राजनांदगांव। कानफ्लुएंस कॉलेज आफ हायर एजुकेशन राजनांदगांव के हिंदी विभाग द्वारा विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राधेलाल देवांगन ने कहा कि प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसका थीम है- पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जीवन को सहज और सरल बनाने की ओर प्रेरित करता है । हिंदी देश की सबसे पुरानी भाषाओं में एक है और प्रत्येक भारतीय को अपनी मातृभाषा में बोलने पर गर्व महसूस करना चाहिए।
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मजदूर ने दम तोड़ दिया है. इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई. गंभीर घायल मजदूर का रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था.
रायपुर। शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता से छत्तीसगढ़ को इस खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिली है। युवा खिलाड़ियों को इस आयोजन से तीरंदाजी के हूनर की बारीकियों को सीखने का मौका मिला है। श्री अग्रवाल आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विदाई समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े विशेष रूप से उपस्थित थी।
रायपुर/नईदिल्ली। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर शरीफ का सालाना उर्स पाक आज से प्रारंभ हो गया है। 18 जनवरी को छठ की फतेहा होगी। इस मौक़े पर रायपुर सहित देश विदेश से काफ़ी तादात में जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचते हैं। ऐथलेटिक क्लब चादर गरीब नवाज़ कमिटी के गुलाम अहमद बारी ने बताया कि क्लब की चादर रविवार को बाद नमाज जोहर पेश की जाएगी।
बलौदाबाजार। पिछले कुछ दिनों में बलौदाबाजार शहर में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था. जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन प्लान बनाया और चोर गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार किया.
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में महानदी भवन, मंत्रालय में वित्त एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री चौधरी ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लई, वित्त सचिव अंकित आनंद, संचालक बजट शारदा वर्मा, संचालक आयुष इफ्फत आरा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बीजापुर। जिले में एक बार फिर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम ढेर हो गई. मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है. यह मुठभेढ़ गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल हुई है.
जशपुर। पत्थलगांव का काडरो गांव में सुकरी बाई नामक एक वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. महिला की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने आंगन में लगे अमरूद को काटने को लेकर विरोध किया था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, बागबहार थाना क्षेत्र का काडरो गांव में मृतिका सुकरी बाई के पड़ोसी ने अमरूद का पेड़ काट दिया था।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियो सहित एंटीकाईम एवं साईबर युनिट को अन्य अपराधों की रोकथाम व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगो के संबंध में पतासाजी कर गतिविधियों पर नज़र रखने निर्देशित किया गया है।
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यक्रमों तथा योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। अधिकारियों ने भारत शासन एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं और बच्चों को दी जाने वाली सेवाएं, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में खासकर अति पिछड़े अदिवासी इलाकों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है।
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने युवाओं के साथ राजधानी रायपुर के कोटा स्थित विवेकानंद स्टेडियम में युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणास्पद संबोधन को वर्चअली सुना।
कांकेर। पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र की बात सामने आ रही है. हत्या की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल शामिल है. वहीं मुख्य शूटर विकास तालुकदार फरार है. बता दें कि कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी. पुराना बाजार इलाके में घटित घटना के विरोध में असीम राय के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद हत्याकांड की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआइटी गठित की थी.
कोरबा। मकान मालिक के प्रताड़ना से तंग आकर किराएदार ने घर में फांसी लगाकर कर जान दे दी है. इतना ही नहीं मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत की वजह भी बताई है. घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुट गई है.
रायपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी और इस न्याय यात्रा में लोगों को जो न्याय मिलना चाहिए हम उस मुद्दे को उठाएंगे। इस यात्रा का लाभ हमारी पार्टी और जनता को मिलेगी।लोग INDIA गठबंधन और कांग्रेस को बेहतर विकल्प मानते हैं।
रायपुर। पीड़ित विपिन मिश्रा निवासी भनपुरी दर्री तालाब खमतराई ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.01.24 की रात्रि उसके एवं प्रवीण सिंह के साथ पुरानी विवाद को लेकर पंकज कुशवाहा, सुनील साहनी व उनके अन्य साथियों द्वारा मारपीट कर बोतल से सिर पर वार कर चोट पहुंचाया गया था तथा दोनों पक्षों द्वारा थाना में आपसी समझौता भी किया गया था। समझौता पश्चात् भी दूसरे दिन प्रातः भनपुरी में पंकज कुशवाहा व करीब 25-30 युवकों द्वारा उत्पात मचाते हुए 04 वाहनों को तोड़-फोड़ कर क्षति पहुंचाया गया तथा प्रार्थी सहित मोहल्ले में निवासरत अन्य लोगों के साथ गाली गलौच व मारपीट किया गया तथा प्रार्थी के घर में भी तोड़फोड़ कर उसे जान से मारने की धमकी दिये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 24/24 धारा 294, 506 (बी) 323, 427, 452, 147 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।
बिलासपुर। जिले में गांव खजूरी में शासकीय JP वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के द्वारा आयोजित इस एनएसएस कैंप में हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है. इन बदमाशों ने न सिर्फ एनएसएस कैंप में हमला किया बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद दूसरे छात्रों से पैसे की मांग की. पैसे देने से मना करने पर इन बदमाशों ने कैंप में घुसकर छात्र-छात्राओं की बेल्ट से पिटाई कर दी थी, मामले में शिकायत के बाद हिर्री थाना पुलिस ने सभी बदमाशों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मनेन्द्रगढ़। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेशवासियों से राम मंदिर उद्घाटन के दिन एक दिया कौशल्या के राम के नाम छत्तीसगढ़ के भांचा प्रभु श्रीराम के नाम जलाने की अपील की है. रेणुका सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में जहां से अपने पांव पखारे, वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम और माता सीता के छत्तीसगढ़ में पहले कदम भरतपुर सोनहत विधानसभा में पड़े और यह भूमि पुण्य भूमि हो गई. मेरा सौभाग्य है कि, वहां की जनता ने मुझे आर्शीवाद दिया. रेणुका सिंह ने लिखा है कि, जिस मवई नदी को पार कर श्रीराम भगवान ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया. उस नदी में खेलकर मेरा भी बचपन बीता. छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है. वनवास के दौरान श्रीराम भगवान ने छत्तीसगढ़ में 12 वर्ष बिताए.
रायपुर। 22 जनवरी को जब राममंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी उस दिन पूरे देश में उत्सव का माहौल रहेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को स्कूल कालेजों में छुट्टी को घोषणा की है।
रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हितेश बघेल को मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, सूरज साहू को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव और आकाश गुप्ता को मुख्यमंत्री की निजि स्थापना में निज सहायक के रूप में पदस्थापना प्रदान की गई है।
Adv