रायपुर। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यध सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकरों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में अभी तक की कुल 5 जनसभाओं में कुल 139 बार झूठ बोल चुके है, अब छत्तीसगढ़ के लोग प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से लेना बंद कर चुके है। मोदी, कांग्रेस एवं भूपेश बघेल से इतना डरे हुये है कि 45 मिनट में 54 बार कांग्रेस का नाम लिये।
धमतरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्व सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने 5 नवम्बर से 7 नवम्बर तक प्रथम चरण के मतदान के तहत कांकेर एवं कोण्डागांव जिले की सीमा से लगे धमतरी जिले की देशी मदिरा दुकान कम्पोजिट सिहावा एवं देशी/विदेशी मदिरा दुकान नगरी को बंद रखने शुष्क दिवस घोषित किया है।
रायपुर। नव गुरुकुल संस्था द्वारा रायपुर जिले में निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है। रिक्त सीट पर अभी भी प्रवेश के अवसर हैं, प्रवेश की इच्छुक योग्य युवतियां https://admissions.navgurukul.org/partnerLanding/rg लिंक पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते है। ऐसे उम्मीदवार जो पूर्व में आयोजित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में किसी वजह से पिछड़ गए थे, वे भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर होगा।
गरियाबंद। विधानसभा चुनाव 2023 को अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं गरियाबंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। बता दें कि जिले के देवभोग तहसील में 700 की आबादी वाला गांव परेवापाली इस बार फिर चुनाव बहिष्कार करने के मूड में है।
जगदलपुर। महारानी अस्पताल में 3 वर्ष से एनेस्थीसिया विभाग में सेवा दे रहे डॉक्टर की गुरुवार सुबह अपने ही फ्लैट में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा महारानी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई है।
रायपुर। राजधानी से सटे इलाके में आज सुबह नाले से एक युवक की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने मामलें में जानकारी देते हुए बताया कि खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव बंद नाली की नीचे मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के स्वजन को सूचना देकर जांच की जा रही है। खरोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परमेश्वर यादव उम्र लगभग 23 वर्ष का शव सारागांव में सुरेश ढाबा के पास नाली में मिला। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक पेशे से ड्राइवर था।
रायपुर। प्रार्थी शुभम अग्रवाल ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुभाषनी परिसर सुंदर नगर में रहता है तथा तात्यापारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करता है। दिनांक 27.10.23 के प्रातः 10.00 बजे प्रार्थी अपने घर से बैंक काम करने गया था, काम के पश्चात् करीबन 07.30 बजे शाम को आटो से अपने घर सुंदर नगर जा रहा था। घर के पास आटो से उतरकर IDBI बैंक के ए.टी.एम. से पैसा निकालने पैदल गया था ए.टी.एम. से पैसा निकालकर घर जा रहा था, कि इसी दौरान आटो पर दो अज्ञात लड़के पीछे से आकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के बायें जांघ में चाकू मार कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 481/23 धारा 294, 323, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जयप्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराम में थे पर नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। आईटीबीपी और फोर्स को टारगेट करके सड़क पर लगाए गए 12 किलो के टिफिन बम को सुरक्षा बलों ने निकालकर उसे सुरक्षित नष्ट किया। खैरागढ़ से डोंगरगढ़ मार्ग पर लक्षना और झिरींया गांव के बीच नक्सलियों ने सड़क को खोदकर 12 किलो का आईईडी बम लगा रखा था, जिसे आईटीबीपी, बीएसएफ और सीजीपी की टीम ने बरामद किया और सुरक्षित नष्ट कराया. इस दौरान खैरागढ़ एसपी मौके पर पहुंची थी. ऑपरेशन का नेतृत्व 2 आईसी तरूण कुमार, 40 बटालियन ने किया. मिशन पूरा होने पर सुरक्षा बल की टीम अपने स्थान पर सुरक्षित पहुंच गई है।
महासमुंद। महासमुंद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आमसभा को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले यानी सुकमा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि गरीबों को कोई ताकत मिले। वह कहते रहते हैं कि वह एक गरीब आदमी हैं और लोग यह सहन नहीं कर सकते कि वह एक प्रधानमंत्री हैं। वह ऐसे बयान देते रहते हैं। क्या भूपेश बघेल ने कभी कहा कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं? क्या उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हें सहन नहीं कर रही है? भूपेश बघेल ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया।”
महासमुन्द। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर को रात्रि 09ः00 बजे आबकारी विभाग वृत्त सरायपाली जिला महासमुंद द्वारा ग्राम पलसापाली, थाना बलौदा में जंगल के किनारे दबिश देकर मौके पर आसपास तलाशी ली।
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले से एक ही नाबालिग से बलात्कार के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। गौरेला और सकरी थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। इस मामले में दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पहला मामला सकरी थाना क्षेत्र का है जहां बिलासपुर का युवक (नाबालिग का ब्वॉयफ्रेंड) ने पहले तो लड़की को अपने प्यार के झांसे में लिया। फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ भगाकर ले गया और उसका रेप किया। सकरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
रायपुर 31 अक्टूबर 2023। सीएम भूपेश बघेल का तूफानी चुनावी प्रचार अभियान जारी है. आज सीएम दो दिनों के बस्तर दौरे के लिए रवाना हुए. इस दौरान भाजपा के बयानों पर पलटवार किया. कांग्रेस सत्ता पाने के लिए घोषणाएं कर रही है बीजेपी के इस बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, बीजेपी की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है. धान का दाम 21 सौ रुपए, 5 साल बोनस देने की बात कही थी पर नहीं दिए. हमारी गारंटी पर छत्तीसगढ़ के लोगों का भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, 15 लाख आया क्या ? काला धन आया क्या ? काले धन की सूची कहां है ? पीएम बस्तर आ रहे हैं तो नगरनार निजी हाथों में नहीं जाएगा उसका आदेश लेकर आ रहे हैं क्या? पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, सनातन क्या है बृजमोहन अग्रवाल को पता नहीं है? सनातन क्या है उनको नहीं मालूम क्या बात करेंगे।
कोंडागांव। चुनाव ड्यूटी में लगे टीम 80 से ऊपर उम्र वाले वोटरों को आज घर पहुँच कर मतदान करा रहे हैं. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले भर में आज 80+ मतदाताओं को मतदान कराया जा रहा है. माकड़ी ब्लॉक के ग्राम ओण्डरी में घर पहुंचकर मतदान कराते हुए टीम के कमर्चारी का फोटो सामने आया हैं.
बीजापुर। आगामी चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा के दिग्गज नेता लगातार दौरे पर आ रहे हैं। इसी बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (OM Mathur) एक बेठक लेने के लिए बीजापुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि, भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज करने की दिशा में ऐतिहासिक होगा। कांग्रेस डरी हुई है, क्योंकि उनका घोषणा पत्र अब तक धरातल पर उतरा नहीं है।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन कर दुर्ग के पाटन में अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम भूपेश के इस नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई। बल्कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
रायपुर। धारदार चाकू के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं. जानकारी के मुताबिक उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बुधवारी बाजार के पास बीरगांव में एक व्यक्ति चापड़नुमा चाकू हाथ में लेकर आने-जाने वाले आमलोगों को डरा-धमका कर आतंकित करते आरोपी शुभम पाण्डे पिता महेन्द्र पाण्डेय उम्र 22 साल साकिन ईतवारी बाजार बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग चापड़नुमा धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 432/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
डोंगरगांव । प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे – जैसे नजदीक आते जा रही है, वैसे – वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होते जा रही है। जिले के सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक डोंगरगांव विधानसभा के मुख्यालय में हालांकि अभी तक पिछले चुनाव की अपेक्षा चुनावी सरगर्मियां परवान नहीं चढ़ पाई है, लेकिन बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घमासान की स्थिति है। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही विधानसभा क्षेत्र में स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला भी अब शुरू हो रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी गलियारे गरमाया हुआ है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व का बैक टू बैक दौरा जारी है। इसी दरम्यान बीजेपी के पहले चरण मतदान के लिए बस्तर संभाग को साधने की तैयारी में है।
धमतरी/ जिला जेल धमतरी में 27 और 28 अक्टूबर को दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। जहां स्वास्थ्य अमला की ओर से जेल में निरुद्ध 200 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे है। उन्होंने कहा, “हम तैयार हैं और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।”
Adv