रायपुर। आज सीएम विष्णुदेव साय दोपहर 3 से 5 बजे तक मंत्रालय में बैठेंगे। दौरा शेड्यूल जारी मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि सीएम साय 10.50 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। जहां आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर वे 2.50 को मंत्रालय पहुंचकर विभागीय कार्य करेंगे।
रायपुर। भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती में शामिल होकर देश सेवा करने का सुनहरा अवसर युवाओं को मिल रहा है। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। 6 फरवरी 2024 तक इसका ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। इसी संबंध में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज सभी सीईओ और सीएमओ की ऑनलाइन बैठक लेकर जिले के अधिक से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पंजीयन अग्निवीर भर्ती में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में मुनादी तथा पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स के माध्यम से प्रचार प्रसार कर वृहद जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
धमतरी। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए यातायात जागरूकता अभियान के चौदहवें दिन कीर्ति फाईन आर्ट्स के बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के थीम पर पेटिंग्स बनाकर वाहन चालकों आमजन को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करे।
रायपुर। आयुर्वेद में एक कहानी बताई जाती है। तक्षशिला विश्वविद्यालय में जब चरक और साथियों की गुरुकुल में शिक्षा पूरी हुई तो उनके गुरु ने अंतिम परीक्षा के लिए उन सभी को बुलाया। उनसे कहा कि ऐसे पौधे लाकर दें जिसमें औषधीय गुण हों और जिसके बारे में अब तक बताया न गया हो। सभी विद्यार्थी कुछ पौधे लेकर आये, केवल चरक कुछ नहीं लाये। जब चरक से गुरू ने पूछा कि पौधे क्यों नहीं लाए। चरक ने कहा कि मुझे सभी पौधों में कुछ न कुछ औषधीय गुण मिले, चूंकि सभी को लाना संभव नहीं था, इसलिए मैं खाली हाथ आया। गुरु जी ने कहा कि परीक्षा में केवल चरक उत्तीर्ण हुए। संसार में हर पौधे में कुछ न कुछ औषधीय गुण मौजूद हैं। यह कहानी बताती है कि जड़ी-बूटी के क्षेत्र में अनुसंधान की बड़ी गुंजाइश होती है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज ने 210 मेगावाॅट हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम की 210 मेगावाट ईकाई 02 को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत गृह का पुरस्कार प्रदान किया। चेयरमेन पी.दयानंद (आई.ए.एस.) ने इस यूनिट को तीन लाख रूपए का पारितोषिक व प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने राज्य स्तर पर छह कर्मियों और केंद्रीय कार्यालय स्तर पर सात कर्मियों को उत्कृष्ट पदक देकर सम्मानित किया गया। स्पेशल एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड कार्यपालक निदेशक ए.के.पाण्डेय को प्रदान किया गया तथा कैशलेस स्वास्थ्य योजना के प्रभावी क्रियान्यवन के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत श्री विनोद अग्रवाल सहित उनकी टीम के कोर 5 सदस्यों को सम्मानित किया गया।
रायपुर। एसआई भर्ती के नतीजों को लेकर अभ्यर्थियों के दो खेमों के द्वंद्व के बीच गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि एक खेमा कांग्रेस शासन काल में भर्ती में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगा पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहा है। वहीं दूसरा खेमा चयन सूची जारी करने की। इसे लेकर करीब 400 से अधिक पिटिशन हाईकोर्ट में दायर है। भर्ती प्रक्रिया में सभी परीक्षाओं के बाद अब केवल चयन सूची जारी होना शेष है।
दुर्ग। महान क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त, शहीद हेमू कालाणी के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा शामिल हुए। वोरा ने शहीद हेमू कालाणी को नमन करते हुए आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया। वोरा ने कहा कि शहीद हेमू कालाणी की देशभक्ति का जज्बा और भारत की स्वतंत्रता के लिए दीवानगी भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। शहीद हेमू कालाणी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक डॉ. राजपाल, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, भोला महोबिया, प्रकाश गीते सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। भारत में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान हेमू कालाणी का जन्म 23 मार्च 1923 को बाम्बे प्रेसीडेंट के सिंध डिवीजन के सुक्कूर में एक सिंधी जैन परिवार में हुआ था।
रायगढ़। ऑल्टो कार से 11 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक जगदीश नायक के हमराह स्टाफ को संदिग्ध ऑल्टो कार पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
कोरबा। जिले के SECL मानिकपुर के प्राइवेट साइडिंग के कोल स्टॉक में रविवार को फिर से भीषण आग लग गई। यहां पिछले 5 दिनों से आग लग रही है। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना प्रबंधन को दी गई है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
रायपुर। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। यहाँ उन्होंने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता किया और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। लाम्बा ने चुनाव से लेकर संगठन से जुड़े सवालों एक जवाब दिए। अलका लाम्बा ने बताया कि इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उन की पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा और वो ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे।
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शनिवार को मोटर साइकिल पर खतरनाक स्टंट करने और उसका वीडियो शूट करने के आरोप में चार युवकों और 01 नाबालिग को हिरासत में लिया है। युवाओं ने गणतंत्र दिवस पर स्टंट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो पर संज्ञान स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित दिया। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा के द्वारा स्टंट बाइकर्स पर लगातार कार्यवाही करते हुऐ आज वायरल वीडियो की जांच कर पता तलाश किया। जिस पर 5 बाइक पर सवार स्टंट राइडर्स से पुछताछ करने थाना लाया गया, पुछताछ पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया।
बिलासपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) ने दंतेवाड़ा के दो आदिवासी युवकों को सिर्फ इसलिए पात्राता सूची से बाहर कर दिया कि प्रस्तुत विकलांगता प्रमाण पत्र को जारीकर्ता प्राधिकारी यानी जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा सत्यापित नहीं किया गया है। मामले की जांच हुई तब पता चला कि युवाओं के प्रमाण पत्र का रिकार्ड सिविल सर्जन दक्षिण बस्तर के कार्यालय में ही नहीं है। हाई कोर्ट ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। कोर्ट ने कलेक्टर व सिविल सर्जन दक्षिण बस्तर को इस लापरवाही के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। कोर्ट ने कहा है कि आदेश की प्रति प्राप्त होने के 90 दिनों के भीतर दोनों याचिकाकर्ताओं को एक-एक लाख रुपये का भुगतान करेंगे। तय अवधि के भीतर भुगतान न करने पर याचिका दायर करने की अवधि से 12 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज भी देना पड़ेगा।
रायपुर। आयुर्वेद हमारे जीवन पद्धति का एक अंग है, हमारे घरों का रसोईघर अपने आप में एक आयुर्वेदिक औषधि केंद्र है. एक जानकर व्यक्ति इनका सही प्रयोग करके निरोगी काया पा सकता है. यह कहना है शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में 2 दिवसीय आयुर्वेद एलुमनी मीट “स्वर्ण कुंभ” का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने ने कॉलेज से पढ़े ऐसे बुजुर्ग डॉक्टर्स जो आज देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनका सम्मान किया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आयुर्वेद आदिकाल से है. जब लंका में लक्ष्मण मूर्क्षित हुए थे तब भी वैस्यराज ने आयुर्वेद के जरिए उनकी जान बचाई थी उस वक्त एलोपैथ का नामोनिशान नहीं था.
रायपुर/हमारे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान पर *अपना ब्लड बैंक* के संस्थापक श्री एम. वासुदेव राव जी, अंकित फूलझडे ,छाया सिंह,सोलंकी सर ,अंतरा गोवर्धन अपनी पूरी टीम के साथ आकर रक्त दान शिविर का सफल आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाई ।
शासन की योजनाओं के लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचना हमारे मुख्य लक्ष्य
दुर्ग। नाईट पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस टीम को बड़ाई सफलता मिली है. 3 बदमाश पकड़े गए है. जानकारी के मुताबिक तीनों बदमाश जिला सहकारी बैंक में डैकती करने पहुँचे थे. जिसे पुलिस ने अब नाकाम कर दिया है. आगे की कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है.
राजनांदगांव/ काॅन्फ्लुऐसं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नेकी की दीवार बनाई गई । जिसमें छात्र अपना ऐसा समान जिनका उन्हें उपयोग नहीं है, लेकिन दूसरे छात्रों को उनकी जरूरत है के लिए रखें हैं
छत्तीसगढ़ देवांगन समाज से कुल 2451 लोग करेंगे अपना मत का उपयोग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य के कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायकों ने रायपुर में पार्टी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ग्रुप फोटो खिंचाई।
#WATCH छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य के कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायकों ने रायपुर में पार्टी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ग्रुप फोटो खिंचाई। pic.twitter.com/1T4FpKALcX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
Adv