बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • भाभी की इज्जत लूटने वाला देवर अरेस्ट

    25-Nov-2023

    रायपुर। भाभी से दुष्कर्म करने वाले देवर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। घर में भाभी को अकेला देखकर देवर ने भाभी को हवस का शिकार बना लिया, आरोपी देवर का नाम भूपेन्द्र साहू बताया जा रहा है। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

  • दफ्तर में तोड़फोड़ करती महिला अधिकारी का वीडियो वायरल

    25-Nov-2023

    भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन में तांडव मचाने वाली इंटरनल ऑडिट डिपार्टमेंट की एजीएम प्रियंका होरो को बीएसपी प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। कल दोपहर को इस महिला अधिकारी ने ऑफिस में न सिर्फ जमकर उत्पात मचाया बल्कि महिला ट्रेनी के सिर पर टिफिन से वार भी किया था।


    इसके साथ ही महिला ने दफ्तर में कंप्यूटर, सीटीटीवी कैमरा तोड़ने, सीआईएसएफ के जवानों से बद्तमीजी सहित कई दस्तावेजों में पानी डालने जैसी हरकतें भी की है। इस महिला अधिकारी के उत्पात से दहशत में आए कर्मियों ने इसकी शिकायत की।

    वहीं महिला की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई और खूब वायरल भी हो रही है। जिसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने  देर शाम इसे सस्पेंड कर दिया है। इधर जिस ट्रेनी महिला अधिकारी के सिर पर वार किया था वह कल शिकायत लेकर भट्‌टी थाना भी पहुंची थी, लेकिन आज उसने अपनी शिकायत वापस ले ली।
  • मेडिकल कारोबारी की बाइपास रोड में हुई मौत

    25-Nov-2023

    बिलासपुर। बिलासपुर में कोरबा के मेडिकल कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपनी बाइक से गुरुवार की रात कोरबा लौट रहा था। तभी रतनपुर बाइपास रोड में उसकी तेज रफ्तार बाइक गाय से टकरा गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटे आई। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार कोरबा के पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाला राहुल अरोरा पिता प्रदीप अरोरा (32) मेडिकल एजेंसी चलाता था। गुरुवार को वह अपने व्यावसाय के सिलसिले में कोरबा से बाइक में सवार होकर बिलासपुर आया था। यहां काम निपटाने के बाद देर रात कोरबा लौट रहा था।
  • तेलंगाना में आज सीएम भूपेश बघेल करेंगे चुनाव प्रचार

    25-Nov-2023

    रायपुर। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और मिंजोरम के बाद आज राजस्‍थान की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। विधानसभा की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्‍मत का फैसला पांच करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाता करेंगे। वहीं, सबसे अंतिम चुनाव तेलंगाना में होंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। इसी बीच आज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल तेलंगाना दौरे पर रहेंगे ।

    बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तेलंगाना में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वे यहां बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि 30 नवंबर को तेलंगाना में इलेक्शन आयोजित किए जाएंगे। यहां सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। इन सब के बाद तीन दिसंबर को सभी पांच राज्यों के परिणाम सामने आएंगे।
  • रायपुर में कांग्रेस नेता के घर चस्पा कोर्ट का नोटिस, धोखाधड़ी मामले में चल रहे फरार

    25-Nov-2023

    रायपुर। धोखाधड़ी के मामले में दो साल से फरार चल रहे कांग्रेस नेता के खिलाफ कोर्ट ने नोटिस जारी किया। कोर्ट परिसर में नोटिस चस्पा करने के बाद शनिवार को आसिफ के घर पर भी चस्पा होगी। कांग्रेस नेता आसिफ मेमन के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज है। कोर्ट ने आसिफ मेमन को 3 जनवरी को हाजिर होने का आदेश दिया है ।आरोपी के खिलाफ पहले से ही गिरफ्तारी वारंट जारी है।

    ज्ञात हाे कि आसिफ मेमन ने नूर बेगम से 75 हजार वर्गफुट जमीन जो कि मोवा में स्थित है उसका सौदा तीन करोड़ नौ लाख 76 हजार रुपये में किया था। इसके एवज में सात चेक नूर बेगम को दिया गया।चेक खाते में राशि नहीं होने की वजह से बाउंस हो गया था।
  • मतगणना हेतु प्रशिक्षण 25 एवं 26 नवंबर को

    24-Nov-2023

    रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में आज मतगणना हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना हेतु नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण 25 नवम्बर को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जाएगा। इसी प्रकार ईवीएम से मतगणना हेतु सुपरवाईजर, मतगणना सहायक, माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण 26 नवम्बर को दो पालियों में शास.नटवर इंग्लिश स्कूल में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली प्रात: 10 बजे से तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से प्रारंभ होगी।

  • कलेक्टर-एसपी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

    24-Nov-2023

    दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने मतगणना स्थल क्षेत्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।

  • खेत की पैरावट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    24-Nov-2023

    रायपुर। अभनपुर में किसान के पैरावट में अचानक आग लग गई. लोगों द्वारा आग बुझाने की काफी कोशिश की गई. पर वे सफल नहीं हुए और पूरी पैरावट जलकर खाक हो गई. दरअसल क्षेत्र में इन दिनों धान कटाई का काम जोरों से चल रहा है. किसान धान की कटाई के बाद पैरा को अपने घर और ब्यारे में सुरक्षित कर रख रहे हैं। ग्राम सुंदरकेरा के किसान झड़ीराम साहू और रामचंद ने अपने ब्यारे में पैरावट को सुरक्षित रखे थे। इस दौरान शॉर्ट सर्किट होने से पैरा में आग लग गई।


    देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती चली गई. झड़ीराम साहू और रामचंद दोनों भाईयों ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाए और इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और किसानों ने टैंकर और पास ही कुंए के पानी से आग बुझाने का प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हुए और पैरावट जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि ब्यारे के पास हाईटेंशन तार निकली हुई है. जिसमें अचानक पेड़ बिजली के पोल में गिर गया और बिजली तार पैरावट में गिर गया. जिससे शॉर्ट सर्किट होने से पैरावट में आग लग गई. पैरावट मालिक झड़ीराम साहू और रामचंद साहू ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
  • त्वरित कार्यवाही, पुलिस ने महिला को दिलाया उसका खोया सामान और पैसा

    24-Nov-2023

    डोंगरगांव। पुलिस और जनता के बीच कैसा संबंध होना चाहिए इसको चरितार्थ करता कदम डोंगरगांव पुलिस का त्वरित सराहनीय कार्य को देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक महिला शांतिबाई राजनांदगांव से भारत ट्रैवल्स में सफर कर रही थी वह अपने साथ ₹13000 रुपए नगद और 2 लाख के सोने और चांदी के जेवर अपने साथ बैग में रखी थी वापसी में बस से उतरते समय हड़बड़ी और जल्दबाजी में अपने बैग को भूल कर वह उतर गई चुकी बस आगे बड़ चुकी थी थोड़ी देर आगे जाने के बाद अचानक अपने बैग और सामान को अपने साथ न पाकर घबरा कर तत्काल उसकी सूचना डोंगरगांव थाने में दी।


    जिस पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने तत्काल भारत ट्रेवल्स के ड्राइवर कंडेक्टर को फोन लगा कर सूचित करते हुए उक्त बैग के संबंध में जानकारी ली जिस पर भारत ट्रेवल्स के ड्राइवर द्वारा जानकारी दी गई की एक बैग यात्री सीट पर पड़ा हुआ है जिस पर भारत ट्रेवल्स द्वारा उक्त बैग को तत्काल लाकर थाने में जमा किया गया ।थाना प्रभारी ने शांति बाई को बुलाकर बैग को दिखाकर उसकी पहचान करवाई गई महिला के द्वारा बैग को अपना होने की बात तथा उसमे रखे 13000 नगदी और लगभग 2 लाख के जेवर के होने को बात कही गई।

    बैग खोलने पर 13000 की रकम तथा 2 लाख के सोने चांदी के जेवरात के होने की पुष्टि होने पर डोंगरगांव पुलिस एवम थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने उस महिला को तत्काल उसका बैग उसके सुपुर्द किया।थाना डोंगरगांव के इस त्वरित कार्य शैली की चर्चा दिनभर लोगो में होती रही तथा महिला शांतिबाई सहित अंचल के लोगो ने थाना डोंगरगांव की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपना आभार व्यक्त किया है।
  • तंबाकू पर स्वास्थ्य कर बढ़ाने की मांग

    24-Nov-2023

    रायपुर। डॉक्टरों और अर्थशास्त्रियों के साथ जन स्वास्थ्य समूहों ने सरकार से अपील की है कि 2024-25 के केंद्रीय बजट में सभी तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया जाये ताकि अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सके। वित्त मंत्रालय से की गई अपनी अपील में इन सबों ने सिगरेट, बीड़ी और बगैर धुंए वाले तंबाकू पर स्वास्थ्य कर बढ़ाने का आग्रह किया है। उत्पाद शुल्क स्वास्थ्य कर है जो तंबाकू जैसे उन उत्पादों पर लगता है जिनका जन स्वास्थ्य पर स्पष्ट नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन विशेषज्ञों के अनुसार, तम्बाकू की खपत को विनियमित करने के लिए कई सार्वजनिक नीति उपकरणों में से उत्पाद कर को बढ़ाना सबसे अधिक किफायती माना जाता है। यह दुनिया भर में हुए शोध के एक बड़े समूह पर आधारित है। हेल्थ यानी स्वास्थ्य कर को सिन (पाप) टैक्स के रूप में भी जाना जाता है। अक्सर इसे प्राप्त करने के लिए कई देशों में इसका उपयोग किया जाता है।


    एक हालिया अध्ययन के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में सिगरेट, बीड़ी और बगैर धुंए वाले तंबाकू जैसे उत्पाद लगातार सस्ते हुए हैं। हाल ही में, सिगरेट पर एनसीसीडी में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन इसके अलावा जुलाई 2017 में जीएसटी की शुरुआत के बाद से तंबाकू करों में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है। वर्तमान जीएसटी दर, मुआवजा उपकर, एनसीसीडी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क को जोड़कर कुल कर बोझ (अंतिम कर सहित खुदरा मूल्य के प्रतिशत के रूप में कर) सिगरेट के लिए केवल 49.3%, बीड़ी के लिए 22% और धुआं रहित तंबाकू के लिए 63% है। विश्व स्वास्थ्य संगठन सभी तंबाकू उत्पादों पर खुदरा मूल्य का कम से कम 75% कर बोझ डालने की सिफारिश करता है। लेकिन सभी तंबाकू उत्पादों पर कर का मौजूदा बोझ इससे काफी कम है।

    राजगिरी कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज, कोच्चि में स्वास्थ्य अर्थशास्त्री और सहायक प्रोफेसर डॉ. रिजो जॉन ने कहा, “इस तथ्य के मद्देनजर कि जीएसटी को लागू हुए छह साल से अधिक समय हो चुका है और इस अवधि में तंबाकू उत्पादों पर कोई बड़ी कर वृद्धि नहीं हुई है, केंद्र सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण है वह तंबाकू पर टैक्स बढ़ाने के बारे में विचार करे और यह राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (एनसीसीडी) में मामूली वृद्धि से अलग हो जो तंबाकू पर लगाए गए कुल करों का 10% से भी कम है। जब सरकार तंबाकू पर कर बढ़ाने से बचती है, तो तंबाकू कंपनियां स्वतंत्र रूप से कीमतें बढ़ा देती हैं, जिससे उनका मुनाफा बढ़ जाता है। नतीजतन, सरकार जो संवर्धित राजस्व एकत्र कर सकती थी, उसे उद्योग के मुनाफे की ओर मोड़ या घुमा दिया जाता है।”
  • पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, भेदभाव क्यों प्रधानमंत्री जी

    24-Nov-2023

    रायपुर। पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, भेदभाव क्यों प्रधानमंत्री जी, यह बात छग के सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में कही है. उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है? ख़ैर, मोदी जी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है. अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ तो राहत मिलेगी ही.

  • करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

    23-Nov-2023

    बलौदाबाजार। जिले में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। सूचना पर कसडोल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी लखेश केवंट ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब सात बजे सूचना मिली थी कि दो युवक अपनी गाय ढूंढने निकले थे। इसी दौरान एक युवक खगेश चौहान जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए तार की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया। वहीं दूसरे साथी युवक ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों की थी।


    घटनास्थल पहुंचे युवक के परिजन उसे हास्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है, क्योंकि देर शाम की घटना होने से गांव पहुंचते पुलिस को रात हो गई थी। इस कारण करंट के लिए लगाए गए तार पुलिस को नहीं मिले हैं। इस संबध में थाना प्रभारी लाखेश केवंट ने कहा कि आरोपी कोई भी हो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है। सुराग मिला है, आरोपी भी जल्द मिलेगा। बता दें कि जिले का अधिकांश हिस्सा जंगल से घिरा हुआ है। कसडोल ब्लाक वनक्षेत्र में आता है, जहां जंगल से लगे गांव में अक्सर जंगली जानवरों के शिकार होने की सूचना मिलती रहती है। वहीं जंगली जानवरों के शिकार के लिये करंट तार का प्रयोग किया जाता है। कई बार करंट की चपेट में आने से जंगली जानवर तो कभी-कभी इंसान की भी मौत हो जाती है।
  • शिक्षिका ने स्कूल में मनाई देवउठनी का पर्व, तुलसी माई की हुई पुजा अर्चना

    23-Nov-2023

    बेमेतरा। बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना में देवउठनी एकादशी का आयोजन किया गया । इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगोली सजाये, दीपक जलाये फूल और गुब्बारे से तुलसी चौरा का सजावट किये, मन्त्रोंच्चारण किये, भजन गाए, तुलसी माई की पुजा अर्चना की । इस मौके पर शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की कथा सुनाई और उनके बारे में बताया कि, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष तिथि एकादशी को तुलसी पूजन करते है तुलसी का नाम पहले वृंदा था। उनके पति का नाम जालंधर था।


    वृंदा पतिव्रता थी पुण्यप्रताप से जालंधर और अधिक शक्तिशाली हो गया था। जिसके कारण देवताओं और ऋषि मुनियो पर अत्याचार करता था। शिक्षिका हिम कल्याणी सिन्हा ने पूरी कथा तुलसी विवाह तक बच्चों को सुनाई, छात्र-छात्राओं को तुलसी का पौधा रोपण करने को कहा। एकादशी का व्रत बहुत पुण्य दायी होता है दान करने का महत्व बारह महीनों के एकादशी के नाम से बच्चों को अवगत कराई। इस अवसर पर शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा बच्चों को टाई और बेल्ट वितरण की, भोग प्रसाद बाँटी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता वर्मा, बबीता ध्रुवे, नीमा वर्मा, लक्ष्मीन सिन्हा, पीरेंद्र वर्मा सहित प्रधान पाठक लेखराम वर्मा का योगदान था।
  • 3 दिसंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें

    23-Nov-2023

    महासमुंद। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की मतगणना तिथि 03 दिसम्बर 2023 के दिन मतगणना निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के मतगणना स्थल क्षेत्र में स्थित देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद, देशी मदिरा दुकान बेमचा रोड, देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड, विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान महासमुंद तथा एफ.एल.-3 होटल सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट को मतगणना के अवसर पर 03 दिसम्बर 2023 को सम्पूर्ण दिवस के लिए बंद रखने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।


    उक्त अवधि में मतगणना स्थल क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
  • ऑटो में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, रायपुर सरोरा में पकड़ाया तस्कर

    23-Nov-2023

    रायपुर। रायपुर सरोरा में ऑटो में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार हुआ है. मुखबिर ने पुलिस की टीम को सूचना दी थी कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित मिश्रा ढ़ाबा के पास आटो वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।


    आटो वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम नानू ताण्डी निवासी कोटा सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आटो वाहन की तालाशी लेने पर आटो में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नानू ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 03 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 5,000/- रूपये तथा आटो क्रमांक सी/जी/04/टी/4309 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 480/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी – नानू तांडी पिता भागीरथी तांडी उम्र 50 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा पटेल किराना स्टोर्स के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।
  • भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस में सफर करने वाले रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर

    22-Nov-2023

    रायपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में बुधनी -बरखेड़ा सेक्शन पर दिनांक 27 नवंबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 के मध्य प्री एनआई एवं एनआई अपग्रेडेशन कार्य होने के कारण रायपुर रेल मंडल की अमरकंटक ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा।


    (1) गाड़ी 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2023 से 8 दिसंबर 2023 तक दुर्ग से रवाना होकर इटारसी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी भोपाल नही जाएगी ।

    (2) गाड़ी संख्या 12854 भोपाल दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 27 नवंबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक भोपाल के स्थान पर इटारसी से रवाना होकर दुर्ग आएगी।
  • एसपी कार्यालय बेमेतरा में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

    22-Nov-2023

    बेमेतरा। सेवा को अगर सम्मान मिलता है तो अच्छा लगता है. सम्मान मिलने से सेवाकर्मियों का हौसला भी बढ़ता है. इसी मकसद से बेमेतरा एसपी ने अपने कार्यालय में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया.


    बेमेतरा जिले की एसपी भावना गुप्ता ने केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को सम्मानित किया. इस मौके पर जवानों को शील्ड और प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ.जिसमें सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी को बधाई दी गई. चुनाव आयोग ने इन जवानों को बेमेतरा में शांतिपूर्वक चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी.

    बेमेतरा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 68 साजा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 69 बेमेतरा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70 नवागढ़ के मतदान केंद्रों पर जवानों की तैनाती की गई थी.इन बूथों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने की जिम्मेदारी इन जवानों के कंधों पर थी.सभी जवानों ने पूरी गंभीरता के साथ अपने फर्ज को पूरा किया. जिसके एवज में उन्हें ये सम्मान मिला.
  • महासमुंद जिले में अब तक खरीदी गई 11 लाख 75 हजार 521 क्विंटल धान

    22-Nov-2023

    महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के धान खरीदी केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रगति पर है। जिले के 182 उपार्जन केंद्रों में धान उपार्जन हेतु जिले के एक लाख 58 हजार 739 किसान पंजीकृत है, जिनका पंजीकृत रकबा 02 लाख 28 हजार 614.5506 हेक्टेयर है।


    तहसीलवार पंजीकृत कृषकों की संख्या कोमाखान में 18 हजार 255, पिथौरा में 32 हजार 863, बसना में 27 हजार 961, बागबाहरा में 15 हजार 666, महासमुंद में 36 हजार 901 एवं सरायपाली तहसील में 27 हजार 93 है। नोडल अधिकारी श्री जी.एन. साहू ने बताया कि आज बुधवार तक जिले में 26 हजार 594 किसानों से 11 लाख 75 हजार 521 कि्ंवटल धान राशि 256 करोड़ 82 लाख का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों द्वारा विक्रय की गई राशि उनके बचत खाते में 3 दिवस में भुगतान किया जा रहा है।
  • CGPSC 2023 के एग्जाम के लिए अधिसूचना जल्द होगी जारी

    22-Nov-2023

    रायपुर। वर्ष 22 में विवादास्पद तरीके से चयनितों की ज्वाइनिंग पर हाईकोर्ट की रोक के बीच राज्य लोक सेवा आयोग वर्ष- 23 बैच के लिए एक दो दिन में पद विग्याापित करने जा रहा है। इस वर्ष राज्य सेवा के करीब 230 पदों की भर्ती की जानी है।


    पीएससी सूत्रों ने बताया कि चूंकि अभी आचार संहिता लगी हुई है और पीएससी हर वर्ष 26 नवंबर को नई भर्ती के पद विज्ञापित करता है। तो उसने जीरो ईयर से बचने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। आयोग से हरी झंडी मिलते ही आवेदन आमंत्रित करने पद विज्ञापित कर दिए जाएंगे। आयोग के सचिव जेके ध्रुव ने बताया कि बस एक, दो दिन में विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रथम श्रेणी अफसरों के 230 पद मंजूर किए गए हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टरों के मात्र आठ पद बताए गए हैं। इनके लिए आवेदन प्रकिया दिसंबर, जनवरी में पूरी की जाएगी। उसके बाद प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) फरवरी और अंतिम चयन परीक्षा( मेन्स) जून में लिए जाते हैं। सितंबर में साक्षात्कार के बाद अक्टूबर में अंतिम चयन सूची की घोषणा की जाती है।
  • पूजा सामान खरीदने निकले थे पति और पत्नी, ट्रक ने रौंदा

    22-Nov-2023

    महासमुंद। शहर के बीचोंबीच दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. नेहरू चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुरुष की हालत गंभीर है. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. यह मामला महासमुंद सिटी कोतवाली क्षेत्र का है.


    मृतिका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा कि दोनों पति-पत्नी तुलसी पूजा के लिए खरीदी करने निकले थे. इस दौरान यह हादसा हो गया. बता दें कि पिछले 20 दिनों से नेहरु चौक का सिग्नल बंद है. पिछले साल भी इसी नेहरू चौक पर एक महिला की मौत हुई थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
Top