन नहीं करने वाले पार्षदों पर क्या कार्रवाई करती है और आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भूपेश बघेल व्दारा दी गई हिदायत का और आदेश का पालन होता है कि नहीं? क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में जीत हासिल कर फिर सत्ता की वापसी की बुनियाद रखनी है। अब नगरीय क्षेत्र में पार्टी के मठाधीशों के साथ निष्क्रिय और भितरघाती पार्षदों पर क्या एक्शन लेती है।


    रायपुर में सबसे ज्यादा दुर्गति

    रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी इतना ही बुरा हाल कांग्रेस पार्षदों के क्षेत्र में रहा। अब अधिकांश नगर निगम में महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जैसी घटनाएं बहुत जल्द सुनने के मिलेगी। प्राय:-प्राय: सभी नगर निगम के महापौरों के वार्डों में कांग्रेस बहुत बड़े अंतरों से पिछड़ी है। सभी बड़े नेता और नगर निगम के पदाधिकारियों के क्षेत्र में भी कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा है अब देखना है कि कांग्रेस पार्टी इन सभी नेताओं और पार्षदों पर क्या कार्रवाई करती है। चुनाव में हार के प्रमुख कारणों में महापौरों और पार्षदों की पार्टी के प्रति निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।
  • बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत

    05-Dec-2023

    रायगढ़। सो रहे बुजुर्ग को जहरीले सांप ने डंस लिया। बुजुर्ग के पहले दायें पैर और फिर बायें पैर में भी सांप ने डस लिया। बुजुर्ग ने रात 3 बजे उठकर परिजन को आवाज लगाई। आसपास देखा एक सांप बिस्तर के बीच में छिपा था।

    परिजन ने बुजुर्ग को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पूरे शरीर में जहर फैलने से बुजुर्ग की मौत हो गई। धनंजय डेंजारे (68) गुडेली सारंगढ़ का रहने वाला है। सूचना के बाद चक्रधर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
  • आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने भी अपने पद से दिया इस्तीफा

    04-Dec-2023

    रायपुर। कांग्रेस की शिकस्त के बाद निगम,मंडल, प्राधिकरणों के पदाधिकारियों के इस्तीफे भी शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत आरडीए से हुई है। आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने अपने पद से दिया इस्तीफा।

    यहां अध्यक्ष समेत पांच संचालक हैं। इनमें सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष, सूर्यमणि मिश्रा,शिव सिंह ठाकुर, ममता राय  समेत छह अन्य शामिल है। बंजारे ने अपना इस्तीफा सीईओ को भेजा है।

    इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। 
Top