बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • बुजुर्ग और दिव्यांग के लिए डाक मत पत्र से मतदान की तिथि निर्धारित, 6 से 8 नवंबर तक

    05-Nov-2023

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत समाज का कोई भी वर्ग मतदान में अपनी भागीदारी से ना छूटे, इसके लिए घर-घर जाकर मतदान का विकल्प दिया गया है। इसके अंतर्गत 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को मतदान करने हेतु डाक मत पत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। अब इन वर्गों के ऐसे व्यक्ति जो मतदान दिवस को मतदान केन्द्र में पहुंचकर वोट डालने में अपने को असमर्थ पाते हैं, वे फॉर्म 12 घ भरकर डाक मतपत्र के विकल्प का चयन कर सकते हैं। डाक मतपत्र के विकल्प का चयन करने वाले मतदाता मतदान दिवस को मतदान केन्द्र में अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। जिले में 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता घर में वोटिंग करेंगे। आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

     
     
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। जिला निर्वाचन कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ निष्पक्ष निर्वाचन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। मतदान दल द्वारा ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान कराया जाएगा।
     
    विशेष गठित मतदान दल द्वारा मतदाता को उनके घर में मतदान कराने की तिथि 6, 7 और 8 नवंबर 2023 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। ऐसे विकल्प भरे हुए मतदाता इन तारीखों में अपने घर में मतदान हेतु उपस्थित रहे। मतदाता अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी से पूछकर पूरी प्रक्रिया को समझ सकते हैं।
  • जेपी नड्डा पेंड्रा में जनसभा को कर रहे संबोधित

    05-Nov-2023

    पेंड्रा। जेपी नड्डा पेंड्रा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विकास के साथ 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस होगी वहां अनाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां अत्याचार होगा। इसलिए ‘अऊर नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’।

     
     
    आगे उन्होंने कहा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में ‘आवास योजना’ के तहत आप लोगों को मकान दिया था, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करीब 12 लाख मकानों को रोक दिया था। अब हम फैसला करते हैं कि पहली कैबिनेट में 18 लाख मकानों को मंजूरी दी जाएगी।
     
    बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में 7 नवम्बर मतदान तिथि वाले विधानसभा क्षेत्रों में रविवार 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार 5 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक और सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।
  • 20 वादे किए कांग्रेस ने घोषणापत्र में

    05-Nov-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा पत्र राजनंदगांव में जारी किया है। इसके साथ ही 7 जिलों से 7 दिग्गजों के द्वारा यह घोषणा पत्र जारी किया गया।

  • कांग्रेस ने नकल की, भरोसे के घोषणा पत्र पर बोले विजय बघेल

    05-Nov-2023

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के बाद अब कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने जहाँ अपने मेनिफेस्टो को ‘मोदी की गारंटी’ का नाम दिया था तो वही कांग्रेस ने इसे ‘भरोसे का घोषणा’ पत्र कहा है।

     
    कांग्रेस ने अपने इस भरोसे के घोषणा पत्र में वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में 3200 रुपए में किसानों के धान की खरीदी होगी और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। प्रदेश में फिर से किसानों का कर्ज माफ होगा। वहीं तेंदूपत्ता 6000 रुपया प्रति बोरा खरीदी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है। 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। भूमिहीन कृषकों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 लाख तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सभी शासकीय स्कूल आत्मानंद बनेंगे। कांग्रेस के मेनिफेस्टो के सामने आने के बाद भाजपा के घोषणा पत्र के संयोजक रहे और सांसद विजय बघेल ने उनपर तीखा हमला किया है। विजय बघेल ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका थी कि कांग्रेस उनके घोषणा पत्र की नकल करेगी और ऐसा ही हुआ है। हमने मोदी की गारंटी का बम फोड़ा तो ये हड़बड़ा गए। नकल के लिए वो हमारे घोषणा पत्र का इंतजार भी कर रहे थे।
  • कांग्रेस का घोषणा पत्र PDF में देखिए

    05-Nov-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने “भरोसे का घोषणा पत्र” जारी किया है.  घोषणा पत्र में 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने, किसानों का कर्जमाफ करने, केजी टू पीजी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई है. इसके अलावा कांग्रेस ने साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास देने की भी बड़ी घोषणा की है.

  • शराब दुकान में डबल मर्डर, इस हालत में मिली सुरक्षाकर्मियों की लाश

    05-Nov-2023

    जांजगीर चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के शराब दुकान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गांव के बाहर संचालित शराब दुकान में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. डाग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के माध्यम से जांच की जा रही है. पुलिस को दोनों देशी-अंग्रेजी शराब दुकान का ताला टूटा हुआ मिला है, जिससे चोरी की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाल रही है.

     
    पिसोद गांव से यदुनंदन पटेल के परिजन उसके मोबाइल में घर वापसी के संबंध में जानने फोन लगाया. मोबाइल पर रिंग जाने के बाद नहीं उठाने पर परिजनों से सिवनी गांव के परिचित को शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करने वाले अपने बेटे यदुनंदन पटेल से बात कराने भेजा. ग्रामीण ने शराब दुकान परिसर में पहुंचकर तखत के ऊपर सो रहे गार्ड के पास पहुंचकर देखा तो दोनों गार्ड तखत में मच्छरदानी के अंदर सोते मिला. पास में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए. सोए हुए दोनों गार्ड के सर से खून निकल रहा था और दोनों की मौत हो गई थी. खून को देखकर युवक घबरा गया और गांव के लोगों इसकी को सूचना दी. चाम्पा पुलिस भी मौके घटना स्थल पहुंची. 
  • अवैध फटाखा बेचने वाला गिरफ्तार

    04-Nov-2023

    रायगढ़। जिले में पुलिस ने अवैध फटाखा दुकान संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फटाखा बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में कल क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में लैलूंगा-रायगढ़ रोड में कन्हैया अग्रवाल द्वारा एवं ग्राम झागरपुर में कमलेश अग्रवाल द्वारा के किराना दुकान में अवैध रूप से पटाखा रखकर बिक्री की सूचना पर रेड कार्रवाई किया गया।

     
     
    दोनों व्यक्ति – कन्हैया अग्रवाल (46) व कमलेश कुमार अग्रवाल (42) को लैलूंगा पुलिस स्टाफ द्वारा फटाका रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया जो वैद्य दस्तावेज पेश करने में असफल रहे जिससे दोनों व्यक्तियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखा जब्त कर थाना लैलूंगा में विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक परमेश्वर पैकरा, आरक्षक हेलारूस तिर्की व राजू तिग्गा का विशेष योगदान रहा।
  • ऑक्सीजोन में लोगों से मिले बृजमोहन अग्रवाल

    04-Nov-2023

    रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज सुबह ऑक्सीजोन पहुंचे और सुबह की सैर करने पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों से जुड़ते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर का विकास कभी मेट्रो सिटी के तर्ज पर हो रहा था परंतु बीते कुछ वर्षों से यहां का विकास थम सा गया है। हमारा शहर बेतरतीब है,चारों ओर अव्यवस्था का आलम देखने को मिलता है। सड़कों का हाल तो बुरा है ही उद्यान भी मेंटेनेंस नहीं होने के कारण उजाड़ दिखने लगे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत हजारों करोड़ रुपए दिए परंतु बेपरवाह और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार और कांग्रेस शासित नगर निगम लगातार जनभावनाओं की अनदेखी करती रही है।

     
     
    उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है। राजधानी रायपुर तो सबसे असुरक्षित शहर बन गया है। कानून व्यवस्था नाम को कोई चीज ही यहां नही है। यहां नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। स्कूल कॉलेज के बच्चे चरस,कोकीन,गांजा की लत में पड़ रहे है। सरकार ही घर घर शराब पहुंचा रही है। अपराध का ऐसा आलम है कि रायपुर शहर को लोग चाकुपुर कहने लगे है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की  कांग्रेस सरकार ने सबको ठगा है। पीएससी घोटाला कर राज्य की युवा काबिल पीढ़ी के साथ अन्याय किया है। ऐसे में यह विधानसभा चुनाव जनता के सामने एक अवसर है इस निरंकुश और जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का। बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भला सिर्फ एक बृजमोहन को कमल फूल छाप में जिताने से नही होगा। आप सभी को पूरे प्रदेश में कमल फूल खिलने के लिए योगदान देना होगा। क्योंकि भाजपा के हाथों ही प्रदेश और जनता का भविष्य सुरक्षित है।
  • मतदाताओं को जागरूक करने चलाया जा रहा स्वीप कार्यक्रम

    04-Nov-2023

    नारायणपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशानुसार नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायतों उड़ीदगांव, एड़का और कुदरगांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् 7 नवंबर को जिले के सभी 127 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के द्वारा शतप्रतिशत मतदान करने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एड़का ग्राम पंचायत के ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा आज घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     
    ग्रामीणजन मतदान करने हेतु बहुत उत्सुक दिख रहें है। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है शत-प्रतिशत मतदान, इस कार्य हेतु सभी मतदाताओं की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जोर दिया ताकि इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में रैली निकाला गया। मतदाताओं को 7 नवम्बर को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलवाई गई। मतदान जागरूकता हेतु घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
  • लव जिहाद को संरक्षण देती है कांग्रेस : सीएम योगी

    04-Nov-2023

    योगी आदित्यनाथ ने भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा लेकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा, उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस को, भ्रष्टाचार को दफन करने का अवसर आया है, भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया, भाजपा ही संवारेगी।

     
    सीएम योगी ने कहा, खदान में भ्रष्टाचार के बाद विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है, कांग्रेस के पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया, छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर घोटाला कर दिया। कांग्रेस लव जिहाद के लिए वर्ग विशेष को उपद्रव करने का संरक्षण देती है। धर्मांतरण की गतिविधियों को प्रश्रय दे रही है, यहां के नागरिकों को विकास से दूर कर रही है।
     
    सीएम योगी ने कहा, हम घर तक नल से पेय जल पहुंचाएंगे, छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, माइनिंग का पैसा छत्तीसगढ़ में लगना चाहिए था वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, कांग्रेस विकास नहीं सत्ता को अपनी बपौती समझती है। छत्तीसगढ़ को विकास का गढ़ बनना चाहिए, उन्होंने कहा, कांग्रेस समस्या का नाम है, कांग्रेस नक्सलवाद आतंकवाद की जन्मभूमि है, अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो के साथ योगी ने अपने उद्बोधन का समापन किया। 
  • कॉलेज के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार

    04-Nov-2023

    आरंग। 7 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी अरविन्द साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुखबिर ने सूचना दी थी कि थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत कॉलेज चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

     
     
    पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अरविन्द साहू निवासी कबीरधाम का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अरविन्द साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 07 किलो 676 ग्राम गांजा कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 669/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
    गांजा तस्कर का नाम – अरविंद साहू पिता पेखन साहू उम्र 25 साल साकिन गैंदपुर थाना कबीरधाम जिला कबीरधाम।
  • जिला स्तरीय समिति करती है जब्त रकम की वापसी की कार्रवाई

    03-Nov-2023

    रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन के लिए राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान उड़नदस्ता दलों और स्थैतिक निगरानी दलों द्वारा जब्त की गई दस लाख रुपए से कम की राशि की वापसी की कार्यवाही जिला स्तर पर गठित टीम के द्वारा की जाती है। आम नागरिकों तथा धन राशि के परिवहन की वास्तविक जरूरत वाले लोगों को असुविधा से बचाने तथा उनकी शिकायतों के निराकरण के लिए हर जिले में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय में व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी तथा जिला कोषालय अधिकारी इस समिति में शामिल हैं। एफएसटी एवं एसएसटी द्वारा जब्त की गई राशि दस लाख रुपए से अधिक होने पर ऐसे मामले आयकर विभाग के सुपुर्द किए जाते हैं, जहां आयकर विभाग द्वारा कानून के अनुसार वापसी की कार्यवाही की जाती है।

     
     
    जिला स्तरीय समिति द्वारा दस लाख रुपए से कम की जब्ती के प्रत्येक मामले की जांच की जाती है। समिति द्वारा यह पाए जाने पर कि मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार जब्ती के सम्बन्ध में कोई प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं की गई है, या जहां जब्ती किसी अभ्यर्थी, राजनीतिक दल, किसी निर्वाचन अभियान इत्यादि से जुड़ी हुई नहीं है तो समिति ऐसी नकदी को रिलीज करने के बारे में एक स्पीकिंग आदेश जारी कर इसकी वापसी के लिए रिलीज आदेश जारी करने के लिए तत्काल कदम उठाती है। समिति जब्ती के सभी मामलों का अवलोकन कर इनकी वापसी के संबंध में निर्णय लेती है।
     
    जब्ती दस्तावेज में जब्ती के विरुद्ध अपील की प्रक्रिया का उल्लेख होता है। नकदी की जब्ती के समय संबंधित व्यक्ति/व्यक्तियों को जब्तीनामा की प्रति के साथ इसकी भी सूचना दी जाती है। व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी द्वारा नकदी रिलीज करने के संबंध में सभी प्रकार की सूचना का एक रजिस्टर में रख-रखाव किया जाता है। यह रजिस्टर क्रमांकित और तिथिवार होती है। इसमें अवरुद्ध या जब्त नकदी की राशि और संबंधित व्यक्ति/व्यक्तियों को छोड़ दिए जाने की तारीख का विवरण होता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी द्वारा की गई नकदी आदि की जब्ती के सभी मामलों को तत्काल जिला स्तरीय समिति के ध्यान में लाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिससे इन मामलों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। आयोग ने निर्देशित किया है कि किसी भी परिस्थिति में जब्त की गई नकदी या बहुमूल्य वस्तुओं से सबंधित मामले मालखाना या कोषागार में मतदान की तारीख के बाद सात दिनों से अनधिक समय के लिए तब तक लंबित नहीं रखे जाएंगे जब तक कि कोई प्राथमिकी या शिकायत न दर्ज की गई हो। यह रिटर्निंग अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा कि वे ऐसे सभी मामलों को अपीलीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें और अपीलीय समिति के आदेशानुसार नकदी व बहुमूल्य वस्तुओं को रिलीज़ करें।
  • लाखों की चोरी नाबालिग संग 3 गिरफ्तार

    03-Nov-2023

    दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. चोरी के एक मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए 2,52,800 रुपए की सामग्री बरमाद की है।

     
     
    पुलिस के मुताबिक चोरों के कब्जे से पुलिस ने 2 नग मोबाइल लैपटाप, टैबलेट, एक नग साउंड सिस्टम, 5 नग सोने का सिक्का, 4 नग चांदी का सिक्का, 1 DSLR कैमरा, १ मोटर सायकल और 5000 रूपये नकद बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत 2,52,800 रूपये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कर न्यायालय में पेश किया. जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामले विधि से संघर्षरत नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
  • मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप “महिला कार रैली“ रविवार को

    03-Nov-2023

    रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में स्थानीय मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने 05 नवंबर को बी.टी.आई. ग्राउंड शंकर नगर चौक से महिलाओं की “स्वीप कार रैली“ का आयोजन किया गया है।

    यह रैली रविवार सुबह 8 बजे शुरू होगी और मुख्य मार्ग से गुजरते हुए साइंस कॉलेज मैदान जी.ई. रोड पर इसका समापन होगा। कार रैली में स्थानीय महिलाएं शामिल रहेंगी। रैली में सम्मिलित कारों को मतदान जागरूकता स्लोगन से सजाया जाएगा, सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाले महिला कार चालकों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कार रैली में सम्मिलित होने की इच्छुक महिलाएं दूरभाष क्र. 9300853074 एवं 7987198194 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। कार रैली में राज्य निर्वाचन, जिला निर्वाचन, पुलिस, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे।
  • चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारियों को दी गई प्रशिक्षण

    03-Nov-2023

    नारायणपुर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु निर्वाचन में लगने वाली सामग्रियों को मतदान केन्द्रवार, समय से पूर्व व्यवस्थित करने एवं मतदान दलों को सामाग्री वितरण तथा मतदान दल की वापसी के समय सामाग्री प्राप्त कर जमा करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं जिनका जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। जिसके नोडल अधिकारी प्रदीप वैद्य और महिला बाल विकास के रविकांत ध्रुवे, नायब तहसीलदार हरीप्रसाद भोय और सहायक परियोजना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

    सहयोगी कर्मचारियों में काउंटर नंबर 01 हेतु संतेरराम कांगे सहा. ग्रेड 02 कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, नारायण देवांगन सहा. ग्रेड 03 संलग्न जिला पंचायत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के भृत्य गोवर्धन मांझी तथा राजूराम मेटामी काउन्टर क्रमांक-02 हेतु देवेन्द्र पाण्डे सहा. ग्रेड 02 वन विभाग, मनोज करंगा सहा. ग्रेड 03 जिला कार्या., बिल्लूराम पोटाई भृत्य सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, प्रवीण देहारी भृत्य कार्या. जिला आबकारी, काउन्टर क्रमांक-03 हेतु मनीष यादव सहा. ग्रेड 02 शा.उ.मा.वि. ओरछा, भूपेन्द्र कोर्राम डी.ई.ओ. जिला शिक्षा कार्यालय,आशीष श्रीवास्तव भृत्य खण्ड शिक्षा कार्यालय, श्रवण नेताम सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, काउन्टर क्रमांक-04 हेतु रविन्द्र कुमार यादव सहा. ग्रेड 02 तहसील कार्यालय, अरुण प्रताप मण्डल सहा ग्रेड-03 कार्या. कार्यपालन अभियंता लो.स.यां.वि., विरकेश्वर कोर्राम, भृत्य तहसील कोहकामेटा, जवाहर लाल साहू भृत्य कार्या. सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, काउन्टर क्रमांक-05 हेतु डिकेश्वर साहु सहा. ग्रेड 02 जिला खेल विभाग, गंगासागर नाग खण्ड शिक्षा, पवन कुमार देहारी भृत्य कार्या. खण्ड शिक्षा, पुरूषोतम नायक भृत्य तहसील कार्यालय कोहकामेटा, काउन्टर क्रमांक-06 हेतु निर्मल कुमार साहू सहा ग्रेड-02 कार्या जिला योजना एवं सांख्यिकी, प्रवीण जोशी सहा. ग्रेड-03 तह. कार्या. ओरछा, दानेश जैन भृत्य स्वामी आत्मा विद्यालय बखरूपारा, ललित नुरेटी भृत्य कार्यालय जिला आबकारी, काउन्टर क्रमांक-07 हेतु रोहित कुमार ध्रुव सहा ग्रेड 02 कार्या. लो.नि.वि.भ., हेमन्त कुमार मांझी सहा ग्रेड 03 परियोजना प्रशासक, तरुण रजक, भृत्य,त्रसहायक आयुक्त आदिवासी विकास, विनय मेडिया भृत्य तह. कार्या. कोहकामेटा, काउन्टर क्रमांक-08 हेतु रामकुमार दुग्गा सहायक ग्रेड 02 जिला कार्या., एस.पी. नायक सहा. ग्रेड-03 कार्या. कृशि, विष्णुप्रसाद भंडारी भृत्य शा.उ.मा.वि. बिजली, पिया राम दुग्गा भृत्य प्रा.शा. सिवनी, काउन्टर क्रमांक-09 हेतु वेंकटरमन सहा. ग्रेड 2 जिला शिक्षा, मंगलू राम सलाम. सहा. ग्रेड. 3 जिला कार्यालय, बीरबल देहारी भृत्य हाई स्कूल जम्हरी, डीकेश्वर मानिकपुरी चौनमेन भू-अभिलेख शाखा, काउन्टर क्रमांक-10 हेतु लम्बोदर बघेल सहा. ग्रेड 02 तहसील कार्यालय छोटेडोंगर, गुड्डू उसेण्डी स.ग्रे. 3 जिला कार्यालय, श्री जिनेश्वर नुरेटी फर्रास तहसील कार्या., पंकज सोरी, भृत्य तहसील कार्यालय का ड्यूटी लगाई गई है।
  • पीएम मोदी की चुनावी सभा कल दुर्ग में

    03-Nov-2023

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी सभा ले रहे हैं. वे 4 नवंबर को फिर दुर्ग दौरे पर रहेंगे, जहां बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सभा के माध्यम से पीएम मोदी दुर्ग जिले के छह विधानसभा सीटों एवं दुर्ग संभाग के 20 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने की अपील आम जनता से करेंगे. इस सभा की तैयारी के लिए दुर्ग जिला पुलिस प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं.

    एसपीजी के जवानों ने तारीख का ऐलान होते ही दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम को अपने कब्जे में ले लिया है. आज भिलाई में एसपीजी ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर हेलीपेड से सभा स्थल तक मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं अब भिलाई के जयंती स्टेडियम में बने हेलीपैड से लेकर पीएम मोदी की सभा स्थल तक सुरक्षा के चाक चौबन्द व्यवस्था की जा रही है.
  • खमतराई में प्रोफेशनल चोर अरेस्ट, दे रहा था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

    03-Nov-2023

    रायपुर। अलग – अलग स्थानों से 5 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी पंकज बघेल को गिरफ्तार किया गया हैं. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम पंगज बघेल निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा पंकज बघेल से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल-मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पंकज बघेल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

     
     
    आरोपी पंकज बघेल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 980/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा शेष 04 नग दोपहिया वाहन में पृथक से थाना में धारा 41(1+4) जा.फौ./धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। आरोपी से जप्त शेष 04 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध जी.आर.पी थाना में अपराध क्रमांक 87/23, थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 367/23, थाना गोलबाजार में 277/23 एवं जिला दुर्ग के थाना सुपेला में थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 742/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।
     
    गिरफ्तार आरोपी – पंकज बघेल पिता रामेश्वरम बघेल उम्र 25 साल निवासी स्थायी पता- ग्राम लाटापारा, ब्लॉक देवभोग जिला गरियाबंद, हाल पता- तेलीबांधा सतनामी पारा रायपुर।
  • भूपेश बघेल ने की EC से जांच की मांग, उड़ीसा के राज्यपाल का विमान और हैलीकॉप्टर कौन बुक कर रहा है?

    03-Nov-2023

    रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने EC से जांच की मांग की हैं. सीएम बघेल का कहना है कि उड़ीसा के राज्यपाल का विमान और हैलीकॉप्टर कौन बुक कर रहा है? इसकी जांच होनी चाहिए.

    विनोद वर्मा का ट्वीट – संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कैसे करना है यह कोई भाजपा से सीखे. छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू है. भाजपा को चुनाव का सिरा समझ में आ नहीं रहा है तो राज्यपाल को ही चुनाव प्रचार में लगा दिया. पड़ोसी राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री रहे श्री रघुवर दास @GovernorOD दरअसल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और साहू समाज से आते हैं. वे आजकल ओडिशा के राज्यपाल हैं पर भाजपा ने उन्हें साहू समाज को रिझाने में लगा दिया है. राजभवन ने कार्यक्रम भी जारी किया है. महामहिम बाक़ायदा घूम-घूमकर नागरिक अभिनंदन करवा रहे हैं. शहर शहर जाकर बैठकें ले रहे हैं. बैठकों में चुनावी चर्चा भी हो रही है.@ECISVEEP को इसका संज्ञान लेना चाहिए. कांग्रेस पार्टी ने इसकी शिकायत भी कर दी है.@rashtrapatibhvn महोदया की भी जानकारी में यह बात लाई जाएगी.
  • कांग्रेस ने उड़ीसा राज्यपाल के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

    02-Nov-2023

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के द्वारा उड़िसा के राज्यपाल रघुवरदास के छत्तीसगढ़ में निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में आगमन होने से छत्तीसगढ़ में लागु आदर्श आचार संहिता का उल्लघन होने पर चुनाव आयोग से शिकायत किया। शिकायत में कहा गया है कि उड़िसा के राज्यपाल महामहिम रघुवरदास का दिनांक 02 नवंबर से 03 नवंबर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रम में आगमन हुआ है।

    महामहिम के आगमन पर उनके द्वारा विशेष समाज के लोगो को उद्बोधन कर छत्तीसगढ़ में लागू आचार संहिता का उल्लघन किया जा रहा है। उनके उद्बोधन से छत्तीसगढ़ में मतदाताओ का अपने विवेकानुसार स्वतंत्र रूप से अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्याशी को वोट किया जाना प्रभावित हो रहा है। अतः निवेदन है कि महामहिम के उपरोक्त कार्यक्रम का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही विधि अनुसार किये जाने की कृपा करेंगे।
  • आबकारी आयुक्त ने की शराब दुकानों के रजिस्टरों की जांच

    02-Nov-2023

    रायपुर। आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त ने रायपुर जिले की शराब दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के संचालन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए उनके अनुरुप दुकानों के नाम, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय, मूल्य सूची, मदिरा विक्रय दर, मदिरा की स्केनिंग प्रक्रिया, संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरों निरतर संचालित करने, दुकानों में समस्त अभिलेखों को संधारित करने निर्देश दिए।

    आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त द्वारा बुधवार को रायपुर जिले के मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकानों के संचालन संबंधी शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए उनके अनुरुप मदिरा दुकानों के नाम, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय, मूल्य सूची, मदिरा विक्रय दर, मदिरा की स्केनिंग प्रक्रिया, संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरों निरतर संचालित करने, दुकानों में समस्त अभिलेखों को संधारित करने निर्देश दिए।
Top