बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • छग में लाखों का सोना सहित नकदी जब्त, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

    21-Oct-2023

    बसना। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है. आज NH-53 पर ग्राम साल्हेतराई के पास बसना पुलिस ने एक बोलेरो से 35 हजार रुपए नगदी और सोने की चैन-हार समेत कुल जुमला 16,75,776 रुपए बरामद किया। हमराह स्टाफ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते रवाना हुए थे. इस दौरान ग्राम साल्हेतराई के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग की. सरायपाली की ओर से आ रही बोलेरो पीकअप कंटेनर क्र0 CG06 GH 9039 को रोककर चेक किया गया. वाहन में तीन व्यक्ति बैठे मिले, जिन्होंने पूछताछ करने पर अपना नाम कुंजराम राणा पिता संतकुमार राणा निवासी मोहदा, टिकेश्वर साहू पिता रमेश साहू छिछोर, ईश्वर पटेल पिता गोपीचंद पटेल मोहंदा बताया। वाहन कंटेनर में रखे साेने की चैन एवं नगदी रकम 35420 रुपए तथा कंटेनर में रखे विभिन्न सामग्री कुल रकम 16,75,776 रुपए होना पाया गया. इस संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया. तीनों व्यक्तियों ने उक्त सामग्री एवं पैसे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया, जिस पर पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई की।

  • प्रदेश कांग्रेस प्रोटोकॉल समिति की बैठक संपन्न

    21-Oct-2023

    रायपुर। प्रदेश  कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थित में  प्रदेश कांग्रेस प्रोटोकॉल समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में चुनाव के दौरान आने वाले अतिथियों एवं स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के बारे में रणनीति बनाई गई। बैठक में संयोजक शिव सिंह ठाकुर, समन्वयक डॉ. अजय साहू, सदस्यगण विकास विजय बजाज, सुनील कुकरेजा, गजाला खान, शब्बीर खान, दिलीप चौहान, राजेश चौबे, सद्दाम सोलंकी, प्रभजोत सिंह लाडी, राहुल इंदुरिया, दानिश रफीक, अरशद अली, प्रगति मोहित बाजपेयी, रेणु मिश्रा, के.सूरज, जयेष तिवारी, जितेन्द्र सिन्हा, मोहम्मद अजहर, अब्दुल रब उपस्थित थे।

  • रायपुर सहित कुल 33 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा चुनाव प्रचार: आप

    21-Oct-2023

    रायपुर। आम आदमी पार्टी ने 20 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जिसमें दिल्ली और पंजाब के सीएम के साथ कुल 37 नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक बहुत जल्द ये सभी नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाल लेंगे। फिलहाल पार्टी ने जिन 33 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उन सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रभारी के रूप में पंजाब के विधायकों की तैनाती की गई है. जो लगातार चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रायपुर में फिलहाल पार्टी ने 2 विधानसभा सीट रायपुर पश्चिम और ग्रामीण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। रायपुर पश्चिम से नंदन सिंह और ग्रामीण से तरूण वैध को मैदान में उतारा है। इन दोनों ही क्षेत्रों में पार्टी नेता और पदाधिकारी पूरी दमखम से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

    प्रत्याशियों के दिनभर के गतिविधियों की बात करें तो वो सुबह डोर-टू डोर के साथ कैंपेन की शूरूआत करते हैं और शाम की सभा के साथ कैंपेन को विराम देते हैं. इस दौरान पार्टी के समर्थक पदयात्रा और नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों तक पहुंचते हैं। कुछ इसी तरह के प्रचार की रणनीति पहले चरण में होने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे हैं. बात चाहे बस्तर की हो, जगदलपुर की हो, भानूप्रतापपुर की हो या फिर कवर्धा की, सभी सीटों पर कार्यकर्ता पार्टी के प्रति लोगों का समर्थन जुटाने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे प्रचार तेज होते जाएंगे। पार्टी स्टार प्रचारक एक-एक विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और सभा करेंगे। प्रदेश की जनता को दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारों द्वारा किए गए कामों के बारे में बताएंगे।
  • रेलवे सुरक्षा बल ने 21 अक्टूबर को मनाया पुलिस स्मृति दिवस

    21-Oct-2023

    रायपुर। किसी भी देश के लिए पुलिस फोर्स बहुत जरूरी होती है, जो अपराध से बचाने, अपराधियों को उनके अपराधिक कृत्यो की सजा देने के लिए और उस क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में विशेष भूमिका का निर्वहन करती है। इस कर्तव्य पालन के दौरान कर्तव्य की बलिवेदी पर अपना सर्वस्व सर्मपण करने वाले पुलिस/अर्द्धसैनिक बलो के वीर जवान, जो कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हो जाते है उन्हे प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को सम्मानित करने के लिए पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष रेलवे सुरक्षा बल के 13 अधिकारी एवं जवान कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुये है। रायपुर मंडल मे इनके सम्मान मे दिनांक 21.10.2023 को शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस सम्मान परेड मे श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, सुनिल बी. चाटे सहायक सुरक्षा आयुक्त, एम.के.मुखर्जी, निरीक्षक, रायपुर, अश्वनी बारले, निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर एवं अन्य अधिकारी एवं बल सदस्य उपस्थित थे।

  • पुलिस स्मृति दिवस में शामिल हुए कलेक्टर और एसएसपी

    21-Oct-2023

    रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल आज उर्दना पुलिस लाईन के शहीद स्मृति गार्डन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस में शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एसपी आशुतोष सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान एसएसपी सदानंद कुमार ने शहीद हुए पुलिस बलों के जवानों के नामों का वाचन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस जवानों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। इस मौके पर शहीद के परिजनों को कलेक्टर एवं एसएसपी ने शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

    उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर को हर साल पूरे भारत के पुलिस के लिए पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर का दिन उन दस पुलिस वालों को समर्पित है जो 1959 में भारत चीन की सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इस दिन पुलिस में सेवा करने के दौरान शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इस अवसर पर डीएफओ रायगढ़ स्टायलो मण्डावी, सीएसपी संजय महादेवा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • कांग्रेस के 83 प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

    21-Oct-2023

    रायपुर। प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के 83 प्रत्याशियों ने  अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी चुनाव आयोग में नहीं दर्ज कराई है। उन्होंने मुख्य चुनाव पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख जयप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देना सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है ऐसे में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • एक और कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा, दिल्ली दरबार जाने की बात कही

    21-Oct-2023

    चिरमिरी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हाल ही में अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें 53 लोगों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सूची में कई विधायकों के नामों में बदलाव भी किया गया है। वहीं कई नेताओं को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिल रहा है। इसी बीच टिकट कटने से नाराज मनेन्द्रगढ़ के कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल का दर्द छलका है।

    कल वे डांडिया कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा पांच साल हमने क्षेत्र के विकास के लिये काम किया। अब बोला जा रहा चिरमिरी के लोग मुझे पसंद नहीं करते। कहा मेरा दुर्भाग्य है मुझे कहा गया टिकट नहीं दिया जायेगा। लोग आरोप लगाते हैं कि एक ही घर से महापौर और विधायक हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने लोगों से फ्लैश लाइट जलवाकर समर्थक मांगा है। कार्यकर्ताओं ने मंच से कहा कि यह बात दिल्ली तक जानी चाहिए कि गलत हुआ है।
  • नवरात्रि पर दुर्गा पंडाल व मंदिरों में होगा विधिक जागरूकता शिविर

    20-Oct-2023

    बेमेतरा। अध्यक्ष/जिला व सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के निर्देशन में स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन-2023 अनुसार प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा भद्रकाली मंदिर प्रांगण सिद्धि माता मंदिर, संडी, शीतला मंदिर बेमेतरा, भैरव बाबा मंदिर बेमेतरा, सिद्धि विनायक गणेश मंदिर बेमेतरा व अन्य दुर्गा पंडाल मेला व सब्जी मार्केट बेमेतरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर उपस्थित आमजन को कानून की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं के संबंध में महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधान, वाहन चालान संबंधी महत्वपूर्ण कानून, नालसा की दस योजनाएं, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिये संचालित हमर अंगना योजना, लोक अदालतों की प्रक्रिया व उसके लाभ निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता के लिए प्राधिकरण का टोल फ्री नंबर 15100, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता पीड़ित क्षतिपूर्ति, मोटर यान दुर्घटना दावा अभिकरण, जन चेतना यू-ट्यूब चौनल, सायबर क्राईम, पर्यावरण प्रबंध और अन्य उपयोगी कानून के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा अलग अलग स्थानों पर लगे मेलों में जाकर आमजन को बताया कि न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य सिविल व दांडिक प्रकरणों में आपसी सुलह समझौते से राजीनामा कर प्रकरण को शांतिपूर्वक समाप्त किया जा सकता है। राजस्व न्यायालयों में लंबित खातेदारों के मध्य आपसी बटवारे के मामले वारिसों के मध्य बटवारे के मामले, याददाश्त के आधार पर बटवारों के मामले कब्जे के आधार पर बटवारों के मामले, सुसा अधिकार से संबंधित मानले, विक्रय पत्र, दान पत्र वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले का निपटारा सरल तरीके से किया जा सकता है।

  • इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न-10 के फाइनल में पहुंचा अबुझमाड का मलखंभ ग्रुप

    20-Oct-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंडिया गांट टैलेंट सीजन 10 के क्वार्टर फाइनल के बाद फाइनल मुकाबले में स्थान बनाने में सफल रहे। छत्तीसगढ़ की जनता का अपार स्नेह के साथ इन खिलाड़ियों को पूरे भारत वासियों का प्यार मिला है ये अपनी मंजिल में पहुंचने से बस एक कदम पीछे हैं।

    मलखंभ की वोटिंग 21 अक्टूबर 2023 शनिवार रात 9.30 बजे से शुरू होकर वोटिंग लाइन रविवार दिनांक 22-10-2023 सुबह 8 बजे तक खुली रहेगी।छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के मलखंभ खिलाड़ियों को सोनी टीवी के इंडिया गाट टैलेंट का विश्व विजेता बनाने के लिए सोनी https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sonyliv डाऊनलोड कर अपने मोबाइल नंबर से 50 वोट दें इसके साथ ही इन्हे सपोर्ट करें ताकि हमारी छत्तीसगढ़िया अबूझमाड़ मलखंभ दल फाइनल मुकाबले में विजेता बनकर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे विश्व में उंचाईयों पर रहे।
  • कांग्रेस विधायक ने किया बगावत, जनता ने मुझे स्वतंत्र चुनाव लड़ने कहा

    20-Oct-2023

    कांकेर। जिले की अंतागढ़ विधानसभा में इस बार का विधानसभा चुनाव रोचक होने वाला है. अन्तागढ़ विधानसभा सीट में कांग्रेस में बगावत हो गई है. वर्तमान विधायक अनूप नाग निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान करते हुए आज नामांकन भी दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे स्वतंत्र चुनाव लड़ने को कहा है.

    वर्तमान विधायक नाग ने कहा, मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी, क्षेत्रीय पार्टी से बात नहीं हुईहै, न मैं किसी के पक्ष में जाने वाला हूं. मेरे विधानसभा की जनता चुनाव लड़ने कह रहे हैं. स्वंत्रत रूप से निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव फाइट करूंगा. नाम वापस लेने को लेकर अनूप नाग ने कहा, मैं कभी नाम वापस नही लूंगा. बता दें कि अन्तागढ़ विधानसभा में कांग्रेस ने अनूप नाग का टिकिट काटकर रुपसिंह पोटाई को टिकिट दिया है. रुपसिंह पोटाई को टिकिट देने से अनूप नाग के समर्थकों में नाराजगी है. साथ ही अनूप नाग के समर्थकों ने आज जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में शक्ति सख्ती प्रदर्शन करते हुए नामांकन रैली भी निकाली.
  • कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा से दाखिल किया नामांकन

    20-Oct-2023

    रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल और चित्रकोट विधायक राजमन वेंजाम भी मौजूद रहे.  वही  नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अमित शाह बोले नगरनार स्टाइल प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन उसका आदेश कहा है, ये सिर्फ चुनाव तक ही है.

     
    आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 5 साल तक स्थिति कैसी भी रही, लेकिन हमने काम करके दिखाया. भारतीय जनता पार्टी के लोग बस्तर से दुर्व्यवहार करते थे, फर्जी मुठभेड़ होती थी, यही वजह है कि समय पर राशन कार्ड नहीं बनते थे. महुआ रोड पर सड़ती थी. आपकी जमीन छीनी जाती थी. ये दौर भी आप लोगों ने देखा. खेती करने के लिए लोन नहीं मिलता था, धान को औने-पौने दाम पर खरीदते थे. जब 2018 का चुनाव आया और जब परिणाम आए तो 12 से 11 सीट हम जीते.
  • कलेक्टर-एसपी ने रात में किया नाकों में तैनात एसएसटी टीम का निरीक्षण

    20-Oct-2023

    बिलासपुर 20 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण एवं एसपी संतोष कुमार सिंह ने रात में दौरा कर विधानसभा चुनाव के लिए कोनी और सकरी में बनाये गये जांच नाके में तैनात एसएसटी दल के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं दो तीन वाहनों की जांच की। मंगला चौक एवं तिफरा चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषकर अन्य जिलों के पासिंग वाहनों की सघन जांच करने कहा। जांच के दौरान आवागमन बाधित नहीं न हो इसके लिए वाहनों को किनारे खड़ी करके जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत भी उनके साथ में मौजूद थे। उन्होंने संधारित पंजी की जांच की। जांच किए जा रहे सभी वाहनों का रिकार्ड दर्ज करने को कहा। स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 19 स्थैतिक निगरानी दल और 19 फ्लाइंग स्क्वाड टीम तैनात हैं।

     
     
    चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए कैश, शराब, अन्य सामग्री की जब्ती इन टीमों द्वारा की जा रही है। कलेक्टर-एसपी रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल नाके भी पहुंचे। कलेक्टर ने एसएसटी टीमों में और मैनपावर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
  • अमित शाह नगरनार नहीं बेचने का आदेश दिखाएं – प्रमोद तिवारी

    20-Oct-2023

    रायपुर 20 अक्टूबर 2023। सांसद प्रमोद तिवारी ने अमित शाह को चुनौती देते हुये कहा कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आये, एक और झूठ बोलकर गये कि बस्तर एनएमडीसी संयंत्र नहीं बेचा जायेगा। यदि नगरनार संयंत्र नहीं बेचा जा रहा तो इसका फैसला कब हुआ। कब केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नगरनार संयंत्र को विनिवेशीकरण की सूची से बाहर किया, उसको नहीं बेचने का आदेश कहां है इसका मोदी और अमित शाह जवाब दें? मोदी सरकार ने नगरनार को बेचने का फैसला कर लिया है। इसके बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 14 अक्टूबर 2020 में भारत सरकार ने एनएमडीसी (नगरनार) स्टील प्लांट में 50.79 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया था। उक्त कार्य हेतु भारत सरकार के वित्त विभाग के अधीन “निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग” (डीआईपीएएम) को सौंपा गया। यह निर्णय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा लिया गया। इस बैठक में नगरनार स्टील प्लांट के राजनीतिक विनिवेश का कार्य सितंबर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया। (पीआईबी रिपोर्ट)। उक्त निर्णय के क्रियान्वयन हेतु “दीपम” (डीआईपीएएम) ने 2 दिसंबर 2022 को नगरनार की रणनीतिक बिक्री हेतु प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की गयी। इस निविदा के संबंध में निजी निवेशकों को अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रश्न जमा करने की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2022 तथा बोली जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 रखी गयी थी।

     
    देशभर के चुनाव में कांग्रेस 5-0 से जीतेगी
     
    इन पांच राज्यों में जनता को जिस घड़ी का इंजार था वह समय अब आ गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसान तथा युवाओं के साथ-साथ लगभग हर वर्ग के साथ भाजपा ने धोखा एवं विश्वाघात किया है, सार्वजनिक कंपनियां को बेचा है। अब जनता उसका सही फैसला करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी सहित ज्यादातर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में आकर झूठ बोलते है, स्तरहीन राजनीति करते है और महंगाई, बेरोजगार, किसानों की समस्याओं, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों तथा हर स्तर पर फेल भाजपा सरकार की असफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने का कुत्सित प्रयास करते है। श्री तिवारी ने कहा है कि ‘‘मोदी सरकार’’ लगातार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव पूर्ण सौतेला व्यवहार करती रही है तथा छत्तीसगढ़ के हक और अधिकारों का हनन कर रही है, केंद्रीय योजनाओं की धनराशि ही समय पर नहीं प्रदान की जाती है जिससे समयबद्ध ढंग से उन योजनाओं की शुरूआत नहीं होती है। यही नहीं छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया जाता है जिससे जनता को अपनी आवश्यकताओं के लिये एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी होती है। छत्तीसगढ़ में जनता की अदालत में जाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है जिसको लेकर वह जनता के सामने जाये, और न ही कोई लोकप्रिय चेहरा ही उसके पास है, जिसके मुखौटे पर वह चुनाव मैदान में उतर सके। सबसे दुःखद एवं और चिंताजनक तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल के भ्रष्टाचारियों और कमीशन खोरी के संगीन आरोपियों को पुनः प्रत्याशी बनाया है।
    श्री तिवारी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन रही है, मिजोरम में कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। श्री तिवारी ने कहा है कि इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की वह भविष्यवाणी सही साबित होगी जो उन्होंने अपने मुखपत्र आर्गनाइजर में चिंता व्यक्त करते हुये कहा था कि अकेले दम पर ‘‘मोदी’’ अब जिताऊ चेहरा नहीं रहे। हमें जीतने के लिये अब कुछ और करना होगा। इस पर चिंतन की आवश्यकता है। हिमांचल एवं कर्नाटका में न दुखड़ा चला न मुखड़ा चला। इन पांच राज्यों के चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की यह आशंका सही साबित होगी और हिमांचल प्रदेश से निकली हुई मोदी जी के पराजय की श्रृंखला कर्नाटक होते हुये तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान होकर पूरे देश में लोकसभा के चुनाव में उसका सफाया करेगी।
    श्री तिवारी ने कहा है कि आखिर झूठे और खोखले वायदे से मोदी जी देश की जनता को कब तक भ्रमित करते रहेंगे। आगामी 3 दिसंबर 2023 की सुबह का सूरज जैसे-जैसे ढलता जायेगा वैसे-वैसे भाजपा की पराजय का नया अभूतपूर्व इतिहास देश की जनता लिखेगी, और शाम होते-होते इन पांच राज्यों (तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान) में कांग्रेस का तिरंगा फहर जायेगा।
     
    छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की वापसी होगी
     
    तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करके छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान कर रही है, जिसका करारा जवाब भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की महान जनता चुनाव में देगी और उसका सूपड़ा साफ करेगी। भाजपा चाहे जितने हथकण्डे अपना ले किन्तु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीत रही है। छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की वापसी होगी। श्री तिवारी ने कहा है कि ‘कांग्रेस का हाथ-जनता के साथ।’ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने अब तक हितग्राहियों के खाता में सीधे-सीधे तौर पर रूपये 1 लाख75 हजार करोड़ जमा करया है जो यह साबित करता है कि कांग्रेस सरकार हमेशा जनता के दुःख, दर्द में उसके साथ खड़ी रहती है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत इस वर्ष 2640 और 2660 रू. प्रति क्विंटल मिला है जो भाजपा शासित किसी राज्य के किसानों को नहीं मिला।
    चालू खरीफ सीजन में कांग्रेस सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है और इस बार किसानों को धान की कीमत लगभग 2800 रू. प्रति क्विंटल मिलेगा। यही नहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ 27 लाख किसानों को मिल रहा है। प्रति एकड़ 9 से 10 हजार की इनपुट सब्सिडी किसानों को मिल रही है।
    श्री तिवारी ने कहा है कि देश में सबसे कम बेरोजगारी दर आधा प्रतिशत छत्तीसगढ़ की है तथा बेरोजगार युवाओं को 2500 रू. का भत्ता कांग्रेस की सरकार देती है। आम आदमी को राहत देने के लिये भूपेश सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना लागू किया है जिसका फायदा 44 लाख नागरिकों को हुआ उनका 4000 करोड़ का बिजली बिल कांग्रेस सरकार ने माफ कर दिया।
    राजीव गांधी कृषि भूमिहीन न्याय योजना का लाभ साढ़े पांच लाख लोगों को मिल रहा है, इस योजना से सालाना 7000 रू. दिया जाता है। राजीव गांधी गो-धन न्याय योजना के माध्यम से 10 हजार से अधिक गोठान बनाये गये है, 2 रू. किलो में गोबर और 4 रू. में गौमूत्र की खरीदी हो रही है इस योजना से पशुधन का संरक्षण हो रहा है पशुपालकों और महिला स्व सहायता समूह को लाभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से प्रदेश के 10 लाख 43 हजार परिवार को घर बनाने आर्थिक मदद की जा रही है। पहली किस्त में 43 हजार परिवार को एक-एक लाख रुपये प्रदान किया गया।
    श्री तिवारी ने कहा है कि 5 लाख युवाओं को रोजगार एवं स्व रोजगार तथा सरकारी नौकरियों के अवसर सरकार ने प्रदान किये है। इसके अतिरिक्त एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियमित भर्ती। की गयी है। ‘‘रोजगार मिशन’’ के माध्यम से आने वाले 5 साल में 15 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की योजनाओं को 65 से अधिक पुरस्कार दिये है। राज्य सरकार ने व्यक्ति विकास की दिशा में प्रयास किया जिसका परिणाम है प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल योजना से 727 स्कूल खोले गए जिससे 4 लाख से अधिक बच्चे निःशुल्क अंग्रेजी की शिक्षा प्राप्त कर रहे। यह सारी योजनाएं कांग्रेस की जीत का आधार बनेगी।
  • अनुराग ठाकुर बोले: ‘तुष्टीकरण से ग्रस्त है भूपेश सरकार, PM मोदी ने धान खरीदी के लिए राज्य को दिए 1 लाख करोड़’

    20-Oct-2023

    रायपुर 20 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में जो माहौल बना है, उसके पीछे का कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की ओर से सहायता राशि दी है। एक के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। यहां के किसानों के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा धान की खरीदी के लिए उपलब्ध करवाए हैं। वहीं दूसरी ओर जनता परेशान सांप्रदायिक तुष्टिकरण से परेशान हैं। ऐसा लगता है कि यहां की सरकार तुष्टीकरण से ग्रस्त है।

     
    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर देशभर में कहीं भ्रष्ट सरकार है तो छत्तीसगढ़ में है। यहां की सरकार दिल्ली में बैठे अपने नेताओं के लिए एटीएम बन गई है। यहां कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में भू-पे करो। भू-पे करो का मतलब साफ है ऑल टाइम मनी। ये सब पैसा अगर कांग्रेस को जाता है, तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भ्रष्टाचार से जाता है। चाहे वो खनन माफिया हो, शराब माफिया हो, तबादला माफिया हो, इन माफियाओं से छत्तीसगढ़ की जनता मुक्ति पाना चाहती है। इसके पूर्व  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रायपुर के एक होटल में भू-पे एप लॉन्च कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
  • आचार संहिता का उललंघन करने वाले 61 बदमाश गिरफ्तार

    19-Oct-2023

    जशपुर। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का ऐलान होते ही बदमाशों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। 12 स्थाई वारंटी और 61गिरफ्तारी वारंटियों को पकडक़र पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वारंटियों की धरपकड़ हेतु दिनांक 09.10.2023 से विशेष अभियान चलाया गया है। उक्त अभियान के तहत् चौकी लोदाम से 01, थाना फरसाबहार से 01, थाना बगीचा से 04, थाना नारायणपुर से 01, चौकी सोनक्यारी से 01, थाना पत्थलगांव से 01, थाना बागबहार से 02, चौकी कोतबा से 01 कुल 12 स्थाई वारंट तामील किया गया है।

     
    गिरफ्तारी वारंट में थाना जशपुर से 03, चौकी लोदाम से 01, थाना दुलदुला से 05, थाना कुनकुरी से 11, थाना तपकरा से 08, थाना कांसाबेल एवं चौकी दोकड़ा से 01-01, थाना फरसाबहार से 03, थाना बगीचा से 01, चौकी पण्डरापाठ से 03, थाना सन्ना से 04, थाना पत्थलगांव से 17, चौकी कोतबा से 03 कुल 61 वारंट तामील कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
    न्यायालय द्वारा वारंटियों के जेल वारंट जारी करने पर वारंटियों को जेल दाखिल किया गया है। इन वारंटियों के विरूद्ध न्यायालय की ओर से वारंट निर्गत किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहे थे, पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर एवं अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा और कोर्ट में पेश किया गया है।
  • स्विफ्ट कार से गांजा जब्त

    19-Oct-2023

    कोरिया। नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. जानकारी के मुताबिक  SST टीम के चेकिंग के दौरान लगे नाकाबंदी डुमरिया में  एक सफेद रंग का स्वीफ्ट क्रमांक OD23H6187 को चेक करने पर अवैध रूप से गांजा मिले। जो  प्लास्टिक की बोरी में 6 पैकेट सेलो टेप से लपेटा हुआ है. जिसकी कीमत करीबन 6.230 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 60,000/ रूपये हैं।

    वही घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार जब्त की गई हैं। उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप साहू, आर. संदीप साय, एवं NCO71, सोमारू सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
  • विद्युत दुर्घटनाओं से बचें, आवश्यक सावधानियाँ बरतें

    19-Oct-2023

    रायपुर । शहर एवं ग्रामीण इलाकों में बाहरी व्यक्तियों की विद्युत दुर्घटनाओं में जनहानि और गंभीर रूप से घायल होने की ख़बरें आती रहती हैं जो कि अत्यंत पीड़ादायक तथा संबंधित परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में घटित होती हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी मनोज खरे ने जनता को बिजली से बर्ताव करते वक्त सावधान रहने तथा छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है। लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया है।

    पॉवर कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन उनकी आवश्यकताओं के लिए प्रदान किया जाता है, इसका उपयोग जंगली जानवरों का शिकार करने अथवा खेतों में फसल सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग में करंट लगाना अवैध और खतरनाक है। इससे आमजन को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ता है। बिजली के स्विच या प्लग का उपयोग हमेशा रबर की चप्पल पहन कर ही करना चाहिए। ट्रांसफ़ॉर्मर और बिजली की लाइनों से सुरक्षित दूरी बरतना चाहिए। हमेशा वैध बिजली कनेक्शन से बिजली का उपयोग करें।  विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मैदानी स्तर पर उपभोक्ताओं जागरूक किया जा रहा है। साथ जनता से अपील की गई है कि जानकारी के अभाव एवं असावधानी के कारण विद्युत दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान हो जाता है, जिसकी भरपाई आजीवन संभव नहीं होती है। अतः विद्युत संबंधी कार्य एवं उसके उपयोग के प्रति सतर्क रहें। खासकर कृषि पंपों को सिंचाई के दौरान ज़मीन गीली होने से करंट लगने का ख़तरा बढ़ जाता है।
     
    उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया गया कि बिजली की लाईनों के नीचे निर्माण कार्य न करें। विद्युत लाईनों, उपकरणों/ट्रांसफार्मर आदि में खराबी आने पर अनधिकृत रूप से सुधार कार्य का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में विभाग के संबंधित कर्मचारी/अधिकारी को सूचित करें। विद्युत लाईनों से सुरक्षित दूरी बनायें रखें। यदि कही बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा गया हो तो उससे दूर रहें तथा अन्य व्यक्तियों को भी दूर रहने की हिदायत दें। इसकी जानकारी तत्काल संबंधित लाईनमेन या संबंधित बिजली आफिस में दें। नदी नालों, तालाबों आदि में बिजली का तार टूटकर गिरा पाए जाने पर पानी में न जाए तथा पर्याप्त दूरी बनाए रखें। उपकरण एवं पंप आदि चलाने के लिए हुकिंग कर बिजली का अनधिकृत उपयोग न करे, यह खतरनाक के साथ अवैध कार्य की श्रेणी में आता है। घरों/खेतों आदि में बिजली के गुणवत्तापूर्ण उपकरणों का उपयोग करें। कपड़े सुखाने के लिए बिजली के खंभे से तार आदि न बांधे। कपड़े सुखाने वाले तार को विद्युत उपकरणों/लाईनों से पर्याप्त दूरी पर रखें। कटी-फटी सर्विस लाईनों का उपयोग न करें। अस्थायी कनेक्शन के लिए कटे-फटे वायर का उपयोग न करें, तथा पर्याप्त लंबाई की बल्लियों का उपयोग कर लाईन जमीन से पर्याप्त ऊंचाई पर रखें। बच्चों को विद्युत उपकरणों/लाईनों के आसपास न खेलने दें।
  • बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत, मचा कोहराम

    18-Oct-2023

    रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। बताया गया कि हुलास केरकेट्टा बीती रात करीब एक बजे जंगल से भैंसागाड़ी पर लकड़ी लेकर आ रहा था, तभी रास्ते में वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ की, उसी दौरान हुलास केरकेट्टा की मौत हो गई।

     
    मृतक के परिजनों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि हुलास केरकेट्टा के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हुई है। इस मामले में रामानुजगंज अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एनके सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है। जांच करने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
  • कांग्रेस की 7 विवादित सीटों का सीएम भूपेश बघेल लेंगे फैसला

    18-Oct-2023

    रायपुर। छग में कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी है मगर अब सवाल ये उठता है कि बाकी बची 7 सीटों के प्रत्याशी के नामों का कौन निर्णय लेगा। सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी सामने आ रही है कि आपको बता दें कि छग विधानसभा की ये 7 सीटें है जिसमें बैकुंठपुर, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, रायपुर शहर उत्तर, सिहावा, धमतरी ये सीटें अब भी विवादित है जिसकी वजह से इन सीटों में प्रत्याशियों के नामों का निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले 3 दिनों के भीतर ले सकते है और दिल्ली कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पूरा भरोसा जताया है। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू से ये साबित कर दिया कि सीएम आखिरकार सीएम ही होता है सीएम से आगे कोई नहीं होता। जो कि कांग्रेस के 83 सीटों के प्रत्याशियों की लिस्ट देखकर ये कहा जा सकता है। जो तेरा मेरा करने गए वो लोग अपने जिले और अपने लोकसभा सीटों में ही सीमित रह गए है।

  • पंडरी ओव्हरब्रीज के नीचे मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, वायरल हुआ था विडियो

    18-Oct-2023

    रायपुर। कुछ दिनों पूर्व थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर डरा धमकाकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का विडियो वायरल हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मारपीट की वायरल विडियो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए आरोपियों की पहचान थाना सिविल लाईन के हिस्ट्रीशीटर दिलकश अली सहित फिदा हुसैन अली एवं शफीक अली के रूप में की जाकर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 294, 323, 342, 506, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी दिलकश अली, फिदा हुसैन अली एवं शफीक अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया। आरोपी दिलकश अली थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में कई मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
     
    गिरफ्तार आरोपी
     
    01. दिलकश अली पिता हुमायूं अली उम्र 23 साल निवासी लोधीपारा पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।
     
    02. फिदा हुसैन अली पिता नवाजी हुसैन उम्र 23 साल निवासी गुलशन अपार्टमेंट इमामबाड़ा राजातालाब पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।
     
    03. शफीक अली पिता रफीक अली उम्र 23 साल निवासी उरकुरा कालोनी व्ही.आई.पी रोड थाना खमतराई रायपुर।
Top