बेमेतरा। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिये ज़िले की तीनों विधानसभा के ज़िले में कुल 747 बूथों के लिये 3586 पोलिंग पार्टियों और अतिरिक्त कर्मियों को मतदान, ईवीएम-वीवीपैट के संचालन का अंतिम प्रशिक्षण 9 से 11 नवंबर तक दिया गया। मतदान दल के कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है, अब मतदान कराना उनका मुख्य लक्ष्य है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़. ग्रामीणों में धान की कटाई का दौर शुरू हो चुका है। इस धान कटाई के मध्य जिले के दोनों विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ सहित रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों में में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। सारंगढ़ विकासखंड के सालर क्लस्टर के ग्राम भवरपुर की ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करने स्वसहायता समूह की और ग्रामीण महिलाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए हाथों मे मेंहदी लगवाई।
नारायणपुर। बीते दिनों भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में शुक्रवार रात नक्सलियों ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है. नक्सलियों ने पर्चे में रतन दुबे द्वारा जनविरोधी नीतियों को अमल करने के कारण मौत की सजा देने का उल्लेख किया है.
कोरबा। जिला मेडिकल कॉलेज में एक नवाजत शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मच गया है. परिजनों ने ड्यूटी में तैनात नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि नाइट शिफ्ट में नींद में नर्स ने शिशु को अधिक मात्रा में दवा दिया, जिससे नवजात की मौत हो गई.
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस सख्त है. हर गतिविधियों पर खाकी की पैनी नजर है. चेकिंग अभियान भी जोरों पर चल रहा है. इसके साथ ही शहर के आदतन अपराधी और बदमाशों पर भी पुलिस जिला बदर की कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर से दो अपराधी नूतन और कृष्णा को 6 महीने के लिए पुलिस ने जिला बदर कर दिया है.
रायपुर। शराबबंदी मामले में मंत्री कवासी लखमा ने इस बार बीजेपी के साथ मीडिया को भी कोस दिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि पांच साल में बीजेपी और मीडिया के अलावा “किसी ने भी शराबबंदी को लेकर सवाल नहीं पूछा”। शराब दुकान खोलने के लिए कई जिलों के लोगों ने आवेदन दिया है।
जशपुर। रिटर्निंग अफसर 12- जशपुर ने जशपुर की प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी की रायमुनी भगत को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में जवाब तत्काल प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग अफसर 12- जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी रायमुनी भगत द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अन्तर्गत चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात् नियमानुसार कार्यालयीन आदेश के तहत् प्रत्याशी भाजपा रायमुनी भगत को उक्त प्रचार-प्रसार हेतु वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति प्रदान की गई है।
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के रफ्तार एग्री बिजनेस इंक्यूबेटर सेन्टर द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ, फेडरेशन ऑफ इंडिया एफ.पी.ओ. एवं एग्रीगेटर्स के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘साथी’’ (समग्र एकीकरण के माध्यम से सतत कृषि) परियोजना के क्रियान्वयन के उद्देश्य से कृषि स्टार्टअप्स के लिए बाजार लिंकेज और उद्यमिता के अवसरों की खोज विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार सृजन में स्टार्टअप्स का महत्पूर्ण योगदान है। उन्होंने स्टार्टअप्स को स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की अर्थव्यवस्था में योगदान व रोजगार सृजन के लिए उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाईयां दी। इस कार्यक्रम में वैयक्तिक एवं आभाषी रूप से 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया एवं साथी परियोजना में अपनी भागीदारी हेतु सहमति जताई।
दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने शर्मनाक अपराध किया है. खदान नंबर पर आगजनी हुई। एनएमडीसी के 14. जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त 70 से 80 नक्सली मौजूद थे. जहां लाल आतंक ने एनएमडीसी के डंप ट्रकों में आग लगा दी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हम आपको बताना चाहेंगे कि पूरा मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।
रायपुर। टिकरापारा इलाके में साड़ियों से भरी एक वैन जब्त किया गया है। इलाके में बांटने ले जाते हुए पुलिस और एफएसटी टीम ने जब्त किया है। ये किस प्रत्याशी की ओर से भेजी गईं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। चुनाव आयोग की एफएसटी टिकरापारा थाना में वैन के ड्राइवर, हेल्पर से पूछताछ कर रही है।
सांसदों से जुड़े 5,000 से अधिक आपराधिक मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के प्रयास में, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निर्देश जारी कर उच्च न्यायालयों को त्वरित समाधान के लिए इन मामलों की निगरानी के लिए समर्पित विशेष पीठ स्थापित करने का निर्देश दिया। अदालत ने विशेष अदालतों से आग्रह किया कि वे ऐसे मामलों में कार्यवाही में देरी न करें जब तक कि दुर्लभ और बाध्यकारी कारणों का सामना न करना पड़े।
कसडोल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार धुंआधार प्रचार अभियान जारी है. सीएम ने आज बलौदाबाजार विधानसभा के लवन में चुनावी सभा लेकर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू को जीताने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है. पिछले बार हमने 20 में 17 सीटे जीते थे. इस बार रमन सिंह का डब्बा गोल हो गया है. रमन सिंह गारंटी तो दिए पर पूरा नहीं हुआ. जर्सी गाय नहीं मिली. राखी बांधने गई महिलाओं को घर के मुखिया बनाया, राशन कार्ड बनाया और चार वाले बाबा बन गया.
बेमेतरा। बिरनपुर हिंसा के बाद संवेदशील हो चले बेमेतरा जिले में चुनाव के लिए केंद्रीय फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आज सैकड़ों की संख्या में सुरक्षाबलों के जवान जिला मुख्यालय बेमेतरा पहुंचे। यहां SP भावना गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
रायपुर। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ के नाम से जारी घोषणा पत्र पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मोदीजी पूरे देश में धान की कीमत 3100 रुपए क्यों नहीं कर देते? छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय की राशि मिलाकर 3800 रुपए मिलेगा. पूरे देश में 500 रुपए में सिलेंडर देने का BJP ऐलान करे. कांग्रेस सरकार की सब्सिडी मिलाकर मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा.
रायपुर। ईडी ने आज रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को सुबह साढ़े दस बजे ईडी आफिस बुलाया था। प्रशांत से ED आफिस में पूछताछ हुई। बता दें कि महादेव ऐप के कथिम मालिक शुभम सोनी ने एक वीडियो जारी कर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल समेत कई लोगों का नाम लिया था। इनमें से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वीडियो जारी कर उनकी छबि को नुकसान करने वाले तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ उन्होंने मानहानि का नोटिस भेजा है।
सूरजपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले से संबंधित पात्र मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण स्थल में ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान सुविधा केंद्र में कराया गया। जिसके अंतर्गत प्रेमनगर (04) , भटगांव (05) व प्रतापपुर (06) के लोगों ने डाक मतपत्र के माध्यम से आज द्वितीय दिवस के दिन अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 नवंबर की स्थिति में 855 मताधिकार का उपयोग किया गया था। मतदान कर्मियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने के लिये विधानसभा क्षेत्र भटगांव(05) व प्रतापपुर(06) में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर (08, 09 व 10 नवंबर तक), विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) व प्रतापपुर (06) में शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर(08,09 व 10 नवंबर तक), विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर(04) व भटगांव(05) के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर( 08 व 09 नवंबर) सुविधा केंद्र जिला मुख्यालय में बनाया गया है।
रायपुर। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की पत्रकारवार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रविशंकर प्रसाद बताये कि भाजपा में उनकी आज खुद की क्या स्थिति है। मोदी ने उनको मंत्री पद से क्यों हटाया? जिस मोदी के पास रविशंकर की खुद की गारंटी नहीं उस मोदी की रविशंकर दुहाई दे रहे है। 2014 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को कुछ गारंटी दिया था। 100 दिन में महंगाई कम करने का हर खाते में 15 लाख देने का, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का किसानों की आय दुगुनी करने का था। इन वायदों पर तो मोदी फेल हो गये। मोदी के दूसरे कार्यकाल के अंतिम कुछ महिने बचे है। मोदी के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है जो वे जनता को बता पाये वे विरोधी दल के नेता पर झूठे आरोप लगाकर वोट मांग रहे है। अपने कामों के दम पर तो वोट मांगने का साहस मोदी खुद नहीं दिखा पा रहे। भाजपा नेता उस मोदी की गारंटी की दुहाई दे रहे है।
रायपुर। राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 8 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 33 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 8 नवम्बर तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपए है। साथ ही तीन करोड़ 99 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर उत्तर विधानसभा प्रत्याशी विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर बैजनाथ पारा में अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाना में FIR दर्ज करने पहुंचे है।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तारीख को अब महज 7 दिन बचे हुए हैं ऐसे में विपक्षी दल भाजपा और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है आज सैंकड़ो की संख्या में भाजपा और आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिए है। कांग्रेस में प्रवेश हुए आम आदमी पार्टी के युवा विंग के जिला अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ अमरजीत भगत के कार्यालय में पहुंच कांग्रेस का दामन थामा है।
Adv