रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।
रायपुर। 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिला महिला एवं बाल संरक्षण विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा कि आरोपी का पीड़िता के साथ पहले से प्रेम प्रसंग था. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी इस महीने के शुरुआती दिनों में पीड़िता को अपनी पत्नी बनाकर अपने घर ले आया था।
रायपुर। गोलबाजार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की गोलबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित यूनियन क्लब के बाजू लोहार गली के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से नशीली मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू तथा थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक योगेश कुमार कश्यप को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर छिकारा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का गुरूवार को अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेडिंग करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। महेंद्र सिंह सवन्नी को प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। श्री महेंद्र सिंह सवन्नी को प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड के पद पर पदस्थ किया गया है। pic.twitter.com/YINAY047xB
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 18, 2024
सूरजपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर आज जनपद पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में एसडीएम सूरजपुर लक्ष्मण तिवारी (आईएएस) द्वारा अनुविभाग सूरजपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा किया गया। माह दिसम्बर 2023 की खाद्यान्न की डी.ओ. राशि जमा नहीं करने वाले दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिवस मे राशि जमा कराने के निर्देश दिया गया।
रायपुर। आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के लिए नए कुलपति की तलाश शुरू हो गई है. इसके लिए राज्यपाल ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है. गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है।
कुरुद। किरण ढाबा नारी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कुरूद क्षेत्र के नारी ग्राम में किरण ढाबा में अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद श्री के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में टीम बनाकर भेजी गई थी जहां पर शराब रेड की कार्यवाही की गई ।
महासमुंद। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवकों के लिए एसी, फ्रीज रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) श्री टुटु बेहरा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 20 जनवरी तक पंजीयन करा सकते है। प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा।
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुकमा के लिए रवाना हुए. उनके साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी जा रहे हैं. सुकमा जाने से पहले सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान पूर्ववर्ती सरकार में राम वन गमन पथ में भी भ्रष्टाचार के सवाल पर सीएम ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचार हुए हैं, जो भी लगेगा कि जहां भ्रष्टाचार हुआ हैं, उस पर जांच कमेटी बैठाएंगे.
कोरबा। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरबा जिले में बिहार से यात्रियों को लेकर आ रही बस हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित बस हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक लोग हुए हैं. जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों का इलाज जारी है.
बिलासपुर। लालखदान परिया पारा में देशी शराब बेचनेवाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे 36 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लाल खदान परियापारा निवासी विशाल पासी नामक व्यक्ति मंदिर केपीछे खेत में अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है।
रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भद्रीपाली में गांव के बाहर अवैध देशी महुआ शराब भट्ठी की सूचना पर नव पदस्थ थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और उनकी टीम द्वारा छापेमारी किया गया। जहां पुलिस ने 10 अवैध शराब भट्टी को तोड़कर ध्वस्त किया गया और खेत में कटे हुए धान के नीचे छिपाकर रखे हुये करीब 30 बोरी महुआ लाहन को जला कर नष्टीकरण किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा गांव में मुनादी करा कर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत दिया गया है। साथ ही अपने स्टाफ को मुखबीर लगाकर अवैध शराब बनाने वालों का पता लगाने निर्देशित किया गया है।
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा से फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुलाकात कर सप्ताहिक अवकाश के संबंध में जानकारी दी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सप्ताहिक अवकाश के लिए निर्देशित किया था।
बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाएं।
रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है। प्रदेश के सभी मंदिरों और राजधानी रायपुर में भी कई जगहों पर अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश के धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता की। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पूरे देश में रामलाला के स्वागत का उत्साह है। इसी कड़ी में संस्कृति विभाग 20 जनवरी पुलिस मैदान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में लड़कियों के दो गुट में भिड़ंत हो गई. एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जो सरगुजा जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित कलाकेंद्र मैदान के पास का बताया जा रहा है. यहां कला केंद्र मैदान के मुख्य दरवाजे के पास कुछ लड़कियां एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट करती हुई नजर आ रही है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन ( मंत्रालय) में कैबिनेट की बैठक शुरू।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 115.94 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।
Adv