रायगढ़। तेदूडीपा में विवाहित ने घर में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रिया शुक्ला(25) रायगढ़ में अपने पति व बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थीं। उसके पति प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सोमवार को छठ पूजा का समापन हुआ। उनकी पत्नी ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा और पड़ोसियों के घर जाकर भी प्रसाद खाया। इससे एक दिन पहले पति ने अपने बीमार पिता की सेवा के लिए प्रिया व बच्चों को दो सप्ताह के लिए प्रयागराज में छोड़ने की बात कही थी।
रायपुर। महंगाई भत्ते में वृद्धि की अनुमति देने पर रमन सिंह ने चुनाव आयोग का आभार जताया है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, माननीय @CEOChhattisgarh आपका बहुत आभार और धन्यवाद कि आपने हमारे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि से अब प्रशासन की सेवा में समर्पित सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी, आप सभी को बहुत शुभकामनाएँ।
रायपुर। केंद्र सरकार ने आम आदमी को महंगाई से एक बड़ी राहत देते हुए ‘भारत आटा’ लॉन्च कर दिया है. भारत आटा ब्रांड नाम से देशभर में 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेंहू के आटे की औपचारिक बिक्री शुरू कर दी है. वहीं राजधानी रायपुर में भी अब एनसीसीएफ की 20 मोबाइल वैन शहर के अलग-अलग कोनो में इसकी बिक्री कर रही है.
सुकमा। सुकमा में परिवार की डांट-फटकार से नाराज नाबालिग बच्ची ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। बच्ची की गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में दाखिल कराया गया। घटना 15 नवंबर शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
धमतरी। अस्पताल से लौट रहे मितानिन को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मितानिन की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर की चपेट में आकर दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।
कोरबा। कोरबा जिले के टीपी नगर क्षेत्र में संचालित पॉम मॉल के सामने दुपहिया वाहन को खड़े करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक युवती ने मॉल में काम करने वाले दो युवकों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया है।
रायपुर। मौदहापारा थाना इलाके में एक महिला दुकानदार का मोहल्ले के ही रहने वाले युवक ने सिर फोड़ दिया। युवक ने जमीन पर पड़े पत्थर को उठाकर मार दिया, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। इस हमले के पीछे की वजह है महिला दुकानदार का युवक को उधारी में सामान देने से मना करना।
जगदलपुर। शहर सीमा से सटे घाटपदमूर पंचायत के नेगीगुड़ा प्राथमिक शाला की बांउड्रीवाल को असामाजिक तत्वों ने जगह-जगह से तोड़ दिया है। स्कूल की बाउंड्री टूटने के बाद अब यह स्कूल परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। रोजाना रात में आवारा किस्म के युवा स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहे हैं और यहां शराबखोरी से लेकर अन्य काम किए जा रहे हैं।
तुमगांव। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है. जोबा निवासी तिजिया बाई माण्डले पति रामदास माण्डले उम्र 50 साल ने अपनी शिकायत में बताया है की 18 नवम्बर को शाम करीब 07:30 बजे वे घर के बाहर धान बोरी में भर रहे थे तभी अचानक उसके पुत्र के सामने कुछ लोग तिजिया के पति के बारे में उल्टा सिधा बात कर रहे थे. जिसे तिजिया के बेटे द्वारा मन करने पर समारू ने उसका गला पकडकर पंचायत के दिवार पर पकड़कर टिकाकर ईट से सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया.
कोरिया। दिन रविवार को नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा कालरी में लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे व तीसरे दिन शनिवार को छठव्रतियों ने तालाबों, जलाशयों नदियों में स्नान करने के बाद प्रसाद बनाया। शाम में शांत वातावरण में खरना का धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर प्रसाद ग्रहण किया। व्रतियों के प्रसाद खाने के बाद परिवार के अलावा पड़ोसी, रिश्तेदारों का प्रसाद खाने का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इसके साथ ही तकरीबन 36 घंटे का व्रतियों का निर्जला उपवास शुरू हो गया। व्रती अब उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगे। वहीं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए व्रती तालाब, नदी, डेम में स्नान कर शाम में अस्ताचलगामी भगवान भुवन भास्कर को पहला अर्घ्य देंगे।
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र में छाल रेंज के जंगल में 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि डुमरपाली इलाके में हाथियों का जमावड़ा है। सुबह हाथियों का दल आड़पथरा जंगल की ओर चला गया है। वन विभाग को सूचना मिलते ही रेंजर और बीट गार्ड सहित मित्र टीमें गांवों में मुनादी कराकर हाथियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई।
बिलासपुर। जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न शांतिपूर्वक कराने में पुलिस कर्मियों और सीएपीएफ के जवानों की प्रमुख भूमिका रही. पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर पिछले साल के कुल 3,912 की बजाय इस पूरे साल में अभूतपूर्व संख्या में अब तक 20,921 लोगों पर और आचार संहिता दौरान 2,818 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कारवाइयां हुई. इन प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों से सामाजिक तत्वों और गड़बड़ी करने वाले लोगों में एक कड़ा संदेश गया कि चुनाव प्रक्रियाओं में अगर वह बदमाशी करते हैं, तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा.
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के परिवार न्यायालय के आदेश को पलटते हुए एक महिला टीचर को उसके पति से तलाक लेने की अर्जी को मंज़ूरी दी है। कोर्ट ने माना है कि ट्यूशन पढऩे वाले वाले छात्रों के सामने टीचर पत्नी को गाली देना ‘मानसिक क्रूरता’ है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पति के दुर्व्यवहार करने से न केवल समाज में पत्नी की छवि खराब होगी, बल्कि ये हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मानसिक कू्ररता भी होगी।
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना के तहत भारत के 12 राज्यों एवं पांच केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
कोरिया। हम लोग लगातार विगत तीन महीनों से निर्वाचन कार्यों के तैयारियों में जुटे रहे। भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देश पर काम करते रहे। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मतदान उपरांत यह बात साझा की। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि कोरिया जितना प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं, तो कोरियावसी बेहद जागरूक, सहयोगी और मेहनतकश के रूप में भी इनकी पहचान है। 9 अक्टूबर 2023 से जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए आचार संहिता लागू हुई औऱ दूसरे चरण के मतदान के तहत 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुए हैं। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के लिए 228 मतदान केंद्र व सोनहत विकासखण्ड में 78 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के तहत 81.79 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 82.13 प्रतिशत, महिला मतदाताओं ने 81.44 प्रतिशत व थर्ड जेंडर मतदाताओं ने 60 प्रतिशत मतदान की है।
रायपुर। कांग्रेस भवन में प्रत्याशियों के साथ बड़ी बैठक चल रही है। बैठक कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ले रही हैं। इस बैठक में सभी प्रत्याशियों से प्रभारी वन टू वन चर्चा कर रही हैं। इस बैठक में सभी 90 सीटों पर कांग्रेस की स्थिति और मतदान को लेकर चर्चा हो रही हैं।
राजनांदगांव। राजनांदगांव दिल्ली पब्लिक स्कूल और साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव में चल रहे सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में देश-विदेश से आई हुई टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सीबीएसई इंटरनेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राजनांदगांव में किया जा रहा है। 16 नवंबर से प्रतियोगिता शुरू हुई है, जो 20 सितंबर तक चलेगी, इसमें कुल 96 मैच खेले जाने हैं।
बेमेतरा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2023 को लेकर बेमेतरा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 साजा 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार जिले में 374 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की गई। सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के 175 मतदान केंद्रों पर वही नवागढ़ के 100 और साजा के 99 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की गयी। वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में नियंत्रण कक्ष से लगातार मॉनिटरिंग की गई। नोडल अधिकारी सीआईओ ज़िला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी और सहायक नोडल अधिकारी महेंद्र वर्मा नियंत्रण कक्ष से नज़र रखे थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस के प्रति भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया है उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज पर स्वीकृति की मुहर लगाई है।
भिलाई। राज्य में दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया है।
Adv