रायपुर। छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण के बाद भाजपा और कांग्रेस में कई नेता बगावत पर उतर आए हैं. इस पर पार्टी भी कार्रवाई करना शुरू कर दी है. कांग्रेस विधायक अनूप नाग के बगावती सूर दिखाने पर पार्टी ने निष्कासित कर दिया और अब उनकी पत्नी को भी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बता दें कि अंतागढ़ के कांग्रेस विधायक अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया. जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हुए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश दौरा लगातार जारी है। इसी बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इस दौरान वे फरसगांव में आम सभा को संबोधित कर रहे है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित राशि पावर प्लांट में घुसकर गुंडागर्दी करने के आरोप में सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। वही अन्य व्यक्ति फरार है। बताया जा रहा हैं कि,मजदूरों और कर्मचारियों को डरा धमकाकर काम बंद करने को कहा रहा था और इतना ही नहीं पावर प्लांट की बिजली सप्लाई को अचानक से काट कर प्लांट को भी बन्द कर दिया। इसके बाद प्लांट के डायरेक्टर ने इसकी शिकायत थाने में की थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर सरपंच में गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य व्यक्ति फरार है। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का हैं।
रायपुर। ज्वेलरी दुकान से लाखों के सोने का हार चोरी करने वाले दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया हैं. जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ बेगानी ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेक्टर 05 टैगोर नगर कोतवाली रायपुर में रहता है तथा उसका स्वरूपचन्द ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान मोवा रायपुर स्थित है, जिससे वह संचालित करता है। दिनांक 24.10.2023 को दशहरा पर्व होने से प्रार्थी दुकान को दोपहर करीबन 02ः00 बजे बंद कर घर चला गया। दिनांक 25.10.2023 के सुबह करीब 11.00 बजे प्रार्थी के दुकान में काम करने वाला कर्मचारी देवेन्द्र निर्मलकर दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला नहीं था तथा सेन्ट्रल लॉक खुला था। काउंटर के डिस्प्ले का कांच टूटा था जिसमें लगा हुआ सोने का 03 नग हार नहीं था। प्रार्थी दुकान जाकर देखा तो डिस्प्ले में लगा हुआ 03 नग सोने का हार नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 338/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जशपुर। चुनाव के ठीक कुछ दिन पहले भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए पंडरापाठ मंडल में 200 लोगों को भाजपा प्रवेश कराया है. यहां भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों ने मोदी सरकार की योजनाओं से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही है.
राजनांदगाँव। हिन्दू युवा मंच नें सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के द्वारा आवाम से किये जाने वाले वादे और चुनाव जीतने के बाद की वादाखिलाफ़ी को आड़े हाथों लेते हुए, जागो मतदाता जागो का नारा बुलंद करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान के माध्यम से आवाम के सामने सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों द्वारा किये जाने वाले चुनावी घोषणा पत्र सहित, समय – समय पर किये जाने वाले वादों को याद दिलाकर इनके नकारेपन के असली चेहरे को आवाम के सामने पूरी पारदर्शिता से रखा जायेगा। ताकि आवाम स्वयं ये फैसला कर पायें कि, कौन सा प्रत्याशी उनके हित के लिये कार्य करेगा और उनके दुःख दर्द को समझेगा।
जशपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर के जिले में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने व उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिसके तहत जिला प्रशासन की ओर से अनेक सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्वीप गतिविधियां चलायी जा रहीं हैं, वहीं ग्राम पंचायतों में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
रायपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वो 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 29 अक्टूबर को भगवंत कोटा से पार्टी के प्रत्याशी पंकज जेम्स, कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह और रायपुर के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। जबकि 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर और गुंडरदेही जाएंगे। यहां वो भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और गुंडरदेही के प्रत्याशी जशवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करेंगे। आम आदमी ने एक बयान जारी करते हुए ये सूचना दी है। 29 अक्टूबर को भगवंत मान सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां वो कोटा और कवर्धा में रोड शो करेंगे और फिर इसके बाद वो वहां से रायपुर आएंगे। रायपुर में रोड शो करने के बाद रात को रायपुर में ही रुकेंगे। 30 अक्टूबर को वो रायपुर से भानुप्रतापपुर और गुंडरदेही जाएंगे जहां वो रोड शो करेंगे।
रायपुर। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं. जानकारी के मुताबिक लोकेश यादव ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह शक्तिपारा उरकुरा में रहता है तथा सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने का काम करता है। बाजार चौक उरकुरा का रहने वाला मिथलेश वर्मा ऊर्फ बिट्ठू प्रार्थी की पत्नी के साथ व्हाट्सएप चैटिंग किया करता था, जिसपर 10 दिन पूर्व प्रार्थी द्वारा आरोपी मिथलेश को समझाईश दिया गया था। घटना दिनांक 26.10.2023 के शाम करीब 06:20 बजे प्रार्थी और उसका साथी विजय निर्मलकर घर जा रहे थे तब बिट्ठू ऊर्फ मिथलेश वर्मा और जयप्रकाश वर्मा तालाब के पास बैठे थे, तो दोनों उनको पुनः समझा रहे थे, कि प्रार्थी की पत्नी को व्हाट्सएप चैटिंग मत किया कर इतने मे बिट्ठू वर्मा तथा जयप्रकाश वर्मा दोनो तुम लोग ज्यादा होशियार बन रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे, गाली देने से मना करने पर बिट्ठू वर्मा जान से मारने की धमकी देते हुए किसी नुकीली वस्तु से प्रार्थी के साथी विजय निर्मलकर के दाहिने कमर के उपर पेट मे एवं दाहिने जांघ में मारकर भाग गये। प्रार्थी आहत विजय निर्मलकर को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था, जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध किया गया। ईलाज के दौरान आहत विजय निर्मलकर की आज सुबह क़रीब 07:30 बजे मृत्यु हो गई।
रायपुर। पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई हैं. रोहित निषाद ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रामकुंड बगीचा पारा में रहता है तथा प्रार्थी का भतीजा गौतम निषाद उर्फ दादू रोजी मजदूरी का काम करता है। 02 दिन पूर्व गौतम निषाद उर्फ दादू का एक लड़के से वाद विवाद हो गया था, कि दिनांक 25.10.2023 को प्रार्थी का भतीजा जो अपने दोस्त छोटू निषाद, उत्तम निषाद, ओमकार निषाद, तथा एक और अन्य दोस्त जिसका नाम भी ओमकार निषाद है के साथ में महावीर मंदिर के पास में बैठा था, तभी वह लड़का अपने दोस्त बसंत के साथ आया और पुरानी रंजिश को लेकर मुझे मारा था आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए प्रार्थी के भतीजे गौतम निषाद उर्फ दादू को मारपीट करने लगे और अपने पास में रखे चाकू से उसकी हत्या करने की नियत से उसके सीने और पेट में चाकू से वार किये जिससे वह गिर गया, वहां पर उपस्थित गौतम निषाद उर्फ दादू के दोस्तों के द्वारा बीच बचाव किया गया तथा गौतम निषाद उर्फ दादू को उपचार हेतु अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। जिस पर दोनों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 357/23 धारा 307, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल श्री हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता को लेकर सारंगढ़ के इंडोर स्टेडियम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज बिहान की महिला समूहों के द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रंगोली मेहंदी और नारा लेखन का प्रतियोगिता किया गया, इसके साथ ही वोट की आकृति बनाकर शपथ भी लिया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपना योगदान दिया एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ लिया।
रायपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालो की पतासाजी कर उन पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
कांकेर। विधानसभा चुनाव के दौरान ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक नक्सली हलचल तेज होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 नवंबर को भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा करेंगे. इसे देखते हुए नक्सली धमक को बड़ी चुनौती मानी जा रही है. छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए कुछ दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जोर शोर से चुनावी प्रचार प्रसार में जुट गए हैं. वही जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा हैं. वैसे-वैसे नक्सलियों की सक्रियता भी बढ़ रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार नक्सली भानुप्रतापपुर के नजदीक अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. अब तक जिले के कोयलीबेड़ा आमाबेड़ा व अंतागढ क्षेत्र में ही नक्सली बैनर पोस्टर लगाकर कई घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. वहीं अब भानुप्रतापपुर ब्लॉक मुख्यालय के नज़दीक अंतागढ़ मार्ग के बांसला मोड़, मालापारा व केवटी मुख्य चौक में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई है, जिससें क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.
रायगढ़। आपको साल 2018 का विधानसभा चुनाव याद होगा जब टिकट वितरण से नाराज पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने रायगढ़ विधानसभा सीट से निर्दल चुनाव लड़ा था। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में फिर से ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है। टिकट वितरण से नाराज बीजेपी की कद्दावर नेत्री गोपिका गुप्ता ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रायगढ़ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के दिये गये निर्देश के परिपालन में सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के अंतर्गत ब्लैक फिल्म एवं प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले वाहन चालको के उपर अभियान कार्यवाही की जा रही है.
दुर्ग। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं. साथ ही आरोपियों से 22 किलो 380 ग्राम मादक पदार्थ की जब्ती की गई हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर उड़िसा का गांजा भिलाई में खपाने निकले थे. जिसकी सूचना मुखबिर से मिली थी. गांजा की कीमत 02लाख 20 हजार रू हैं. कार्यवाही को पाटन पुलिस ने अंजाम दिया हैं. वही स्वीप्ट डिजायर को भी जब्त किया गया हैं.
रायगढ़। बीती रात झारसुगुड़ा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर थाना जूटमिल अंतगर्त अमलभौना पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते सड़क पर एक व्यक्ति को ठोंकर मारकर भाग गया था। सूचना पर तत्काल जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अज्ञात मृतक उम्र करीब 40 वर्ष का शव सड़क पर पड़ा हुआ था जिसका सिर कुचला गया था।
भाटापारा। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से पुरानी इस्तेमाली होण्डा साईन जब्त किया। 8 जुलाई को प्रार्थी नवीन मिश्रा (33) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुरखी शराब भट्टी के सामने मेन रोड भाटापारा से उसकी मो. सा. कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
दुर्ग। दीपक नगर क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सजगता से एसबीआई एटीएम में चोरी की घटना नाकाम रही। एटीएम में लाखों रुपए नगदी रकम रखे हुए थे। घटना को अंजाम देने आरोपी द्वारा सब्बल, गैती व रॉड की मदद से एटीएम को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला गया था, लेकिन वह अपने ईरादे में कामयाब नहीं हो पाया। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी मनीष यादव ऊर्फ सागर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एटीएम को क्षतिग्रस्त करने में उपयोग में लाए गए समान भी जब्त कर लिए गए है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार मंगलवार की रात अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ पेट्रोलिंग में थे। इस दौरान उन्हें दीपक नगर स्थित एसबीआई के एटीएम में तोडफ़ोड़ होने की आवाज सुनाई दी। जिससे एटीएम की जांच की गई, तो आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर। मानव सहित समपार फाटक संख्या 436 (उरला फाटक) कि.मी. 844/20 तथा फाटक संख्या 438 (डी-केबिन गेट) कि.मी. 846/28 के स्थान पर रोड अण्डर ब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य रेलवे द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। तत्कालीन जिलाधीश महोदय दुर्ग द्वारा रोड अण्डर ब्रिज (RUB) के निर्माण पश्चात रेलवे मानव सहित फाटक क्र. 436 (उरला) एवं फाटक क्र. 438 को स्थाई रूप से बन्द करने की सहमति प्रदान की गई थी। अतः सड़क यातायात एवं रेल यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये फाटक क्रं. 436 (उरला फाटक) तथा फाटक संख्या 438 (डी-केबिन गेट) को रेलवे द्वारा दिनांक 31.10. 2023 को स्थाई रूप से बन्द कर सड़क यातायात हेतु रोड अण्डर ब्रिज (RUB) को चालू करना सुनिश्चित किया गया।
Adv