कोरबा। जिले से सनसनीखेज मामला आमने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया, उसके बाद खुद जहर का सेवन कर आत्महत्या कर लिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला की हालत बेहद गंभीर है. जिसका इलाज अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है.
बिलासपुर। क्षेत्र में दौरे के दौरान गांव के स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने कक्षा में टाइल्स लगाने की जगह फ्लोरिंग करने और बच्चों के किचन शेड में सीमेंट की बोरी को देखकर मौके पर ही शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर और ठेकेदार की जमकर क्लास लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो गया है। विधायक के तेवर देखकर जहां अधिकारी तुरंत सफाई देने और कार्रवाई में जुट गए तो वहीं ग्रामीणों में उत्साह नजर आया।
बीजापुर। राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जावानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि पुलिस कैम्प पर नक्सलियों ने हमला किया है। हालंकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
रायपुर। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना अंतर्गत युवती के साथ हुई सामूहिक अनाचार की घटना को गंभीरता से लेते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेडिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
रायपुर। पुलिस, फायर और चिकित्सा संबंधी आकस्मिक जरूरत पड़ने पर लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही डायल 112 सुविधा के कंट्रोल रूम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने अधिकारियों को इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और आकस्मिक विपत्ती पड़े लोगों को तत्काल सहायता मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर विधायक गुरू खुशवन्त साहेब भी उनके साथ थे।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 15.01.2024 को थाना उरला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुमा कें ठाकुर देव चौक के पास में एक महिला अवैध गांजा रखकर बिक्री कर रही है।
रायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम आज बलरामपुर प्रवास के दौरान विभिन्न आवासीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम भेलवाडीह में संचालित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का जायजा लिया और कहा कि आवासीय विद्यालयों में रह रहे बच्चों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों को पौष्टिक भोजन और शुध्द पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं सहित निर्माणाधीन भवनों, खेल मैदान तथा सामग्री की उपलब्धता की जानकारी भी ली।
रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहंुचे थे। जहां उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। उन्होने काउंटर में उपस्थित कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों के आकड़ों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समय-सारणी के अनुरूप कर्मचारियों को कांउटर में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े। श्री जायसवाल ने रजिस्ट्रेशन कांउटर में काउंसलर बैठाने के निर्देश दिए ताकि मरीज अपने रोग के लक्षण के अनुरूप सही डाक्टर का चयन कर सकें।
रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के द्वितीय दिवस यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से अपील करते हुए प्रचार प्रसार किया गया । यातायात पुलिस की टीम द्वारा सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल बोइरदादर में स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों को यातायात निमयों की जानकारी दी गई।
रायपुर। आज होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आभूषण उत्सव का शुभारंभ हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिसा, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों के सराफा व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। आभूषण उत्सव में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राजधानी के भी मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अगुवाई में वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर और अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के पश्चात मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया।
मुंगेली। जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी चंद्रमोहन सिंह कल रात करीब 1 बजे औचक निरीक्षण करने जरहागांव थाना पहुंच गए. यहां दोनों अफसरों ने थाने का निरीक्षण कर उपस्थित जरहागांव थाना प्रभारी नन्दलाल पैकरा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान कलेक्टर ने थाने की कार्रवाई और नए कानून के संबधं में भी चर्चा की.
रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा जिला के ब्लाक नवागढ़ ग्राम मोहतारा राम मंदिर के स्वच्छता अभियान में 15 जनवरी 2024 सोमवार को शामिल हुए और मंदिर परिसर की साफ सफाई की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों तीर्थ स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
रायपुर/स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में इन दिनों टैक्सी संचालकों की गुंडागर्दी चल रही है। बताया जा रहा है कि रविवार रात 10 बजे सवारी बैठाने को लेकर दो टैक्सी चालकों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक चालक बुरी तरह जख्मी भी हो गया। दोनों ही पक्षों ने माना थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुराब अली और हरविंदर सिंह दोनों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है। मालूम हो कि इससे पहले भी कई बार विमानतल में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ है। कुछ महीने पहले ही यहां ट्रैवल्स कंपनियों की युवतियों द्वारा मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया था।
कोरबा। चौकी रजगामार पुलिस ने बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर चौकी प्रभारी रजगामार लक्षमण प्रसाद खुटें अपनी टीम प्रधान आरक्षक 174 गुरूवार सिंह, 353 विनोद कुमार, आरक्षक 721 करण सिंह के नेतृत्व में बाइक चोर को पकड़ा है।
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2023 बैच के लिए चयनित आईपीएस अफसरों को कैडर( राज्य) कर दिया है। इस बार दो सौ अफसर सलेक्ट हुए हैं। इनमें से छत्तीसगढ़ को मिले पांच आईपीएस अफसर में से एक बिलासपुर के अभिषेक चतुर्वेदी को गृह राज्य छत्तीसगढ़ मूल के हैं बाकी चार अन्य राज्यों के है। ये सभी जल्द कैडर ज्वाइन करेंगे।
मनेंद्रगढ़। तीर्थयात्रियों को लेकर अमरकंटक से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने देर शाम जनकपुर में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस भी पेड़ से जा टकराई। बस सवार यात्रियों में भी 15 लोगों को चोट आई है। वहीं पर्यटकों को छोड़कर बस ड्राइवर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा जनकपुर थाना क्षेत्र के मनेंद्रगढ़ मोड़ पर हुआ। पक्षीराज कंपनी की एक बस जनकपुर के माड़ी सरई से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक गई थी। देर शाम करीब 8 बजे तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस मनेंद्रगढ़ मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान ढलान में ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और अंडा ठेले के पास खड़े तीन लोगों को कुचल दिया।
रायपुर। प्रेमी के शादी से मुकरा जाने पर प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली है। फिलहाल राखी पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी राहुल संगोले के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। राखी पुलिस ने बताया कि राहुल ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार संबंध बनाया और जब शादी की बात आई तो बहाना बनाने लगा. इस बात से युवती काफी आहत थी। जिसके चलते यह कदम उठाया।
रायपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे तथा महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शेखावत विमान द्वारा सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल आयेंगे।
Adv