कोरबा। कोरबा जिला अब लीथियम के लिए दुनिया के नक्शे में दर्ज होगा। मोबाइल और ई-वाहनों की बैटरी के लिए जरूरी लीथियम का भंडार कटघोरा के महेशपुर-घुचापुर में मिला है। केंद्र सरकार ने इसके व्यवसायिक खनन के लिए कंपोजिट लाइसेंस का टेंडर जारी कर दिया है।
रायपुर। रायपुर से सटे दोंदेकला स्थित पचेड़ा नाला में बोरी में मिले मानव कंकाल के रहस्य का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने खुलासा करते बताया कि 25 नवंबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत दोंदेकला स्थित पचेडा नाला में बोरी मे लाश पडा हुआ है,. जिस पर थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी मे मानव शरीर व कंकाल नुमा खोपडी बाहर था। खोपडी में लम्बी काली बाल अधपकी बिखरी हुई थी बोरी का मुंह खुला हुआ था।
दुर्ग। पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेसिंग बाइक में घूम-घूमकर घटना को अंजाम देते थे। साथ ही 3 खरीदार को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 64 लाख की सामग्री जब्त की गई है।
अंबिकापुर। पति ने आपसी वाद विवाद को लेकर टांगी से प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रमेश्वर मांझी रजखेता सतीपारा सीतापुर ने थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी अपने माता-पिता के साथ निवास करता है। घटना दिनांक 29 नवंबर को प्रार्थी अपने घर के पास में स्थित अटल आवास में सोने गया हुआ था। अगले दिन 30 नवंबर को सुबह घर आकर देखा तो प्रार्थी का पिता घनश्याम मांझी टांगी पकडक़र बैठा था।
राजनांदगांव। वन विभाग में फारेस्ट गार्ड के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दो युवकों से 2 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। घटना को पूर्व में जालबांधा थाने में पदस्थ रहे आरक्षक ने अंजाम दिया है। एसपी से हुई शिकायत के बाद कोतवाली थाने में आरक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर 2023 को मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र को मदिरा शुष्क दिवस घोषित किया है।
कोरबा। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जल संसाधन विभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मौत से इलाके में हड़कंप मच गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर सीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं. मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह मामला मानिकपुर चौकी का है.
रायपुर। रायपुर में केटीएम डयूक चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रार्थी ने पुलिस थाने में शिकायत की थी कि वाहन मो.सा. केटीएम डयूक क्रमांक CG- 04, NN- 1321 को सीता नगर में अपने घर के सामने खड़ी किया था कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त वाहन को चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 227/ 2023 धारा 379 भादवी पंजीबद्ध किया गया है।
गरियाबंद। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा और एसएसपी अमित तुकाराम कांबले ने गुरुवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रविवार 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसएसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मतगणना स्थल पर उचित बैठक व टेबल व्यवस्था, राउंड वाइस डिक्लेरेशन बोर्ड, विद्युत व्यवस्था, डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों सहित अन्य कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मीडिया सेंटर में आवश्यक व्यवस्थाएं, मतगणना की समाप्ति के बाद ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की पार्किंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाकमत पत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
रायपुर: आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में टाइट फाइट रहेगी। पोल के मुताबिक भाजपा को 36 से 46 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 40 से 50 सीटें हासिल हो सकती है। इस तरह कांग्रेस को अपरहैंड है, लेकिन मुकाबला बेहद करीबी है।
गरियाबंद। बाघ की खाल के साथ वन विभाग की टीम ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बार्डर के बीच दबोचा गया है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतों की गणना हेतु मतगणना हॉल में अतिरिक्त टेबल लगाने के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले के दोनों विधानसभा अंतर्गत सभी राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे स्वीकृत किए गए टेबल अनुसार निर्वाचन अभिकर्ता (एजेंट) को निर्धारित मतगणना तिथि और समय पर उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।
कोरबा। जिले के रूमगरा नहर से 8 फीट के अजगर को रेस्क्यू किया गया है। हसदेव नदी के रूमगरा नहर में पिछले 3 दिनों से एक विशालकाय अजगर मछली के जाल में फंसकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। फिलहाल उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
दुर्ग। जिले में मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली विभाग के इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। नर्सिंग बिहार कालोनी स्थित उसके घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। मोहन नगर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी।
रायपुर। धान खरीदी के आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल की तुलना में अब तक 6 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कम हुई । पिछले साल अब तक 20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी थी लेकिन इस साल ये आंकड़ा 13 – 14 लाख मीट्रिक टन से आगे नहीं बढ़ा है । इस आंकड़े को देखते हुए भाजपा नेता सांसद सुनील सोनी का दावा है कि किसानों को उम्मीद की है की BJP सरकार आने के बाद उन्हें धान का ज्यादा पैसा मिलेगा । इसलिए वे फिलहाल धान नहीं बेच रहे हैं।
दुर्ग। एसपी राम गोपाल गर्ग के द्वारा बैंको के सुरक्षा ऑडिट के संबंध में दिए गए आदेशानुसार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्राइवेट एवम सरकारी बैंक में थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा आकस्मिक निरीक्षक किया गया।
दुर्ग। थाना मोहन नगर इलाके में चोरी करने वाले शातिर चोर की गिरफ्तारी हुई है. जो प्रार्थी के घर जयंती नगर मे घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
रायपुर। रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट अपनी स्कूटी पर था। इसी बीच एक कार चालक ने अचानक ब्रेक मारी। इसी बात को लेकर जब छात्र ने आपत्ति जताई तो कार सवार 4 युवकों ने उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। ये घटना जयस्तंभ चौक के पास की है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश में खनिज विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही किया गया। खनिज विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ की टीम द्वारा गुड़ेली सरसरा एवं लालाधुरवा में संचालित खदानों एवं क्रेशर एरिया का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गुड़ेली क्षेत्र में उग्रसेन साहू निवासी गुड़ेली, नरेन्द्र पटेल निवासी टिमरलगा एवं आलोक अग्रवाल निवासी रायगढ़ (पूजा मिनरल/क्रेशर) द्वारा टाटा हिताची चौन माउंटेन कुल 03 मशीनो से अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर मोके पर ही तीनों मशीनो को सील करते हुए जप्त कर आगामी कार्यवाही तक ग्राम कोटवार त्रिलोचन पटेल गुड़ेली के सुपुर्दगी में दिया गया एवं मौके पर राजस्व विभाग के पटवारी को उत्खनन स्थल का नक्शा, खसरा, नजरी नक्शा में चिन्हांकन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
दुर्ग: जिले के जामुल थाना क्षेत्र में जामुल अहिवारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, हाईवा ने स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों को ठोकर मारी, जिससे कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची.
Adv