बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रायपुर में 11 दिसंबर को जॉब फेयर, 150 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

    08-Dec-2023

    रायपुर। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 11 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस जॉब फेयर में 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.सी.ए./एम.बी.ए., एम.सी.ए., बी.एस.सी./एम.एस.सी. बी.टेक., आई.टी.आई/ डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल). उत्तीर्ण युवाओं की लगभग 150 पदों पर भर्ती होगी। रोजगार प्राप्त युवाओं को 8 हजार से 25 हजार रूपये तक मासिक वेतन मिल सकेगा।


    इस जॉब फेयर मे निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पॉन लाईफ इंश्योरेंस कम्पनी, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, ब्लूचिप जॉब प्रा०लिमि0 रायपुर द्वारा 150 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। लाईफ प्लानिंग ऑफिसर के पद पर केवल विवाहित महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है। जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
  • सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन संबंधी दी गई जानकारी

    08-Dec-2023

    रायपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से वर्ष 2023 में प्रशिक्षण उपरांत छत्तीसगढ़ कैडर के 4 आईपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने इंडक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य नियंत्रण कक्ष/डॉयल 112, इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च सहित राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।




    वर्तमान में सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में प्रशिक्षणरत इन अधिकारियों को एआईजी ट्रैफिक एवं अध्यक्ष-अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) संजय शर्मा द्वारा प्रवर्तन, जनजागरूकता/यातायात शिक्षा आदि के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, नियंत्रण हेतु प्रयास, अभियांत्रिकीय सुधार/प्रयास, आपातकालीन देखभाल, ड्रायविंग सिम्यूलेटर, ई-ट्रैक, यातायात कर्मियों एवं वाहन चालको के प्रशिक्षण, ड्रायविंग लायसेसिंग, फिटनेस जांच के नवीन उपायों सहित सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण तथा समीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
  • शिक्षकों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

    08-Dec-2023

    बिलासपुर। सहायक शिक्षकों की शिक्षक के पद पर पदोन्नति और शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल जस्टिस अरविंद चंदेल की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता शिक्षकों को पुराने पदस्थ स्कूलों में जॉइन करने की छूट दी थी। इसके बाद भी राज्य सरकार ने इन शिक्षकों को जॉइन नहीं कराया था। जिस पर शिक्षकों ने दोबारा याचिका दायर कर पोस्टिंग की मांग की थी।


    हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 10 दिनों के भीतर संशोधित शालाओं में शिक्षकों को जॉइनिंग देने के आदेश दिए हैं। बता दें कि शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग में घोटाला सामने आने के बाद राज्य शासन ने संशोधन आदेश को निरस्त कर दिया था।



    प्रदेश के सहायक शिक्षकों को शिक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके बाद उनका पदांकन (notation) कर विभिन्न स्कूलों में पोस्टिंग दी गई थी। सैकड़ों शिक्षकों को दूरस्थ स्कूलों में पदस्थ किया गया था। इसके फ शिक्षा विभाग में आवेदन देकर अपनी पदस्थापना संशोधित करवाते हुए पास के स्कूलों के लिए आदेश जारी करा लिया था। संशोधन आदेश के एवज में लाखों के लेनदेन के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने संशोधन आदेश को 4 सितंबर को एक आदेश जारी कर निरस्त कर दिया था और शिक्षकों को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया था।
  • 100 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, खाद्य विभाग की पड़ी रेड

    08-Dec-2023

    बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में खाद्य विभाग ने कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर अवैध रूप से गैस सिलेंडर की बिक्री और रिफिलिंग पर छापेमारी की कार्रवाई की है. इस दौरान शहर और बलौदाबाजार के ग्राम छुईहा में सड़क किनारे मकान से लगभग 100 घरेलू, व्यवसायिक उपयोग सिलेंडर और गैस रिफलिंग करने का सामान जब्त किया गया.


    सारे नियम कानून कायदों को ताक में रखकर सड़क किनारे जनरल स्टोर और जूते चप्पल बिक्री करने वाले दुकान की आड़ में खुलेआम सड़क पर रखकर गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री की जा रही थी. खाघ विभाग को सूचना मिलने पर आज कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों से लगभग 21 सिलेंडर भरे और खाली जब्त की गई. वहीं बलौदाबाजार भाटापारा रोड में स्थित एक मकान में अवैध सिलेंडर रखे होने की सूचना पर कार्रवाई की गई. जहां 76 सिलेंडर एचपी और इण्डेन कंपनी के भरे व खाली मिले हैं. साथ ही नये छोटे गैस सिलेंडर और गैस रिफलिंग करने की मशीन भी मिली है. यहां स्थिति देखकर लग रहा था कि काफी वर्षों से रिफलिंग का कार्य किया जा रहा था और रिफलिंग कर सिलेंडर बेचा जा रहा था.



    बलौदाबाजार भाटापारा रोड के ग्राम छुईहा मे स्थित मकान में दबिश पर खाद्य विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं जब शटर खोला गया तो अधिकारियों की आंखे फटी रह गई. यहां बडे़ पैमाने पर नियम कानूनों को ताक में रखकर बडे गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में गैस भरने की सामग्री, मशीन और खाली गैस सिलेंडर मिले हैं. जिसके बाद जिला खाली अधिकारी सहित खाली विभाग अमला कार्रवाई में जुट गया है.
  • ईवीएम का मुद्दा उठाना ठीक नहीं, दिल्ली में बोले टीएस सिंहदेव ये हार की वजह नहीं

    08-Dec-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदों के उलट आएं नतीजों के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर मीडिया से बातचीत की हैं। उन्होंने पार्टी की हार, ईवीएम और समीक्षा जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बातें कही हैं।


    सिंहदेव ने कहा “आज की बैठक हाल के चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन और लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेगी। छत्तीसगढ़ में हम आदिवासी और शहरी सीटों पर पीछे रह गए थे। हमारा वोट शेयर नहीं घटा है तो बीजेपी का वोट शेयर 14% बढ़ गया है।

    मेरे से लेकर पोलिंग बूथ एजेंट तक सभी को चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हार के बाद ईवीएम का मुद्दा उठाना ठीक नहीं है। मैं ईवीएम के पक्ष में नहीं हूं क्योंकि मैं देखता हूं कि अधिकांश विकसित देशों में मतपत्रों का उपयोग करके मतदान किया जाता है।”
  • हाथी ने फिर आवाजाही रोका, नेशनल हाईवे पर लगी रही जाम

    08-Dec-2023

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। अपने झुंड से बिछड़कर एक हाथी देर रात बीच सड़क पर मंडरा रहा था। इस वजह से आवाजाही बंद रही। वहीं वन विभाग लगातार हाथियों पर नजर रखे हुए है। यह मामला कटघोरा वन मंडल क्षेत्र का है।


    मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर गुरसिया के बीच एक लोनर हाथी बीच सड़क पर देर रात तक मंडराता रहा। इससे आवाजाही बंद रही। बताया जा रहा है कि, कटघोरा वन मंडल के ऐतमानगर में 60 हाथी अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। वहीं वन विभाग इन पर नजर रखे हुए है।
  • आग लगाने के मामलें में 9 नक्सली गिरफ्तार

    08-Dec-2023

    दंतेवाड़ा। भांसी क्षेत्र में आगजनी करने की घटना में शामिल 2 नाबालिग सहित 9 नक्सल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 5 दिसंबर को डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दन्तेवाड़ा, सीआरपीएफ 111 बटालियन एफ कंपनी फरसपाल एवं थाना फरसपाल का संयुक्त बल थाना फरसपाल से लगे दंतेवाड़ा व बीजापुर के सरहदी क्षेत्र मुण्डेर, चिडरापाल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी/कामालूर एलओएस कमाण्डर सोनू ओयाम के साथ लगभग 20-25 माओवादियों के उपस्थिति की आसूचना पर ग्राम मासोड़ी, चिडरापाल एवं मुण्डेर के जंगल/पहाड़ी की ओर नक्सल ग़श्त, सर्चिंग हेतु रवाना किया गया था। नक्सल ग़श्त सर्चिग के दौरान ग्राम चिडरापाल व मुण्डेर के जंगल/पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर 9 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।


    पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश: दशरु ओयाम (20 वर्ष) बीजापुर बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य, संतोष उर्फ पाकलू मण्डावी (35 वर्ष) बीजापुर चिडरापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, गोपी कुंजाम (28 वर्ष) बीजापुर चिडरापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, छोटू ओयाम (20 वर्ष) बीजापुर बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य, राकेश कडिय़ाम (24 वर्ष) बीजापुर कोण्डापाल पंचायत सीएनएम सदस्य, लालू कड़ती (38 वर्ष) बीजापुर चेरली पंचायत सीएनएम सदस्य, मनीराम ओयाम (25 वर्ष) बीजापुर बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य तथा अन्य 2 नाबालिग (सीएनएम सदस्य) के पद पर कार्य करना एवं 26 नवंबर को भांसी निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आगजनी करने की घटना में शामिल होना बताये। उपरोक्त माओवादियों के विरूद्व थाना भांसी में धारा- 147, 148, 149, 435 भादवि0, 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध होने से विधिवत गिरफ्तार कर 7 को न्यायिक रिमाण्ड पर तथा 2 विधि से संघर्षरत् बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया।
  • रायपुर में आज हो सकती है बीजेपी विधायक दल की बैठक

    08-Dec-2023

    रायपुर। सीएम चुनने रायपुर में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। भाजपा छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक बनाकर भेज चुकी है। अब ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द छत्तीसगढ़ को उसका मुख्यमंत्री मिल सकता है।


    छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के साथ प्रदेश के वह सांसद जिन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़़ा और जीता है उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसमें बिलासपुर से सांसद‌ रहे अरुण साव, सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, रायगढ़ सांसद गोमती साय ने इस्तीफा दिया है। हालांकि विजय‌ बघेल भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते थे लेकिन वह अपना चुनाव हार गए है। इस नाते विजय बघेल फिलहाल दुर्ग से सांसद बने रहेंगे।
  • आलू-प्याज बेचकर घर संभाला और पढ़ाई की, अब GST इंस्पेक्टर बन गया युवक

    08-Dec-2023

    कोरबा।  जिले के सीतामढ़ी निवासी बबलू गुप्ता हाल ही में वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुई हैं, जिसके लिए न तो उन्होंने महंगी कोचिंग क्लास ली थी और न ही लाखों रुपए खर्च किए थे। बबलू गुप्ता के पिता संतोष गुप्ता पेशे से बाजार में आलू-प्याज बेचकर घर खर्च चलाते हैं, जो किसी तरह से इस महंगाई भरे दौर में अपने परिवार का गुजारा करते हैं।


    ऐसे में बबलू गुप्ता ने जब सिविल सर्विस की तैयारी करने का फैसला किया, तो उनके पास कोचिंग क्लास जाने के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन बबलू ने मुश्किल हालातों के आगे घुटने नहीं टेके और अपने फैसले पर अड़े रहे, जिसकी बदौलत उन्होंने दिन रात मेहनत की और जीएसटी इंस्पेक्टर बनने में सफलता हासिल कर लिया।

    बबलू बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में एक होनहार लड़का है, इसलिए उनके पिता ने उन्हें पढ़ाई करने से नहीं रोका। बबलू रानी रोड स्थित गायत्री स्कूल 2015 में 12वीं 95.6% छत्तीसगढ़ मेरिट सूची में 5वीं रैंक हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया था उसके बाद सेेेेे लगातार मेहनत करते रहे. 2020 में एसएससी परीक्षा के समय पढ़ाई के साथ-साथ बुधवारी बाजार में बड़े भाई गोपाल गुप्ता के साथ आलू प्याज बेचनेे का काम भी करता था, साथ ही चाचा और पापा की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भी रहता था।
  • कालीबाड़ी में भी चला बुलडोजर, अवैध निर्माण तोड़े गए

    08-Dec-2023

    रायपुर। आज सुबह से कालीबाड़ी में भी बुलडोजर चल रहा है. निगम और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा अवैध निर्माण तोड़े गए. इस दौरान वहां गहमागहमी का माहौल रहा. बता दें कि कालीबाड़ी में रवि साहू जो हिस्ट्रीशीटर है. जिसके द्वारा उस इलाके में गांजा, अफीम, ड्रग्स रायपुर शहर में परोसा जा रहा है. इस कार्रवाई से अन्य हिस्ट्रीशीटर में भी खौफ पैदा हो गया है. हिस्ट्रीशीटर रवि साहू पिछले दिनों माना में दिनदहाड़े हत्या मामले में शामिल था. चर्चा है कि कांग्रेस सरकार की मेहरबानियों के कारण और रायपुर शहर के कुछ कांग्रेस नेताओं के कारण एवं हत्या के गवाह नहीं मिलने पर इस मामले में बरी हो गए.


    सैकड़ों गुर्गे भी सक्रिय

    कांग्रेस सरकार के रहते हिस्ट्रीशीटर रवि साहू ने अपना बड़ा साम्राज्य स्थापित किया है. रवि साहू बड़े-बड़े वारदात को अंजाम दे रहा था. सैकड़ों गुर्गे भी सक्रिय कर रखे है. जो हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के एक इशारे पर हत्या जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे है. पत्रकारों को भी धमका चुके है. हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की दहशत शहर में इतनी है कि शहर का अघोषित डॉन बन चूका है. और खबर प्रसारित करने पर  पत्रकारों को धमकी-चमकी, हत्या करने की बात जनता से रिश्ता के पास सबूत है. जनता से रिश्ता के पत्रकार को हिस्ट्रीशीटर रवि साहू धमकी दे चुके है. गौरतलब है कि विगत 5 सालों में कांग्रेस सरकार के रहते दुनिया का सबसे ज्यादा गांजा छग में सप्लाई की गई.

    प्रदेश में चल रहे सट्टे, जुए और गांजाचरस-ड्रग्स सप्लाई जैसे अवैध धंधे को लेकर जनता से रिश्ता ने लगातार खबर प्रकाशित किया. 5 सालों में गांजा सप्लाई का रिकॉर्ड छग में बना
     
    .
  • अवैध ठेलों, गुमटियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    07-Dec-2023

    रायपुर। आज लगातार तीसरे दिन निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न मार्गो में अवैध कब्जोँ को हटाने की कार्यवाही की गयी है। नगर निवेश विभाग की टीमों ने यातायात और पुलिसबल के साथ होटल पैराडाईज के पास, रेल्वे स्टेशन मार्ग, फाफाडीह मार्ग, मेकाहारा चौक, देवेन्द्र नगर चौक से मंडी गेट, अवन्ति बाई चौक के पास, बलौदा बाजार मार्ग, शंकर नगर एक्सप्रेस वे के नीचे, कालीबाड़ी चौक, आमापाराचौक आर. डी. तिवारी स्कूल के पास, संतोषी नगर चौक से बोरियाकला मार्ग, कर्मा चौक रामनगर, रेल्वे क्रासिंग के पास चांदनी चौक, सरस्वती नगर मार्ग, अशोक नगर, भारत माता चौक, गोगांव, मार्ग, कबीर नगर आदर्श चौक के पास, पाम ब्लॉजियो के पास, अमलीडीह, लालपुर मार्ग पर लगभग 60 से अधिक ठेलों एवं गुमटियों को जप्त किया गया।


    निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता एवं सभी 10 जोनों के नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा दुकानदारों को अपनी निर्धारित सीमा में सामान रखकर व्यवसाय करने की समझाईश दी गयी। सड़क पर कब्जा जमाकर अपनी दुकानों का सामान रखकर व्यवसाय करने एवं सड़क पर इससे यातायात जाम होने पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ ठेला गुमटी हटाने, सड़क पर रखे सामानों की जप्ती करने की कार्यवाही सड़कों को कब्जोँ से मुक्त करवाने किये जाने लगातार अभियान चलाने की चेतावनी दी गयी है।
  • गला दबाकर की थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    07-Dec-2023

    कोरबा। प्रार्थी रवि उसरवर्षा,निवासी- प्रगति नगर झोपड़पट्टी, दीपिका। बस स्टैंड के सामने मिक्सर, बिस्किट का दुकान चलाता हूं। दिनांक 2/12/23 को रात्रि लगभग 10:30 बजे दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। दूसरे दिन दिनांक 03/12/23 को रोज की तरह सुबह लगभग 6:30 बजे दुकान को खोल साफ सफाई किया कचरा को दुकान के पीछे तरफ फेंकने गया तो देखा कि वाटर ATM के पीछे एक व्यक्ति ईट के ढेर के पास खून से लथपथ मृत अवस्था में पढ़ा हुआ है। जिसकी जानकारी थाना दीपका में दिया गया ।


    मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को घटना के बारे में जानकारी दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया की मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के पास बारीकी से निरीक्षण किया गया। चश्मदीद गवाह से घटना के बारे में पूछा गया।

    घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंघाला गाल गया। पुलिस टीम को फुटेज में कुछ खास सफलता नहीं मिलने पर टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी में जुट गई इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि घटना दिनांक से ही एक व्यक्ति हुलिया बदलकर लिया है और अपने घर भी नहीं आ रहा है। मुखबिर के बताए अनुसार उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पड़कर पूछताछ किया गया।

    पूछताछ के दौरान पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की बाद में पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि घटना की रात मृतक निकोलस टोप्पो से सामुदायिक भवन के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मृतक नशे की हालत में उसका पीछा कर दुकान के पास उसे रोक कर उससे मारपीट करने लगा तो गुस्से में आकर मैंने उसे दुकान के पीछे ईट के पास पटक कर लात और ईट से मार कर उसे गंभीर चोट पहुंचकर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी चंदन बाल्मिक (बैरीसार) को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
  • 18 लाख लेकर नौकर फुर्र, राइस मिलर का मालिक पहुंचा थाने

    07-Dec-2023

    धमतरी। धमतरी में अमानत में खयानत करने का मामला सामने आया है जहां एक नौकर ने अपने मालिक का 18 लाख रूपये लेकर रफूचक्कर हो गया। जिसकी रिपोर्ट राइस मिलर मालिक ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है।


    बताया जा रहा है कि धमतरी के गुजराती कलोनी निवासी अमित कुमार अग्रवाल राइस मिलर है जो व्यवसाय के सम्पूर्ण लेन-देन के कार्य के लिए अहमद रजा नाम के व्यक्ति को कैशियर के रूप में रखा था। जिसे अमित अग्रवाल ने 9-9 लाख का कुल 18 लाख रूपये का चेक भरकर एवं हस्ताक्षर कर पैसा लाने के लिए साथ में एक कर्मचारी को भेजा था।

    वहीं दूसरा कर्मचारी ने बैंक से 18 लाख रूपये निकाले और उसे लेकर कार्यालय आ रहा था तभी बैंक के बाहर खड़ा आरोपी अहमद रजा ने कहा कि रकम मुझे दे दो मैं कार्यालय ले जाकर छोड़ दूंगा। इसके बाद अहमद रकम लेकर गायब हो गया। जब काफी पता तलाश करने के बाद भी नौकर नहीं मिला तो बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर नौकर की तलाश में जुट गई है।
  • ट्यूशन छात्र की हत्या की कोशिश करने वालों का जुलूस, तीनों की हुई गिरफ्तारी

    07-Dec-2023

    रायपुर। रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. प्रकाश काडू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह गली नं. 04 महात्मा गांधी नगर अमलीडीह रायपुर में  निवास करता है एवं प्राइवेट मे एकाउंटेन्सी का काम करता है। प्रार्थी का बेटा तनमय काडू दिनांक 27-11-2023 को ट्यूशन पढकर अपने घर जा रहा था कि टैगोर नगर चौक से एक ड्यूक बाईक तथा एक स्कूटी मंे सवार कुछ लडके तन्मय काडू के पीछे पीछे आये और अपने बाईक को आगे कर देते थे जिन्हे प्रार्थी का बेटा कैसे बाईक चलाते हो बोलने पर मदर टेरेसा वृद्व आश्राम के सामने टैगोर नगर रायपुर पास लडके प्रार्थी के बेटा को रोक लिये और अश्लील गाली देते हुए खींचकर बाईक से उतारे एवं मार पीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखंे चाकू से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गए, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 458/23 धारा 341, 294, 506, 324, 307, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


    जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के फुटेजो का अवलोकन करने के साथ ही मोटर सायकलो के नम्बरों के आधार पर लड़को की पहचान मौदहापारा निवासी हर्ष कोसले, अभय रक्सेल एवं रवि रक्सेल के रूप में की जाकर आरोपियो की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी हर्ष कोसले, अभय रक्सेल एवं रवि रक्सेल को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर कार्यवाही किया गया।
    गिरफ्तार आरोपी
    01. हर्ष कोसले पिता जागेश्वर कोसले उम्र 18 साल निवासी मरही माता मंदिर के पास मौहदापारा थाना मौदहापारा रायपुर।
    02. अभय रक्सेल पिता भारत रक्सेल उम्र 19 साल निवासी मरही माता मंदिर के पास मौहदापारा थाना मौदहापारा रायपुर।
    03. रवि रक्सेल पिता राज रक्सेल उम्र 19 साल निवासी मरही माता मंदिर के पास मौहदापारा थाना मौदहापारा रायपुर।
     
     
  • चक्रवात के चलते रायपुर एयरपोर्ट में हवाई सेवा प्रभावित

    07-Dec-2023

    रायपुर। दोपहर बाद राजधानी का मौसम अत्यधिक खराब होने की वजह से विमानों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ा है। एयरपोर्ट पर दृश्यता (विजिबिलीटी) में बड़ी गिरावट की वजह से कुछ विमानों को उड़ान से रोका गया था।


    वहीं रायपुर आ रही इंडिगो की दिल्ली प्लाइट को भुवनेश्वर भेजा गया है। मौसम खुलने पर उसकी वापसी के संकेत है। एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार हवाई पट्टी पर दृश्यता 12 सौ मीटर से भी कम हो गई थी। इस वजह से दिल्ली फ्लाइट को भुवनेश्वर डाइवर्ट किया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर नितिन जैन ने बताया कि बाकी सभी विमान अपने समय पर आ जा रहे हैं।
  • महाविद्यालय में " शोध पत्र कैसे लिखे " विषय में कार्यशाला का आयोजन किया गया

    07-Dec-2023

    राजनांदगांव । कान्फ्लूएंस महाविद्यालय राजनांदगांव में " शोध पत्र कैसे लिखे " विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश किसी विशेष समस्या पर शोध करने के महत्व और उस शोध के संचालन के लिए उपयोग किए जाने वाले तरीको के प्रदर्शन का औचित्य देना हैं।

    विषय विशेषज्ञ के रुप में डाक्टर निहारिका देवांगन उपस्थित रहीं जिन्होंने बताया कि शोध पत्र लेखन एक कला है और इसका एक प्रारूप है इस प्रारूप को लेकर हमें अपना शोध पत्र लिखना चाहिए सबसे पहले विषय का चुनाव उसके बाद इसका उद्देश्य इसकी परिकल्पना उससे संबंधित शोध अध्ययन हम किस क्षेत्र में शोध करना चाहते हैं उसकी क्या उपयोगिता है वह हमारे शिक्षा के क्षेत्र में या सामाजिक क्षेत्र में कितना उपयोगी है इस बात को ध्यान में रखते हुए हमको उससे संबंधित आंकड़े एकत्रित करना है और यह देखना है कि जो भी विषय का चुनाव हम किए हैं उस पर कितने लोगों की सहमति है और कितने की सहमति नहीं है इसी को आधार मानकर हम अपने कार्य को एक नया रूप प्रदान करते हैं
     इस कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने कहा कि एक शोध कर्त्ता जब अपना शोध कार्य पूर्ण करता है तब वह शोध के लाभ को जन जन तक या तत्सम्बन्धी परिक्षेत्र के लोगों को उससे परिचित कराना चाहता है और शोध से प्राप्त दिशा पर विद्वत जनों का प्रतिक्रियात्मक दृष्टि कोण जानना चाहता है ऐसी स्थिति में सहज सर्वोत्तम विकल्प दिखता है -शोध पत्रसम्पूर्ण शोध ग्रन्थ को सार रूप में सरल,बोध गम्य,शीघ्र अधिगमन योग्य बनाने के लिए शोध पत्र का प्रयोग किया जाता है ऐसे कई शोध पत्र,शोध पत्रिकाओं का हिस्सा बन जाते हैं एवम ज्ञान पिपासुओं की ज्ञान क्षुधा की तृप्तीकरण का कार्य करते हैं तथा जन जन तक इसका लाभ पहुँचना सुगम हो जाता है सेमीनार में इन्ही शोधपत्रों का वाचन होता है।
    महाविद्यालय संचालक श्री संजय अग्रवाल ,डॉक्टर मनीष जैन एवं आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि शोध किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। शोध पत्र लेखन के लिए पूर्व में शोध रणनीति का चयन एवं अनुसंधान डिजाइन बना कर उसके अनुरूप अपना कार्य सम्पादन करना चाहिए । जिससे एक अच्छे एवं वैज्ञानिक शोध पत्र बन सके ।
  • संदीप खर्गवंशी विधान सभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा नवाजे गए,,,

    07-Dec-2023

    रायपुर/ छत्तिसगढ़ राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले मैडम जी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे पुराने वि वि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के हमारे कर्मचारी श्री संदीप कुमार खर्गवंशी प्रथम श्रेणी लिपिक फार्मेसी विभाग एवं सचिव कर्मचारी संघ विगत विधान सभा चुनाव ने में मुख्य निर्वाचन  पदाधिकारी कार्यालय में सलग्न किया गया था ।  वहां संदीप  द्वारा चुनाव कार्य में पूरी तन्मयता और ईमानदारी से कार्य करने के फलस्वरूप  उत्कृष्ट कर्मचारी के सम्मान से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जी के द्वारा प्रमाणपत्र देकर नवाजा  गया।यह उनके और वि वि के लिए गौरव की बात है । आप वि वि और कर्मचारियों के हितों के लिए काम करते रहें । उक्त सम्मान मिलने पर वर्तमान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार नामदेव और पूर्व कर्मचारी के सचिव प्रदीप कुमार मिश्र और अध्यक्ष  श्रवण सिंह ठाकुर एवम वि वि के समस्त कर्मचारियों ने संदीप खर्गवंशी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी ।

  • रायपुर का चेकिंग अभियान जारी

    07-Dec-2023

    रायपुर। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है इसी तर्ज पर आज अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने के साथ ही थाना क्षेत्रों में निवासरत् गुण्डा/निगरानी बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई।


    अभियान कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 06.12.2023 को 26 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, 03 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, 09 आरोपियों के विरूद्ध जुआ/सट्टा एक्ट तथा 52 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करने के साथ ही विभिन्न अपराधों के 06 स्थायी वारंट एवं 13 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। इस प्रकार कुल 109 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया।
    इसके साथ ही रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों सहित, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) व 112 की टीमों द्वारा थाना क्षेत्रो में पेट्रोलिंग  कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की चेकिंग करने के साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक के आसपास, होटल, लॉज एवं ढाबों की भी चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन होटल, ढाबा एवं अन्य दुकानों को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से बंद कराया जा रहा हैं। रायपुर पुलिस द्वारा 2 दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 352 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।
  • राजेश मूणत की सुरक्षा पर बड़ी खबर

    07-Dec-2023

    रायपुर। भाजपा की सरकार बनने पर प्रशासन द्वारा भेजे गए सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सुरक्षा लौटाई।भाजपा को बहुमत मिलने के बाद इंटेलिजेंस विभाग सभी विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षा दे रहा है।


    मूणत ने 15 साल मंत्री रहे पर कांग्रेस सरकार और विभाग ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी थी कहकर नाराजगी जताई है। अब भाजपा की सरकार के गठन के बाद उन्हें सुरक्षा मिल जाएगी। तब तक भाजपा के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा कर सकते हैं।
  • मां-बेटे के लिए काल बनी हाईवा, एक की दर्दनाक मौत

    07-Dec-2023

    बालोद। बालोद जिले में सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो लोग हाईवा की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। यह घटना दल्ली राजहरा क्षेत्र की है।


    मिली जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र में बाइक सवार हाईवा की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दल्ली राजहरा पुलिस ने हाईवा को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हैं।
Top