बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चली मोदी की गारंटी

    04-Dec-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। भाजपा की बात करें तो पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा को 72 लाख 34 हज़ार 968 वोट मिले और कांग्रेस को 66 लाख 02 हज़ार 586 वोट मिले है। छत्तीसगढ़ में मतगणना जैसे-जैसे तेज होती जा रही है उसी गति से हैरान करने वाले नतीजे भी सामने आ रहे हैं. दरअसल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं. अंबिकापुर सीट पर वो कांग्रेस के प्रत्याशी थे. बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने उन्हें चुनाव हरा दिया है. कांग्रेस ने रिकाउंटिंग की मांग की. रिकाउंटिंग के बाद भी टीएस सिंह देव हार गए. हालांकि हार का अंतर जरूर कम हुआ. वो महज 94 वोटों से हार गए।


    अभी हार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन वह बीजेपी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल से 8 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. टीएस सिंहदेव कांग्रेस के अकेले बड़े नेता नहीं हैं जो चुनाव में हार गए हैं बल्कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट से और मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर से चुनाव हार गए हैं. दोनों को बीजेपी के प्रत्याशियों ने मात दी है।

    वहीं, टीएस सिंहदेव के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह सीएम की रेस में माने जा रहे थे. टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ में ‘बाबा’ के नाम से मशहूर हैं. अंबिकापुर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. 2003 के विधानसभा चुनाव छोड़ दिया जाए तो ये सीट हमेशा से कांग्रेस के कब्जे में रही है. 2003 में परिसीमन के पहले आरक्षित रही अंबिकापुर सीट पर बीजेपी के कमलभान सिंह ने कमल खिलाया था. 2008 में परिसीमन के बाद अंबिकापुर जनरल सीट बन गई. 2008, 2013 और 2018 में इस सीट से लगातार तीन बार टीएस सिंहदेव जीतते आ रहे थे लेकिन इस बार मामला उलटा पड़ गया है।
  • बीजेपी विधायक दल की बैठक 11 बजे होगी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में

    04-Dec-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए, जिसमें भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह से पछाड़ दिया। नतीजों के बाद सियासत गरमाई हुई है। वहीं बीजेपी की जीत के बाद आज सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक होगी। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बैठक लेंगे। ​वरिष्ठ नेता विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।

    बता दें कि, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है। पार्टी ने विधानसभा की 90 सीटों में से 54 सीटें जीत ली, जबकि सबसे पुरानी पार्टी को 35 सीटें मिलीं, जो पिछले चुनाव में मिली 68 सीटों से बहुत दूर हैं। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट जीती। वहीं, इस करारी हार के बाद भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 67 हजार वोटों से बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीते

    03-Dec-2023

    रायपुर। रायपुर दक्षिण से बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल चुनाव ने 67 हजार वोटों से जीत हासिल किया है. बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देने उनके निवास में नेता और कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है.


    इसी कड़ी में केशकाल से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम 6143 मतों से चुनाव जीत चुके हैं। बता दें कि, केशकाल से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम चुनाव से कुछ समय पहले ही अपनी IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था।
  • रामविचार नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी को 29 हजार वोटों से हराया

    03-Dec-2023

    रायपुर। रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है। रामविचार नेताम ने 29780 वोट से जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशी लगातार चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की तयारी में जुट चुकी है। भाजपा कार्यालयों में जीत का जश्न मनाना शुरू हो चूका है।


    छत्तीसगढ़ में 56 सीटों के साथ बीजेपी जीत की ओर

    छत्तीसगढ़ में 56 सीटों के साथ बीजेपी जीत की ओर अग्रसर है. नितिन नबीन ने बधाई देते कहा, हार्दिक अभिनंदन छत्तीसगढ़ वासियों! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi के कुशल मार्गदर्शन एवं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda के उत्कृष्ट नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय की सभी ऊर्जावान पार्टी पदाधिकारियों, कर्मठशील कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व देवतुल्य मतदाताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद।
  • रायपुर जिले के 7 सीटों पर जीती बीजेपी

    03-Dec-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है. रुझानों में भाजपा की सरकार बन रही है. रायपुर जिले में कांग्रेस की करारी हार हुई है. भाजपा ने सभी 7 सीटों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया है. रायपुर उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, धरसींवा, अभनपुर, आरंग में भाजपा ने जीत हासिल की है.




    बता दें कि विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम सामने आए हैं। राजनांदगांव लोकसभा की 8 सीटों में सर्वाधिक बढ़त के साथ रमन सिंह बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। वहीं प्रदेश सरकार के वन मंत्री मो. अकबर लगातार अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के विजय शर्मा से काफी पीछे चल रहे हैं। चौंकाने वाले चुनावी परिणाम से कांग्रेस के घेरे में मायूसी का आलम है। जबकि भाजपा पूरे राज्य में बढ़त लेकर सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ती दिख रही है।
  • मतगणना जारी, रायपुर से सबसे चौंकाने वाले आंकड़े

    03-Dec-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। प्रारम्भिक रुझानों में कांटे का मुकाबला जारी है। सबसे चौकाने वाले नतीजे रायपुर जिले की सातों सीटों से आ रही है।

    रायपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है। रायपुर पश्चिम से भाजपा राजेश मूणत 3100 वोट से आगे, उत्तर से भाजपा पुरंदर मिश्रा 3067 वोट से आगे, दक्षिण से भाजपा बृजमोहन अग्रवाल ने बनाई बढ़त, 1400 आगे। अभनपुर से भाजपा इंद्रकुमार साहू 1607 वोट से आगे, धरसींवा से भाजपा अनुज शर्मा 1900 वोट आगे, आरंग से खुशवंत साहेब 1440 बीजेपी आगे वहीं रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू 6023 वोट से आगे चल रहे हें।

    प्रदेश में कांटे का मुकाबला

    सुबह दस बजे तक भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही थी और भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही थी।
  • रुझान में बड़ा फेरबदल, बीजेपी 26 , कांग्रेस 23

    03-Dec-2023

    रायपुर। रायपुर जिले की 7 सीटों समेत छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रायपुर जिले की 7 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। रायपुर ग्रामीण और आरंग में कांग्रेस आगे चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 26 , कांग्रेस 23 है.



    धरसींवा भाजपा से अनुज शर्मा – 2200 वोट से आगे
    रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल -1400 वोट से आगे
    रायपुर पश्चिम से भाजपा के राजेश मूणत 1400 वोट से आगे
    रायपुर ग्रामीण से भाजपा के मोतीलाल साहू 3400
    रायपुर उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा 450 वोट से आगे
    अभनपुर से भाजपा के इंद्र कुमार साहू – 700 वोट से आगे
    आरंग विधानसभा से कांग्रेस के शिव डहरिया आगे

    डोंगरगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी का प्रभाव रहा है. बीजेपी ने लगातार तीन बार इस सीट से जीत हासिल की है. डोंगरगढ़ सीट से कांग्रेस ने हर्षिता स्वामी बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने विनोद खांडेकर को टिकट दिया है. इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है.

    डोंगरगढ़ से कांग्रेस की हर्षिता बघेल करीब 2456 वोटों से आगे चल रही है. खुज्जी से निर्दलीय ललिता कंवर आगे है. वहीं डोंगरगांव से कांग्रेस के दलेश्वर साहू 47 वोटों से आगे चल रहे है.
  • मतगणना प्रेक्षक, कलेक्टर ने ली माइक्रो ऑब्जर्वर की बैठक

    02-Dec-2023

    महासमुंद। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना कार्य के लिए विधानसभा क्षेत्र 42-महासमुंद के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक रविंद्रनाथ प्रसाद सिंग, 41-खल्लारी के लिए नियुक्त प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार, 40 बसना के लिए नियुक्त प्रेक्षक अजीत नारायण हजारिका और 39 सरायपाली के लिए नियुक्त प्रेक्षक जफर मलिक ने मतगणना कार्य के लिए नियुक्त माइक्रो ऑब्ज़र्वर की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिला पंचायत के सभा कक्ष में शनिवार को हुई बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक व पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे।


    बैठक में उपस्थित चारों विधानसभा के सामान्य प्रेक्षकों द्वारा मतगणना दिवस को प्रत्येक राउण्डवार संकलित किये जाने वाले जानकारियों के संबंध में आवश्यक प्रक्रियाओं व सावधानियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक राउंड की जानकारी संकलित हो जाने पर उसे संबंधित प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। जिसे प्रेक्षकों द्वारा जांच के बाद आगे की कार्यवाही के लिए भेजा जाना है। बैठक में प्रत्येक राउंड की विधानसभावार जानकारी संकलित करने के लिए विधानसभावार माइक्रो ऑब्जर्वर को चिन्हांकित करते हुए संबंधित प्रेक्षक के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही बैठक में मतगणना संबंधी अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक में सभी रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
  • सूने मकान से लाखों की चोरी, दो शातिर गिरफ्तार

    02-Dec-2023

    जांजगीर-चांपा। प्रार्थी सुनील कुमार हलवाई पिता स्व0 लखनलाल हलवाई उम्र 53 वर्ष निवासी चारपारा थाना बलौदा द्वारा दिनांक 28.11.2023 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.11.23 को जरूरी काम से सपरिवार घर में ताला लगाकर चांपा गया था दिनांक 27.11.23 को अपने घर वापस आया तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ है घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखे नगदी रकम 16,000/रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अप0क्र0 388/23 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।


    विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की रामनगर बलौदा के मोहन सिंह राजपुत उर्फ सीनू व निक्का साहू द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसकी पतासाजी कर पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर दिनांक 26.11.23 को रात्रि में सब्बल, हथौड़ी व छीनी से प्रार्थी के मकान में दीवाल से कुदकर घर एवं कमरे के दरवाजा का ताला तोड़कर नगदी रकम 16,000/₹ को चोरी करना स्वीकार किए व चोरी की रकम को आपस में 8000-8000 बंटवारा करना बताये तथा चोरी की उक्त रकम में से आरोपी निक्का साहू द्वारा 2500 रू व घटना में प्रयूक्त सब्बल हथौड़ी व छीनी तथा मोहन सिंह उर्फ सीनू द्वारा चोरी की रकम में से 2000 रू पेश करने पर समक्ष गवाहो के बरामद किया गया।


    बंटवारा में मिले शेष रकम को दोनो खा पीकर खर्च करना बताए। विवेचना दौरान आरोपी निक्का साहू एवं मोहन सिंह राजपुत उर्फ सीनू रामनगर बलौदा जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 01.12.23 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर जिला जेल जांजगीर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 जगदीष अजय, मुकेश यादव, आरक्षक संतोष रात्रे, श्यामभूषण राठौर, देवकुमार मरकाम, हेमंत साहू, रूपेश डहरिया युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

    गिरफ्तार आरोपी –

    1. निक्का साहू उम्र 33 वर्ष रामनगर बलौदा।
  • सौतेली मां ने की नाबालिग बेटी की हत्या, बाप ने शव फंदे पर लटकाया

    02-Dec-2023

    जांजगीर-चांपा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29 नवंबर की सुबह मृतिका के पिता विजय कुमार विजय उम्र 38 वर्ष द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया गया। इसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 28.11.23 की रात्रि 10:00 बजे से 29.11.2023 के सुबह 4:00 बजे के मध्य घर में पड़ी रस्सी से अपने कमरे के पंखे में रस्सी फंसा कर अपने गले में रस्सी फंसा कर आत्महत्या कर ली है। रस्सी टूटने से वह पर गिर गई है की सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग क्रमांक 158/2023 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर मृतिका का पीएम डाक्टरो के टीम से कराया गया डा० द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला घोटने से दम घुटने से हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख कियें है। मर्ग जांच दौरान एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का अपराध पायें जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 830/23 धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


    विवेचना दौरान मृतिका के पिता विजय कुमार विजय एवं सौतेली माँ रेखा विजय से पूछताछ करने पर अपनी पुत्री का किसी अन्य लड़के के साथ का पता चलने के बाद बार-बार मना करने पर भी न मानने पर हमेश लड़ाई झगड़ा होता रहता था जिस कारण से माता पिता ने अपनी पुत्री की हरकत से छुटकारा पाने के लिए गले दबाकर हत्या कर रस्सी से पंखे से लटकाना बतायें जाने पर तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने से विधिवत् दिनांक 02.12.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरिक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, साइबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, बलवीर सिंह, गिरीश कश्यप का विशेष योगदान रहा
  • निर्दलीय प्रत्याशी ने की विधानसभा चुनाव को रद्द करने की मांग, छग हाईकोर्ट में लगाई याचिका

    02-Dec-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि आचार संहिता के बाद मतदाताओं को लुभाने के लिए की गई घोषणाएं नियमों का उल्लंघन है।


    रायगढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम शर्मा ने दायर याचिका में कहा है कि चुनाव आयोग ने जिस दिन विधानसभा चुनाव 2023 की अधिसूचना जारी की, उसी दिन से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके बाद कांग्रेस-बीजेपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने किसानों को कर्ज माफी, बेरोजगारों को रोजगार देने, महिलाओं को नगद राशि और मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर मतदाताओं को प्रलोभन दिया है। यह चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।


    आचार संहिता लागू होने के बाद मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस तरह की घोषणाएं नहीं की जा सकती। याचिका में मांग की गई है कि भारत निर्वाचन आयोग तथा राज्य चुनाव आयुक्त को भी पद से हटाकर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए साथ ही कांग्रेस और भाजपा की राजनीतिक दल की मान्यता रद्द की जाए। याचिका पर सुनवाई के संबंध में अभी कोई निर्णय कोर्ट ने नहीं लिया है।
  • IPS करेंगे 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच, लूट की वारदात को चोरी का मामला बनाया

    02-Dec-2023

    बिलासपुर। न्यायधानी में महिला से लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही को आईजी अजय यादव ने गंभीरता से लिया है। लूट की शिकार महिला जब थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची तो लूट की जगह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। न तो सीसीटीव्ही खंगाले गए न ही घटनास्थल पर किसी प्रत्यक्षदर्शी का बयान ही लिया गया। शिकायत के बाद भड़के आईजी अजय यादव ने नगर कोतवाल समेत दो एएसआई के खिलाफ जांच के निर्देश आईपीएस पूजा कुमार को दिए हैं।


    मिली जानकारी के अनुसार घटना 22 नवंबर की है। तेलीपारा आरके बूट हाउस गली नंबर 3 निवासी 47 वर्षीय अलका गुप्ता पिता चंद्र प्रकाश गुप्ता सूर्या होटल के पीछे कश्यप कॉलोनी से ट्यूशन पढ़कर पैदल घर वापस आ रही थी। जब अपने घर की गली गली नंबर 3 के पास शाम करीब 5:45 बजे पहुंची थी तब एक्टिवा में सवार तीन लोग आए उनमें से एक युवक ने महिला के कंधे में लटके हैंड बैग पर्स को छीन लिया और फरार हो गए महिला ने तत्काल घटना की शिकायत कोतवाली थाने में पहुंचकर दर्ज करवाई।


    महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बैग में मोबाइल पर्स, चश्मा, डायरी, अलमारी की चाबी थी। पुलिस ने लूट की बात बताने के बाद भी पीड़िता से आवेदन लेकर चोरी की धारा 379, 34 के तहत कार्यवाही की औपचारिकता पूरी कर ली। कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना में बल प्रयोग नहीं हुआ है इसलिए चोरी की धारा जोड़ी गई। मामले में शिकायत मिलने के बाद आईजी अजय यादव ने टीआई से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। आईजी के स्पष्टीकरण मांगने पर बल प्रयोग नहीं होने के चलते चोरी की धारा जोड़ने जैसी तथ्यहीन जवाब दिए गए। जिससे नाराज आईजी ने मामले की केस डायरी परीक्षण कर अवलोकन किया।

    आईजी को केस डायरी के अवलोकन में कई कमियां दिखी। 22 नवंबर को लूट की घटना के बाद 28 नवंबर तक पीड़िता महिला का कथन तक दर्ज नहीं किया गया था। इसके अलावा घटनास्थल पर जाकर ना तो नजरी नक्शा बनाया गया, नहीं घटनास्थल पर किसी प्रत्यक्षदर्शी गवाह का बयान दर्ज किया गया। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास आरोपियों की तलाश हेतु सीसीटीवी फुटेज की जांच भी नहीं की गई। 27 नवंबर को महिला के बैग में रखे मोबाइल को ट्रेस करने व तकनीकी जांच करने हेतु सायबर सेल में फॉर्म प्रेषित करने का उल्लेख किया गया था, जबकि सायबर सेल में कोई फॉर्म ही नहीं भेजा गया था। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी व माल की बरमादगी के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए ना ही क्षेत्र के पुराने बदमाशों व संपत्ति संबंधी अपराधों से जुड़े बदमाशों से कोई पूछताछ या पहचान परेड करवाई गई।


    इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए आईजी अजय यादव ने कोतवाली थाना प्रभारी उत्तम साहू, घटना की एफआईआर दर्ज करने वाले कायमी कर्ता एएसआई विजय राठौर और विवेचना अधिकारी एएसआई भानू पात्रे के खिलाफ प्राथमिक जांच के निर्देश देते हुए कोतवाली सीएसपी आईपीएस पूजा कुमार को जांच अधिकारी बनाया है।
  • कांग्रेस नेता पप्पू यादव की मौत, बदमाशों के हमले से हुए थे घायल

    02-Dec-2023

    भिलाई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र में उन्हीं के करीबी कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में घायल कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने रायपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार रात दम तोड़ दिया है। इसके बाद से रिसाली क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वहीं दुर्ग पुलिस अभी तक मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


    आपको बता दें कि 6 दिन पहले 25 नवंबर को दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत रिसाली क्षेत्र में कांग्रेस नेता पप्पू यादव पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में चाकू लगने से पप्पू यादव की हालत काफी गंभी थी। उन्हें इसाज के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर में इलाज के दौरान पप्पू यादव ने दम तोड़ दिया है।
  • कर्मचारी की हत्या करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

    02-Dec-2023

    राजनांदगांव। जिले में हार्डवेयर शॉप के कर्मचारी सुरेश जोशी की हत्या के मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा की गिरफ्तारी फिल्मी स्टाइल में की गई। महाराष्ट्र के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर भागते हुए राजनांदगांव पुलिस ने उसे पकड़ा।


    राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रकाश गोलछा बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से छिप रहा था। वो राजनांदगांव से हैदराबाद और हैदराबाद से वापस आकर नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सिटी कोतवाली, साइबर सेल और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी प्रकाश गोलछा को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक षडयंत्रपूर्वक योजना बनाकर व्यापारी को ब्लैकमेल करने की नीयत से नौकर की हत्या की गई थी। इस मामले में अन्य 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    क्या था मामला  .

    22 नवंबर को पर्रीनाला के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसकी पहचान सुरेश जोशी के रूप में की गई। पुलिस मामला दर्ज कर हत्या की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि पुरानी रंजिश में प्रकाश गोलछा ने ज्ञानचंद बाफना को ब्लैकमेल करने के लिए उसके नौकर सुरेश जोशी को जहर मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक पिलाया। इससे सुरेश की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी लाश को पर्रीनाले के पास फेंक दिया।

    इसके बाद फेक सुसाइड नोट बनाकर प्रकाश गोलछा और उसके साथी ज्ञानचंद बाफना को ब्लैकमेल करने लगे। इसकी शिकायत ज्ञानचंद बाफना ने थाने में की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए प्रकाश गोलछा के 4 साथियों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था, इसके बाद से प्रकाश गोलछा लगातार फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और नेपाल भागने की फिराक में था।
  • लेनदेन की बात पर टंगिया से काटा, जघन्य वारदात के आरोपी गिरफ्तार

    02-Dec-2023

    जांजगीर। बलौदा पुलिस ने कार्यवाही करते टांगिया से मारकर हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना नाम राजकुमार उर्फ बुलांदु उम्र 54 साल निवासी रामनगर बताया।

    पुलिस ने हत्या मामले का खुलासा करते बताया कि जमीन विवाद के कारण पैसे की लेनदेन की बात को लेकर आरोपी ने टंगिया से प्राण घातक हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

    आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगिया बारामद किया गया है। मृतक लक्ष्मीनारायण चक्रधारी उम्र 62 साल निवासी नेता जी चौक का निवासी था।
  • मतगणना कल, नारायणपुर में तैयारियां पूरी

    02-Dec-2023

    नारायणपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना के लिए शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में निर्मित मतगणना स्थल के तैयारियों का सामान्य प्रेक्षक निरंजन कुमार सुधांशु ने अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मतगणना स्थल का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुश्कर शर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत देवेश कुमार धु्रव मौजूद रहे।

    सामान्य प्रेक्षक ने मतगणना स्थल में सीसीटीवी, विंडो फैन लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निरोधक यंत्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरीकेटिंग, गाड़ियों की पार्किंग, मीडिया सेंटर, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
  • हॉस्पिटल परिसर से विशालकाय अजगर का रेस्क्यू, सहम गए थे कर्मचारी

    02-Dec-2023

    दुर्ग। जिले के भिलाई टाउनशिप स्थित सेक्टर-9 हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात एक विशालकाय अजगर निकला। सांप को देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग और मैत्रीबाग जू प्रबंधन की टीम ने मिलकर अजगर का रेस्क्यू किया।

    जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंसाधन केंद्र (सेक्टर-9 अस्पताल) के पार्किंग स्टैंड में अजगर सांप घूम रहा था।

    अजगर निकलने की सूचना पर मरीजों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल था। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना मैत्रीबाग प्रबंधन और वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने पर दोनों ही टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने अजगर का रेस्क्यू किया और इसके बाद उसे मैत्रीबाग जू भेजा गया। टाउनशिप में अजगर निकलने की यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी कई बार अजगर को देखा गया है। कई अजगर का रेस्क्यू की स्थानीय स्नेक कैचर ने किया है। इनका रेस्क्यू कर मैत्री वाग जू प्रबंधन या वन विभाग को दिया जाता है। या फिर जंगल वाले क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है।
  • बलात्कारी बैगा को 14 साल की सजा, पति को ठीक करने के बहाने महिला को बनाया था हवस का शिकार

    01-Dec-2023

    मनेन्द्रगढ़। पूजा-पाठ से बीमार पति को ठीक करने का झांसा व भयभीत कर बलात्कार करने के जुर्म में दोषसिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी मनेंद्रगढ़ आनंद प्रकाश दीक्षित की अदालत ने दोषी को अलग-अलग धाराओं में 14 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जीएस राय ने बताया कि आरोपी पीड़िता के ही मोहल्ले में रहता था। घटना दिवस पीड़िता अपने बीमार पति के साथ घर पर थी, उसी समय आरोपी वहां आया और बोला कि पूजा-पाठ कर वह उसके पति को ठीक कर देगा।


    इसके बाद पीड़िता के पति को कमरे के बाहर भेजकर दरवाजा बंद कर छेडख़ानी करने लगा। पीड़िता के मना करने पर उसने कहा कि गलत काम नहीं करने से दोनों पति-पत्नी में से कोई एक खत्म हो जाएगा। पीड़िता पर दबाव डालकर उसे भयभीत करते हुए उसके साथ बलात्कार किया।


    मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पीडि़ता  पुलिस द्वारा विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी कमलेश उर्फ लोली (37) मनेंद्रगढ़ को दोषसिद्ध पाए जाने पर आईपीसी की धारा 450 के अपराध में 5 वर्ष सश्रम कारावास तथा धारा 376(1) के अपराध में 14 वर्ष के सश्रम कारावास तथा दोनों धाराओं में 5-5 सौ रूपए अर्थदंड से भी दंडित किया। अर्थदंड की राशि अदा नहीं किए जाने पर अभियुक्त को पृथक से एक वर्ष का सश्रम कारावास भुगतना होगा।
  • छग में बीजेपी की सरकार बनने वाली है : नारायण चंदेल

    01-Dec-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं जांजगीर-चाम्पा के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल का एक बयान सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि इस बार छ्त्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।


    इसके साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल की सर्वे रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्तिया दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।  निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।


    यह जो सर्वे रिपोर्ट है, वह केवल आंकलन है। छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से विदाई चाहती है, इसलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।
  • कड़ी सुरक्षा के बीच 5 सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी करेंगे मतगणना

    01-Dec-2023

    बलौदाबाजार। विधानसभा चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मीडिया सेंटर घोषणा मंच, स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के केन्द्र बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने मतगणना स्थल का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए है। मतगणना की माकड्रिल शनिवार दोपहर 12 बजे की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने रिटर्निगं अधिकारियों को मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए है। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध होगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इसकी अलग से सूचना दे दी गई है। मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया प्रतिनिधियों एवं मतगणना में लगे कर्मचारी अधिकारियों का प्रवेश बलौदाबार से सोनहाडीह की तरफ जाने वाले मार्ग के पहले गेट जिसे गेट क्रमांक 2 से बनाया गया है। केवल मीडिया प्रतिनिधियों को ही मोबाईल एवं सहायक उपकरण मीडिया सेंटर तक ले जाने की अनुमति रहेगी। मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा लाना प्रतिबंधित है। मीडिया सेंटर में टीव्ही की भी व्यवस्था की गई है।


    विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को नवीन मंडी परिसर बलौदा बाजार में प्रातः 7 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, लैपटॉप,आईपैड,हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। जहा पर मतगणना हेतु विधानसभावार कक्ष तैयार किया गया है। जहा पर बलौदाबाजार एवं भाटापारा के लिए 14-14 टेबल एवम् कसडोल के लिए 21 टेबल लगाए गए हैं। इसी तरह बलौदाबाजार एवं भाटापारा के लिए 3-3 टेबल एवम् कसडोल के लिए 4 टेबल डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की मतगणना हेतु लगाए गए हैं। मतगणना परिसर में सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कुल 03 चरणों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में जिला पुलिस बल तैनात रहेगा, यहां 100 मीटर के परिधि में किसी की भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। द्वितीय चरण में राज्य सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेंगे जिनके द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम हेतु सघन जांच की जाएगी। तृतीय चरण में मतगणना कक्ष के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात होंगे और उनके द्वारा भी सघन जांच की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंडी परिसर के गेट क्रमांक 1 से अभ्यर्थियों के अधिकृत अभिकर्ताओं, प्रत्याशियों का प्रवेश द्वार बनाया गया है।


    बलौदाबार से सोनहाडीह की तरफ जाने वाले मार्ग के पहले गेट को क्रमांक 2 आगे वाले को क्रमांक 1 बनाया गया है। अधिकारियो कर्मचारियों की पार्किंग मंडी परिसर के अंदर, राजनीतिक दलों के अधिकृत अभिकर्ताओं का वाहन पार्किंग परिसर के बाहर रखी गई है। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में विधानसभावार निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र से विशेष संवाहक द्वारा डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4241 है। जिसमें विधानसभा क्रमांक 44 कसडोल 1788, विधानसभा क्रमांक 45 बलौदाबाजार तिल्दा सहित 1389, विधानसभा क्रमांक 45 भाटापारा 1064 कुल डाकमत पत्र हैं। जिसमे जिले में दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु एवं कोविड प्रभावित अंतर्गत डाक मतपत्र से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 217 है। जिसमें कसडोल 90,बलौदाबाजार 65, भाटापारा 62 शामिल है। इसी तरह ईटीपीबीएस अंतर्गत 30 नवंबर तक प्राप्त डाक मतपत्र की संख्या 107 है। जिसमें कसडोल 40,बलौदाबाजार 40,भाटापारा 27 शामिल है। मतगणना दिवस में उक्त डाक मतपत्रों तथा निर्धारित तिथि तक प्राप्त ईटीपीबीएस डाक मतपत्रों की गणना सुनिश्चित की जाएगी। ईटीपीबीएस की संख्या परिवर्तनीय है, इस संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जानकारी साझा भी की जा रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ होगी। वर्तमान में पोस्टल बैलेट संयुक्त जिला कार्यालय स्थित डबल लॉकर स्ट्रांग रूम में रखा गया। जिसे मतगणना दिवस के दिन सुबह 6 बजे डबल लॉकर स्ट्रांग रूम को अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की के सामने खोला जाएगा। जिसे मतदान पेटियों को विशेष वाहन से सुरक्षा बलों के साथ नवीन मंडी परिसर मतगणना स्थल पहुचाएगा जाएगा जहा पर उसकी पहली गिनती होगी।
Top