रायपुर। भाजपा ने रायपुर उत्तर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सावित्री जगत को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित आदेश में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आपको विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
धमतरी। जिले में 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन की कड़ी में आज स्कूली बच्चों ने प्रदेश की सबसे बड़ी मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जिले के मतदाताओं को मतदान का संदेश दिया। आज पूरा धमतरी जिला स्वीप के रंग में रंगा दिखायी दिया।
बिलासपुर। पेंड्रारोड रेलवे लाइन पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम कर रही ठेका कंपनी का 16 करोड़ रुपए का फर्जी पाया गया है। सकरी पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इरकॉन इंटरनेशनल ने पेंड्रा रोड रेलवे लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम लिया है। उसने इसमें से 40 किलोमीटर का काम हैदराबाद की कंपनी आरएमएन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिया है।
रायपुर। रायपुर के शास्त्री मार्केट से 12 जुआरियों की गिरफ्तारी हुई है. गोलबाजार पुलिस को किसी ने सूचना दी कि शास्त्री मार्केट में बैठकर कुछ लोग रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही और घेराबंदी की गई. मौके पर ताशपत्ती से जुआ खेलते 12 लोग पकड़े गए है. जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 15,230/- रूपये जब्त की गई है.
रायपुर। जीएसटी और ईडी ने खरोरा के श्रीजीत ट्रांसपोर्ट के संचालक हरविंदर सिंह भाटिया उर्फ राजा भाटिया को भी घेरा। मिली जानकारी के अनुसार दोनों विंग के अफसर रात करीब आठ बजे भाटिया के घर और समीपस्थ ग्राम केसला स्थित ऑफिस में भी दबिश दी है । करीब छह घंटे की पड़ताल के बाद आधी रात डेढ़ बजे टीमें मोबाइल समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्तकर लौट रही है । इस कारोबारी के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत कम समय में धनवान हुआ है।
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले आज 8 नवंबर को दोपहर 12 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगी।
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
कांकेर। राज्य चुनाव आयोग ने कांकेर जिले के आधे दर्जन से ज्यादा मतदान केन्द्रो में छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक बिखेरने की कोशिश की है। आयोग ने यहाँ आकर्षक रंग रोगन करते हुए वहां बस्तर सभ्यता को प्रदर्शित करते हुए चिन्ह उकेरे है। इसी तरह कई अन्य केन्द्रो में भी स्वीप कोर कमेटी की तरफ से सेल्फी जोन तैयार कराये गए है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों में से सिर्फ 10 सीटों पर मतदान जारी है. चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने 3 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी किया है. जिसमें पूरे 20 सीटों में 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव में हुआ है. जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में हुआ है.
बालोद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बालोद में विशाल जनसभा को संबोधित किया. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जनता बेहद खुश है. कांग्रेस भारी बहुमत से वापसी कर रही है.
कांकेर। पखांजूर में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जो आधे घंटे तक चली. बताया जा रहा है कि चुनाव करवाने पहुंचे BSF , बस्तर फाईटर के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. उलिया जंगल मे सर्चिंग बढ़ाई गई है. खेत मे काम कर रहे किसान को गोली लगने की भी खबर है. पूरा मामला बांदे थाना के माड़ पखांजूर का मामला है.
पंडरिया। छत्तीसगढ़ में मंगलवार यानी आज 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण के चुनाव में 20 विधानसभा क्षेत्र और 11 जिले शामिल हैं। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा ने मतदान किया।
राजनांदगांव। पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने वाली है। कांग्रेस की सरकार का राज्य के लोग अच्छी तरह समझ चुके हैं। पिछली बार का चुनाव गलत तरीके से हुआ था लेकिन इस बार बीजेपी पूरे जोरशोर के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। बता दें कि राजनांदगांव से बीजेपी उम्मीदवार पूर्व सीएम रमन सिंह एवं कांग्रेस की ओर से गिरीश देवांगन को उम्मीदवार बनाया गया है।
महासमुंद। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत ईव्हीएम तथा वीवीपीएटी का कमीशनिंग अर्थात सीलिंग का कार्य 6 नवंबर को प्रातः 9 बजे से कृषि उपज मण्डी पिटियाझर, महासमुन्द में होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कमीशनिंग कार्य के लिए नियुक्त समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देश दिए है।
दुर्ग। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती नीता यादव, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के मार्गदर्शन में 5 नवंबर को ’राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत’ का आयोजन केन्द्रीय जेल दुर्ग में प्रातः 11 बजे से किया गया। संतोष कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुर्ग के अलावा प्रमुख रूप से गठित दो खण्डपीठ के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे, न्या.मजि.प्रथम श्रेणी, दुर्ग एवं डी. एस. बद्येल, न्या.मजि.प्रथम श्रेणी, दुर्ग तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के प्रकरणों के निराकरण हेतु गठित खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारी दीपक कुमार निकुंज एस.डी.एम. भिलाईनगर/छावनी एवं आशीष डहरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग, केन्द्रीय जेल दुर्ग की ओर से आर. आर. राय जेल अधीक्षक, दुर्ग श्यामलाल ठाकुर उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल दुर्ग व जेल के अन्य कर्मचारी/स्टाफ उपस्थित थे।
भिलाई। सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और आम सभा करेंगे। शेड्यूल के अनुसार सीएम भूपेश बघेल वैशाली नगर विधानसभा में सामाजिक बैठक में शामिल होंगे। वहीं भिलाई विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अहिवारा विधानसभा के लिए चरोदा में आमसभा करेंगे।
रायगढ़। आम चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर विशेष जांच अभियान चलाया जायेगा, खासकर स्टेशन के सामने रेलवे, बस स्टैंड और प्रवेश करने वाले प्रमुख चेक पोस्टों पर जिला. रायगढ़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड कोतवाली सिटी पुलिस के क्षेत्राधिकार में हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा अपने स्टाफ के साथ लगातार मुखबिर लगाकर शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सभी होटलों एवं गेस्ट हाउसों में ठहरने वाले लोगों की प्रतिदिन जांच कराकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। . पिछले मंगलवार (31 अक्टूबर) को मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास गांजा छापेमारी में एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसी क्रम में आज दिनांक 11 मई 2023 को कोतवाली थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास दो संदिग्ध लड़के बैग में गांजा रखे हुए हैं तथा बिक्री हेतु खरीददार की तलाश कर रहे हैं। . कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पहुंचा जा चुका है। जहां कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाशी ली गई।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में बरमकेला में विकासखंड स्तरीय स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता ‘‘लोक नृत्य के रंग’’ ’’मतदान संकल्प के संग’’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के नक्शा, भीम, रंगोली उकेर कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी एवं विशिष्ट अतिथि रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम मोनिका वर्मा व जिला नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान उपस्थित थे।
रायपुर। बाल्मिकी नगर में शराब परोसने वाले को गिरफ्तार किया गया है. थाना कबीर नगर की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि बाल्मिकी नगर में एक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा है। एक व्यक्ति जो एक प्लास्टिक बोरी लिए पुलिस को देखकर छुप रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जगदलपुर। नगरनार जिले की पुलिस ने 12.300 किलो गांजा के साथ एक आरोपी और एक बाल अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ बस का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के चारों ओर घेराबंदी की गई और आरोपी आदर्श ठाकुर, उसके पिता प्रशांत सिंह ठाकुर, निवासी मध्य प्रदेश और एक 16 वर्षीय अपचारी लड़के के कब्जे में रुपये थे। 12.300 किलो मादक पदार्थ, गांजा और एक मोबाइल फोन।
Adv