कोरबा। कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन पर पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बाकी मोंगरा और साइबर सेल पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से मोबाइल, बाइक और ताश की पत्ती समेत 20,227 रुपए कैश बरामद किया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब खुले में चिकन-मटन बेचने वालों पर कार्रवाई की तैयारी जा रही है। रायपुर नगर निगम के जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक सोमवार से निर्धारित जगह के अलावा कहीं भी मांस-मटन की बिक्री करने वालों पर निगम प्रशासन कार्रवाई करेगा।
भिलाई। दमन फाइनेंस कंपनी में रुपये निवेश करने पर बहुत ही कम समय में रकम को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने असम गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अलग अलग शहरों के लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र का एक युवक भी आरोपित के झांसे में आ गया था और 13 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू की थी।
रायपुर। राजधानी पुलिस ने वीकेंड चेकिंग अभियान रविवार रात चलाया। सभी थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमावाड़ा लगाने वालों की धरपकड़ की।
जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा ब्लॉक के अमोरा गांव के धान खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। किसान से रुपये लेते वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक ने सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया है।
कोरबा। बच्चे के गुम होने के बाद मामले की शिकायत करने के बाद मां खुद खोजबीन में जुट गई और अंत में मां ने ही अपने लाल को खोज निकाला. बता कुछ दिन पहले कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती से महेश यादव नामक बालक को किसी ने अगवा कर लिया था. तलाश करने पर जब नतीजा नहीं मिला तो उसकी मां लता यादव ने यहां-वहां खोजबीन शुरू की और फिर पुलिस में रिपोर्ट कराई. इसी दौरान एक जगह से बच्चों के साथ आरोपी महिला मिल गई.
रायपुर। प्रार्थी भरत कुमार रूपचंदानी ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रवि भवन में मोबाइल दुकान चलाता है दिनांक 08.06.2023 को रात्रि में प्रार्थी अपने दुकान का शटर गिराकर दो ताला लगाकर दुकान बंद कर घर चला गया। जो दूसरे दिन दिनांक 09.06.2023 को दुकान खोलने रविभवन आकर देखा तो दुकान का एक ताला नहीं था व शटर एक साइड से तिरछा खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो 01 नग रियलमी मोबाइल तथा गल्ले में रखे 20,000/- रूपये नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान में ताला तोड़कर शटर खोलकर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 226/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस फरार ट्रक चालक की पातासाजी में जुट गई है.
रायपुर। कांग्रेस में मची रार को लेकर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि हाईकमान के निर्देश पर विधायकों की टिकट काटी गई थी। चुनाव पूर्व एंटी इनकंबेंसी और सर्वे के आधार पर टिकट का वितरण हुआ था लेकिन दुर्भाग्य की उनके ज्यादातर नए उम्मीदवार भी चुनाव हार गए।
रायपुर। नए विधानसभा का पहला सत्र 19 दिसंबर 2023 को है। 19 तारीख मंगलवार को CM विष्णुदेव साय सहित नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन भी होगा। 20 दिसंबर को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा और 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी।
भिलाई। छावनी थाना पुलिस ने शनिवार को पीडीएस की आशंका में चावल भरे लोडिंग ऑटो को पुलिस ने पकड़ा। जब्त वाहन में करीब 24 कट्टा चावल बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच के लिए फूड विभाग को सौंपा दिया है।
राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज बनकर एंट्री करने के बाद मोबाइल की चोरी कर भागते एक चोर को महिला सुरक्षा गार्ड ने धरदबोचा है। शनिवार की सुबह चोरी करने की नीयत से तीन चोरों ने अस्पताल में एंट्री की। मौका मिलते ही उन्होंने एक मरीज के परिजन एक महिला का मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास किया। लोगों के शोर मचाते ही वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड खुशबू साहू ने एक चोर को वहीं धरदबोचा। जबकि दो चोर वहां से भाग निकले।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद तीन दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है. यह शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर तक चलेगा. वहीं सरकार पहले सत्र में 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी. यह अनुपूरक बजट 3 योजनाओं के लिए पेश होगा.
दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना अंतर्गत ग्राम जरावाया की इंद्रावती नदी में मछली पकड़ रहा युवक बदरू कश्यप 40 वर्ष गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। पिछले चार दिनों से युवक की तलाश की जा रही थी और आज शनिवार सुबह उसका शव इंद्रावती नदी में मिला।
आरंग। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का गोरखधंधा करने वाले शराब माफिया को आरंग पुलिस ने 96 पौवा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. शराब माफिया संतोष यादव के साथ उसके साथी युवराज रात्रे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया.
राजनांदगांव। कॉनफ्लुएंस महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस में सहायक प्राध्यापक युक्ता साहू द्वारा कार्य क्षमता निर्माण पर व्याख्यान दिया , द्वितीय दिवस में सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुमन साहू द्वारा कौशल विकास कार्यशाला एवं नेतृत्व प्रशिक्षण विषय से सदस्यों को अवगत कराया तथा अंतिम दिवस में सहायक प्राध्यापक सुधीर मिश्रा द्वारा प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण और स्वास्थ्य एवं कल्याण के बारे में उद्बोधित किया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य यह था कि सभी कर्मचारियों के बीच सौहार्द स्थापित करना, ताकि वे कार्यस्थल पर एक दूसरे की भूमिकाओं को जान सकें और अपने प्रयास उस दिशा में ले जाएं, जो संस्थान के लिए कारगर साबित हो और कर्मचारियों को किसी संकट/आपदा के दौरान बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम बनाना तथा संगठनों और व्यक्तियों की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है, इससे उन्हें अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए रणनीति विकसित करने में मदद मिलती है। प्राचार्य डॉ रचना पांडेय ने कहा कि महाविधालय के सभी गैर शैक्षणिक स्टाफ को भी इस प्रकार की ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है जिससे वो भी अपने कौशल का विकास कर सके। इस कार्यक्रम में महाविधालय के गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित होकर इसका लाभ प्राप्त किया।
कांकेर। जिले के परतापुर सदकाटोला थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए आईईडी ब्लास्ट में शामिल 04 सक्रिय नक्सली – मुकुंद नरवा सदाराम पिता उम्र 45 साल, जग्गू राम आंचला पिता मनीराम आंचला उम्र 45 साल, अर्जुन पोटाई पिता रायजू राम पोटाई 26 साल , और दशरथ दुग्गा, गस्सु के पिता। परतापुर निवासी 35 वर्षीय राम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों को हिरासत में लेकर उनसे अपराध के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया और परतापुर थाने में सुनवाई के बाद आज उन्हें न्यायालय में पेश किया गया.
रायपुर। रेल यात्रियों के सुविधा के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज बनाया गया है. इससे अब यात्री किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंच सकते हैं, यानी प्लेटफार्म एक से सात तक सभी में जा सकेंगे. नए फुट ओवरब्रिज का आज लोकार्पण हुआ. कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत शामिल हुए.
रायपुर। प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट जारी है जिसके चलते ठंडक बढ़ गई है। अगर देखा जाए तो कई जिलों में रात को तापमान सबसे कम हो जाता है जिससे ठंड में और अधिक इलाफा होता है। ठंड का मौसम अब पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक हो चुका है। ठंड की वजह से पूरे प्रदेश में लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित है।
रायगढ़। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र लाखा आवासपारा ग्राम-लाखा में आंगनबाड़ी सहायिका पद तथा आंगनबाड़ी केन्द्र्र-कोकड़ीतराई वार्ड क्रमांक 11 नगर पंचायत-किरोड़ीमल नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद रिक्त होने से उक्त पद पूर्ति के लिए 3 जनवरी 2024 तक आवेदन मंगाये गये है।
Adv