रायपुर: राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रति वर्ष क्षेत्रवार राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें अलग-अलग मंत्रालयों के अधीन आने वाले विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को राजभाषा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है ।
रायगढ़: मंगलवार को सुबह बेटे द्वारा शराब के लिए पैसा नहीं देने पर गुस्साए वृद्ध ने अपने घर की म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मामला चक्रधर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।
कवर्धा: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव के समय दोनों ही पार्टीयों से कई बागी नेता सामने आए थे और तबसे ही दोनों पार्टियों की तरफ से कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
बीजापुर। जिला मुख्यालय के काॅलेज छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र चंदन ककेम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ईलमिड़ी अपने दोस्तों के साथ रविवार को कालेज के पीछे जैतालुर तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान छात्र चंदन ककेम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त एस. मशराम ने बताया कि जिस छात्रावास में रहकर छात्र अध्ययन करता था वहां के आश्रम अधीक्षक ने जानकारी दी कि हॉस्टल के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर आश्रम अधीक्षक, मण्डल संयोजक और नगरसेना की टीम के साथ मैं स्वयं आधीरात तक बच्चे उसकी तलाश कर रहे थे।
महासमुंद। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के खम्हारमुड़ा में एक आदिवासी परिवार को घर घुस कर दबंगों ने पीटा है। पीडि़त आदिवासी परिवार ने खल्लारी थाने में इसकी लिखित शिकायत की, लेकिन इनका आरोप है कि पुलिस ने एफ आईआर दर्ज नहीं किया है। परेशान होकर परिवार समेत महासमुंद विशेष थाना अजाक में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट से पति-पत्नी के शरीर पर चोट के निशान हैं। जानकारी मिली है कि 22 नवंबर की रात करीब 8 बजे गांव के कुछ लोगों ने आदिवासी परिवार के घर में घुस कर महिला पार्वती दीवान को उनके पति के संबंध में पूछताछ की। पति के घर से बाहर होने की बात पर तोषण साहू, हीरा साहू, मनोज साहू, मनोहर साहू और परमेश्वर साहू ने लाठी डंडे से जमकर मारा पीटा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
रायगढ़ | शहर के जेलपारा प्रगति नगर निवासी रिंकू मंडल(34) अपने साथी के साथ कैटरिंग के काम की रिकवरी के लिए बगीचा जा रहा था। पत्थलगांव के समीप अनियंत्रित होकर दोनों बाइक से गिर गए। सूचना के बाद 112 से द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण रायगढ़ रेफर कर दिया।
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा नेशनल हाईवे- 53 में भारी वाहन चालको को बाये लेन का प्रयोग करने दिये गये निर्देश के परिपालन में यातायात पुलिस द्वारा बाफना टोल एवं कुम्हारी टोल प्लाजा में दोनों मार्ग में भारी वाहन चालको को बायें लेन में चलने हेतु पाम्पलेट वितरण कर एवं जिंगल के माध्यम से एवम इन दोनों टोल के बीच मे हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों के द्वारा भारी वाहन चालकों को समझाईस देते हुए अपील की जा रही है जिससे नेशनल हाईवे – 53 ,अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल तक 40 किलोमीटर के क्षेत्र में 30 किलोमीटर का क्षेत्र शहरी के अंतर्गत आता है एवं राजधानी रायपुर से लगे होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है.
दुर्ग। मंदिर के सामने मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. विशाल सिंह ने रिपोर्ट कराया था कि आरोपी गगन बिहारी व पाजी सरदार के द्वारा शराब पीने के लिए पैसा मांगने की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर से मारपीट किये है. जिस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 609/2023 धारा 294,506, 323, 327, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
राजनांदगांव/कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय राजनांदगांव में उत्पीड़न कमेटी के द्वारा पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करना है।
बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को रेलवे लाइन पर एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की होगी। युवक 15 दिन पहले घर से बिना बताए निकला था और अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मालगाड़ी के लोको पायलट ने 26 नंबवर की सुबह करीब 10.30 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि तिफरा ओवरब्रिज से कुछ दूर आरआरबी केबिन के पास युवक ट्रेन से कट गया है। जिस पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी।
बिलासपुर। प्रदेश में निगरानी बदमाशो और गुंडा बदमाशो के हौंसले बुलंद हो चले हैं। रायपुर के सिविल लाइन थाने का निगरानी बदमाश सलमान गिद्दी बिलासपुर जाकर बदमाशी का आलम इस कदर की सकरी पुलिसकर्मियों को मारकर भागते हुए नजर आ रहा है। वह दुर्ग जेल से ९ महीने बाद छूटकर आने के बाद बिलासपुर गया था। इसका वीडियो न्यायधानी में वायरल है।
रायपुर। कार्तिक पुन्नी मेला का आज से शुभारंभ हो गया है। जिले और जिले के बाहर के श्रद्धालु सुबह से ही खारुन नदी में शाही स्नान कर दीपदान करते नज़र आये। खारुन नदी के तट महादेवघाट पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता है। इस नदी के तट पर प्राचीन हटकेश्वरनाथ शिवमंदिर है। जहां के शिवलिंग स्वयंभू माने जाते हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तेलंगाना दौरे का आज दूसरा दिन है। आज भी तेलंगाना में सीएम भूपेश बघेल ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं इस प्रचार कार्यक्रम के बाद सीएम भूपेश आज देर शाम वापस लौटेंगे।
कोंडागाव। ओडिशा से बेचने लाए अवैध धान को बांसकोट पुलिस ने जब्त किया। माकड़ी ब्लॉक के बागबेड़ा पंचायत ग्राम कुड़ी का रहने वाला कुसैन मरकाम अपने घर के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ओडिशा से अवैध रूप से 98 बोरी धान को लेकर ग्राम गम्हरी से होते हुए माकड़ी में बेचने के लिए ला रहा था। उस गाड़ी में भी नंबर नहीं था।
अंबिकापुर। नौ दिन पूर्व अम्बिकापुर पुलिस लाईन से चोरी हुई बाईक की रिपोर्ट आरक्षक द्वारा गुरुवार को थाने में करने पर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी व एसपी कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ आरक्षक रामराज यादव अपनी होंडा यूनीकार्न बाईक क्रमांक सीजी 15 डीडी 9818 को 16 नवम्बर के सुबह 10 से 17 नवम्बर की रात्रि 10 बजे तक अम्बिकापुर पुलिस लाईन के ब्लॉक नं. 7 के पार्किंग मे खड़ा करके चुनाव के दौरान पेट्रोलिंग वाहन पर ड्यूटी करता रहा। मतदान समाप्ति के बाद ड्यूटी समाप्त होने पर जब आरक्षक अपनी बाईक लेने के लिए पुलिस लाईन पहुंचा तो वहां उसकी बाईक नहीं थी। कुछ दिनों तक अपने स्तर पर पतासाजी करने के उपरांत भी जब उसकी बाईक नहीं मिली तो उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामले में चोरी का अपराध दर्ज कर लिया है।
भाटापारा। अग्रसेन भवन में शादी समारोह के दौरान तीव्र आवाज से डीजे बजाने वाले एक अनावेदक के विरूद्ध धारा 04,05,15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा तीव्र आवाज से डीजे बजाने वाले पर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था कि अति. पुलिस अधीक्षक हरिश कुमार यादव एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा आशीष अरोरा के दिशा निर्देश एवं निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना भाटापारा शहर द्वारा धारा 04,05,15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गुरुवार को भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि अग्रसेन भवन में शादी समारोह में डीजे साउण्ड सिस्टम लगा हुआ है। संचालक सुनील कावरे (43) द्वारा तीव्र आवाज में डीजे साउण्ड सिस्टम चलाते बजाते मिला, जिसे मौके पर गवाहों के समक्ष जिसमें डीजे साउण्ड सिस्टम लगा हुआ को जब्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। अनावेदकगण के विरूद्ध धारा 04,05,15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
राजनांदगांव। राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएनसी मिल के पास एक कुएं में गिरने से एक 26 वर्षीय युवक करण मारकंडे की मौत हो गई है. मृतक युवक ग्राम लिटिया का रहने वाला था. युवक को कुएं में गिरते हुए देखकर लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की.लेकिन वो नहीं बच सका.इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.जब तक पुलिस की टीम गोताखोरों की मदद से कुएं तक पहुंचती तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.
रायपुर। रायपुर दक्षिण में बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल मन की बात का 107वां एपिसोड सुनेंगे। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात का 107वां एपिसोड करने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।
जशपुर। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बिजली कंपनी के अफसर ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।दो दिनों के भीतर जशपुर शहर के 25 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। ये सभी दुकानदार हैं। ये ऐसे उपभोक्ता हैं, जो बीते डेढ़ साल से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। जशपुर जेई दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 25 बकायादारों की दुकानों का कनेक्शन काटा गया है।
जशपुर। तमता के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर के मुख्य द्वार पर शीशम का एक विशाल पेड़ सूखा गया है। बीते 6 महीने से यह झुके हुए हालत में है। स्कूली बच्चों के साथ वहां से आवागमन करने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।यहां से होकर महिलाएं ट्यूबवेल में पानी भरने व अन्य काम के लिए जाती हैं। लेकिन हादसे को निमंत्रण दे रहे कभी भी गिर सकने वाले पेड़ पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेड़ के डंगाल सूख जाने से हवा चलने पर वे टूटकर गिरते रहते हैं। इससे कई बार बच्चे इसकी चपेट में आने से बच चुके हैं।
Adv