बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिला पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी। जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र होते हुए जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर सड़क मार्ग गांजा तस्करों के लिए एक सुरक्षित मार्ग सा बन गया है। सूचना अनुसार इस मार्ग से अभी कुछ दिनों में भारी मात्रा में गांजा तस्करों द्वारा गांजा की तस्करी किया जाने वाला था। साथ ही इन तस्करों द्वारा पकडे जाने एवं चेकिंग कार्रवाई से बचने हेतु लग्जरी कारों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बात की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा को मिली, जिन्होंने थाना गिधौरी पुलिस को गिधौरी से सारंगढ़ बिलाईगढ़ सड़क मार्ग में लगातार पुलिस द्वारा निगरानी करने हेतु निर्देशित किया। उक्त निर्देशों के के बाद थाना गिधौरी पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रखा जा रहा था।
रायपुर/ एल आई सी में सभी संवर्गों मे जल्द नई भर्ती प्रारंभ करने , लंबित वेतन पुनर्निर्धारण का शीघ्र समाधान करने तथा संस्था के विकास के लिए की जा रही नई पहलकदमियों के लिए संगठनों को विश्वास में लिए बिना बढती प्रबंधकीय एकतरफावाद पर रोक लगाने एवं 1 अप्रैल 2010 के बाद उद्योग में आए नए कर्मचारियों के एन पी एस में प्रबंधन का योगदान 10 से बढ़ाकर 14 फीसद किये जाने की माँग पर आज देश भर में कर्मचारियों व अधिकारियों ने भोजनावकाश के पूर्व 1 घंटे की बहिर्गमन हड़ताल को सफल बनाया l हड़ताल का आव्हान आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसियेशन, फेडरेशन ऑफ क्लास 1 ऑफिसर एसोसिएशन, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स एवं आल इंडिया एल आई सी एम्पलाईज फेडरेशन द्वारा किया गया था l उक्त चारों यूनियनों द्वारा गठित संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर आज देश भर के एल आई सी कार्यालयों के समक्ष हड़ताल अवधि के दौरान विरोध प्रदर्शन एवं सभाओं का आयोजन भी किया गया l मध्य क्षेत्र के रायपुर, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, शहडोल, सतना, जबलपुर, शहडोल, सतना, बिलासपुर मंडलों सहित 140 से अधिक शाखा इकाइयों एवं सेटेलाइट कार्यालय में यह हड़ताल सफल रही।
राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय राजनांदगांव में वाणिज्य विभाग और प्रबंधन विभाग ने विद्यार्थियों और संकाय के लिए "राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। इस अतिथि व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सुधीर मिश्रा सहायक संचालक - गोकुल ग्रामुद्योग राजनांदगांव से उपस्थित थे। उन्होंने अपने व्याख्यान इस व्याख्यान के दौरान उपभोक्ता अधिकार और निवारण तंत्र पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने अपनी प्रस्तुति को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया:
राजनांदगांव/कानफ्लुएंस महाविद्यालय में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में खैरागढ़ जिले के रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय के ग्रंथपाल जे के वैष्णव उपस्थित थे। प्रभारी सुश्री पायल देवांगन ग्रंथपाल ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकालय विज्ञान और कैरियर गाइडेंस पर सूचना प्रदान करना था जिससे जिससे उन्हें आने वाले समय में अपने ज्ञान को विकसित करने के लिए लाइब्रेरी का महत्व प्राप्त हो सके।
राजनांदगांव/कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में आर्टेरियम प्रदर्शनी किया गया lजिसमें वेस्ट मटेरियल से बेस्ट कलाकृतियां तैयार कर नया आकार दिया गया,इन सभी कलाकृतियों की लगाई गई प्रदर्शनी में वेस्ट से बेस्ट बनाया गयाl आर्टेरियम प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि कुलपति दुर्ग विश्वविद्यालय डॉ.अरुणा पलटा,अध्यक्षता संचालक संजय अग्रवाल एवं डॉ.रचना पांडे प्राचार्य ने कियाlआर्टेरियम का उद्घाटन कुलपति डॉ.अरुणा पलटा द्वारा रिबन काटकर और माता सरस्वती में दीप प्रचलित कर किया गयाl
गरियाबंद। जिले से खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. एक युवक के दो जीगरी नाबालिग दोस्त थे, पर एक जमीन विवाद तो दूसरा लव ट्रायंगल के चलते खुन्नस रखता था. तीनों में शराब पीने के बाद विवाद हुआ और दोनों नाबालिगों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया. एक ने डंडे से सिर पर वार कर घायल किया तो दूसरे ने चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी.
रायपुर। प्रदेश में बस ड्राइवरों के हड़ताल आह्वान का कहीं असर नहीं दिख रहा है. सामान्य रूप से बस सेवा संचालित हो रही है. राजधानी के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में भी सभी बस संचालित हो रहा है. भाटागांव बस स्टैंड के तीनों गेट में पुलिस तैनात है. सड़कों में ई-रिक्शा और ऑटो भी दौड़ रहे हैं. बता दें कि, बस ड्राइवरों ने हिट एंड रन क़ानून के विरोध में आज से स्टीयरिंग छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया था.
रायगढ़। रायगढ़ में बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। हैरानी की बात यह हैं कि इस बड़ी डकैती में तीन महिलाएं शामिल हैं जिन्होने बेख़ौफ़ होकर एक घर पर धावा बोला हैं। पूरा मामला रायगढ़ के सूर्या विहार कालोनी में सामने आया हैं। यहाँ डकैत महिलाओं ने मकान मालिक महिला के हाथ-पैर बांध दिए और दस लाख रुपये से ज्यादा के गहने-जेवरात की डकैती कर मौके से फरार हो गए। मामला चक्रधर नगर ठाणे से सामने आई हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम को दिल्ली जा रहे हैं। सीएम आज शाम को मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे।
रायपुर। डीजीपी अशोक जुनेजा की नशे पर पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की आपात बैठक समाप्त हो गई है। करीब घंटे भर की वीसी में सभी पुलिस अधीक्षकों से नशे के खिलाफ अभियान तेज करने कहा। गृह मंत्री विजय शर्मा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रजी भी नशे को लेकर काफी गंभीर हैं।
बालोद। जिले से खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. शराब के नशे में चूर एक युवक ने अपने दूधमुंहे बच्चे, मां और पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया. जिसमें युवक की मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है।
कांकेर। कांकेर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें इंसान अपने स्वार्थ के लिए घिनौनी हरकत करता है जंगल सफारी में रेस्क्यू कर ले गए लकड़बग्घा को देखने से पता चलता है कि अपने स्वार्थ के लिए जंगली सूअर को करने के लिए फेके गए बम की चपेट में आकर लकड़बग्घा गंभीर रूप से घायल हो गया है जिससे रेस्क्यू कर जंगल सफारी लाया गया है।
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल बिलासपुर के बायोकेमिस्ट्री विभाग ने ओपीडी रोगियों के हित में दैनिक जांच रिपोर्ट हर दो घंटे में देने की व्यवस्था लागू की गई है। इस उत्कृष्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से ओपीडी में उपचार हेतु आने वाले समस्त मरीजों को उनके द्वारा सैंपल जमा करने के बाद से 2 घंटे के भीतर ही उनकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें त्वरित उपचार मिल सके। बायोकेमिस्ट्री लैब का संचालन चौबीसों घण्टे हो रहा है जिससे कि रोगियों को हर समय जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके।
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक का कुशल नेतृत्व एवं सहृदयता एक बार फिर सामने आई जहां आंध्रप्रदेश मे बंधक मजदूरों की सूचना मिलने पर त्वरित सारे इंतजाम कर उन मजदूरों को सकुशल ईंटभट्ठे से सकुशल उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की और आज बंधक मजदूर परिवार सकुशल बलौदाबाजार जिले के राजा देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदनी पहुंच गया.
अंबिकापुर। शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। आबकारी विभाग की टीम ने ग्राहक भेजकर अवैध आंग्रेजी शराब बिक्री का ठिकाना ढूंढा। जैसे ही आरोपित ने शराब की पेटी निकाली वैसे ही सादे वेश में आबकारी विभाग के कर्मचारी वहां पहुंच गए। मध्यप्रदेश में शराब ठेका संचालित करने वाले ठेकेदार द्वारा उक्त शराब की आपूर्ति आरोपित के यहां उपलब्ध कराई गई थी। आरोपित के कब्जे से मध्यप्रदेश की 33 पेटी गोवा ब्रांड की शराब जब्त की गई है। संभागीय आबकारी उपायुक्त विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में उड़नदस्ता टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना लखनपुर के तुनगुरी निवासी सीगन पैंकरा के घर मध्य प्रदेश की भारी मात्रा में शराब उतरी है।
बीजापुर। दक्षिण छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के नापाक मंसूबों को सुरक्षाबलों ने फिर नाकाम कर दिया है. पुलिस को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के धर्मारम और चिंतावागु के जंगलों में चार आईईडी प्लांट किये थे. नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये चारों आईईडी को सुरक्षाबल के जवानों ने बरामद किया और बीडीएस टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है.
बीजापुर। प्रदेश में पिछले कुछ समय से नक्सली लगातर उत्पात मचा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। अचानक से सक्रीय हुए नक्सलियों ने पुलिस और सरकार की नाक पर दम कर दिया था। वहीं अब पुलिस प्रशासन भी नक्सलियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।
रायपुर। महिला-बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने माता राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर शनिवार को सूरजपुर में पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक का लोकार्पण और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने सूरजपुर जिले के ग्राम जुड़वानी पहुंचकर माता राजममोहनी देवी मंदिर में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार भाई-दूज 27 मार्च 2024, दशहरा (महानवमी) 11 अक्टूबर तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 01 नवंबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
रायपुर। नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और उप मुख्यमंत्री सह विधि एवं विधायी कार्य मंत्री अरूण साव की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधोसंरचना विकास तथा कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन एवं भर्ती की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय द्वारा अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया।
Adv