रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस लगातार मंथन कर रही है. इसी कड़ी में आज राजीव भवन में हार के कारणों की समीक्षा के लिए संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, पीसीसी चीफ दीपक बैज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें पार्टी के संयुक्त महामंत्री, सचिव और पूर्व विधायकों ने जमकर भड़ास निकाली.
प्रथम अमन देवांगन, द्वितीय पुष्पा साहू,तृतीय नमिता साहू, ओगेश्वर कुमार साहू एवं पलक वर्मा ने मारी बाजी
कोरबा। कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। इसके कारण आम जनता के साथ ही लोग काफी परेशान है। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर ग्राम कापा नवापारा के पास एक दंतैल हाथी आ गया। मौके पर वाहनों के आवाजाही के दौरान हाथी सड़क पार नहीं कर पा रहा था।
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार को सिमगा पुलिस ने गणेशपुर और विश्रामपुर में गाय का मांस बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दरअसल, शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने विशेष टीम बनाकर दबिश दी, जहां बड़ी मात्रा में गौवंश के मांस के टुकड़े, मांस काटने के औजार सहित गाय मिला।
दुर्ग। अवैध रूप से देशी मदिरा शराब की बिक्री करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के पास से देशी मदिरा एवं नगदी रकम जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक टाउन पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुई टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग के थैले में अवैध शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने ढाल सिंह बघेल को पकड़ा। उसके पास से 14 पव्वा देशी मदिरा जिसकी कीमत 1540 रुपए थी एवं 140 रुपए बिक्री रकम को जब्त किया। शीतला नगर आमा तालाब वार्ड नंबर 5 निवासी आरोपी महावीर गुरंग के पास से 1760 रुपए कीमत की 16 पव्वा देशी मदिरा मसाला शराब तथा 170 रुपए बिक्री रकम को जब्त किया।
रायपुर। हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में 10 वी वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 21 दिसंबर को हुआ था जिसमे छग पुलिस के सितलेश पटेल जो कि राजनांदगांव पुलिस में पदस्थ है. सितलेश ने 76 किलो वजन वर्ग में इंकलाईन बेंच और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेलते हुए 500 किलो वजन उठाकर कास्य पदक हासिल किए छग वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन (एम) के अध्यक्ष मानिक ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों के करीब 300 से अधिक खिलाड़ी आए थे.
रायपुर। राजधानी में अपराधों पर लगाम कसने तथा अपराधियों पर नियंत्रण रखने के मद्देजनर थाना कोतवाली रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू पिता स्व. राजू साहू उम्र 34 साल साकिन गांधी नगर कालीबाड़ी थाना सिटी कोतवाली रायपुर के विरूद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत धारा 5 (क) एवं (ख) के तहत जिला बदर का प्रकरण तैयार जिला दण्डाधिकारी रायपुर की ओर प्रस्तुत किया गया था।
रायपुर। साय कैबिनेट का आज विस्तार किया गया है जिसमें आज 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। लेकिन आज विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की मीटिंग रखी गई थी। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है।
बीजापुर। बस्तर जिले में लगातार सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इस दौरान डीआरजी और बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम ने भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बेलचर पगडण्डी रास्ते पर 5 किलो का आईईडी बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह मौत का सामान बिछा रखा है। वहीं भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बेलचर पगडण्डी रास्ते पर जवानों ने 5 किलो का आईईडी बरामद किया है। नक्सलियों ने प्रेशर स्वीच से कुकर में आईईडी प्लांट कर रखा था, जिसे सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया।
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में विधायक सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। 9 विधायक मंत्रिमंडल के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे, सीएम विष्णुदेव साय ने खुद यह जानकारी दी है।
रायपुर। राज्य मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार की चर्चा है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हो सकता है। बताया गया कि सीएम विष्णु देव साय का कल दिल्ली जाने की संभावना थी लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया। इसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि शुक्रवार को सुबह पौने 12 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह के कार्ड भी छप गए है और अगले एक घंटे में कार्ड वितरित होने चले जाएंगे।
धमतरी। रायपुर से विशाखापत्तनम भारतमाला प्रोजेक्ट में हादसा होने से दो लोगों की मौत हो गई। दो अलग-अलग हादसे में एक ड्राइवर और एक मजदूर की मौत हुई है. पुलिस दोनों घटना की जांच में जुटी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। लगभग दो माह में अब तक राज्य के 9 लाख 93 हजार पंजीकृत किसानों से 45 लाख 54 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 11 हजार 032 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सुगमतापूर्वक धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने को कहा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने को भी कहा गया है।
जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत जिले के 210 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं गुम महिला/पुरुष को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ के अन्य जिलो में पुलिस टीम को भेजा गया था। जिला पुलिस द्वारा गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत् दिनांक 1.12.23 से 20.12.23 तक में जिले में गुम बालिका/बालिका, गुम पुरुष /महिला की दस्तयाबी हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था।
जांजगीर-चांपा। आरोपियों द्वारा घटना घटित कर बिहार भागने के फिराक में थे l जिसे पुलिस जिला कोरबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दिनांक 19.12.2023 को दोपहर करीब 1-2 बजे के बीच मे प्रार्थिया अपने पति व लडकी के साथ घर पर थे उसी समय आरोपी विपिन उर्फ सुशांत अपने साथी नंदकिशोर राम उर्फ मोहन, उपेन्द्र कुमार, गोलू कुमार एंव विक्रम साकिनान सोनपुर बिहार के साथ चार पहिया स्कार्पियो वाहन में हाथो मे रॉड व डंडा लेकर सभी एक राय होकर प्रार्थिया के घर मे घुस गये l गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपहृत बालिका को ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी और अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य स्वर्गीय डॉ. रामलाल भारद्वाज को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भोजवानी और भारद्वाज का निधन उल्लेख करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
रायपुर। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर निशाना साधा और चेतवानी भी दी। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूर्ण की बेंच ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 19 और 22 के तहत पत्रकारों के मूल अधिकारों की स्वतंत्रता के खिलाफ पुलिस किसी भी पत्रकार के सूत्र नही पूछ सकती है और न ही कोर्ट। तब तक जब तक कि पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच और पुख्ता सबूत के दर्ज मुकदमे और गवाही की जांच नही हो जाती है।
जशपुर। जशपुर वनमंडल के अलग अलग रेंज में बेशकीमती लकड़ी तस्करी का मामला सामने आने के बाद छोटी मोटी कार्यवाही करके छोड़ दिया जाता है. यही वजह है कि पत्थलगांव परिक्षेत्र में आज वन अमला द्वारा साल की 63 नग अवैध लकड़ी चिरान जप्त किया है.
कोरिया। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है। जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसके बाद 67 कर्मियों को नोटिस जारी हुआ। बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने कर्मचारियों को समय से 15 मिनट पहले पहुंचने को निर्देश दिए थे, लेकिन कर्मचारी समय से पहले नहीं पहुंचे, जिसके बाद कलेक्टर ने अनुशासन पालन नहीं करने पर 67 कर्मियों को नोटिस दे दिया।
Adv