रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी उम्मीदवार नमांकन का आवेदन करना शुरू कर दिए है। कल यानी सोमवार को पूर्व सीएम रमन सिंह नामांकन करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बालोद। आदि शक्ति माॅं दुर्गा के आराधना का पर्व रविवार यानी आज से शुरू हो गया है और पर्व के पहले दिन से ही बालोद जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित माता के देवालयों में भक्तिमय वातावरण के बीच विधिविधान से पूजा आरती व देवी की उपासना शुरू हो गई है जो कि पूरे नौ दिनों तक कायम रहेगी। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिर माॅं गंगा मैया, माॅं सियादेवी, माॅं महामाया मंदिर व कुकुर देव मंदिर स्थल में भक्तों के द्वारा आज मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित किए गए हैं।
गरियाबंद। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 16 करोड़ रुपए की लागत से बन रही 23 किमी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. 5 इंच के बीएम के बाद 2 इंच कारपेट वर्क को अलग-अलग करने के बजाए ठेकेदार ने एक साथ कर दिया, जिसकी वजह से सड़क उखड़ने लगी. अफसर की मनाही के बाद भी ठेकेदार के काम नहीं रोकने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.
रायपुर. राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द में दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा द्वितीय वर्ष भी रामलीला मंचन व रावण कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु शादरदीय नवरात्र के प्रारंभ होने के साथ ही समिति के द्वारा रामलीला एवं रावण दहन स्थल का भूमिपूजन संपन्न किया गया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका ऋषि महोबिया और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने रविवार को संयुक्त रूप से मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्रों से लगे बेरियर केंवची, कबीर चबूतरा, धरमपानी, जलेश्वर, करंगरा, धनौली और खैरझीटी में चेकिंग की. कलेक्टर ने जांच के दौरान मौके पर खैरझीटी बेरियर से गुजर रहे बर्तनों से लदे मेटाडोर को रोककर पूछताछ की.
रायपुर। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलांगना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लडेंगें. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनावी मैदान में होंगे.
राजनंदगांव। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं आसपास के लोगों को रक्तदान संबंधी जानकारी से जागरूक और प्रेरित करने के लिए कॉन्फ्लूऐंस महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस, एन.एस.एस. व आईक्यूएसी ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्त समूह परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन बिलासा ब्लड सेंटर,राजनांदगांव के माध्यम से किया गया।इस शिविर में कॉलेज के गोद ग्राम पार्रीकला से भी लोगों द्वारा रक्तदान और रक्त समूह परीक्षण कराया गया ।
रायपुर। राजधानी के तिल्दा नेवरा थाना इलाके में पुलिस ने एक चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके सरोरा स्थित जगदम्बा प्लास्टोकम गोदाम में रखा लोहे का 04×02 का चैनल 07 नग, छोटा टुकडा 04 नग, 01 नग लोहे का गार्डर 03 फीट का एवं लोहे का 04 नग एंगल कुल कीमती 10,000/ रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 11/10/23 के रात्रि 23:00 बजे से 12/10/2023 के सुबह 08:00 बजे के मध्य दीवाल फांदकर अनाधिकृत रूप से गोदाम में प्रवेश कर मशरूका चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायमकर माल-मुल्जिम पतातलाश में लिया गया।
सरगुजा। आज झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सत्यनगर निवासी एक व्यक्ति की रेण नदी में डूबने से मौत हो गई। झिलमिली पुलिस व नगर सेना की टीम मौके पर पहुँच उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सत्यनगर निवासी रामचंद्रर गुप्ता 38 वर्ष आज पितृ विसर्जन के लिए रेण नदी में नहाने पहुँचा था और नदी में नहा रहा था, उसी दौरान नदी के गहरे पानी चले जाने से वह डूब गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जगह आचार सहिंता लागू हो चुकी है। सभी ओर चुनाव की बातें हो रही हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गांव भी है जहां के लोग चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर रहे हैं। यह मामला कांकेर जिले के ग्राम पंचायत देवपुर का है। देवपुर के ग्रामीणों ने सरपंच की दबंगई से त्रस्त आकर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाया है। बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों ने सरपंच द्वारा किया जा रहे घोटाले को लेकर कई बार शिकायत की है। लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
आरंग। ग्रामीण व्यवस्था चरमराने से असामाजिक तत्वों के हावी होने से आक्रोशित ग्राम ?खौली? के युवाओं द्वारा शुरू किये गये मुहिम को ग्रामीणों का भरपूर आशीर्वाद मिला । आहूत बैठक में ग्रामीणों ने जहां ग्रामहित में अभियान को हरी झंडी दिखाई वहीं खरोरा थाना प्रभारी के के कुशवाहा ने असामाजिक तत्वों की किसी भी हालत में न बख्शने का आश्वासन दिया और पुलिसिया दबिश में एक शराब कोचिया 37 वर्षीय गौतम चंद्राकर को 39 पौव्वा शराब के साथ धर दबोच अदालती आदेश पर जेल भिजवाने की भी जानकारी दी।
राजनांदगांव। कानफ्लुएंस महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में हमारे बीच उपस्थित प्रोफेसर अमृता खंडेलवाल (मोटिवेशनल स्पीकर एंड सॉफ्ट स्किल ट्रेनर) बाबा रामदेव कॉलेज नागपुर 7 उन्होंने यह बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और यह जानकारी दी गई की पुरुष और महिला को बराबरी पर लाने के लिए महिला सशक्तिकरण में तेजी कैसे लाई जाए और साथ-साथ यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है जैसे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , नारीशक्ति आदि जैसे विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है7 इन्होंने एक सुंदर पंक्ति के साथ अपने व्याख्यान को विराम दिया।
बालोद। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व मनोज मरकाम, थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक वीणा यादव, थाना प्रभारी रनचिरई उप निरीक्षक इंदिरा वैष्णव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा उप निरीक्षक मनीष शेंडे के द्वारा गुण्डरदेही अनुभाग मे अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये आदर्श आचार संहिता का पालने कराने व जानकारी देने हेतु थाना गुण्डरदेही, रनचिरई, अर्जुन्दा नगर मे पैदल पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च निकाल कर संदिग्ध व्यक्तियो का चेंकिंग किया गया.
जगदलपुर। धनपुंजी नाका पर नगरनार पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को ओडिसा से छत्तीसगढ़ आती हुई एक अल्टो गाड़ी दिखाई दी, कार में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों के नाम जगन्नाथ राजू और एस चंदमौली है।
रायपुर/बिलासपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश के मैहर में नवरात्रि मेला का आयोजन 15 से 24 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा । इस मेले में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को सभी सीटों पर चुनावी मैदान में उतार दिया है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने एक भी उम्मदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कई सीटों पर पेंच फंस गया है।
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि अभी तो किसानों के अनेक काम रुके हुए हैं। किसानों में 1 लाख पंप का वितरण करना बाकी है, किसानों को ग्रीन हाउस, शेड नेस हाउस, पॉलीहाउस, सोलर पंप मिलने में कठिनाई हो रही है। यह काम कौन करेगा? फिर भी भूपेश सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने चिराग योजना की चर्चा करते हुए कहा कि आज इन योजनाओं का क्या हो रहा है ? और इन अनुदान राशियों का क्या हो रहा है ? इसका कुछ भी अता-पता नहीं चल रहा है। जब हमारी सरकार थी, तब हमने किसानों को सस्ते दामों पर बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनरी, ग्रीन हाउस, पॉलीहाउस, कृषि तकनीक सुविधाएं दी थी।
रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखने के साथ ही अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्रों के गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
Adv