बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रायगढ़ जिले में 4 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन

    26-Oct-2023

    रायगढ़। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत आज 26 अक्टूबर को जिले की चार विधान सभाओं के लिए कुल 4 नामांकन पत्र जमा किए गए है। वहीं 6 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भी लिए गए।

    आज जिन 4 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए है। इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से श्रीमती सुनीति राठिया (भारतीय जनता पार्टी), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से महेश राम साहू (भारतीय जनता पार्टी) एवं उमेश पटेल (इंडियन नेशनल कांग्रेस) तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस)द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए। रायगढ़ विधानसभा से किसी के द्वारा नामांकन जमा नहीं किया गया।
     
    जिन 6 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से एक अभ्यर्थी मनीषा प्रधान (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे)ने नामांकन फार्म लिया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से एक अभ्यर्थी सुनील मिंज (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) ने नामांकन फार्म खरीदा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 2 अभ्यर्थी गोवर्धन राठिया (निर्दलीय) एवं कीर्ति कुमार राठिया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) ने नाम निर्देशन पत्र लिया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से 2 अभ्यर्थियों अनुप कुमार बरवा (बहुजन मुक्ति पार्टी)एवं जोगेन्द्र एक्का (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे) ने नामांकन फार्म लिया। इस प्रकार 21 अक्टूबर से अब तक कुल 41 नाम निर्देशन पत्र लिए गए हैं और 5 नामांकन पत्र जमा किया गया है।
  • राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया अग्नि दुर्घटना से बचाव का प्रशिक्षण

    26-Oct-2023

    रायपुर। कार्यालय एवं घरों में आकस्मिक अग्नि दुर्घटना होने पर रोकथाम एवं बचाव के लिए आज राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

     
    प्रशिक्षण में बताया गया कि आग कितने प्रकार की होती है। किस प्रकार की आग से बचाव के लिए कौनसा अग्निशमन यंत्रो का प्रयोग किया जाता है। बिजली से लगने वाली आग से कैसे बचंे, कार्यालय में आग लगने की दशा में कैसे बचाव करें और इसकी रोकथाम के उपाय बताए गये। वाहनों में किस प्रकार अग्निशमन यंत्र रखा जाए यह बताया गया। घर में एल.पी.जी. गैस सिलेंडर, कढाई में तेल से आग लगने की दशा में बाल्टी, कम्बल से आग बुझाने के तरीके प्रदर्शन के माध्यम से बताएं गये। खुद पर एवं अन्य व्यक्ति पर लगे आग को कैसे बुझाएं इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।
     
    राजभवन परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला सेनानी दुर्ग नागेंद्र सिंह, फायर स्टेशन टिकरापारा रायपुर के सहायक उपनिरिक्षक दीपक कौशिक, अनिल साहू, श्री रोशन सिंह, फायर मैन भट्ट, विजय चौरागढ़े और हरीश पाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
     
  • गरबा प्रतियोगिता के साथ नवरात्र का भव्य शुभारंभ स्वागत के साथ झूम उठा महाविद्यालय के छात्र शिक्षक कार्यक्रम अतिथि और निर्णायक

    26-Oct-2023

    राजनांदगांव /कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के बेस्ट प्रैक्टिस सेल,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर महाविद्यालय स्तर गरबा प्रतियोगिता के तहत गीत, संगीत ,नृत्य धारा के साथ नवरात्रि गरबा प्रतियोगिता आयोजित की गईl जिसमें छात्रों ने जीवंत पारंपरिक वेशभूषा आभूषण पहने हुए थे और समूह बनाकर गरबा प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा दिखाते रहें l

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर संजय अग्रवाल,डॉ. मनीष जैन आशीष अग्रवाल,श्रीमती माया अग्रवाल,श्रीमती निरमा अग्रवाल रहेl कार्यक्रम के निर्णायक श्रीमती जानवी पांडे ट्रांसलेटर कवियत्री दुर्ग एवं श्रीमती डॉ.सरिता श्रीवास्तव कत्थक प्रशिक्षक एवं कोरियोग्राफर भिलाई द्वारा किया गया कार्यक्रमl
     संचालन करते हुए प्रो. विजय मानिकपुरी ने कहा कि परंपरागत रूप से गरबा मिट्टी के बर्तन के चारों ओर दीपक के साथ किया जाता है जिसे गर्भदीप कहा जाता है डांडिया में छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगीन बांस की छड़ी और रंग-बिरंगे कपड़ों में ऊर्जावान रूप से नृत्य करते हुए प्रतियोगिता में भाग लियाl और माता शक्ति का आह्वान कियाl
    प्राचार्य डॉ .रचना पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि हर साल नृत्य एवं गरबा हम असलीसार में उस गर्मजोशी और एकजूटता में निहित है, जो हम महसूस करते हैं जब हम परिवार दोस्त और छात्रों संग इकट्ठा होते हैं आनंद, प्रेम और भक्ति से भरा समय होता है इसलिए अंतरमहाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता कॉलेज में किया जा रहा है जिसमें ख्याति प्राप्त एवं अनुभवी अतिथियों का स्नेह और आशीर्वाद हमको प्राप्त हुआ हैl
     छात्रों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार भी महाविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए हैंl महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं अतिथि आशीष अग्रवाल,संजय अग्रवाल एवं डॉ.मनीष जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि गरबा प्रतियोगिता आदि शक्ति की उपासना का पर्व के रूप में मनाया जाता है इसमें पूरे उत्साह और हर उम्र वर्ग के लोग गरबा प्रतियोगिता में मां की आराधना के लिए एकत्रित हुए हैं पूरे धूमधाम उल्लास रोशनी और संगीत के साथ छात्रों का प्रतियोगिता में भाग लेना उनके खूबसूरत प्रस्तुतीकरण से आज मन प्रफुल्लित हो उठा है यह आयोजन सराहनीय आयोजन रहा कार्यक्रम के निर्णायक श्रीमती जानवी पांडे एवं डॉ.सरिता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन में गरबा नृत्य से संबंधित टिप्स दिए और कहा कि केवल नौ दिनों तक गरबा खेलने ही नहीं इसके पहले की जाने वाली निरंतर प्रैक्टिस भी आपको फायदा देती है माता के उपासना पूजन के साथ-साथ एक दूसरे से मिलना जुलना खुशियां बांटना भी हो जाता है प्रतिभागियों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी है जिसमें पांच समूह द्वारा भाग लिया गया है प्रत्येक विजेता समूह को पुरस्कार दिया गया हैl गरबा प्रतियोगिता में प्रमुख आकर्षण का केंद्र प्राध्यापकों द्वारा प्रस्तुत किया गया गरबा रहा और बच्चों के संग जमकर आनंद प्राध्यापकों द्वारा उठाया गया जिसमें प्रमुखता से रूबी दान प्रिंसिपल नर्सिंग जेसी लाल उप प्रिंसिपल नर्सिंग सहित प्रीति इंदौरकर ,राधे लाल देवांगन ,धनंजय साहू ,आभा प्रजापति , युक्ता साहू ,ऐश्वर्या श्रीवास्तव ,यशु साहू ,मयंक देवांगन, सुमन साहू ,देविका देवांगन ,सुधीर मिश्रा प्राध्यापकगण सहित नर्सिंग प्रध्यापक विधार्थी, यूजी विधार्थी एवम बी.एड के छात्र सम्मिलित होकर गरबा का आनंद उठाया l पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे l सभी अतिथि, निर्णायकों, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा विजेता समूह को शुभकामनाएं दी गई l
  • विवेकानंद आश्रम के पास तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से नशीली टेबलेट जब्त

    26-Oct-2023

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

    इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत विवेकानंद आश्रम तिराहा पास दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से) द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिए के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सैफ खान निवासी ईदगाहभाठा आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में सैफ खान से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी सैफ खान उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 80 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10, बिक्री रकम कीमती लगभग 4,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एम जी/7940 जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 351/2023 धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
     
    गिरफ्तार आरोपी- सैफ खान ऊर्फ छोटू पिता रमजान खान उम्र 22 वर्ष निवासी ईदगाहभाठा तुर्की तालाब के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
  • कांग्रेस में शामिल हुए साहू समाज के तीन नेता

    26-Oct-2023

    कवर्धा। विधानसभा चुनाव के बीच साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू और समाज के महामंत्री बालाराम साहू ने कांग्रेस के नीति रीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया है. मंत्री मो. अकबर ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी का गमच्छा पहनाकर तीनों को सदस्यता दिलाई.

     
     
    इस दौरान जिला साहू समाज के अध्यक्ष शीतल साहू ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जिले में दो विधानसभा है, जिसमें साहू समाज बाहुल्य है, लेकिन भाजपा ने कवर्धा और पंडरिया में ओबीसी से किसी को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है. भाजपा ने साहू समाज और ओबीसी के लोगों को उपेक्षित किया है. इस कारण से कांग्रेस पार्टी प्रवेश की है. भाजपा को साहू समाज पर भरोसा नहीं है तो साहू समाज के लोगों को भी भाजपा पर भरोसा नहीं है. वहीं मंत्री मो. अकबर ने साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू सहित तीनों को बधाई दी.
  • कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद JCCJ में हुए शामिल

    26-Oct-2023

    रायपुर। कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद JCCJ में शामिल हुए. टिकट कटने से सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद नाराज चल रहे थे.

     
    कौन हैं किस्मत लाल नंद
    किस्मत लाल नंद सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गांव संतपाली में पैदा हुए। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा संतपाली गांव में ही पूरी की। फिर हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा भंवरपुर गांव से पूरी की। फिर रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय से स्नातक व छतीसगढ़ महाविद्यालय से एलएलबी अर्थात विधि स्नातक की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद सन 1985 से 1989 तक किस्मत लाल नंद ने कृषि अधिकारी के पद पर नौकरी की। फिर 1990 में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए। उन्होंने 16 साल तक अर्थात 1990 से 2006 तक नक्सल क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। 2006 में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस दिखाया जिसके चलते आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर निरीक्षक बना दिया गया। 2018 में इन्हें डीएसपी बनाया गया।
     
    किस्मत लाल नंद ने अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दिए हैं कि उनकी एक बिटिया दिनेश्वरी नंद आज डीएसपी है। वही दूसरी बेटी मीनू नंद सिविल जज है। सबसे खास बात यह है कि जब किस्मत लाल नंद पुलिस विभाग में जिस डीएसपी पद से रिटायर हुए उनकी बेटी ने सीधे उसी डीएसपी पद से नौकरी शुरू की। और बाप- बेटी ने एक ही साथ डीएसपी की नौकरी शुरू की। सबसे खास बात यह है कि उनकी बेटी दिनेश्वरी ने भी पिता की ही तरह नक्सल एरिया दंतेवाड़ा से पुलिस विभाग में नौकरी शुरू की। किस्मत लाल नंद 2018 में पहली बार महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की थी। सरायपाली विधानसभा अनुसूचित वर्ग के लिए रिजर्व है। इसे क्षेत्र क्रमांक 39 के नाम से भी जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 190695 है।
  • अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    25-Oct-2023

    रायगढ़। शहर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर कोतवाली पुलिस लगातार कार्यवाही किया जा रहा है । गत दिनों कोतवाली मधुबनपारा, रियापारा और संजय मार्केट में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर शराब रेड कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.10.2023 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को नया जगतपुर वार्ड में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा नया जगतपुर में संदेही कार्तिक एक्का के घर पर शराब रेड कार्यवाही किया गया।

    कोतवाली पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही में आरोपी कार्तिक एक्का पिता बेलसिंह एक्काो उम्र 28 वर्ष निवासी नया जगतपुर थाना कोतवाली रायगढ़ के पास से 7 लीटर महुआ शराब कीमती ₹700 आरोपी की जप्ती कर आरोपी को मय शराब थाने लेकर आया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में 34(2),59(क) के तहत आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। शराब रेड कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक अरुणा चौरसिया एवं हमराह आरक्षक कोमल तिवारी, सुशील मिंज शामिल थे।
  • रायपुर में होगा ‘फर्स्ट टाइम वोटर मैराथन’ का आयोजन

    25-Oct-2023

    रायपुर। राजधानी में ‘फर्स्ट टाइम वोटर मैराथन’ का आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) नए मतदाताओं को जागरूक करने करा रही है. 30 तारीख को रायपुर के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से गांधी मैदान तक मैराथन दौड़ का आयोजन होगा. इस मैराथन में पहले 100 प्रतिभागी विजेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने का मौका मिलेगा.

     
     
    कांग्रेस राजीव भवन में प्रेस वार्ता के दौरान कोंग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) नए मतदाताओं को जागरूक करने मैराथन दौड़ करने जा रहे है. 30 तारीख को मैराथन दौड़ की जाएगी. चुनाव में यूथ कांग्रेस की बड़ी भूमिका होती है. मैरोथन में पहले 100 प्रतिभागी विजेता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात का मौका मिलेगा. 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजें तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से गांधी मैदान तक मैरोथन दौड़ होगी. इस मैराथन दौड़ में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए युवा हिस्सा ले सकेंगे. मैराथन दौड़ में कन्हैया कुमार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शमिल होंगे.
  • बस और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    25-Oct-2023

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर -बनारस मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात सूरजपुर बनारस मुख्य मार्ग पर बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को भटगांव के मचुर्री में रखवाया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी हैं। 
  • एक गांव में सिर्फ 12 वोटर, वो भी कर रहे चुनाव का बहिष्कार

    25-Oct-2023

    बैकुंठपुर। मात्र 12 मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र बनाया है, पर इस बार यहां के मतदाता मत देने को तैयार नहीं है वो इसका बहिष्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अब तक मूलभूत सुविधाएं बिजली सडक़ पानी तक मुहैया नहीं हुई है तो वो वोट क्यों करें। कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कचोहर के आश्रित ग्राम कांटो में 12 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। पहली बार इस गांव में कैमरा पहुंचा है। कांटो मतदान केंद्र भरतपुर सोनहत विधानसभा का केंद्र क्रमांक 139 है। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद इस केंद्र का निर्माण किया गया, पहले 11 मतदाता थे, अब 12 हो गए है। जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है, यहां पोलिंग टीम दो दिन पहले पहुंच जाती है। चुनाव सामग्री ट्रैक्टर के मार्फत भेजा जाता है।

    कांटो गांव में कुल 12 मतदाता है, सभी गुर्जर है, इस गांव कुल 3 घर है।  जिसमे रघुबीर, उनकी माता भगवती, मानमती,पुत्र आशुतोष और हरिहर, जिरजोधन, होरीलाल और उनकी पत्नी गोमती जो यहाँ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, इसके अलावा  गुलाब और उनकी पत्नी कविता और कामता और उनकी पत्नी बन्ना यहां के निवासी है। कांटो गांव के निवासी मूलभूत सुविधाओं के रहने को मजबूर है, गांव की महिला भगवती का कहना है कि उनके गांव में बोर नहीं है। पीने के पानी के लिए उन्हें नाले के पानी का उपयोग करना पड़ता है, बिजली नहीं है जो सौर ऊर्जा की लाइट दी गई थी वो खराब हो चुकी है, सडक़ तो है ही नहीं। वहीं महिला कविता का कहना है कि उन लोगों को काम नहीं मिलता है, बोर नहीं है, पीने के पानी तक के लिए उन्हें कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
     
    शासन की योजनाएं यहां तक नहीं पहुंच रही है। जिरजोधन का कहना है कि उन्होंने भाजपा-कांग्रेस दोनों को देखा पर हमारे वोट का मूल्य क्या है चुनाव में बस उनकी सुध ली जाती है बाकि समय कोई उनको पूछने नहीं आता है। यही कारण है उन्होंने इस बार वोट नही करने का निर्णय लिया है।
  • शैलजा बताए शहीद परिवार की 2 महिलाओ का टिकट क्यो काटा : लक्ष्मी वर्मा

    25-Oct-2023

    रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने आज प्रेस ब्रीफ में पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा पर कई सवाल दागे,उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता जनता के बीच जाते है तो 22 विधायको के टिकट क्यों काटे?

    यूँ तो कांग्रेस के तमाम नेता अपने-अपने सर्वे करा रहे थे जिनका लब्बोलुआब यह था कि कांग्रेस के 50 विधायकों की टिकट काटी जानी थी, लेकिन चूँकि शेष विधायक कांग्रेस की भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार में हर कदम पर साथ खड़े थे, इसलिए वे अपनी टिकट बचाने में कामयाब रहे। कु. शैलजा इस सवाल का जवाब भी प्रदेश को दें कि उत्तरप्रदेश में ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ का नारा उछालने वालीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा को यह पता है कि छत्तीसगढ़ में जिन 22 विधायकों की टिकट काटी गई है, उनमें 6 महिलाएँ हैं और उनमें भी 4 महिला विधायक ऐसी हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भारी अंतर के साथ जीत दर्ज की थी। इन महिलाओं की टिकट काटे जाने पर कु. शैलजा कुछ क्यों नहीं कहतीं?
    कांग्रेस की महिला विधायक छन्नी साहू, जिन पर कांग्रेस के शासनकाल में ही चाकू से हमला किया गया, उनकी टिकट क्या इसलिए काटी गई कि वह जनता के बीच में नहीं रहती थीं? झीरम घाटी के नरसंहार में शहीद कांग्रेस के ‘टाइगर’ कहे जाने वाले शहीद महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा और शहीद योगेंद्र शर्मा की पत्नी अनिता शर्मा की टिकट काटकर कांग्रेस ने अपने नेताओं को श्रद्धांजलि दी है या फिर वह भी जनता के बीच नहीं रहती थीं, इसलिए कांग्रेस ने उनकी टिकट काट दी?शहीदों के परिजनों को न्याय मिलता उल्टे, उन शहीदों की विधायक पत्नियों की टिकट ही काट दी। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कु. शैलजा प्रदेश को बताएँ कि महिला विधायकों शकुंतला साहू, लक्ष्मी ध्रुव और ममता चंद्राकर के टिकट भी क्या इसीलिए काटे गए कि जनता के बीच उनकी मौजूदगी नहीं थी? आखिर 22 विधायकों की टिकट क्यों काटे गए?
     
    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कु. शैलजा से भारतीय जनता पार्टी के सवाल हैं, जिनके जवाब की प्रतीक्षा प्रदेश की जनता को है :
     
     
    () छत्तीसगढ़ में सात हजार से अधिक मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाएँ बलात्कार व सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई हैं। कितने कांग्रेस नेता उन पीड़िताओं से मिलने गए?
    () छत्तीसगढ़ में 40 हजार नवजात शिशुओं की इलाज के अभाव में हुई मौत को लेकर कितने कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की?
    () प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन के चलते 26 हजार लोगों नो आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा। क्या कांग्रेस के एक भी नेता या पदाधिकारी-कार्यकर्ता ने पीड़ित परिवार से मिलने की जरूरत महसूस की?
    () छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया। कांग्रेस के शासनकाल में 3 हजार से अधिक हत्या की वारदातों को अंजाम दिया गया। कांग्रेस प्रभारी शैलजा बताएँ कि कांग्रेस के कितने विधायकों ने मृतकों के परिजनों से मिलकर अपना आक्रोश जताया?
    () अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर जब प्रदेश की महिलाओं ने मुण्डन कराया तब कांग्रेस के लोग किस बिल में छिपे बैठे थे?
    () बिरनपुर में लव जृहाद का विरोध करने पर भुनेश्वर साहू की हत्या, हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर भिलाई में युवक मलकीत सिंह की हत्या के समय कांग्रेस के कितने लोंगों ने मृतकों के परिजनों से मिलने की जरूरत महसूस की?
     
    प्रेस ब्रीफ में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद रहे।
  • छात्राओं ने रैली निकालकर की मतदान की अपील

    24-Oct-2023

    सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में जिले के स्कूल कालेज के माध्यम से निष्पक्ष मतदान के लिए गांव और शहर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के स्कूली छात्राओं के द्वारा विगत दिवस सारंगढ़ के विभिन्न गलियों में नारा के माध्यम से मतदान का अधिकार का महत्व को बताया गया। इस अवसर पर सहयोगी शिक्षक के साथ प्राचार्य एस आर बैरागी उपस्थित थे।

  • रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रावण दहन

    24-Oct-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावण रायपुर में तैयार हो गया है। WRS कॉलोनी मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 110 फीट के रावण का दहन किया। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अन्य कांग्रेसी नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश में इतनी ऊंचाई का यह इकलौता रावण पुतला होता है। हर साल दशहरे पर बड़ा आयोजन होता है। 20 से 25 हजार लोग यहां जुटते हैं।

     
     
    सार्वजनिक दशहरा उत्सव समित और नेशनल क्लब की संयुक्त टीम इसका आयोजन को करती है। आचार संहिता की वजह से ऐसे कार्यक्रमों पर जिला प्रशासन की भी नजर होगी। रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने साफ कहा है रायपुर में दशहरा आयोजन सरकारी खर्च पर नहीं होंगे। अगर ऐसे कार्यक्रमों में जाकर कोई उम्मीदवार चुनाव प्रचार करेगा तो आयोजन का खर्च उस प्रत्याशी के हिस्से में जुड़ जाएगा। सूत्रों की मानें तो रायपुर के WRS मैदान में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव में 30 से 35 लाख रुपए खर्च होते हैं। इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 40 लाख है।
     
    WRS के मैदान में रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले बनाए जाते हैं। रावण दहन से पहले करीब 45 मिनट तक आतिशबाजी होती है। पूरा आसमान पटाखों की रंगीनियों से सज उठता है। मैदान में भी अलग-अलग आकृतियों में सजाकर पटाखे जलाए जाते हैं। जैसे अनार दानों की ऐसी लड़ी सजाई जाती है लगता है शोलों के झरने बरस रहे हों। इस बार बंगाल से आतिशबाजों की टीम बुलाई गई है। ये टीम इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर से मैदान में पटाखों को जलाएगी। किसी शो की तरह लोगों को यहां आतिशबाजी देखने को मिलेगी।
     
    WRS मैदान के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दशहरा उत्सव समिति के सचिव राधेश्याम विभार ने बताया कि 53 सालों से यहां भव्य दशहरा कार्यक्रम होता रहा है। इस बार 110 फीट के रावण का दहन होगा। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से यह सारे बंदोबस्त किए गए हैं। रेलवे ट्रैक करीब होने की वजह से उसे बैरिकेड किया जा रहा है, ताकि दर्शक सुरक्षित रहें। फायर सेफ्टी और पुलिस टीमों का भी इंतजाम हैं।
  • बीजेपी की चौथी लिस्ट शाम को, चिंतामणि महाराज को लोकसभा में मौका दे सकती है पार्टी

    24-Oct-2023

    रायपुर। छग के लिए बीजेपी आज चौथी लिस्ट शाम को जारी करेगी. जानकारी के मुताबिक चिंतामणि महाराज को विधानसभा में मौका न देकर लोकसभा भेजने की तैयारी पार्टी कर रही हैं. दरअसल प्रत्याशियों की घोषणा बेमेतरा,अंबिकापुर, कसडोल,बेलतरा सीट पर होनी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संगठन स्तर पर मंथन पूरी हो गई हैं. बता दें कि कांग्रेस सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है 

    कुछ दिनों पहले चिंतामणि महाराज ने बीजेपी में शामिल होने ऑफर दिया जिसमें उन्होंने सरगुजा सीट से चुनाव लड़ने टिकट मांगी। दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुलाक़ात कर चिंतामणि महाराज से चर्चा भी की हैं. फ़िलहाल चिंतामणि महाराज बीजेपी में शामिल तो नहीं हुए हैं लेकिन शामिल होने की खबर एकदम पक्की हैं. कांग्रेस में तव्वजों नहीं मिलने से वे नाराज हैं. इस बार कांग्रेस पार्टी ने टिकट काट दी हैं.
     
     
    बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्‍य क्षेत्रीय दल चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए बीजेपी ने इस बार कई नेताओं के टिकट काटे हैं।हालांकि राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर है।
  • सियासत में षड्यंत्र की एंट्रीः कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के आरोप पर पट्टाधारियों का खुलासा, CONG बोली- BJP की खुल गई पोल, वे सभी भाजपा के कार्यकर्ता थे

    22-Oct-2023

    कवर्धा. कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने ग्राम कटंगीकला के जिन लोगों को वन अधिकार पट्टाधारी होने के नाम प्रस्तुत कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का आरोप लगाया था. जिसका कांग्रेस ने खुलासा कर दिया है. कांग्रेस का कहना है कि, वे सभी भाजपा के कार्यकर्ता थे. कटंगीकला के वन अधिकार पट्टाधारियों ने मीडिया के सामने बताया कि, किसी भी वन अधिकारी, कर्मचारी ने कांग्रेस को वोट देने की बात नहीं कही है. इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कटघरे में है. कांग्रेस ने कहा है कि, जनसमर्थन ना मिलने से विजय शर्मा नए-नए षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन सच्चाई सामने आने से उनकी पोल खुल गई है.

     
    कटंगीकला के 13 पट्टाधारियों के नाम
    ईश्वरलाल नेताम, सतरोहन धुर्वे, लालदास मानिक पुरी, ज्ञानसीह मेरावी, ललिया मरकाम, रूखमणी मेरावी, उत्तरा बाई मेरावी, सवली धुर्वे, रामजी धुर्वे, रामचन्द धुर्वे, बृजलाल धुर्वे, चैती बाई मानिकपुरी, कचरी बाई नेताम इन 13 लोगों में एक ही परिवार के कई सदस्य शमिल है. इन पट्टाधारियों ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं की उपस्थिति में मीडिया को बाताया कि, हम लोगों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षार कर निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है. शिकायती आवेदन में साफ देखा जा सकता है कि, लालदास, ईश्वर, रूखमणी, बृजलाल, ललिया के नाम पर हस्ताक्षर में एक ही व्यक्ति की राइटिंग है.
    इन पट्टाधारियों ने बताया कि, कटंगीकला के वन अधिकार पट्टाधारियों के वन विभाग कर्मचारी को खेती संबंधी जानकारी लेने के लिए बुलाया था. उनसे पूछा गया कि, वन पट्टा भूमि पर चना की फसल उगा सकते हैं कि नहीं ? इस पर वन कर्मचारी और अधिकारी ने हमें बताया गया कि, वन पट्टा भूमि पर चना की फसल बो सकते हैं. किसी भी वन अधिकारी, कर्मचारी चुनाव में वोट संबंधी बात नहीं की.
     
    कांग्रेस हुई आक्रामक
    कटंगीकला के वन अधिकार पट्टाधरियों के खुलासा करने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है. छत्तीसगढ़ क्रेड़ा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजू तिवारी, लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचरण पटेल, कवर्धा कृषि मंडी उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, कवर्धा नगर पालिका परिषद के पार्षद मोहित माहेशवरी, कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोत दुबे सीमा अगम अनंत ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कांग्रेस पार्टी की मजबूती से विचलित हो गए हैं. विजय शर्मा अपनी चिर-परिचित शैली के अनुरूप षड़यत्र रचने का कार्य कर रहे हैं. जिन भाजपा कार्यकर्ताओं को पट्टाधारी बताते हुए सामने लाया गया था, उनके नाम पर वनअधिकार पट्टा नहीं है. कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को कवर्धा की जनता का अपार स्नेह और आर्शीवाद प्राप्त है. विकास कार्य कराना मोहम्मद अकबर शैली है.
  • कांग्रेस ने जारी की 7 प्रत्याशियों की लिस्ट

    22-Oct-2023

    रायपुर। केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों का चयन किया है।

  • मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के 7 लाख आवास को रोका था तब भूपेश सरकार ने खुद बनाने का निर्णय लिया

    22-Oct-2023

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुये कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ विरोधी नीति के काट के रूप में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू किया है। केन्द्र की मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की उपेक्षा कर रही थी। राज्य के प्रतीक्षारत 7 लाख आवासों की प्रतीक्षा सूची को केन्द्र लंबे समय से रोके रखा था जिसके कारण राज्य आवासहीनों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को अनेकों बार पत्र लिखकर प्रतीक्षा सूची को क्लियर करने की मांग किया लेकिन राज्य के प्रति दुर्भावना के कारण भाजपा की केन्द्र सरकार ने राज्य के आवासों को लटकाये रखा है केन्द्र के इस दुर्भावना पूर्ण रवैये से राज्य की जनता को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने राज्य अपनी आवास योजना शुरू किया है। जिसमें 7 लाख आवासहीनों को भूपेश सरकार स्वयं आवास उपलब्ध करायेगी। आने वाले समय में 17 लाख लोगों को आवास कांग्रेस देगी। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के आवास योजना को बंद करना चाह रही है। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का आबंटन केंद्र सरकार के पास फंड की कमी के चलते रद्द किया गया है।

    मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना बंद करने का षडयंत्र कर रही।  प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में भी प्रधानमंत्री आवास योजना में मात्र 40 प्रतिशत काम हुये है। मध्यप्रदेश 30 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है ऐसे में भाजपा नेता मोदी सरकार के नाकामी पर पर्दा डालने झूठे आरोप लगा रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 800 करोड़ के राज्यांश के भुगतान के बाद में राज्य का आबंटन क्यो रद्द हुआ एक भी भजपा सांसद ने केंद्र से पूछने का साहस नहीं दिखाया। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इस दिशा में सतत प्रयासरत रहती है कि प्रत्येक जन कल्याणकारी योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले, चाहे वह केंद्र की योजना हो अथवा राज्य की। प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्रांश और राज्यांश क्रमशः 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत है इसलिए इस योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार हमेशा अपने अंश को देने कोताही बरतती है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को यदि वाकई में गरीबों की चिंता है तो मोदी सरकार से यह सवाल पूछना चाहिए कि उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में पीएम आवास का आवंटन रद्द क्यों किया गया? मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन को बाधित करने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र कर रही है और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता दलीय चाटुकारिता के कारण गरीबों के सपनों को भूलकर भूपेश सरकार पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं। 
  • दो महिलाएं शराब बेचते गिरफ्तार

    22-Oct-2023

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

    इसी क्रम में  कबीर नगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो महिलाएं बाल्मिकी नगर झंडा चौक अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जयप्रकाश बड़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को आरोपिया को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रुति सिंह के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के महिलाओं के संबंध में बाल्मिकी नगर झंडा चौक में पतासाजी किया जा रहा था कि दो महिलाएं प्लास्टिक बोरी लिए पुलिस को देखकर छुपने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम अनीता सूर्य पति रंजीत सूर्य उम्र 22 वर्ष एवं वर्षा यादव पिता स्वर्गीय रमेश यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बाल्मीकि नगर, कबीर नगर रायपुर का होना बताये। पुलिस टीम के द्वारा उसके पास रखें प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी के अंदर में सीजी फाइन प्रीमियमअंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में महिलाओं से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर दोनों महिलाओं अनीता सूर्य एवं वर्षा यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 45 पौवा सीजी फाइन प्रीमियम अंग्रेजी, कीमती लगभग 5,400/- रूपये एवं बिक्री रकम 600/- रुपये को जप्त कर दोनों महिलाओं के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 207/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
     
    गिरफ्तार आरोपिया
     
    01) अनीता सूर्य पति रंजीत सूर्य उम्र 22 वर्ष निवासी बाल्मिकी नगर झंडा चौक के पास थाना कबीर नगर
     
    02) वर्षा यादव पिता स्व. रमेश यादव उम्र 31 वर्ष निवासी- बाल्मिकी नगर झंडा चौक के पास थाना कबीर नगर
  • व्यय प्रेक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली बैठक

    22-Oct-2023

    सारंगढ़ बिलाईगढ़. भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा क्रमांक 17-सारंगढ और 43- बिलाईगढ़ के लिए रत्नेश कुमार सिंह (आईआरएएस-2009) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है।  व्यय प्रेक्षक सिंह ने विश्राम गृह सारंगढ़ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचन कार्यों के संबंध में चर्चा की गई और कार्यों को सुचारू संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

    इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोनिका वर्मा, डॉ स्निग्धा तिवारी, एएसपी निवोदिता पाल, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, डीएसपी मनीष कुंवर, तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नेत्रप्रभा सिदार, आयुष तिवारी, नायब तहसीलदार रूपाली मेश्राम आदि उपस्थित थे।
  • कोल हैंडलिंग प्लांट में लगी आग, बिजली उत्पादन प्रभावित

    22-Oct-2023

    कोरबा। सीएसईबी के दर्री स्थित पॉवर प्लांट में रविवार को दोपहर आग लग गई. कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से प्लांट में हड़कंप मच गया. आगजनी से प्लांट से बिजली उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है.

    देश के सबसे बड़े सीएसईबी दर्री के कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर वेल्ट में अचानक आग लग गई. घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आनन-फानन में आग बुझाने का काम शुरू किया. वहीं प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके पीछे कर्मचारियों की लापरवाही मानी जा रही है. इस आगजनी की वजह से प्लांट में कोयला सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है.
Top